अक्टूबर 08, 2015

शहर में सुरक्षित नहीं है, मुसाफिर …

शहर में पुलिस के नाख में दम करते जा रहे है, छोटे से बड़े अपराधी. अपराधी ना केवल घटना को अंजाम दे रहे है बल्कि नई घटना की रणनीति बनाने में पूरी तरह सफल भी हो पा रहे है.…… 
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट:- आज एक और वाकिया से सहरसा टाईम्स आप सभी को रौश्नास करता है. दिनांक 07.10.2015 को रात करीब 01:30 बजे सुभाष कुमार पिता - शशि यादव निवासी -कहरा पतरघट ओ० पी० थाना -सौरबाज़ार जिला -सहरसा के निवासी जनसेवा से उतरने के बाद रेलवे के किनारे होते हुए बंगाली बाजार ढ़ाला से उत्तर रेलवे ट्रेक के पूरब बगल से बस स्टैण्ड के पीछे वाली पगडण्डी से बस पकड़ने जा रहे थे. उसके साथ दो राहगीर और भी बस पकड़ने जा रहे थे. बस स्टैण्ड के पीछे वाला रास्ता पुहँचते ही तीन-चार लड़का चाकू दिखा समान छिने लगा एक राहगीर जान बचा कर किसी तरह भाग निकले एवं तीसरे वाले राहगीर से पाँच सौ रुपया और जैन का मोबाईल (जिसका न० 08427637355) छिन लिया. ये राहगीर धमदाहा जिला-पूर्णिया के निवासी थे. हमारे विरोध करने पे वे तीनो चौर सर और पैर पे चाँकू से हमला कर हमारे मुँह को दबाने के बाद मेरे बैग और पॉकेट से चार सौ रूपये के साथ स्पाइस का मोबाईल दो सिम वाला (जिसका न० 7070748830;8437479773) छिन लिया उसके बाद वे लोग बस स्टैण्ड के तरफ भागे हमलोगों ने हल्ला किया हमलोगों के शोर सुन कर गस्ती दल कर रहे पुलिस बल हमलोगों के पास पूँहचे हमलोगों ने जल्दी-जल्दी उन्हें घटना की जानकारी देते हुए चोरों के दिशा में पुलिस बल के साथ भागे तीन-चारों लड़कों (चोरों) में से तीन चोर पकड़ा गया.
तीनों चोरों ने  अपना नाम व पता बताया जो ये है - (1) कृष्ण कुमार मल्लिक पिता-प्रकाश मल्लिक सा० -बस स्टैण्ड डोम टोली (2)भरत कुमार पिता-सुभक शर्मा (3)मो० राजा पिता-मो० सल्लो दोनों सा०-बटराहा थाना व जिला-सहरसा बताया लूटा हुआ सारा समान सूरज शर्मा पिता-बुटन शर्मा सा०-भारतीय नगर ले कर भाग गया है.शहर में इस तरह की तस्वीर बार-बार सामने आना से सहरसा पुलिस व्यवस्था की पोल खुलती जा रही है.            

अक्टूबर 06, 2015

सहरसा टाईम्स के खबर का असर ...बाईक की हुई रिकोवरी.....

मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट:- शनिवार रात (03.10.2015) को प्रभात खबर के रिपोर्टर कुमार आशिष की लाल रंग की डिस्कवर बाईक BR19D3640 बटराहा आवास से चोरी हो गई थी. दिनों दिन लगातार बाईक चोरी की घटना को देखते हुए जिसकी खबर सहरसा टाईम्स पे सहरसा पुलिस की चरमराती हुई कार्य व्यवस्था को दिखाया गया था. बाईक चोरी के घटना की जानकारी कुमार आशिष ने सदर थाना को देने के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों  और दोस्तों को भी दिया खबर का असर होते ही सहरसा पुलिस खेमे में हलचल मच गयी. 
सोमवार संध्या 05:30 बजे कुमार आशिष के मोबाईल पे किसी जानने वाले का फ़ोन आया और कहा गया की आप की बाईक सुनशान जगह में रोड के किनारे लगी है. सूचना मिलने के  तूरंत बाद आशीष जी उस स्थान पे पुंहच कर बाईक को अपने कब्जे में ले लिये. आगे बताना लाजमी होगा की बाईक की बरामदगी सिरादेह पट्टी चौक से हुई. जहाँ बाईक लावारिश हालत में पड़ी थी. पूरी घटना पे गौर किया जाय तो पुलिस अपनी जिस किरदार के लिए जानी जाती है, उसमें सहरसा पुलिस पूरी तरह विफल दिख रही है. सहरसा टाईम्स सहरसा पुलिस कि कार्यशैली से समाज के जनता को लगातार अवगत कराते आ रही है और पुलिस की कार्यशैली में सुधार ना होने पर पुलिस की कार्य विफलता पर से पर्दा हमेशा उठाता रहेगा.  

