जनवरी 07, 2017

खो गयी मानवता,मानव हुआ पशु

 खो गयी मानवता,मानव हुआ पशु
पुलिस--प्रशासन के अधिकारियों को वेतन और बाहरी आमदनी से सरोकार
एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश कल शाम से सिस्टम की उड़ा रही थी खिल्ली
हमारी पहल और कुछ समाजसेवियों के बुते बुजुर्ग का हुआ अंतिम संस्कार
सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक----जीवन की आपाधापी और अंधदौड़ में लोग इतना आगे निकल चुके हैं की मानवता नाम की कोई चीज ही नहीं बची है ।मुर्दों की क्या कहें,यहां तो जरूरतमंद जिंदा इंसान की मदद के लिए कोई सामने नहीं आता ।हमने सहरसा में इस मिथक और बुरी रिवायत को तोड़ने की भरपूर कोशिश की है ।
बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना के केंद्रीय विद्यालय के पीछे और भवन निर्माण विभाग के सामने बीते कल 6 जनवरी की शाम में एक अज्ञात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया लेकिन सहरसा प्रशासन और पुलिस की बेशर्मी की इंतहा देखिये की आज दिनभर किसी ने इस लाश को ठिकाने लगाने की पहल नहीं की ।नौकरशाहों की जिंदगी फाइलों में उलझी और पैसे कमाने में लगी रहती है ।उनके अंदर की इंसानियत किस तरह खत्म हो चुकी है,यह उसकी बानगी है ।सहरसा पुलिस अपनी बेशर्मी के लिए पहले से बदनाम है ।उसे वसूली के सिवा कोई समाजसेवा करने की कोई जरुरत नहीं है ।लाश की जेब से पैसे निकालने वाली पुलिस भी यहां,अभीतक नहीं पहुंची है ।जाहिर सी बात है की इस मृतक बुजुर्ग के पास कुछ भी हासिल नहीं होता ।

इस बुजुर्ग की मौत को हमने चुनौती के तौर पर लिया ।हमने खुद और समाजसेवी सुभाष गांधी, पत्रकार मनोज कुमार,राजीव झा,पप्पू चौधरी और मृत्युंजय सिंह ने बीड़ा उठाया ।सबसे पहले हमने कफ़न,अगरबत्ती और फूल मंगवाए ।फिर एक ठेले का इंतजाम किया ।हमने मल्लिक परिवार के कुछ भाईयों को भी बुलवा लिया ।यानि अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी तरह से हमने मुकम्मिल कर ली ।फिर जरूरत की वजह से हमने डीएम और एसपी को फोन लगाया ।लेकिन दोनों अधिकारी कुनैन की गोली समझकर हमारे फोन को रिसीव नहीं किया ।इसके बाद हमने एसडीओ जहांगीर आलम को फोन किया ।जनाब ने हमें पुलिस का मामला है,यह कहकर हमें सस्ते में निपटा लिया ।लेकिन हम भी कहाँ मानने वाले थे ।आज इन अधिकारियों का पूरा रवैया देखने का हमने मन बना लिया था ।हमने एसडीपीओ सुबोध विश्वास को फोन किया ।फोन पर जैसे ही मैंने कहा की एक लाश पड़ी हुयी है,की वे बीच में ही हमें रोकते हुए बोल पड़े कहाँ कई लाख पड़े हुए हैं ।मैंने फिर उनसे कहा की एक दो लाख या कई लाख होते तो एसपी,डीएम और आपसभी यहां होते,फिर हम यहां क्या करते ?जनाब ठीक से सुनिए,कल शाम से एक बुजुर्ग की लाश पड़ी हुयी है ।लेकिन उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है ।सदर थानाध्यक्ष भाई भरत डीएम के निर्देश से पहले से ही बटराहा में ड्यूटी पर डटे थे ।बाद में एसडीपीओ ने सारी बातें गंभीरता से सुनी फिर उनके फोन पर ए एसआई मुकेश कुमार कुछ पुलिस जवान के साथ आये ।
लेकिन हमने पुलिस की मौजूदगी में अपने साधन से बुजुर्ग की लाश का रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया ।

मानवता पूरी तरह से खत्म नहीं हुयी है बल्कि जीवन शैली में आये बदलाव की वजह से लोग अपने मूल दायित्व और कर्तव्य से चुकने लगे हैं । हमारे साथ हमारे चन्द भाईयों की दरियादिली की वजह से आज एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार सम्भव हो सका ।हम जबतक ज़िंदा रहेंगे,हमारी यह इंसानी कोशिश जारी रहेगी ।इस आलेख के माध्यम से हम पुरे देश भर में यह सन्देश पहुंचाना चाहते हैं की,समृद्ध लोग इस तरह के काम में आगे आएं ।जरूरतमंदों की सदैव मदद करें ।अच्छे कर्म का फल एक ना एक दिन अच्छा मिल कर रहेगा ।

जनवरी 01, 2017

बिहार लोक शिकायत में भी गड़बड़ झाला....


