अक्टूबर 12, 2015

कद्दावर उम्मीदवारों के बीच रितेश रंजन बना निर्दलीय उम्मीदवार.....

कृष्णा मोहन सोनी के साथ चन्दन सिंह की रिपोर्ट:- विधान सभा चुनाव 2015 मैदान में उतरने के लिय राजनीतिक दल सहित निर्दलीय भी सोमवार को नामांकन  हेतु पर्चा दाखिल किया. सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा से युवा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रितेश रंजन (जिला परिषद् उपाध्यक्ष) ने भी अपने समर्थको व प्रस्तावकों के साथ पर्चा नामांकन पत्र दाखिल किया.  इस दौरान रितेश रंजन की उम्मीदवारी में भी हजारो की तादाद में महिला पुरुष व युवाओ ने एक जुट कर नामांकन में भाग लिया. समर्थकों ने चुनाव आयोग के सभी निर्देशो का पालन करते देखे गए नामांकन स्थल से नियमो के अनुसार दूर रहे व शांति वातावरण को कायम रखने पर भी ध्यान दिया. 
रितेश रंजन का जनसभा

गौरतलब है कि सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा का चुनाव इस बार एतिहासिक साबित होने जा रह है. एक तरफ जहाँ क द्दावर नेता के रूप में पूर्व सांसद श्री दिनेश चन्द्र यादव इस क्षेत्र का प्रितिनिधित्व कर चुके है और फिर इस बार भी मैदान में है  वही कद्दावर नेता के रूप में खगड़िया के वर्तमान सांसद महबूब अली केशर भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके है इस बार अपने बेटे  को लोजपा के टिकट दिलवाकर मैदान में उताडा है. वही इस बार इन कद्दावरों के बीच शसक्त व युवा निर्दलीय उम्मीदवार रितेश रंजन मैदान में खड़े हुए है. लोगों द्वारा कायश यह भी लगाया जा रहा है कि इस बार चुनाव एतिहासिक न हो जाये कारन पहलीबार क्षेत्र की जनता की दिलजीत कर जिला परिषद् में उपाध्यक्ष बने रितेश रंजन कही इसबार विधानसभा की सिट जीत कर अपने सर पर जीत का सेहरा न लेले यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. नामांकन में आये जनसैलाब ने भी कद्द्वारो को सोचने पर मजबूर कर दिया है.  

महिषी विधान सभा से निर्दलीय उम्मीदवार पूनम देव.........

महिषी क्षेत्र की विकास के लिए मुझे यदि एड़ी चोटी एक करना पड़े तो पीछे नही हटूंगी ....  पूनम देव
कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- आगामी 5 नवंबर 2015 को होने वाले बिहार विधान सभा की चुनाव को लेकर सहरसा जिले के कुल चार विधान सभा सीट पर सोमवार को भी निर्दलीय सहित विभिन्न राजनितिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने अपने विधान सभा क्षेत्र से नामांकन पर्चा भर कर निर्वाची पदाधिकारी  समक्ष् पर्चा दाखिल किया है. जिसमे सहरसा, सोनवर्षा सुरक्षित क्षेत्र, महिषी विधान सभा से पर्चा दाखिल किया है.इस दौरान महिषी विधान सभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पप्पू देव की पत्नी पूनम देव अपने समर्थको व प्रस्तावकों के साथ नामांकन  पत्र दाखिल किया है.
पूनम  देव ने पर्चा दाखिल में अपने चल अचल  सम्पति का भी ब्यौरा  दिया है. नामांकन  करने के लिए उनके साथ उत्साहित हजारो समर्थको की भीड़ ने इस वार की चुनाव में ख़ास कर महिषी विधान सभा से चुनाव लड़ रही पूनम देव की उम्मीदवारी से खुश नजर आ रहे थे. पूनम देव के समर्थको ने चुनाव आयोग के सभी निर्देशो को देखते हुए शान्ति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में गाजे बाजे व भीड़ भरी काफिले को केंद्र से नियमानुसार दूर हटे रहे. जिस में महिला व पुरुष सहित युवाओ की भी संख्या यह सावित कर रहा था कि महिषी में इस वार  चुनाव कही ऐतिहासिक न हो जाय. लोगो में  यह भी कयास लगाया जा रहा है. 
महिषी विधान सभा से निर्दलीय उम्मीदवार पूनम देव
इस बावत निर्दलीय प्रत्याशी  पूनम देव का कहना है कि महिषी क्षेत्र की विकास के लिए ही मै चुनाव मैदान में आई हूँ.  स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार के साथ महिलाओ के मान सम्मान की लड़ाई लड़ती आई हूँ.  इस लिए महिषी के समुचित विकास के लिए चुनाव मैदान में आई ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके. कारण अब तक जितने प्रतिनिधि बने इस क्षेत्र के साथ सौतेला पण रख कर जनता को सिर्फ गुमराह किया. इस क्षेत्र में कोसी नदी के बीच रह रहे लोगो की दुर्दशा पर किसी की नजर नही वल्कि जनता से वोट लेकर जनता को कराहने छोड़ देता है. जिससे इस क्षेत्र की जनता अपने अधिकार से बंचित हो जाते है.  महिषी क्षेत्र की विकास के लिए मुझे यदि एड़ी चोटी एक करना पड़े तो पीछे नही हटूंगी 

