जून 07, 2013

पीट--पीटकर ह्त्या

मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट: आज सुबह मूंग की खेत में भैंस के चले जाने और थोड़ी सी फसल भैंस के द्वारा खा लेने का कीमत 40 वर्षीय अंदेव यादव को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।घटना के सन्दर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बनगांव थाना के ढ़ोली गाँव के रहने वाले मृतक की भैंस आज सुबह बगल के गाँव चैनपुर की एक खेत में घुस गयी और मुंग की फसल खाने लगी।मृतक ने इस दौरान अपनी भैंस को खेत से निकालने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश के बीच में ही चैनपुर गाँव के कुछ दबंगों ने आव देखा ना ताव और अंदेव यादव पर लाठी--डंडे,रॉड और कुदाल के बट से ना केवल हमला बोल दिया बल्कि उसे तबतक पीटते रहे जबतक उसकी जान नहीं चली गयी।घटना को अंजाम देकर तमाम आतातायी वहाँ से फरार हो गए।इस घटना की सूचना आनन-- में जंगल की आग की तरह इलाके में फ़ैल गयी।इस घटना से पुरे इलाके में तनाव व्याप्त है।स्थानीय बनगांव थाना और सदर थाने की पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है।पुलिस ने लाश को जहां कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है वहीँ मृतक के परिजनों के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ बनगांव थाना में काण्ड दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्त में लेने के लिए छापामारी में जुट गयी है।
लाश का पोस्टमार्टम कराने के लिए जगदेव पासवान नाम के चौकीदार को भेजा गया है।बड़े हाकिम थाने की शोभा बढ़ा रहे हैं।घटना को लेकर चौकीदार जानकारी देते हुए कहता है की इस मामले में कारवाई होकर रहेगी।  बताना लाजिमी है कि अभी सहरसा के पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी अवकाश पर हैं।यही नहीं कोसी रेंज के डीआईजी संजय कुमार सिंह भी अवकाश पर हैं।एक डीएसपी कैलाश प्रसाद हैं जो पुलिस अधीक्षक के प्रभार में हैं और अभी वे बगल के जिला मधेपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेवा यात्रा में अपनी सेवा दे रहे हैं।मौत के इस बड़े मामले को अभी छोटे और मझोले अधिकारी संभाल रहे हैं। छोटी सी बात में एक जिन्दगी बेजा चली गयी।जिस बात को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है उसमें भी अब खून के छींटे उड़ने हैं।अब पुलिसिया कारवाई से आगे जो और जैसा फलाफल आये लेकिन अंदेव अपने परिजनों के बीच अब कभी लौटकर नहीं आयेगा।

जून 06, 2013

वादा स्मृति यज्ञ

सहरसा टाईम्स:-  सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा क्षेत्र की जनता से थोक में किये गए वायदे को अभीतक पूरा नहीं किये जाने की वजह से बौखलाए लोगों ने आज जिला मुख्यालय के कुंवर सिंह चौक पर वादा स्मृति यज्ञ का आयोजन किया।समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य प्रवीण आनंद के संयोजन में हुए इस यज्ञ का लक्ष्य यह था की सहरसा के विकास के लिए उदासीन बने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को भगवान् सद्द्बुद्धि दें जिससे नीतीश बाबू को सहरसा की जनता से अपने द्वारा किये गए वायदे का अहसास हो और वे उसे पूरा करने की दिशा में शीघ्रता से पहल करें। अपनी सेवा यात्रा के दौरान नीतीश कुमार आज सहरसा के बगल के जिला मधेपुरा के दौरे पर हैं और वहाँ पर विकास की कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं।
 इधरसहरसा की जनता नीतीश बाबू द्वारा पूर्व में किये गए वायदे के अभीतक पूरा नहीं होने पर न केवल खुद को ठगा महसूस रहे हैं बल्कि वादा स्मृति यज्ञ करके भगवान् उन्हें सद्द्बुद्धि दे इसके लिए भगवान् से वे प्रार्थना भी कर रहे हैं। इस यज्ञ के माध्यम से यहाँ उपस्थित लोग नीतीश के द्वारा वर्ष 2003 में सहरसा के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण करने का वादा,2009 में जिले के पुरीख गाँव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण,2010 में दुबारा सत्ता में आने पर पंचगछिया को अनुमंडल बनाने और सेवा यात्रा के दौरान वर्ष 2011 में मत्स्यगंधा की सुखी और पशुगंधा में तब्दील झील को देश स्तरीय मनोरम झील बनाने के किये गए वादे की याद ताजा करा रहे थे।इसके अलावे लोग सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने और बाढ़ पीड़ितों की शरण स्थली सहरसा को विशेष जिला का दर्जा देने की भी मांग कर रहे थे।जाहिर तौर पर यहाँ की जनता त्राहिमाम कर रही है और अबतक सियासी लौलीपॉप से काम चला रही है।
नीतीश बाबू जनता के भरोसे का खून हो रहा है।अबतक इलाके की जनता बस सियासी लौलीपॉप से काम चला रही है।अब तो अपने वायदे पर पुनःविचार कीजिये और उसे पूरा करने की दिशा में पूर्वाग्रह मुक्त प्रयास कीजिये।भगवान् की बेआवाज लाठी और जनता के जेहन की खलबली कब कौन सा गुल खिला दे कहना नामुमकिन ही।