अक्टूबर 05, 2015

पति ने पत्नी को दिया जहर......

कोशी प्रमंडल का PMCH कहे जाने वाला सहरसा सदर अस्पताल अपनी लापरवाही और बेइन्तेज़मी के कार काफी सुर्खियोंमें रह चूका है.सहरसा सदर अस्पताल लगभग 25 एकड़ में बना है. जिसमें सीमावर्ती इलाके से लेकर पड़ोसी देश नेपाल के मरीज़ भी यहाँ इलाज़ करवाने आते है.लेकिन यहाँ इलाज के नाम पे आये लोगो को दर्द और  आंसुओं के सिवा कुछ भी नहीं मिलता। अमूमन इस तरह की तस्वीर को बानगी बना कर सहरसा  टाईम्स  समाज के सभी लोगों को इससे बचने के लिए पूर्व से ही आगह कराते आ रही है. 
मो० अज़हर उद्दीन की रिपोर्ट 
बताना लाज़मी होगा कि आज हम फिर सदर अस्पताल की बदहाली व मरीजों के दर्द और इसकी उचित व सही देख-रेख में भी स्वास्थ्य विभाग व प्रसाशन नाकामयाव सावित हो रही है.सदर अस्पताल में रविवार को एक पति द्वारा अपनी पत्नी को जहर देकर मारने का एक मामला प्रकाश में तब आया जब पीड़ित को इलाज कराने आये पीड़िता के पिता व अन्य नहियर के लोगो ने सदर अस्पताल  पहुचे जहाँ पीड़िता के ससुराल वालों व नेहर वालो के  बीच विवाद शुरु हुआ जिसमे सदर अस्पताल परिसर   में तेनात पुलिस केम्प के पुलिस होमगार्ड के जवानों ने अपनी ड्यूटी पर रहने के कारण दोनों के बीच सी  तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो शान्ति बनी रहे व मरीज का सही सही इलाज हो सके मामले पर नियन्त्रण  रखते हुए अपनी ड्यूटी पर डटे रहे, लेकिन इसी बीच इन वर्दी पर वर्दीवालों का गुस्सा इस कद्र फूट पड़ा की जवानों को सदर थाना के अध्यक्ष के विरोध में पुलिस कप्तान के यहाँ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी इस घटना ने फिर एक बार ख़ाकी वर्दी के करतूत को सामने किया है. 
इस वावत सदर अस्पताल परिसर में तैनात पुलिस केम्प के होमगार्ड जवानों ने सदर थाना के प्रभारी संजय सिंह के विरोध में एक आवेदन पुलिस कप्तान को देकर न्याय की गुहार लगाया है. दिए गये आवेदन में पीड़ित होमगार्ड के जवानों ने कहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे बिहरा थाना के तुल्सियाही गाँव निवासी राजा साह कि पत्नी कोमल देवी अपने पति के द्वारा खिलाये गये जहर की शिकार हुई थी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पीड़ित लडकी के परिजनों द्वारा राजा साह के साथ मारपीट किये जाने लगा. 
 वर्दी वालों पे फूटा वर्दी का गुस्सा : इसी बीच गार्ड के केम्प में उसे रखा गया रविवार की सुबह में थाना जमादार साहब आये तथा फर्द बयान लिए उसके बाद में विजय ठाकुर जमादार साहब को बोले की इस आरोपियों को क्या किया जाय इसी पर जमादार साहब ने सदर थाना के प्रभारी संजय सिंह को मोबाईल लगा दिए थाना प्रभारी संजय सिंह ने मोबाईल पर गाली-गलोज दिया व धमकी भी दिया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि सदर थाना प्रभारी पर क़ानूनी कारवाई करते हुए हम जवानो को न्याय दिया जाय. पुलिस कैम्प में तेनात गार्ड प्रभारी घनश्याम यादव, रामस्वरूप यादव, चन्देश्वरी यादव, दिलीप मंडल, रमेश कुमार झा, नरेश यादव, महिंद्र यादव, सुभाष यादव आदि शामिल हैं. 