अक्टूबर 11, 2015

चैनपुर आइडल का शानदार आगाज़........

मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट: :- आज चैनपुर आइडल का शानदार आगज किया गया है जिसमे  विभिन्न  जगहों से प्रतिभागियों ने भाग लिया. कोशी की धरती  पर इस  तरह का ओडिसन पहली बार हुआ है  जिसमे न तो   कोई शुल्क लगा बच्चों को और न किसी की  पैरवी की जरूरत पड़ी. ग्रामीण स्तर  के बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह भी था.   
गौरतलब है कि संगीतकार ए. रहमान एकेडमी द्वारा संगीत से जुड़े २० बच्चों का चयन किया जायेगा. आडिसन के बाद चयनित बच्चों को तीन भागों में बाट दिया जायेगा. जिसके बाद सभी दलों के गुरु अपने बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे. चयनित प्रतिभागियों को एकेडमी में भविष्य सवारने का सुनहरा अवसर दिया जाएगा. 
इस आयोजन में एक से बढ़कर एक  गानों  को प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किया .ग्रामीण स्तर से इस प्रोग्राम को आगाज होने से ग्रामीण छात्र छात्रों में, इस  क्षेत्र में जाने का उत्साह भी बढ़ा  है.   
चैनपुर  आइडल के संयोजक ने कहा कि ग्रामीण क्षत्रं में साधन और पहुँच के अभाव में दम  तोड़ देती है चैनलों के द्वारा बड़े बड़े शहरों में आडिशन लिया जाता है जहाँ ग्रामीण स्टार के प्रतिभागी नहीं पहुँच पते है. ऐसे में इस आयोजन से ग्रामीण स्तर पर दम तोड़ रही प्रतिभागियों को मौका मिलेगा और संगीत के  क्षेत्र में भी कोशी के प्रतिभागी जलवा बिखेड़ेगा।।  जाहिर तौर पर चैनपुर आडयल  का यह शो कोसी के प्रतिभागिोयों के लिए वरदान साबित हो इसके लिए सहरसा टाईम्स दुआ करता है. इस कार्यक्रम में कई दिगजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.   