एडीएम {ADM} घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.........
नीतीश कुमार के सात निश्चय का मुख्य अंग ........
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट::--- बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. विजिलेंस ने शनिवार को बेतिया से एक अपर समाहर्ता यानि एडीएम को घूस लेते धर दबोचा. पकड़ा गया अधिकारी एडीएम सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रंजीत प्रसाद सिंह है. निगरानी की टीम ने उन्हें दस हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. लोक शिकायत में आवेदक के पक्ष मे फैसला सुनाने के लिए एडीएम ने पचास हजार रूपये की मांग की थी लेकिन दस हजार मे सौदा तय हुआ. शनिवार को टीम ने एडीएम को रिश्वत के दस हजार रूपये लेते ऑफिसर कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. बेतिया में यह पहला मौका है जब एडीएम स्तर के किसी पदाधिकारी को निगरानी ने गिरफ्तार किया है .
पिछले दो साल के अन्दर दर्जनो रिश्वतखोर निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं बावजूद इसके जिले में घूसखोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है.

दिसंबर 18, 2016

सहरसा की नन्ही परी लहरा रही है परचम

मेधा किसी की मोहताज नहीं ....
अपनी उड़ान से हम लिखेंगे ईबारत........ 
सहरसा की नन्ही परी लहरा रही है परचम.......
यशस्वी को चाहिए फेसबुक लाईक्स तब बनेगी चैम्पियन लिट्ल मिस इंडिया की दौर में है यशस्वी .

सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की खास रिपोर्ट----

गर हौसले हों बुलंद,तो कुछ भी नामुमकिन नहीं ।सहरसा की बेटी ने यह लोहा तो मनवा लिया है ।अब उसे कुछ आशीर्वाद की जरुरत है।बताना लाजिमी है की लिट्ल मिस इंडिया प्रतियोगिता में सहरसा की बेटी यशस्वी ने फाईनल राउंड में जगह बनायी है ।देश के विभिन्न शहरों में हुए ऑडिशन के बाद अंतिम राउंड के लिए कुल 32 प्रतिभागियों का चयन किया गया है जिसमें यशस्वी शामिल है ।अब इनमें अव्वल कौन आती है इसका फैसला इन प्रतिभागियों के नृत्य,गायन, आत्मविश्वास एवं फेसबुक लाईक के आधार पर किया जायेगा।मूल रूप से सहरसा के सौरबाजार प्रखंड के भवटिया गांव निवासी योगेश झा एवं विनीता झा की पुत्री यशस्वी पटना के SRCS की वर्ग नवीं की छात्रा है ।यशस्वी के चाचा ख्यातिलब्ध पत्रकार गंगेश झा ने बताया कि बचपन से ही यशस्वी का रुझान नृत्य एवं गायन के क्षेत्र में रहा है और भविष्य में वह मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है ।
वैसे पढ़ाई में भी उसकी कोई सानी नहीं है ।यशस्वी का जिश्म  सौंदर्य से लवरेज और कुदरत की कारीगरी लगती है ।लगता है ईश्वर ने उसे फुरसत में बनाया है ।कमसिन और अकूत सौंदर्य की धनी यशस्वी के इम्तिहान का अब आखिरी पल चल रहा है ।

अंतिम राउंड 28-30 दिसम्बर को भुवनेश्वर में होगा,जहां फेसबुक लाईक्स के साथ अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः पुरस्कृत किया जाएगा ।आपके एक अनमोल लाईक्स से यशस्वी मिस इन्डिया भी बन सकती है ।जरा सोचिये जब यशस्वी मिस इंडिया बनेगी,तो,कोसी कछार के इस कास और पटेर के इलाके के लोगों का कितना मान बढ़ेगा और सीना कितना चौड़ा होगा? वोट करने के लिए नीचे क्लीक करें और लाइक करे  >>Click Here<<

दिसंबर 08, 2016

सहरसा पुलिस हफ्ता और महीना वसूली में है माहिर


सहरसा पुलिस हफ्ता और महीना वसूली में है माहिर
लेकिन ज्यादा रोजाना वसूली पर रहती है नजर
किसी संगीन मामले के पटाक्षेप में फिस्सडी साबित रहने वाली पुलिस को हरदम चाहिए नजराना
हांलांकि नोटबन्दी से थाने में अभी है मंदी का असर
यहां के दारोगा खुद को समझते हैं डीजीपी
जातीय भावना,अगड़े--पिछड़े की घृणित सोच से ग्रसित अधिकारियों की वजह से आमलोगों को न्याय मिलना मुश्किल
सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक---->>