माँ ने ठानी थी पर्व खरजीतिया तो डूबने से बच गया पुत्र ........

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:-  आखिरकार एक  माँ के द्वारा किये गए अपने औलाद की जिंदगी की सलामती की दुआ पोखर में डूबे बादल को मिल गया. जिससे उसकी जिंदगी बच गयी. सहरसा जिले के सत्तर कटैया प्रखंड के बिहरा गांव के दिनेश साह के 10 वर्षीय पुत्र बादल कुमार एक पोखर में नहाने चला गया था इसी दौरान वह पोखर में डूब गया. उधर बच्चे के माता-पिता अपने बेटे को खोज रहे थे, लेकिन कोई पता नही चल रहा था अपने बेटे को नही देख माँ चांदनी देवी ने इस बार भी होने वाली बेटे की जिंदगी की सलामती का पर्व खरजीतिया करने की ठानी हुई थी कि इस बार भी कष्ट सह कर करना है लेकिन उसे  यह पता नही था कि उसका पुत्र पोखर में नहाने गया और डूब गया है. उसने अपने देवी माँ से पुत्र की सलामती की दुआ मांगी एक माँ की बच्चे के लिए मांगी गयी दुआ मिल गया डूबे बालक मौत के मुँह से वापस आ गया हलांकि बालक को  बचाने में ग्रामीणो का बहुत बड़ा सहयोग भी रहा है. जिन्होंने पोखर में डूबता हुआ बादल को निकाल कर अस्पताल  लाया जहां डॉक्टर ने बेहोश पड़े बालक का इलाज किया जिससे वह ठीक हो गया. पर्व  से एक दिन पूर्व ही इस तरह बच्चे को डूबने की घटना  से ग्रामीणो के बीच यह चर्चा का विषय है कि घटना के  एक दिन बाद ही महान पर्व जितिया है जिसे हर माँ करती है अपने औलाद की जिंदगी की सलामती के लिए   

विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत.......

सलखुआ से मनोज यादव की रिपोर्ट : -जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के चिरैया ओ.पी के अलानी गांव में अचानक 21 वर्षीय विवाहिता महिला की संदेहास्पद स्थिति मे मौत हो जाने से आस पास के इलाको में सनसनी फेल गयी है. इस घटना को  लेकर इलाके में तरह तरह की अफवाह भी फैली हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इस घटना के  बारे में   कहा जा रहा है कि बेलदौर थाना के रुक्मिनिया गांव के प्रकाश चौधरी की पुत्री संगीता की शादी आलानी गांव निवासी जनार्दन चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी से दो वर्ष पूर्व ही हुई थी. अचानक शनिवार की देर शाम संगीता देवी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई. शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बहियार से मिली. बताया जाता है कि मृतिका के पति राहुल मजदूरी करने के लिए कमाने हेतु पंजाब जा रहा था कोपरिया रेलवे स्टेशन गया था जहां से ट्रेन पकड़ना था। इसी  बीच आधार कार्ड घर पर रह गया जिसे संगीता पहुचाने जा रही थी की घर से  कुछ दूर जाते ही  गिर पड़ी थी. जिसे सुबह ग्रामीणो ने शौच जाने के कर्म में संगीता की लाश को देखा जो बहियार में  पड़ी थी. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी. इस घटना से ग्रामीण इलाको में सनसनी फेल गयी है घटना के बारे में ओपी प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया की विवाहिता की मौत सामान्य लग रहा है वैसे छानबीन की जा रही है उधर ग्रामीणो के बीच इस बात की आशंका कहि ह्त्या तो नही आखिर  रात में या सुबह संगीता इस बहियार में कैसे आ गयी लोग हत्या कि आशंका कर रहे है. मामला जो भी हो मौत का खुलाशा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से ही होगा.  इस घटना से ग्रामीण क्षत्रों में दहशत व्याप्त है।  घर के पीछे के बहियार से शव बरामद पुलिस कर ली.हलांकि परिजनों ने कहा गिरने से हृदयगती रूकनेे से मौत हो गई ।    

एक बार फिर, सहरसा पुलिस व्यवस्था पे भाड़ी पड़े अपराधी....