अक्टूबर 10, 2015

ऐसी मुकम्मल व्यवस्था का परिचायक है, सहरसा का नगर परिषद

मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट: :- ये तस्वीर किसी गाँव या गली की नहीं है. ये तस्वीर सहरसा मुख्यालय के अति व्यस्तम रोड अशोक सिनेमा रोड (मीर टोला वार्ड न०07), सहरसा की है. जहाँ कुड़ो के अम्बार पे जानवरों की धमा चौकड़ी जो नगर परिषद् के कार्यशैली को बयां करती है. नगर परिषद की ऐसी व्यवस्था जो पुरे शहरवासियों को बीमार कर सकती है. इस व्यवस्था को स्वच्छ रख पाने में नाकामयाब साबित हो रही है. इस दिशा में कोई ठोस पहल न तो स्वास्थ्य विभाग कर रही है न ही नगर परिषद् के आलाधिकारी ही व्यवस्था को स्वच्छ रख पाने में. नगर परिषद के सभी अधिकारी गहरे नींद में सोये हुए है. 
हर मुद्दे की तरह इस मुद्दे पर भी सहरसा टाईम्स इस तस्वीर को बानगी बना कर समाज की जनता को होशियार और सावधान कराना चाहती है. आगे बताना लाजमी होगा कि डेंगू का कहर इन दिनों कई राज्यों में है जिसका प्रभाव अब बिहार में भी होने लगा है. इस महामारी बिमारी से विगत कई महीनों से कई लोगों की जाने भी जा चुकी है इसके लिए सरकार से लेकर प्रसाशन तक बचाव को लेकर काफी मसक्कत कर रहे है अब बिहार के अधिकांश जिलों में डेंगू का खतरा और डर लोगों के जेहन में जज्ब हो चूका है.लेकिन सहरसा नगर परिषद् तमाशबीन बन कर सिर्फ तमाशा देख रहा है और इन्तेजार किसी महामारी की हो रही है. जलजमाव व कूड़े कचड़े के साथ साथ फैली गंदगियों से दुर्गन्ध से लोग परेशान है.  
सहरसा टाईम्स नगर परिषद्,सहरसा को आगाह कर रहा है कि समय रहते इस तरह की समस्यों से शहर वासियों को निजात दिलाये नहीं तो इस शहर में महामारी को फैलने से आप नहीं रोक सकते।  

महिषी विधान सभा में फहराये जायेगे माले पार्टी की जीत का लाल परचम.......

कम्युनिस्ट पार्टी माले के उम्मीदवार ललन यादव
कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- बिहार विधान सभा चुनाव 2015 में विभिन्न राजनितिक दल अपने गठबंधन के तहत उम्मीदवार को विभिन्न विधान सभा में खड़ा किया है इसके साथ ही कुछ जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना भाग आजमाऐगे. आगामी 5 नवंबर 2015 को सहरसा जिले के चार विधान सभा सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सोनबर्षा और महिषी है. जहां से प्रत्याशी अपना अपना भाग आजमाएंगे  जिसकी तैयारी जिला प्रशासन ने कर रखी है.  इस चुनाव मैदान में जाने के लिए कई प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन का पर्चा जिला निर्बाचन पदाधिकारी के समक्ष् भरना शुरू कर दिया है.
शनिवार को महिषी विधान सभा से नामांकन हेतु कम्युनिस्ट पार्टी माले के उम्मीदवार ललन यादव ने अपने साथ दस प्रस्तावक व समथक अशोक यादव, मुकेश यादव , प्रमोद साह, बिजय यादव, सीताराम यादव, अशोक कुमार, गणेश कुमार, मनीष कुमार, परवीन कुमार, रामकुमार के साथ पर्चा भरा है. पर्चा भरने के बाद सहरसा टाइम्स से रूबरू होते हुए बताया की इस बार की चुनाव ऐतिहासिक होगा क्योंकि इस बार महिषी विधान सभा से माले ने गरीबो दलितों शोषितो, बदहाल हो रहे किसानो, वेरोजगारो के हक की लड़ाई लड़ने वाले व माँ व बहनो की मान सम्मान के लिए संघर्षःरत, अस्तित्व  बचाने वाली पार्टी माले ने मुझे खड़ा किया है। उन्होंने ने कहा कि जनता की इस बार कोसी के इस सहरसा की धरती महिषी  विधान सभा में कम्युनिस्ट पार्टी माले का लाल परचम लहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वर्षो से कभी कोशी की कहर तो कभी प्रतिनिधियों के सौतेलेपन से जूझती रही है. यहां से जीते हुए उम्मीदवार हमेशा जनता के साथ छल किया है जिसकी बजह से इस क्षेत्र की जनता विकास की रौशनी से कोशो दूर रही, लेकिन माले ने अपना उम्मीदवार दिया है और क्षेत्र की जनता इसबार की इस महासंग्राम में अपना मत देकर महिषी विधान सभा से  माले उम्मीदवार के रूप में मुझे जीता कर भेजेगी जहां इन गरीबो की आवाज को बुलंद करना है. 
माले प्रत्याशी ने एक से अपना पर्चा दाखिल किया जिसमे करीब 30 लाख की चल अचल  सम्पति का व्योरा दिया है। इस मौके पर पार्टी के राज्य से पर्यवेक्ष्क के रूप में नवलकिशोर भ मौजूद  थे.  