यूँ तो पुरे जिले के थानों की एक ही राम कहानी है लेकिन सदर थाना का रिकॉर्ड अव्वल है ।कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय सह सहरसा जिला मुख्यालय का यह सदर थाना है ।आप समझ सकते हैं की यह कितना महत्वपूर्ण थाना है ।लेकिन इस थाने में किसी घटना के घटित होने पर दफा लगाने की भी बोली लगती है ।इस थाने की यह परम्परा रही है । मारपीट की घटना,एक्सिडेंट,छेड़खानी आदि की घटनाओं में रोजाना आमदनी होती है ।वाहन चेकिंग और ओवरलोडिंग से भी अच्छी कमाई होती है ।ह्त्या,अपहरण,छिनतई और लूट की  घटनाओं में अगर नामजद अपराधी हैं तो उसे पकड़ने के नाम पर कमाई होती है ।अगर FIR में कोई नामजद नहीं है,तो फिर इन वर्दी वालों की चल निकलती है ।ये थोक में निर्दोषों को पकड़ कर लाते हैं और फिर पैरवी--पैगाम और नजराने पर उनकी दरियादिली से रिहाई होती है ।
रात्रि में कमाई के अवसर कुछ ज्यादा होते हैं । लेकिन ये पुलिस वाले कोई अवसर नहीं गंवाते । वैसे ये कमाई के अवसर तैयार करने में भी माहिर होते हैं ।जमीन की दलाली में खूब कमाई होती है ।सदर थाना के पूर्व थानेदार संजय  सिंह कमाई में एक शानदार रिकॉर्ड बनाकर यहां से गए हैं । जमीन के फंसे कई मामलों के निपटारे कर उन्होनें लाखों कमाए लेकिन बहुतो मामलों के निपटारे पैसे लेकर भी वे नहीं कर पाये ।जिनकी जमीन का निपटारा नहीं हो सका और जिनके रूपये फंसे हैं,वे सदर थाना आते हैं लेकिन निराश होकर लौट जाते हैं ।ना वो नगरी ना वो ठाम ।संजय सिंह तबादले के बाद भागलपुर जोन जा चुके हैं और सदर थाने के अब नए थानेदार हैं भाई भरत कुमार ।हमने आपको यह बताने का अभीतक प्रयास किया है की पुलिस की रोजाना कमाई के कई जरिये हैं ।यहां बताना बेहद जरुरी है की इस कार्य में कुछ तथाकथित पत्रकार भी संलिप्त हैं ।

हमने कुछ दिन पूर्व सहरसा के होटलों में फल--फूल रहे सैक्स रैकेट को लेकर एक आलेख लिखा था ।उस आलेख को मैंने सदर थाने के ह्वाट्स एप ग्रुप में डाल दिया ।हमारे आलेख से तिलमिलाए प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने हमें उस ग्रुप से रिमूव कर दिया ।वैसे मुझे उस ग्रुप से किसने जोड़ा था,इसकी जानकारी भी मुझे नहीं है ।वैसे भी ऐसे घृणित ग्रुप से मैं अलग रहना अपने लिए ज्यादा मुफीद समझता हूँ ।मैं अक्सर थाना स्तर के अधिकारी से एक दूरी पसन्द करता हूँ ।चूँकि मेरी नजर में यह जगह इन्साफ देने की जगह दलाली की मंडी है ।मैंने प्रभारी थानेदार को फोन लगाया की भाई मुझ नाचीज को ग्रुप से आपने बाहर का रास्ता क्यों दिखाया ।तो,जनाब ने कहा की पुलिस कहाँ हफ्ता वसूली करती है,उसका मेरे पास क्या प्रमाण है ? जनाब ऐसे बात कर रहे थे गोया हमारी बातचीत एसपी,आईजी से नहीं डीजीपी से हो रही हो ।हमने उन्हें बताया की कुछ जगहों का उसमें जिक्र है जहां हफ्ता और महीना वसूली होती है ।वैसे वे इतने बड़े अधिकारी नहीं हैं,जिन्हें हम हर जगह की सीडी बनाकर दें ।मैंने एक एसआई से ज्यादा मुंह लगाना ठीक नहीं समझा और बात वहीं खत्म कर दी ।लेकिन इस एसआई की फितरत के बारे में थोड़ा बताना लाजिमी है ।इस अधिकारी ने कुछ माह पूर्व न्यूज 24 के पत्रकार अमित कुमार से बदसलूकी की ।पंचायत चुनाव के काउंटिंग दौरान एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के पत्रकार सुशील झा से बदसलूकी और मारपीट मई ।समकालीन तापमान के पत्रकार तेजस्वी ठाकुर से भी इनका विवाद हुआ है ।यही नहीं कई और पत्रकारों से भी इनका तू--तू मैं--मैं हो चुका है ।
भाई भरत दो माह से सदर थानाध्यक्ष हैं ।शालीन व्यक्ति हैं और काम करना चाहते हैं ।लेकिन इनको गाईड लाईन नितेश कुमार से मिलता है ।यूँ सही मायने में थाने से फिलवक्त पिछले दरवाजे से कमाई से ज्यादा जातिगत और अगड़े--पिछड़े की बू आ रही है ।
अब जानिये की पुलिस हफ्ता और महीना वसूली कहाँ से करती है ।एसपी ऑफिस के बेहद करीब कचहरी ढ़ाला पर गांजे का कारोबार होता है । गांधी पथ के पोखर के आसपास,सराही मोड़, बेंगहा,मछली पट्टी,फकीर टोला,सहरसा बस्ती,रिफ्यूजी चौक,चांदनी चौक,बटराहा, सिमराहा,बोरापट्टी,हटियागाछी सहित कई अन्य जगहों पर शराब बेची जाती है ।आखिर शराब की बिक्री बिना पुलिस की सहमति या सहयोग के कैसे होती है?इसे बस समझने की जरुरत है ।सहरसा गेस्ट हॉउस,दिल्ली रेस्ट हॉउस,वेलकम होटल,एम्बेसी होटल,मनोरमा,कोसी टूरिस्ट होटल सहित सहरसा के दर्जनों होटल,या यूँ कहें लगभग सभी होटल में देह का कारोबार होता है ।अच्छे घराने की लड़की प्रेमपाश में,या पैसे की खातिर अपना देह परोस रही हैं ।होटल के रजिस्टर की रोजाना चेकिंग नहीं होती है ।अगर चेकिंग होती है,तो,सेटिंग से ।जिस काम को किसी भी सूरत में नहीं होने देना चाहिए ।जिस काम से हमारी संस्कृति विलुप्त होती जा रही है ।उस काम को पुष्पित और पल्लवित किया जा रहा है,महज चन्द नोटों की खातिर।



