सहरसा में अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है.सुशासन में एक बार फिर से जंगल राज की याद सिद्दत से ताजा हो रही है.बीते 21 मई को सदर थाना के अति व्यस्ततम बाजार डी.बी.रोड स्थित अपने आवास से शाम के समय कहीं घुमने निकले पशु डॉक्टर 32 वर्षीय संतोष कुमार भगत आजतक वापिस लौट कर नहीं आये.परिजनों ने सारी रात पहले तो उनकी खूब तलाश की लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो 22 मई को परिजनों ने सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया.लेकिन हद की इंतहा देखिये की लम्बे समय से अपनी बिगडैल कार्यशैली के लिए ख़ासा बदनाम रही सहरसा पुलिस कल की बजाय आज दोपहर बाद पीड़ित परिवार के बीच तहकीकात के लिए पहुंची.अब आलम यह है की अगवा डॉक्टर के परिजन डॉक्टर की कहीं ह्त्या ना हो गयी हो,इसकी आशंका से हलकान---परेशान हैं.पुलिस के हाकिम घटना के कारण का पता लगाने से लेकर तमाम तरह के दावों में कहीं कोई कमी नहीं कर रहे हैं.बताते चलें की व्यवसायी परिवार से आने वाले इस डॉक्टर के अगवा होने से सहरसा का व्यवसायी वर्ग भी काफी दुखी है और किसी भी अप्रिय घटना के बाद उग्र आन्दोलन करने की हुंकार भी भर रहा है. सहरसा में अपराधी ना केवल बेलगाम हैं बल्कि वे अलमस्त होकर समानान्तर सरकार भी चला रहे हैं.इस जिले में आमलोग पुलिस के भरोसे नहीं बल्कि अपराधियों के रहमोकरम पर टिके हैं.इस मामले में अगवा डॉक्टर का क्या होगा कहना नामुमकिन है.सहरसा टाइम्स उनकी सकुशल बरामदगी की दिल से कामना करता है.
मई 23, 2012
घोंघेपुर गाँव में दर्द का सैलाब
22-05-2012 संवाददाता
आज सुबह करीब नौ बजे कोसी नदी में क्षमता से अधिक लोगों से लदी एक नाव पलट गयी जिसमें प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नाव पर 50 से 55 लोग थे जिसमें से करीब आधे सवार किसी तरह तैरकर निकल गए लेकिन करीब बीस से पच्चीस लोग अभी भी लापता हैं.जिले के महिषी थाना क्षेत्र के आराघाट गाँव से घोंघेपुर गाँव जा रहे एक ही समाज के ये सभी लोग एक भोज में शामिल होने जा रहे थे की यह हादसा हो गया.घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौके प़र पहुँचे लेकिन संसाधन के अभाव में लापता लोगों को तलाशने की कोई ठोस शुरुआत फौड़ी तौर प़र नहीं की जा सकी.इधर ग्रामीण लापता लोगों की तायदाद बीस से पच्चीस बता रहे हैं लेकिन प्रशासन के हाकिम महज छः लोगों के लापता होने की पुष्टि तो कर रहा है.दिन में यह खबर मिली की तीन शव बरामद हो चुके हैं लेकिन यह महज अफवाह थी.अभीतक एक भी लाश बरामद नहीं किया जा सका है.लापता लोगों में बच्चे और महिलायें भी शामिल हैं.पूरे गाँव में कोहराम मचा है.जिधर देखिये उधर बस रोने और सिसकने की ही आवाज आ रही है.
कोसी नदी से घिरे इस इलाके में नाव हादसा कोई नयी बात नहीं है.यह वह इलाका है जिसको लेकर आजतक की कोई भी सरकार इमानदारी से गंभीर नहीं हुई है.रही बात लापता लोगों के शव की बरामदगी की तो यह कोसी नदी प़र ही निर्भर है की वह शव को जिधर ऊपर निकाल कर फेंक दे.इलाके के लोगों को शव के नदी के ऊपर बहकर निकलने का इन्तजार है.पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों की मदद से महाजाल फेंककर बस खानापूर्ति करने में जुटे हैं.इस टाल--भांज से कुछ भी हासिल होने से तो रहा.