अक्टूबर 08, 2015

शहर में सुरक्षित नहीं है, मुसाफिर …

शहर में पुलिस के नाख में दम करते जा रहे है, छोटे से बड़े अपराधी. अपराधी ना केवल घटना को अंजाम दे रहे है बल्कि नई घटना की रणनीति बनाने में पूरी तरह सफल भी हो पा रहे है.…… 
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट:- आज एक और वाकिया से सहरसा टाईम्स आप सभी को रौश्नास करता है. दिनांक 07.10.2015 को रात करीब 01:30 बजे सुभाष कुमार पिता - शशि यादव निवासी -कहरा पतरघट ओ० पी० थाना -सौरबाज़ार जिला -सहरसा के निवासी जनसेवा से उतरने के बाद रेलवे के किनारे होते हुए बंगाली बाजार ढ़ाला से उत्तर रेलवे ट्रेक के पूरब बगल से बस स्टैण्ड के पीछे वाली पगडण्डी से बस पकड़ने जा रहे थे. उसके साथ दो राहगीर और भी बस पकड़ने जा रहे थे. बस स्टैण्ड के पीछे वाला रास्ता पुहँचते ही तीन-चार लड़का चाकू दिखा समान छिने लगा एक राहगीर जान बचा कर किसी तरह भाग निकले एवं तीसरे वाले राहगीर से पाँच सौ रुपया और जैन का मोबाईल (जिसका न० 08427637355) छिन लिया. ये राहगीर धमदाहा जिला-पूर्णिया के निवासी थे. हमारे विरोध करने पे वे तीनो चौर सर और पैर पे चाँकू से हमला कर हमारे मुँह को दबाने के बाद मेरे बैग और पॉकेट से चार सौ रूपये के साथ स्पाइस का मोबाईल दो सिम वाला (जिसका न० 7070748830;8437479773) छिन लिया उसके बाद वे लोग बस स्टैण्ड के तरफ भागे हमलोगों ने हल्ला किया हमलोगों के शोर सुन कर गस्ती दल कर रहे पुलिस बल हमलोगों के पास पूँहचे हमलोगों ने जल्दी-जल्दी उन्हें घटना की जानकारी देते हुए चोरों के दिशा में पुलिस बल के साथ भागे तीन-चारों लड़कों (चोरों) में से तीन चोर पकड़ा गया.
तीनों चोरों ने  अपना नाम व पता बताया जो ये है - (1) कृष्ण कुमार मल्लिक पिता-प्रकाश मल्लिक सा० -बस स्टैण्ड डोम टोली (2)भरत कुमार पिता-सुभक शर्मा (3)मो० राजा पिता-मो० सल्लो दोनों सा०-बटराहा थाना व जिला-सहरसा बताया लूटा हुआ सारा समान सूरज शर्मा पिता-बुटन शर्मा सा०-भारतीय नगर ले कर भाग गया है.शहर में इस तरह की तस्वीर बार-बार सामने आना से सहरसा पुलिस व्यवस्था की पोल खुलती जा रही है.            

अक्टूबर 06, 2015

सहरसा टाईम्स के खबर का असर ...बाईक की हुई रिकोवरी.....

मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट:- शनिवार रात (03.10.2015) को प्रभात खबर के रिपोर्टर कुमार आशिष की लाल रंग की डिस्कवर बाईक BR19D3640 बटराहा आवास से चोरी हो गई थी. दिनों दिन लगातार बाईक चोरी की घटना को देखते हुए जिसकी खबर सहरसा टाईम्स पे सहरसा पुलिस की चरमराती हुई कार्य व्यवस्था को दिखाया गया था. बाईक चोरी के घटना की जानकारी कुमार आशिष ने सदर थाना को देने के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों  और दोस्तों को भी दिया खबर का असर होते ही सहरसा पुलिस खेमे में हलचल मच गयी. 
सोमवार संध्या 05:30 बजे कुमार आशिष के मोबाईल पे किसी जानने वाले का फ़ोन आया और कहा गया की आप की बाईक सुनशान जगह में रोड के किनारे लगी है. सूचना मिलने के  तूरंत बाद आशीष जी उस स्थान पे पुंहच कर बाईक को अपने कब्जे में ले लिये. आगे बताना लाजमी होगा की बाईक की बरामदगी सिरादेह पट्टी चौक से हुई. जहाँ बाईक लावारिश हालत में पड़ी थी. पूरी घटना पे गौर किया जाय तो पुलिस अपनी जिस किरदार के लिए जानी जाती है, उसमें सहरसा पुलिस पूरी तरह विफल दिख रही है. सहरसा टाईम्स सहरसा पुलिस कि कार्यशैली से समाज के जनता को लगातार अवगत कराते आ रही है और पुलिस की कार्यशैली में सुधार ना होने पर पुलिस की कार्य विफलता पर से पर्दा हमेशा उठाता रहेगा.  