ये जनाब हैं नितेश कुमार इन्होनें प्रभारी होते हुए सेक्स रैकेट मामले में लड़की का बयान कातिब से लिखवाया और FIR में केश की जांच का जिम्मा एसडीपीओ को दिया ।इस काण्ड का FIR नम्बर 1010 /2016 है।
जहांतक मुझे जानकारी है CRPC की धारा 157 के तहत थानाध्यक्ष किसी भी मामले और इस तरह के मामले की जांच या तो खुद करेंगे,या फिर अपने मातहत से कराएंगे । हाँ!एसपी के विशेष निर्देश पर एसडीपीओ जांचकर्ता बन सकते हैं ।लेकिन मामले में पहले से बहुत ही पेंच है ।सेक्स रैकेट का पर्दाफाश जिस सहरसा रेस्ट हॉउस में हुआ,उसका जिक्र आवेदन के सबसे नीचे है ।सबसे चौंकाने वाली बात यह है की पीड़िता ने पिछले साल भी एक केस महिला थाना में किया था,जहां उसने अपना हस्ताक्षर बनाया था ।लेकिन इस बार के आवेदन में उसके अंगूठे के निशान हैं ।यानि गेम बड़ा है ।हांलांकि इस मामले में बेहद दबाब के बाद रेस्ट हॉउस के मालिक को जेल भेजा गया है ।लेकिन पीड़िता से कातिब के माध्यम से ऐसा आवेदन लिखाया गया है और जिसपर FIR हुआ है,उसमें कोई दम नहीं है ।इतने बड़े मामले को बड़ी समझदारी से कमजोर किया गया है ।
जब संजय सिंह,इस थाने के थानाध्यक्ष हुआ करते थे,तो,उनकी तूती बोलती थी ।उन्होनें लाखों में अवैद्य कमाई की ।फिलवक्त सहरसा के ही एक मामले को लेकर भागलपुर प्रक्षेत्र में वे निलंबित हैं ।संजय सिंह ने बहुत से जमीन के निपटारे मामले में बहुतों से पैसे लिए थे जिनमें से बहुतों का काम नहीं हुआ ।वे लोग सदर थाने संजय सिंह को ढूंढने आते हैं ।लेकिन "का वर्षा जब कृषि सुखानी" ।संजय सिंह फुर्र हो चुके हैं।
इधर सदर थाने से जातिगत और अगड़े--पिछड़े की बू आ रही है ।नए थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार से हमारा आग्रह है की वे अपने कार्य क्षेत्र को पहले समझें ।अपना सूचना तंत्र मजबूत करें ।मुखबिर बनाएं और कोशिश करें की नोटबंदी की इस मार में ईमानदारी से जनता की सेवा ज्यादा से ज्यादा हो ।गला दबाकर या किसी की खेत गिरवी रखवाकर कमाई ना करें ।हमारी दुआ है की भाई भरत खुद को एक काबिल ऑफिसर साबित करने के साथ--साथ ईमानदारी का परचम लहराएँ । जरूरतमंदों की वे ज्यादा से ज्यादा दुआ बटोरें ।

दिसंबर 06, 2016

आयकर विभाग का छापा,एक डॉक्टर शिकंजे में,कई डॉक्टर्स निशाने पर



<
सहरसा में डॉक्टर शंकर कुमार ईशर पर आयकर का कसा शिकंजा 

शुरूआती जांच में करीब ढ़ाई करोड़ का नहीं है कोई लेखा--जोखा
आयकर विभाग ने बैंक अकाउंट को किया सीज
अभी सहरसा के कई नामी नर्सिंग होम के डॉक्टर हैं 
आयकर विभाग के निशाने पर 