कोसी नदी से घिरे इस इलाके में नाव हादसा कोई नयी बात नहीं है.यह वह इलाका है जिसको लेकर आजतक की कोई भी सरकार इमानदारी से गंभीर नहीं हुई है.रही बात लापता लोगों के शव की बरामदगी की तो यह कोसी नदी प़र ही निर्भर है की वह शव को जिधर ऊपर निकाल कर फेंक दे.इलाके के लोगों को शव के नदी के ऊपर बहकर निकलने का इन्तजार है.पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों की मदद से महाजाल फेंककर बस खानापूर्ति करने में जुटे हैं.इस टाल--भांज से कुछ भी हासिल होने से तो रहा. मई 20, 2012
पति के लिये लम्बी उम्र की कामना
![]() |
| सहरसा का नाथ मंदिर |
वट सावित्री व्रत उत्तर भारतीय स्त्रियों के लिये सबसे महत्वपूर्ण दिन तो होता ही है लेकिन मिथलांचल में ये और भी खाश होता है. सहरसा के नाथ मंदिर प्रांगन में आज सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे पूजन पाठ के लिये महिलाओं की भीर लगी रही. वट सावित्री व्रत के दिन पतिव्रता स्त्री अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है. सभी उलझनों से बचाए रखने व दम्पतजीवन को खुशहाल रखने के लिये इस दिन वट वृक्ष का पूजन किया जाता है. वट सावित्री व्रत में वट और सावित्री दोनों का विशिष्ट महत्व माना गया है. पीपल की तरह वट या बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है. पाराशर मुनि के अनुसार वट मुले तोपवासा ऐसा कहा गया है. पुरानों में यह स्पस्ट किया गया है की वट में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनो का वास है. इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा आदि सुनने से मनोकामना पूरी होती है. जाहिर तौर से आज भी स्त्रियों में इतनी संवेदना है की अपने पति की लम्बी आयु और सलामती के लिये हमेशा दुआ मांगती है लेकिन इसी सामाज में महिलाओं के साथ अन्याय और शोषण भी होता है उस समय हमारी संवेदना क्यों मर जाती है. मई 19, 2012
SSC Graduate Level ANSWER KEY 2012
SSC CGL Answer Key 2012- Graduate Level
The official answer key of the SSC Combined Graduate Level Tier 1 exam would be published by the commission on its official website ssc.nic.in
Most likely the answer key would be made available within two weeks of the examination dates – 1st and 8th July 2012. This year SSC introduced a new type of OMR sheet for the examination which was better and conducive for the candidates and it is expected that the number of inadvertent errors in answering the questions might have come down.
Where you will get the answer key on the SSC website:
We would suggest you to keep track of the latest news section of the official website, any new event is definitely published in that section.
Direct Link to Latest News Section: (Visit)
ARTS COMMERCE RESULT BIHAR BOARD 2012
COMING SHORTLY 6 PM today
The Arts & Commerce result Intermediate 2012 wiil be published on 11 june 2012. When it is announced by BSEB. The BSEB Art & Commerce results 2012 will be published on
The Arts & Commerce result Intermediate 2012 wiil be published on 11 june 2012. When it is announced by BSEB. The BSEB Art & Commerce results 2012 will be published on
UGC NET Answer Key 2012 | JRF Exam dec 2012 Cut Off Marks
University Grants Comission (UGC) Conducted National Eligibility Test (NET) 2012 Indian nationals order to ensure minimum standards entrants in teaching research & profession.The written test is helding in two parts in the year 2012 generally in the months of June and December.The Junior Research Fellowship (JRF) / NET 2012 written examination was held on dated 24 June 2012 (Sunday).The exam was conducted in Patna. After the examintaion all candidates who appeared in this examination are wants to check UGC JRF / NET Exam 2012 Answer Key & Solutions .All Candidates can view and Download Answer Sheet (In PDF File) with answer key in Code A, Code B, Code C & Code D.
UGC NET 2012 Answer Key Solutions : UGC JRF/NET 2012 Answer key published very soon. We will update this post when UGC official website release the answer key. we will provide you url for direct link to UGC JRF/NET answer key 2012 and Paper Solutions.
Official website : www.ugcnetonline.in
UGC NET 2012 Answer Key Solutions : UGC JRF/NET 2012 Answer key published very soon. We will update this post when UGC official website release the answer key. we will provide you url for direct link to UGC JRF/NET answer key 2012 and Paper Solutions.
Official website : www.ugcnetonline.in
मई 14, 2012
BSITET RESULT 2011
Bihar STET result 2012 that was expected to be announced today has been postponed for a day. The results are likely to be declared on Thursday, June 14, 2012.
The results of Bihar STET will be available on the Bihar board website http://biharboard.net/
The exam for Bihar STET was held on February 17, 2012 on several centers across state.
Previously the board had declared results of Bihar TET that was held for appointment of teachers in primary and secondary schools of the state.
The declaration of Bihar STET results 2012 will facilitate the recruitment of high school teachers in Bihar.