जहरीली मिठाई का कहर

बीती रात जिले के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बसे जलई थाना के समानी गाँव के महादलित बस्ती में कहर बरपा।नौ मासूम बच्चों ने संदेश में आई मिठाई को छंककर खाया लेकिन यह मिठाई उनके लिए जानलेवा साबित हुयी।इस मिठाई को खाकर गंभीर रूप से नौ बच्चे बीमार हुए हैं जिनमें से चार की हालत काफी नाजुक बनी हुयी है।  रिपोर्ट सहरसा टाईम्स:--
सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड की फर्श पर ये नौ मासूम बच्चे किस तरह से बेसुध पड़े हुए हैं।पेट की भूख को मिटाने के लिए मिठाई खायी थी लेकिन यह मिठाई इनके लिए जानलेवा साबित हो गयी।ये सभी बीमार और जिन्दगी से जंग लड़ते बच्चे महादलित परिवार के हैं।बगल के गाँव से रिश्तेदार ने सन्देश में मिठाई भेजी थी।बीती रात बच्चों ने जी के स्वाद की खातिर और पेट की भूख मिटाने की गरज से छंककर मिठाई खायी।मिठाई खाने के कुछ लम्हे बाद ही इन बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।कैय--दस्त शुरू हुआ और देखते ही देखते वे बेहोश हो गए।आनन्--फानन में गाँव के झोला छाप डॉक्टर से पहले इनके इलाज की कोशिश की गयी लेकिन स्थिति बिगडती देख परिजनों ने इस घटना की सुचना जलई थाना को दी।पुलिस के अधिकारी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।बच्चे की स्थिति अभी नाजुक बनी हुयी है।सभी बच्चों की उम्र पांच से लेकर बारह वर्ष के बीच है और ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं।घर के लोग मुकेश सदा और प्रमिला कुमारी तफसील से घटना के बाबत जानकारी दे रहे हैं।
पुलिस के अधिकारी जलई थानाध्यक्ष पवन पासवान ने मौके पर तुरंत पहुंचकर बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया था।वे घटना को लेकर जानकारी देते हुए कह रहे हैं की बच्चों की स्थिति गंभीर है।पुलिस अधिकारी की मानें तो वे यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं की मिठाई कहाँ से आई और मिठाई में कौन सी जहरीली चीज मिली हुयी थी।जांच के दौरान जिसका दोष निकलेगा उनपर कठोर कारवाई होगी।सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आर.एस.रामखुद बच्चों के उपचार के इंतजाम में जुटे हुए हैं।उनकी मानें तो बच्चों की स्थिति गंभीर थी लेकिन उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
 पहले से क्या गम कम था जो ऊपर वाले तूने ये सितम ढाया।बामुश्किल जीवन की साँसे बचाकर किसी तरह से जिन्दगी जी देने वाले इन महादलित बच्चों पर वाकई आफत का पहाड़ टूटा है।इन बच्चों की सेहत शीघ्रता से सुधरे इसके लिए हम दिल से दुआ करते हैं।