Income-tax-Raid-on-Doctors-clinicसहरसा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक---->>

जांच में यह बात सामने आयी कि जमा रुपये का कोई लेखा-जोखा नहीं है. पूछताछ में डॉक्टर ईशर की घिग्घी बंध गयी और वे आय का स्रोत भी नहीं बता सके.आयकर की टीम ने उनके बैंक अकाउंट को सीज कर लिया है.औपचारिकता पूरी करने के बाद खाते में रखे सभी रुपये को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है.डॉ ईशर सहरसा के गांधी पथ में निजी प्रैक्टिस करते हैं.बताना लाजिमी है की इनकी पत्नी संगीता ठाकुर भी डॉक्टर है ।यही नहीं डॉक्टर शंकर कुमार ईशर के पिता ए.के.ईशर भी इस इलाके के जाने--माने चिकित्सक थे ।इस मामले में अभीतक तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो चुकी है की इनकी इस ब्लैक मनी को आयकर विभाग जब्त कर लेगा. 
इसके अलावा आयकर विभाग ने उनकी आय से जुड़े और क्लिनिक के कागजातों को भी जब्त कर लिया है. फिलहाल इनकी जांच चल रही है.आगे इनके रिटर्न दायर करने के मामलों समेत अन्य सभी पहलूओं पर जांच की जायेगी.लेकिन इस मामले के उजागर होते ही सहरसा का पारा ठंढ के इस मौसम में भी काफी गर्म है ।सहरसा में दर्जनों बड़े आलिशान नर्सिंग होम हैं जिसके स्वामी पहले अकड़ कर चलते थे लेकिन अभी भींगी बिल्ली की तरह जुगाड़ टेक्नोलॉजी की तलाश में हैं ।हमने कई चिकित्सक को पसीने से तर और बेहद परेशान हाल देखा है ।
हमने कुछ चिकित्सक से गुजारिश भी की कुछ कालेधन हमें भी दीजिये जिससे हम सरकार के नियम--कायदे के सम्पादन से पहले ही कुछ गरीबों की मदद करें ।लेकिन अभीतक किसी डॉक्टर का कलेजा नहीं पसीजा है ।शायद सभी को सरकारी चाबुक का ही इन्तजार है ।

दिसंबर 05, 2016

सैक्स रैकेट की आई बाढ़


सैक्स रैकेट की आई बाढ़ 
सहरसा के होटल सबसे मुफीद जगह 
अच्छे घराने की लडकियां और लड़के सैक्स रैकेट में हैं शामिल
पुलिस खाती है हफ्ता,मनती है रंगरेलियां  
सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक-->>

सहरसा जो विकास के लिए दशकों से तरस रहा है लेकिन यहां मौज--मस्ती अपने परवान है ।सहरसा में दर्जनों होटल हैं जो सैक्स रैकेट को ना केवल बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि चमरी की कमाई से होटल मालिक मालामाल भी हो रहे हैं ।जहांतक,खाकी का सवाल है,तो उनके लिए हफ्ता बंधा हुआ है । आप यह जानकार हैरान हो जाएंगे की इन होटलों में शराबबंदी के बाद शराब भी उपलब्ध है ।यानि शबाब,कबाब और शराब.... यानि मस्ती का बबंडर...फुलडोज ।
बीती शाम डीबीरोड स्थित सहरसा गेस्ट हाउस में खूब तमाशा हुआ ।विजय नामक युवक ने पहले नैना नाम की युवती के साथ खूब रंगरेलियां मनाई ।लेकिन उससे उसका जी नहीं भरा तो उसने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया और नैना को उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर करने लगा ।नैना को यह नागवार गुजरा और उसने हंगामा खड़ा कर दिया ।अवैद्य देह के इस खेल की भनक स्थानीय लोगों को लगी ।लोगों ने विजय और उसके दोस्त को दबोच लिया और फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी ।पुलिस ने आकर तीनों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें अपने साथ लेकर थाने चली गयी और तफ्तीश में जुट गयी ।
इससे पहले गंगजला चौक स्थित गेस्ट हॉउस, मत्स्यगंधा स्थित टूरिस्ट होटल,डीबी रोड स्थित वैलकम होटल,शंकर चौक स्थित एम्बेसी होटल सहित कई और होटलों से कई बार प्रेम के इन पंछियों को सेक्स करते रंगे हाथों पकड़ा गया है ।

यह घटना तो गिरफ्त में आये सैक्स के खिलाड़ियों के हैं ।सहरसा में यह खेल वर्षों से पुलिस के संरक्षण में चल रहा है ।कई प्रशासन और पुलिस के अधिकारी खुद इस खेल में माहिर हैं । अब साहब किसी होटल में रंगरेलियां मनाएं,तो वह नजारा बेहद खास होगा ही ।