काल्पनिक तस्वीर 
मो० अज़हर उद्दीन की रिपोर्ट:- जी हाँ, पिछले कई महीनों से सहरसा पुलिस की कार्य व्यवस्था की बात की जाय तो कार्य कलाप संतोष जनक नहीं दिख रहा है. हर गेम में अपराधी सहरसा पुलिस को नील से मात दे रही है. बात चाहे छोटे से बड़े घटना की क्यों ना हो सहरसा पुलिस तफ्तीश करने के जगह पानी में डंडे मारने की काम कर रही है. 
सहरसा शहर में एक और बड़ी घटना शनिवार को सामने आया जब प्रभात खबर के रिपोर्टर कुमार आशिष की बाइक डिस्कवर BR19D3640 लाल रंग की बटरहा आवास से चोरी हो गयी. कलम की ताकत से कई मजलूमों को हक़ दिलवाने वाला आज  खुद इंसाफ के कटघरे में खड़ा होता दिख रहा है. आखिर सहरसा पुलिस की इस चरमराती हुई व्यवस्था में इन्हें इंसाफ कौन दिलवायेगा. 
एक बड़ा सवाल शहर से दिनों - दिन बाईक चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सहरसा पुलिस अपराधी पे लगाम कसने में बौनी साबित हो रही है. जरूरत है, जल्द से जल्द सहरसा पुलिस को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब सहरसा की जनता इस पुलिस व्यवस्था को सिर्फ मजाक समझ कर रह जायेगी.    

अक्टूबर 04, 2015

महागठबंधन उम्मीदवार के विरोध में राजद बटे दो खेमे में ....

 कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- बिहार विधान सभा चुनाव २०१५ को लेकर सहरसा विधान सभा सीट के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने गठ्बन्धन के तहत अपना-अपना उम्मीदवार खड़ा किया है. सहरसा विधान सभा सीट पर जहाँ भाजपा गठ्बन्धन के उम्मीदवार चुनाव में अपनी जित के लिए मसक्कत कर रहे हैं वही महागठ्बन्धन के प्रत्याशी के रूप सहरसा से एक बार फिर राजद के अरुण कुमार यादव को टिकट दिया गया है. पिछले बार भी इस सीट से अरुण कुमार यादव को चुनाव मैदान में राजद ने खड़ा किया था, लेकिन इस सीट को बचा पाने में असफलता हाथ लगी थी और जीत का सेहरा भाजपा के प्रत्याशी आलोक कुमार रंजन ने हासिल किया था. इस हार से राजद खेमे में मायूसी रही थी तब से राजद के कार्यकर्ता इस बार की हो रही चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर जहाँ जनता के बीच संम्पर्क में रहकर कड़ी मेहनत किया वही २०१५ की इस चुनाव में फिर एक बार अरुण कुमार यादव को खड़ा किये जाने से राजद कार्यकर्ता मायूस हो गये हैं. परिणाम यहाँ तक आ पहुंची की सहरसा सीट पर राजद कार्यकर्ता दो खेमे में बंट गये. 
राजद के वागी उम्मीदवार रंजती यादव
रविवार को दो खेमे में बंटे राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों का एक खेमा नये व युवा उम्मीदवार देने को लेकर स्थानीय सुपर बाजार स्थित कला भवन में जनता की अदालत लगाकर नये युवा उम्मीदवार देकर सहरसा विधान सभा सीट की जीत हासिल करने को लेकर विचार विमर्श किया. इस अदालत में विभिन्न पंचायतों व गांवो से भारी संख्यां में राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हिस्सा लिया. वेसे तो इस बैठक में स्पष्ट रूप में नये प्रत्यासी के रूप में युवा उम्मीदवार के रूप में रंजित यादव को रखा गया जिन्हें फुल मला से लोंगो ने लाद दिया, परन्तु बैठक में रंजित यादव को सहरसा विधान सभा से चुनाव मैदान में उतारने पर ही विचार रखी गयी जिसमे सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव रखा गया. लेकिन यह भी उम्मीद किये गये की इस सीट के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नये व युवा उम्मीदवार देने पर एक बार फिर से विचार करे.

