मार्च 09, 2017

कठडुमर घाट पर पुल निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जल सत्याग्रह जारी

सिमरी बख्तियारपुर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट----
आप मुझे साथ दो हम आपको पुल देगें के नारों के साथ दूसरे दिन भी कठडुमर घाट आगर दह से शहर बन्नी तक पुल एवं सड़क निर्माण संघर्ष समिति के तत्वाधान में 8 मार्च से पुल निर्माण को लेकर कठडुमर घाट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह के दूसरे दिन भी अध्यक्ष सिंधु यादव सचिव रणविजय सिंह के नेतृत्व   रंजीत सिंह एवम सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ने कठडुमर घाट आगर दह से सहर बन्नी तक पुल एवं सड़क निर्माण को लेकर जल सत्याग्रह जारी रखा.
लोगो की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सुमन साह ने आन्दोलनकारियों से मिलकर वार्ता किया उन्होंने कहाँ की आप लोगो की मांग जायज है.आप की मांगो से सरकार को अवगत करूँगा जिलाधिकारी को आप की मांगो से अवगत करा चूका हूँ. लोगों ने अनुभव अनुमंडल पदाधिकारी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे.
पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव ने कहाँ की कठडुमर घाट पर पुल के निर्माण हो जाने से यहां की लाखो आबादी राजनपुर के रास्ते सहबन्नी होते हुए दरभंगा तक आसानी से जा सकेंगे यहां पर पुल निर्माण में काफी कम खर्च भी आएगी. वही कोसी दियारा के लाखों आबादी के लिए जीवन रेखा बन जाएगी पुल निर्माण से सहरसा जिले का पहाड़पुर राजनपुर घोघसम बलवा हाट सुरबहार बीरवार आगर दह धनुपरा औराही कनेरिया महिषी प्रखंड के कई पंचायत खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड के पंचायतो के लोगों को काफी लाभ होगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिंधु यादव  सचिव रणविजय सिंह पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव से वार्ता के उपरांत कहा कि सत्याग्रह स्तर पर जिला अधिकारी विनोद सिंह गुजीएल आकर हमें विश्वास करें कि यहां पुल का निर्माण होगा जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम यहां भी पुल के लिए संरक्षन करेगी जल सत्याग्रह में गायत्री देवी सहुगिया  देवी अमेरिका देवी सीता देवी चंद्रकला देवी माला देवी सुखिया मसोमात लीला देवी घुरनि देवी गोरव शर्मा अशोक पंडित अखिलेश मिस्त्री सुभाष यादव अजीत कुमार यादव अनुरुद्ध यादव विकास कुमार विजय साह रामबाबू यादव नीतीष कुमार रामदेव साद पिरवत यादव शुकमरिया देवी  भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह रणविजय सिंह अमरनाथ सिंह राय जी किशोर यादव पंकज कुमार रणविजय सिंह अवध शाह मनोज सिंधु यादव अशोक कुमार जयकुमार खगेश अरविंद कुसुम लाल विपिन पंडित पूर्व मुखिया राम सागर यादव रामेश्वर यादव शीतल यादव दिनेश यादव दिनेश सदा दीनानाथ यादव सहदेव लक्ष्मण प्रभु यादव अमरनाथ सिंह पूर्व सरपंच  देबू यादव अमरनाथ पासमान मुन्ना भगत करीम बैजनाथ महतो सरपंच सागर योगेंद्र महतो संजय यादव सुमन कुमार सिंह रामबाबू रणविजय सिंह पंकज कुमार सिंह महिला पुरुष बच्चे सहित सेकड़ो की संख्या में लोग  मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


THANKS FOR YOURS COMMENTS.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।