यहां के कुछ होटल वाले ऐसे हैं जो लड़के और लड़कियों को कुछ घंटे के लिए किराए पर कमरा देते हैं लेकिन बदले में मोटा पैसा लेते हैं ।बीते दिनों सहरसा के भीआईपी रोड में शराब और मुर्गे की पार्टी उड़ाते एक अपराधी किस्म के होटल मालिक के यहां तीन पुलिस के जवान भी मीडिया के स्टिंग के शिकार हुए थे,जिन्हें निलंबित करना पुलिस अधिकारी की मजबूरी बन गयी थी ।ये तीनों जवान एसडीपीओ सुबोध विश्वास के अंगरक्षक थे ।हद तो इस बात की थी की इस जश्न में एसडीपीओ साहब की गाड़ी का भी इस्तेमाल हुआ था ।अभी एसडीपीओ सुबोध विश्वास सहरसा सदर एसडीपीओ के तौर पर ही तैनात हैं ।सुबोध विश्वास पर भी गाज गिरती लेकिन मीडिया से एसडीपीओ की अच्छी बनती है और उनकी विनती से मीडिया वाले पिघल गए और एसडीपीओ साहब बेदाग़ निकल गए ।



आप को हम यह भी बताना चाहते हैं की सहरसा सदर स्थित भारतीय नगर को लोग रेड लाईट इलाके के नाम से जानते हैं ।साढ़े पांच सौ से ज्यादा ऐसे परिवार हैं जिन्होनें नाच--गाने का लायसेंस ले रखा है लेकिन इसकी आड़ में देह व्यापार धड़ल्ले से हो रहा है ।पुलिस को यहां से मोटी रकम मिलती है ।दूर--दराज इलाके से लडकियां यहां लायी जाती हैं और उनसे देह व्यापार कराया जाता है ।
सहरसा का शायद ही कोई ऐसा होटल हो,जहां चमरी का खेल ना चल रहा हो ।अच्छे परिवार की पढ़ने वाली लडकियां गुमराह होकर,या यूँ कहें प्रेमपाश में फंसकर होटल आती हैं और अपने प्रेमी संग सेक्स करती हैं ।कई ऐसे गंभीर मामले सामने आये हैं की,पहले तो प्रेम में लडकियां अपना देह परोसती हैं ।फिर उन्हें किसी बहाने चकला घर में धकेल दिया जाता है ।
पुलिस को अपनी काली कमाई पर रोक लगानी चाहिए ।पुलिस का यह फर्ज बनता है की भोली--भाली लड़कियों के जीवन को बर्बाद होने से बचाने में वे अपनी महती भूमिका निभाएं ।इसके लिए जरुरी है की एक टीम बनाकर सभी होटलों में दिन--रात की रजिस्टर पंजी का मुआयना किया जाए,वह भी दिल साफ रखकर ।वैसे पाश्चात्य संस्कृति की रौ में हमारी युवा पीढ़ी बह रही है । सैक्स उनके लिए महज एक मनोरंजन का साधन बनता जा रहा है,जो भारतीय संस्कृति के लिए बेहद खतरे का विषय है ।
यह खबर हम सभी परिवारों को आगाह करने के लिए लिख रहे हैं की अपने बच्चे--बच्चियों को भारतीय संस्कृति, नैसर्गिक और मूल्यसंचित जीवन के साथ--साथ नैतिकता का पाठ भी पढ़ायें ।वैसे जीवन की आपाधापी और अंधदौड़ में इस तरह के सैक्स की घटना अब आम बात बनकर रह गयी है ।

नवंबर 30, 2016

कहते हैं इश्क में कुछ भी कर गुजरते हैं प्यार के पंछी



प्यार ने गिराई रिवायत की दीवार.........
पति को छोड़ नवयुवती प्रेमी के साथ हुयी फरार........
पुलिस ने सकुशल लड़की को किया बरामद........
कहते हैं इश्क में कुछ भी कर गुजरते हैं प्यार के पंछी........
महज तीन महीने पहले हुयी थी शादी नेहा की...........
प्रेमी हेमंत पुलिस की पकड़ से अभीतक बाहर............