इस बात को लेकर एक खेमे के कार्यकर्ता व समर्थक इन्तजार में जरुर हैं की जितना जल्द हो महा गठ्बन्धन के वर्तमान प्रत्याशी को हटाकर नये चेहरे को दे जिसमे रंजित यादव को ही आगे रखा गया है. बैठक में आये समर्थकों व युवाओं की भीड़ ने यह जरुर सावित कर दिया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व में यह आग की तरह  सुलग रही थी नये चेहरे का इन्तजार भी हो रहा था. लेकिन इस  सीट से महागठ्बन्धन के प्रत्यासी अरुण कुमार यादव को बनाये जाने पर कार्यकर्ता खासे नाराज हैं. यही बजह है की विरोध में जनता की अदालत लगाई गयी. 
कयास यह भी लगाई जा रही है कि अगर उम्मीदवार को नही बदला गया तो सहरसा की इस सीट से एक खेमे के लोग अपना उम्मीदवार देकर महागठबंधन को भारी नुकसान पहुंचा सकते है.
फैसला  जो भी बहरहाल सहरसा सीट के लिए राजद दो भाग में बंट गया है राजद सुप्रीमो अगर समय रहते फेसला नही लेते हैं तो यहाँ महागटबंधन के प्रत्यासी के विरोध में बागी उम्मीदवार भी हो सकता है जिसका नुक्सान महागटबंधन को हो सकता है .

अक्टूबर 03, 2015

गाँधी जयंती पर स्लम बस्ती के बच्चों को मुफ्त शिक्षा.. अमित क्लासेज

मास्टर आर्ट को प्राईज देती बंजारा रेस्टुरेंट  की प्रबंधक श्वेता गुप्ता
कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर छात्राओं को चिन्हित कर राष्ट्रवादी उलमा ए हिन्द चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क हेंड एण्ड क्राफ्ट का प्रशिक्षण देकर छात्राओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है. कोशी क्षेत्र के सहरसा जिले की सेकड़ो छात्र व छात्राएं ट्रस्ट के द्धारा आयोजित निःशुल्क इस प्रशिक्ष्ण में भाग लेकर लाभान्वित होते रहे है. ऐसे आयोजन से छात्रों में छुपे प्रतिभाओ को उभारकर उसे सवल बनाने के लिए ट्रस्ट कृत संकल्पित है. उक्त बातें ट्रस्ट के मो०अजहर उद्दीन ने एक प्रेस ब्यान देकर  कहा है. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से ट्रस्ट ऐसे  आयोजन को  कर छात्राओ को पुरस्कृत भी करती आई है .  
इस वर्ष भी ट्रस्ट के द्धारा गांधी जयंती के अवसर पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके प्रथम सत्र का कार्यशाला के समापन के बाद सभी प्रतिभागी छात्राओ के हुनर को देखते हुए प्राइज डिस्ट्रिब्यूट का भी प्रोग्राम किया गया जिसमे सफल छात्राओ कृति कुमारी, मीणा  कुमारी, कमर जहाँ को फ़ास्ट फ़ूड कूपन दिया गया है इस कूपन का वितरण बंजारा रेस्टुरेंट प्रबंधक श्वेता गुप्ता ने किया।   
स्लम बस्ती के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, अमित क्लासेस
इसके अलावा ट्रस्ट के द्धारा निःशुल्क इंग्लिश स्पोकन का डेमो क्लास अमित क्लासेस के डायरेक्टर राहुल गौरव ने अमित क्लासेज मे स्थानीय होटल सत्कार के  काम्प्लेक्स में  किया गया. इस मौके पर अमित क्लासेस की ओर से स्लम बस्ती के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की पहल शुरुआत की गयी. इस मौके पर राहुल गौरव, माधव कुमार, आदित्य त्रिपाठी, करण कुमार,  सहित समाज के गणमान्य सम्मानित लोग भी मौजूद थे. जिन्होंने इस तरह के कार्यो के लिए संस्था वउनके सदस्यों को धन्यवाद दिया।     