मई 09, 2012
ह्त्या की गुत्थी
बीते परसों शाम में महिषी थाना के समारी भरना गाँव से अगवा हुए 60 वर्षीय राम स्वरुप शर्मा की गाँव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काट--काट कर ना केवल ह्त्या कर दी बल्कि उसकी लाश को या तो कहीं ज़मीन में गाड़ दिया,या फिर कोसी नदी में बहा दिया.पुलिस गाँव सहित आसपास के तमाम मकई लगे खेतों से लेकर अन्य संभावित जगहों प़र लाश को तलाशने में जुटी है लेकिन लाश को अभीतक बरामद नहीं किया जा सका है.ह्त्या की बात अब प्रमाणित हो चुकी है चूँकि पुलिस ने राम स्वरूप शर्मा की चप्पल,उनके गले की माला को ना केवल बरामद कर लिया है बल्कि लाश की तलाशी के दौरान खेतों में कई जगह खून के बड़े धब्बे भी मिले हैं.एक तरफ जहां मृतक के घर में कोहराम मचा है वहीँ दूसरी तरफ लाश की बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है.मृतक के परिजन के आवेदन पर पुलिस ने गाँव के सदा परिवार के चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है.फिलवक्त गाँव में काफी दहशत का माहौल है और आरोपी बनाए गए सदा (मुसहर)जाति के लोग गाँव छोड़कर फरार हो गए हैं.परिजनों की मानें तो इस घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ हैं.पुलिस के अधिकारी खुलकर तो नहीं लेकिन इतना जरुर कह रहे हैं की नक्सलियों की इस इलाके में पैठ है और वे इलाके के कुछ ख़ास जातियों के बीच अच्छा प्रभाव रखते हैं. पुलिस के लिए पहले लाश को ढूँढना मील का पत्थर साबित हो रहा है.आगे इस मामले के कहीं माओवादियों के हाथ तो नहीं,यह पता करना भी उनके लिए अलग से बड़ी मुसीबत है.हांलांकि पुलिस के बड़े अधिकारी फिलवक्त अपना मुंह बन्द रखना ही हितकर समझ रहे हैं. गाँव से एक जाति के लोगों का पलायन हो चुका है.कुल मिलाकर इस मामले को आसानी से सुलझाना,पुलिस के लिए कहीं से भी आसान नहीं होगा.
मई 08, 2012
भीषण चोरी
बीती रात सदर थाना के न्यू कोलोनी स्थित एक सेवानिवृत सरकारी कर्मी के घर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया.पिछले दो दिनों से किसी काम से बाहर गए गृहस्वामी जब बीती रात अपने घर वापिस लौटे तो उनके पाँव के नीचे की जमीन ही खिसक गयी.घर का मुख्य द्वार खुला हुआ था तो बेड रूम की आलमारी पूरी तरह से खुली हुयी थी और सामान बेतरतीब तरीके से इधर--उधर छितराए हुए थे.पहली नजर में चोरी गए सामान की जानकारी देते हुए गृहस्वामी बताते हैं की हजारों की नकदी,एक लाख से अधिक के आभूषण और कई अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए.चूँकि उन्होनें तत्काल सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं की है इसलिए तुरंत चोरी गए सामानों का पुख्ता आंकड़ा दे पाना उनके लिए मुश्किल है.पुलिस की जाँच के बाद ही वे पूरा आंकड़ा जुटा पायेंगे.हद की इंतहा देखिये की पीड़ित गृहस्वामी ने रात्रि में ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन सहरसा की ढीठ पुलिस दूसरे दिन यानि आज दोपहर बाद करीब एक बजे उनके घर तहकीकात में पहुंची.बताना लाजिमी है की इनदिनों सहरसा में जहां आमलोग हलकान--परेशान हैं वहीँ चोरों की चांदी कट रही है.महज इस साल के चार महीने पर गौर करें तो पूरे जिले में चोरी की ढाई दर्जन से ज्यादा घटना घट चुकी है और पुलिस चोर को गिरफ्त में लेने की जगह हाथ पर हाथ धरे चोरी की ताजा घटना का इन्तजार करती दिख रही है.
मौत और जाम
सदर थाना के संतनगर मुहल्ले की बगल से गुजरने वाली सड़क किनारे एक गड्ढे में करीब पच्चीस वर्षीय युवक की लाश को देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.देखते--देखते लाश के आसपास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी.पहले तो लोगों को लगा की किसी ने युवक की बेरहमी से हत्या कर लाश को वहाँ प़र फेंक दिया दिया है लेकिन बाद में जानकारी मिली की एक ट्रैक्टर बीती रात उस जगह प़र पलट गयी थी जिसे ट्रैक्टर चालक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रात में ही वहाँ से निकाल लिया था.यह युवक उसी ट्रैक्टर के नीचे दब गया था जिसे किसी ने निकालना मुनासिब नहीं समझा और उसकी इहलीला खत्म हो गयी.मृतक बगल के मुहल्ला हनुमान नगर का रहने वाला निजाम नाम का युवक था जो राज मिस्त्री का काम करता था.हद की इंतहा तो यह है की लोगों ने पुलिस को पाँच बजे सुबह में ही इस घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस करीब नौ बजे पहुंची.नतीजतन आक्रोशित लोगों ने बायपास सड़क को घंटों जाम कर दिया.बड़ी मशक्कत बाद जाम को करीब ग्यारह बजे दिन में खत्म कराया जा सका.अब तो मौत प़र बस तमाशा भर होता है.ठीक से मातम भी नहीं मनता.अगर किसी गरीब की मौत हुई तो समझिए की वह तो बेजा की बात है.अधिकारियों का क्या है,उन्हें तो बस अपनी ड्यूटी बजानी है वह भी उनकी खुद की मर्जी के मुताबिक़.बदले हुए निजाम में भी कहीं से कुछ भी ठीक--ठाक नहीं लग रहा है.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
*अपनी बात*