मुकेश कुमार सिंह की सहरसा से दो टूक---->>
कहते हैं प्रेम अंधा होता है और वह किसी भी सामाजिक बंधन,रिवायत,मर्यादा,संस्कार और मेड़ को नहीं स्वीकारता और सभी कुछ को धराशायी करने का माद्दा रखता है ।ऐसा ही कुछ किया बिहार के सहरसा जिले के गोलमा गाँव के दो पागल प्रेमी ने ।गोलमा गाँव की रहने वाली 18 वर्षीय कमसिन नेहा की शादी बगल के ही गाँव के राजेश सिंह से महज तीन माह पहले हुयी थी । लेकिन नेहा शादी से पहले से ही अपने गाँव के ही युवक हेमंत झा से प्यार करती थी ।शादी से पहले नेहा ने अपने पिता भूषण सिंह से काफी आरजू--मिन्नत की थी की उसकी शादी हेमंत से करायी जाए ।वह हेमंत को मन ही मन पति मान चुकी है ।लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा और जातीय बंधन में जकड़े भूषण सिंह ने वही किया जो एक आम पिता करता है ।तीन माह पूर्व नेहा की शादी राजेश से कर दी गयी ।लेकिन दिल के अंदर बैठा हेमंत नेहा को लगातार मजबूर कर रहा था ।इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश शराब का शौकीन था लेकिन शराबबंदी के कारण गांजे और भांग का सेवन करता था ।पति के इस चरित्र ने नेहा की हेमंत के प्रति उसकी दीवानगी को और बढ़ा दिया ।जबकि पुलिसिया तंत्र से जानकारी यह भी मिल रही है की हेमंत अपराधिक चरित्र का युवक है ।
इधर प्रेम अगन में जल रही नेहा लगातार हेमंत के संपर्क में थी ।आखिरकार प्यार में सारी दीवारें गिराकर नेहा 18 नवम्बर को हेमंत के साथ फरार हो गयी ।जाहिर तौर पर गाँव के एक सम्मानित परिवार की लड़की भागी थी ।नेहा के पिता और पति पतरघट ओपी पहुंचे ।पति राजेश के आवेदन पर हेमंत के खिलाफ अपहरण का एफआईआर दर्ज किया गया ।जिला मुख्यालय में भी बड़े पुलिस अधिकारियों पर दबाब बनाया जा रहा था । नेहा के मायके और ससुराल के साथ--साथ हेमंत के घर में कोहराम मचा हुआ था ।पुलिस हेमंत के परिवार पर भारी दबाब बनाये हुयी थी ।पतरघट ओपी प्रभारी कमलेश कुमार एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे ।मोबाइल से दोनों प्रेमी युगल का लोकेशन लिया जा रहा था लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी ।इस दौरान नेहा और हेमंत अपने प्यार को और जवां करते रहे ।लेकिन आज दोपहर बाद नेहा खुद सकुशल थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया ।पुलिस अब नेहा का मेडिकल टेस्ट के साथ--साथ कोर्ट में धारा 164 में बयान कराने में जुटी है ।मासूम और निहायत कोमल दिखने वाली नेहा के इस कदम ने उसके जीवन में एक ऐसा दाग लगाया है,जो इस जीवन में तो छूटने से रहा । आरोपी हेमंत पुलिस की पकड़ से अभी बाहर है ।
नेहा बालिग है और अब वह फिर से अपने पति के साथ रहने को तैयार है ।आखिर नेहा का यह कैसा प्यार था ?हेमंत के साथ जिस्मानी भूख मिटाकर वह वापिस लौटी है ।क्या पिता भूषण सिंह का खोया सम्मान वापिस होगा ?क्या पति राजेश फिर से नेहा को निर्मल प्यार दे पायेगा ?क्या दोनों परिवारों के सदस्य नेहा को वह प्यार दे सकेंगे,जिसकी वह हकदार थी ?
नेहा का प्यार अगर सच्चा होता,तो,वह हेमंत को छोड़कर कभी वापिस नहीं आती ।देह पर रेंगने वाले प्यार का यह साबूत उदाहरण है ।पुलिस और अदालत इस मामले में जैसी भी कार्रवाई करे, हमारी समझ से नेहा के जीवन में ग्रहण लग चुका है ।माता--पिता को शिक्षा देते समय सामाजिक परिवेश,उंच--नीच और नैतिकता का पाठ अपने बच्चों को जरूर पढ़ाना चाहिए ।
इस समय मुझे आलोक धन्वा की एक कविता की पंक्ति बड़ी सिद्दत से याद आ रही है""घर की बेड़िया कितनी कमजोर थी,इसका पता तब चलता है,जब कोई लड़की घर से भाग जाती है ।वैसे गालिब ने भी क्या खूब कहा है""इश्क ने कर दिया निकम्मा,वर्ना हम भी आदमी थे काम के""।
Attachments area