जून 05, 2013

शादी समारोह में चली गोली

सहरसा टाईम्स: बीती रात जिले के सलखुआ थाना के रईठी गाँव में एक शादी समारोह अचानक पहले अफरातफरी और फिर मातम के माहौल में बदल गया।सलखुआ थाना के रामनगर से रईठी गाँव के साजो चौधरी के घर बरात आई थी लेकिन गाँव के दबंग और इलाके के मुखिया राजेश चौधरी के भाई विकेश चौधरी ने शराब के नशे में धुत्त होकर एक बाराती को गोली मार दी।गोली 25 वर्षीय युवक मिथिलेश चौधरी को लगी है जिसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जख्मी की स्थिति नाजुक है।बताना लाजिमी है की इस हादसे की वजह से शादी की रस्म पूरी नहीं हो पायी और बारात और दुल्हा बिना शादी के ही वापिस हो गया।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आर.एस.राम जख्मी मरीज की स्थिति को काफी गंभीर और नाजुक बता रहे हैं।इनका कहना है की कई डॉक्टर इसके उपचार में लगे हुए हैं।उनकी तरफ से हर संभव कोशिश की जा रही है।
शराब और नशे की वजह से गोली चली और एक घर बसने से पहले तत्काल मातम के घने कोहरे में समा गया।रब जाने इस जख्मी का क्या होगा।सवाल यह भी बड़ा है की अभी उस बच्ची पर क्या बीत रही होगी जिसकी सजी मांग बिना सिंदूर के कितने दर्द और टीस परोस रहे होंगे।

मई 31, 2013

दलाली पर उतरी खाकी

मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट: सहरसा में इनदिनों खाकी पूरी तरह से दलाली पर उतरी हुयी है। सात दिन पूर्व बिजली करेंट लगाकर एक महिला को जान से मारने मामले में पुलिस ने जहां थाने में मामला दर्ज नहीं किया है वहीँ पीड़ित महिला और उसके परिजनों को पुलिस तरह--तरह का प्रलोभन देने और डराने--धमकाने में जुटी हुयी है।जाहिर तौर पर इस मामले की तटस्थ पड़ताल की जगह पुलिस बीच का रास्ता निकालने में ज्यादा रूचि इसलिए दिखा रही है की इस बहाने उन्हें मोटी रकम मिलने की बेइन्तहा उम्मीद है।इधर पीड़ित महिला सदर अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जूझ रही है और साफ़-साफ़ कह रही है की वह शब्जी बेचकर गुजर करने वाली मामूली महिला है।उसे उसके बगल के ही एक दुकानदार ने बिजली का करेंट लगाकर मारने की कोशिश की है।इस घटना में उसके दो बच्चों को भी करेंट लगे थे लेकिन वे दोनों ठीक हैं।उसकी हालत काफी नाजुक है और उसे नहीं लगता की वह बच पाएगी।मामला अति गंभीर है इसमें पुलिस को त्वरित गति से मामले की सघन जांच कर सच को उकेरना चाहिए था लेकिन पुलिस तो आखिर पुलिस है साहेब।उसकी जो मर्जी होगी वह वही करने के लिए तयशुदा है।सहरसा पुलिस की दादागिरी और काली करतूत को बेनकाब करती घटना और उसकी साबूत तस्वीर लेकर आज सहरसा टाईम्स आपके सामने हाजिर हो रहा है।
सदर अस्पताल के महिला वार्ड में जिन्दगी और मौत से जूझ रही यह बबिता देवी है।सदर थाना के मुख्य द्वार के समीप यह शब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार की गाड़ी खींच रही थी।इसका शरीर बिजली करेंट की वजह से बेजान पड़ा है।शरीर के कई हिस्से काम नहीं कर रहे हैं।कुछ दिन पूर्व कुछ कारणों को लेकर इसका विवाद बगल के एक दुकानदार उमेश प्रसाद भगत से हुआ था।पीड़िता बबिता देवी कह रही है की उसी विवाद की वजह से उसके पड़ोसी दुकानदार ने सोच--समझकर उसकी जान लेने की नियात से उसे बिजली का करेंट लगा दिया।सात दिन पहले वह बिजली करेंट की चपेट में आई थी।इस करेंट की चपेट में उसके दो बच्चे भी आये थे लेकिन उन्हें मामूली जख्म थे और वे अभी ठीक हैं।उसे बिजली करेंट काफी जबरदस्त लगा जिस वजह से वह अधमरी है।पीडिता की माँ जईनी देवी बता रही है की एक तो उसकी बेटी की जान लेने की कोशिश हुयी अब पुलिस वाले आकर उनको और उनके दामाद को डराते हैं की केश मत करो।ग्यारह हजार रूपये आरोपी से लेकर मेल कर लो।उन्हें पुलिस वाले तरह--तरह की धमकी दे रहे हैं।समझ में नहीं आता की वे क्या करें। 
सहरसा टाईम्स की दखल के बाद सहरसा के मुख्यालय डी.एस.पी सह प्रभारी पुलिस अधीक्षक कैलाश प्रसाद ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सबसे पहले सदर थाना में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।अधिकारी ने सहरसा टाईम्स से कहा की वे खुद इस मामले को देखेंगे और इस मामले में उचित कारवाई होकर रहेगी।अगर इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी अथवा कर्मी दोषी पाए गए तो उनपर भी कारवाई होगी।
सहरसा पुलिस को किसी भी तरह की आंधी--तूफ़ान और बड़े--बड़े आदेश---निर्देश की परवाह नहीं है।यहाँ की पुलिस हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम करने की ना  केवल आदी है बल्कि वे वहीँ करेंगे जो उनकी मर्जी है।यहाँ दफा के लिए बोली लगती है और दफा बिकते हैं।यहाँ की खाकी इन्साफ के लिए नहीं बल्कि दलाली के लिए मशहूर है।