अक्टूबर 05, 2015

पति ने पत्नी को दिया जहर......

कोशी प्रमंडल का PMCH कहे जाने वाला सहरसा सदर अस्पताल अपनी लापरवाही और बेइन्तेज़मी के कार काफी सुर्खियोंमें रह चूका है.सहरसा सदर अस्पताल लगभग 25 एकड़ में बना है. जिसमें सीमावर्ती इलाके से लेकर पड़ोसी देश नेपाल के मरीज़ भी यहाँ इलाज़ करवाने आते है.लेकिन यहाँ इलाज के नाम पे आये लोगो को दर्द और  आंसुओं के सिवा कुछ भी नहीं मिलता। अमूमन इस तरह की तस्वीर को बानगी बना कर सहरसा  टाईम्स  समाज के सभी लोगों को इससे बचने के लिए पूर्व से ही आगह कराते आ रही है. 
मो० अज़हर उद्दीन की रिपोर्ट 
बताना लाज़मी होगा कि आज हम फिर सदर अस्पताल की बदहाली व मरीजों के दर्द और इसकी उचित व सही देख-रेख में भी स्वास्थ्य विभाग व प्रसाशन नाकामयाव सावित हो रही है.सदर अस्पताल में रविवार को एक पति द्वारा अपनी पत्नी को जहर देकर मारने का एक मामला प्रकाश में तब आया जब पीड़ित को इलाज कराने आये पीड़िता के पिता व अन्य नहियर के लोगो ने सदर अस्पताल  पहुचे जहाँ पीड़िता के ससुराल वालों व नेहर वालो के  बीच विवाद शुरु हुआ जिसमे सदर अस्पताल परिसर   में तेनात पुलिस केम्प के पुलिस होमगार्ड के जवानों ने अपनी ड्यूटी पर रहने के कारण दोनों के बीच सी  तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो शान्ति बनी रहे व मरीज का सही सही इलाज हो सके मामले पर नियन्त्रण  रखते हुए अपनी ड्यूटी पर डटे रहे, लेकिन इसी बीच इन वर्दी पर वर्दीवालों का गुस्सा इस कद्र फूट पड़ा की जवानों को सदर थाना के अध्यक्ष के विरोध में पुलिस कप्तान के यहाँ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी इस घटना ने फिर एक बार ख़ाकी वर्दी के करतूत को सामने किया है. 
इस वावत सदर अस्पताल परिसर में तैनात पुलिस केम्प के होमगार्ड जवानों ने सदर थाना के प्रभारी संजय सिंह के विरोध में एक आवेदन पुलिस कप्तान को देकर न्याय की गुहार लगाया है. दिए गये आवेदन में पीड़ित होमगार्ड के जवानों ने कहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे बिहरा थाना के तुल्सियाही गाँव निवासी राजा साह कि पत्नी कोमल देवी अपने पति के द्वारा खिलाये गये जहर की शिकार हुई थी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पीड़ित लडकी के परिजनों द्वारा राजा साह के साथ मारपीट किये जाने लगा. 
 वर्दी वालों पे फूटा वर्दी का गुस्सा : इसी बीच गार्ड के केम्प में उसे रखा गया रविवार की सुबह में थाना जमादार साहब आये तथा फर्द बयान लिए उसके बाद में विजय ठाकुर जमादार साहब को बोले की इस आरोपियों को क्या किया जाय इसी पर जमादार साहब ने सदर थाना के प्रभारी संजय सिंह को मोबाईल लगा दिए थाना प्रभारी संजय सिंह ने मोबाईल पर गाली-गलोज दिया व धमकी भी दिया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि सदर थाना प्रभारी पर क़ानूनी कारवाई करते हुए हम जवानो को न्याय दिया जाय. पुलिस कैम्प में तेनात गार्ड प्रभारी घनश्याम यादव, रामस्वरूप यादव, चन्देश्वरी यादव, दिलीप मंडल, रमेश कुमार झा, नरेश यादव, महिंद्र यादव, सुभाष यादव आदि शामिल हैं. 