नवंबर 29, 2016

शिक्षा मंत्री जी विद्यालय भवन निर्माण कब पूरा होगा

शिक्षा मंत्री जी विद्यालय भवन निर्माण कब पूरा होगा ------दिनेश चंद्र यादव
सिमरी बख्तियारपुर से निरंजन
बिहार विधानसभा में सत्र के दौरान ताराकित प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न संख्या शिक्षा 27 में पूर्व सांसद सह विधायक दिनेश चंद्र यादव ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से सवाल किया कि सहरसा जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय  घोघसम एवं महिषी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय  मागरोनी एवं क्षारा भवन निर्माण कार्ड बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा वर्ष 2013 _14 में शुरू किया गया था लेकिन सिर्फ प्लिंथ लेवल तक कार्य करा कर छोड़ दिया गया जबकि उक्त कार्य को 1 साल में पूर्ण  किया जाना था यदि हां है तो सरकार कब तक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करा कर छात्रों की पढ़ाई नियमित कराने का विचार रखती है प्रश्न का जवाब में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया कि मध्य विद्यालय झारा का निर्माण कार्य पूर्ण करा कर हस्तगत कराया जा चुका है बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड मे प्रतिवेदन दिया गया कि महिषी प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय मागरोनी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो वर्तमान में प्लिंथ स्तर तक हुआ है कार्यो के इसके लिए इसके संवेदक को निगम द्वारा कार्य समाप्ति तक अगली निविदा में भाग लेने के वंचित किया जा चुका है धीमी गति के लिए संवेदक के एकारनामे को विखंडित करने की करवाई की  जा रही है सिमरी बख्तियारपुर के उच्च माध्यमिक  विद्यालय घोघसम  का निर्माण कार्य अभी प्लिंथ स्तर तक हुआ है इस विद्यालय का कार्यस्थल पर सुरक्षा बांध के अंदर रहने के  कारण एवं अधिकांश समय तक जल जमाव रहने एवं पहुंच  पथ नहीं रहने के कारण परेशानी हो रहे हैं छह माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा

नवंबर 23, 2016

रेप के आरोपी राजवल्लभ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित

फाईल फोटो -- राजद विधायक राजबल्लभ यादव
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ---- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.   
क्या था मामला ---
नालंदा जिले के रहुई थाने के सुल्तानपुर की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने नालंदा महिला थाने में 9 फरवरी को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी को बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट मुहल्ले की सुलेखा देवी उसे एक जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने गिरियक ले गई। आरोप है कि सुलेखा ने नाबालिग को नवादा के विधायक राजबल्लभ के हवाले कर दिया और विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की----
बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है इस केस में जबतक गवाहों के बयान पूरे नहीं हो जाते, तबतक राजबल्लभ को जेल में ही रहने का आदेश दिया जाए। राज्य सरकार बार-बार कह रही है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकता है। 
  

नवंबर 16, 2016

सहरसा टाईम्स की खबर का हुआ बड़ा और साबूत असर


दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट----
सहरसा टाईम्स की खबर का हुआ बड़ा और साबूत असर
बार--बार नोट बदलने वाले पर सरकार ने कार्रवाई के दिए निर्देश
अब नोट बदलने के समय,अंगुली पर लगेगी अमिट स्याही
वरिष्ठ संवाददाता मुकेश कुमार सिंह ने अपनी पड़ताल में यह खुलासा किया था की कालाधन वाले आधार कार्डधारी मजदूर,ग्रामीण विभिन्य गिरोहों के सदस्यों और रिश्तेदारों को रोजाना विभिन्य बैंकों में खड़ा करके 500 रूपये पारिश्रमिक देकर नोट बदलवाने का खेल रहे हैं गोरख खेल ।यही नहीं एक व्यक्ति दिन में कई बैंकों में जाकर रूपये बदलवा रहा है,जिसे कोई देखने--सुनने और रोकने वाला नहीं है ।
हमने 14 नबम्बर को "मोदी का नोट के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राईक,निश्चित रूप से है मास्टर स्ट्रोक" शीर्षक से स्टोरी लिखी थी जिसमें सच्चाई की हर परत को हमने उधेड़ डाला था ।हमारी उस पड़ताल का नतीजा अब सामने है ।हमारी खबर का यह इम्पैक्ट है की लोगों की अंगुली पर अमिट स्याही लगेगी ।सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ सरकार ने यह कदम नोटों की अदला--बदली करवाने में आम गरीबों इस्तेमाल से लेकर कई गिरोहों के सक्रिय होने की रपटों के बाद उठाया है ।ऐसी रपटें हैं की ऐसे गिरोहों के सदस्य बार--बार कतारों में लगकर नोट बदलवा रहे हैं ।जाहिर तौर पर इससे काली कमाई वाले फिर से मालामाल हो रहे हैं और जरूरतमंद अपना नोट नहीं बदलवा पा रहे हैं ।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बताया कि नोटिश आई है की अनेकों जगहों पर एक ही व्यक्ति बार--बार नोट बदलवाने आ रहे हैं ।अब जो व्यक्ति पैसे बदलवाने बैंक जाएंगे,तो, उनकी ऊँगली में अमिट स्याही लगाई जायेगी । फिर आगे से वे किसी भी बैंक में जाने की हिम्मत और कोशिश नहीं करेंगे ।
हम अपनी रपट पर सरकार की इस ससमय पहल से बेहद खुश हैं और इससे भी ज्यादा ख़ुशी हमें इस बात की है की जरूरतमंद अब समय से अपने रुपयों को बदलवा सकेंगे ।
हम अपने पाठकों को विश्वास दिलाते है की सरकार और तंत्र को सच से दो--चार कराने का हमारा यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा ।वाकई सच दिखाने की भूख है हमें और इमां का कुदरती दम भी खूब रखते हैं हम ।


14 नवंबर को हमारी पड़ताल  



*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।