अक्टूबर 02, 2015

कुव्यवस्था की बदरंग तस्वीर-- सहरसा पुस्तकालय


                                      SPECIAL REPORT 
सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट :- कल चमन था, आज एक सहरा हुआ, देखते ही देखते ये क्या हुआ. जिला मुख्यालय के सुपर बाजार परिसर के उत्तरी कोने में वीरान पड़े दो मंजिले भवन में पाठकों की बाट जोहते दो कर्मी, भवन के अंदर अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए दीमकों से लड़ते बहुमूल्य पुस्तकें, यही है सहरसा का इकलौता प्रमंडलीय पुस्तकालय आज अपनी बदहाली पर खून के आंसू रो रहा है. 1954 में स्थापित इस पुस्तकालय को वर्ष 2000 में दो मंजिला इमारत भी मयस्सर हुआ लेकिन वह भी इसकी तक़दीर को बदलने में नाकामयाब साबित हुआ.
बेसकीमती, दुर्लभ और धरोहर की पुस्तकें यहाँ रख--रखाव के अभाव और बेइंतहा लापरवाही की वजह से बहुत हद तक दीमक का निवाला बन चुके है और जो बचे हुए हैं वे भी धीरे--धीरे दीमक का निवाला बन रहे हैं. हद की इंतहा तो यह है जिला सहित प्रमंडल के आलाधिकारी इस पुस्तकालय के संरक्षक हैं फिर भी यह पुस्तकालय ना केवल अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है बल्कि जमींदोज होने के कगार पर है. बैठने तक के लिए कुर्शी भी नहीं है. गलती से यदि कोई यंहा आ भी गया तो उन्हें इस पुस्तकालय में न तो पत्रिका मिलती है न ही अख़बार. तपती गर्मी में पंखा की भी व्यवस्था नहीं है. जिला मुख्यालय के सुपर बाजार परिसर के उत्तरी कोने में वीरान पड़े दो मंजिले भवन में पाठकों की बाट जोहते दो कर्मी,भवन के अंदर अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए दीमकों से लड़ते बहुमूल्य पुस्तकें,यही है सहरसा का इकलौता प्रमंडलीय पुस्तकालय.
1954 में स्थापित यह पुस्तकालय पहले जिला परिषद् के एक भवन में था लेकिन वर्ष 2000 में सांसद कोष से सहरसा के तत्कालीन सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने इसके लिए दो मंजिला इमारत बनवा दिया,तभी से यह पुस्तकालय यहीं पर है. यहाँ पर वाचनालय की भी व्यवस्था है.
छोटका नेता से बड़का नेता वोट के लिए युवाओं को हथियार तो बना रहा है लेकिन इनकी व्यवस्था के लिए इनके कानो तले जूं तक नहीं रेंगती है. इस पुस्तकालय पर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान अभी तक क्यों नहीं गया है आज युवाओं को इनसे पूछना जरुरी है. इसमें कोई शक नहीं है की यहाँ कुएं में भंग पड़ा है. ज्ञान की सम्पदा आँखों के सामने नष्ट हो रही है और बेगैरत अधिकारी तमाशबीन बने बैठे हैं.सरकार को लफ्फाजी छोड़कर इन पुस्तकालयों को लेकर भी चिंता करनी चाहिए.

रमेश झा महिला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई का गठन


सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने रमेश झा महिला कॉलेज मे अपने इकाई का गठन किया. जिसकी अधियक्षता सुजीत सन्याल ने किया. नवनियुक्त इकाई मे सर्वसम्मति से अध्यक्षा नीतू कुमारी, उपाध्यक्षा लभली चौधरी और मोनिका कुमारी, कॉलेज मंत्री प्रिया चंद्रा, सह मंत्री शीलकि शिवानी और वर्षा रानी, कोषाध्यक्षा उषा कुमारी एवम् कार्यकारनी परिषद् में भूमिका कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रीती कुमारी, शिवानी रॉय, को नियुक्त किया गया है। 
उसके बाद नवनियुक्त इकाई ने प्रधानचर्या को कॉलेज के समस्या से अवगत कराया। कॉलेज प्रधानाचार्या  ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की बात कही है. 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला संयोजक मुरारी कुमार मयंक ने नवनियुक्त इकाई को परिषद् के मुलभुत अवधारना ज्ञान शील एकता से अवगत कराते हुए संगठन का उद्देश्य  से भी अवगत कराया। मौके पर पूर्व प्रदेश मंत्री गौतम कुमार,प्रचार प्रशार् प्रमुख मोनू झा सुजीत सन्याल ने अभाविप के विस्तृत जानकारी दिए, और कहा कि  हमारा छात्र संगठन हमेशा छात्रहित राष्ट्रहित कै लिए काम करने के साथ साथ राष्ट्र संस्कृति को बचाने को सदैव तत्पर रहता हैं. 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।