माँ ने ठानी थी पर्व खरजीतिया तो डूबने से बच गया पुत्र ........

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:-  आखिरकार एक  माँ के द्वारा किये गए अपने औलाद की जिंदगी की सलामती की दुआ पोखर में डूबे बादल को मिल गया. जिससे उसकी जिंदगी बच गयी. सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के बिहरा गांव के दिनेश साह के 10 वर्षीय पुत्र बादल कुमार एक पोखर में नहाने चला गया था इसी दौरान वह पोखर में डूब गया. उधर बच्चे के माता-पिता अपने बेटे को खोज रहे थे, लेकिन कोई पता नही चल रहा था अपने बेटे को नही देख माँ चांदनी देवी ने इस बार भी होने वाली बेटे की जिंदगी की सलामती का पर्व खरजीतिया करने की ठानी हुई थी कि इस बार भी कष्ट सह कर करना है लेकिन उसे  यह पता नही था कि उसका पुत्र पोखर में नहाने गया और डूब गया है. उसने अपने देवी माँ से पुत्र की सलामती की दुआ मांगी एक माँ की बच्चे के लिए मांगी गयी दुआ मिल गया डूबे बालक मौत के मुँह से वापस आ गया हलांकि बालक को  बचाने में ग्रामीणो का बहुत बड़ा सहयोग भी रहा है. जिन्होंने पोखर में डूबता हुआ बादल को निकाल कर अस्पताल  लाया जहां डॉक्टर ने बेहोश पड़े बालक का इलाज किया जिससे वह ठीक हो गया. पर्व  से एक दिन पूर्व ही इस तरह बच्चे को डूबने की घटना  से ग्रामीणो के बीच यह चर्चा का विषय है कि घटना के  एक दिन बाद ही महान पर्व जितिया है जिसे हर माँ करती है अपने औलाद की जिंदगी की सलामती के लिए   

विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत.......

सलखुआ से मनोज यादव की रिपोर्ट : -जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के चिरैया ओ.पी के अलानी गांव में अचानक 21 वर्षीय विवाहिता महिला की संदेहास्पद स्थिति मे मौत हो जाने से आस पास के इलाको में सनसनी फेल गयी है. इस घटना को  लेकर इलाके में तरह तरह की अफवाह भी फैली हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इस घटना के  बारे में   कहा जा रहा है कि बेलदौर थाना के रुक्मिनिया गांव के प्रकाश चौधरी की पुत्री संगीता की शादी आलानी गांव निवासी जनार्दन चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी से दो वर्ष पूर्व ही हुई थी. अचानक शनिवार की देर शाम संगीता देवी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई. शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बहियार से मिली. बताया जाता है कि मृतिका के पति राहुल मजदूरी करने के लिए कमाने हेतु पंजाब जा रहा था कोपरिया रेलवे स्टेशन गया था जहां से ट्रेन पकड़ना था। इसी  बीच आधार कार्ड घर पर रह गया जिसे संगीता पहुचाने जा रही थी की घर से  कुछ दूर जाते ही  गिर पड़ी थी. जिसे सुबह ग्रामीणो ने शौच जाने के कर्म में संगीता की लाश को देखा जो बहियार में  पड़ी थी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी. इस घटना से ग्रामीण इलाको में सनसनी फेल गयी है घटना के बारे में ओपी प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया की विवाहिता की मौत सामान्य लग रहा है वैसे छानबीन की जा रही है उधर ग्रामीणो के बीच इस बात की आशंका कहि ह्त्या तो नही आखिर  रात में या सुबह संगीता इस बहियार में कैसे आ गयी लोग हत्या कि आशंका कर रहे है. मामला जो भी हो मौत का खुलाशा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से ही होगा.  इस घटना से ग्रामीण क्षत्रों में दहशत व्याप्त है।  घर के पीछे के बहियार से शव बरामद पुलिस कर ली.हलांकि परिजनों ने कहा गिरने से हृदयगती रूकनेे से मौत हो गई ।    

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।