आनंद मोहन को न्याय दिलाने तीन पीढ़ी एक साथ जनता की अदालत में




मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट बहुचर्चित तत्कालीन गोपालगंज डी.एम जी.कृष्णैया ह्त्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन को न्याय दिलाने की मुहीम अब अपने परवान पर है।आनंद मोहन को न्याय दिलाने के लिए आगामी 16 जून को सहरसा के पटेल ग्राउंड में आहूत न्याय मार्च में भारी संख्यां में लोगों को पहुँचने के लिए आमसभा के माध्यम से आनंद मोहन की माँ,पत्नी और बेटा घूम--घूमकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं।इसी कड़ी में जिले के सरडीहा गाँव में एक जनसभा का आयोजन हुआ जिसमें पहले तो आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को जहां ग्रामीणों ने सिक्के से तौला वहीँ माँ और पत्नी को फूलों से लाद दिया।सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन की तीनों पीढ़ी ने समवेत स्वर में कहा की आनंद मोहन साजिश के शिकार होकर सजा काट रहे हैं।वे अब जनता की अदालत में न्याय के लिए आये हैं।बताना लाजिमी है की आनंद मोहन को न्याय दिलाने के लिए अभी सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका,राज्यपाल और राष्ट्रपति के दरवाजे खुले हुए हैं।

हाथी पर बैठा आनंद मोहन का बेटा चेतन आनंद और गाडी पर बैठी माँ गीता देवी और पत्नी लवली आनंद पहले तो गाँव का भ्रमण किया फिर मंदिर में पूजा--अर्चना करते हुए सभा स्थल पहुंचे। सभा स्थल पर आनंद मोहन का जयकारा लग रहा था।आनंद मोहन के समर्थक जेल का फाटक टूटेगा और आनंद मोहन बाहर निकलेंगे के नारे से अघा नहीं रहे थे।सभा अन्य अतिथियों के साथ--साथ आनंद मोहन की माँ,पत्नी और बेटे ने भी बारी--बारी से संबोधित किया।इन तीनों का कहना था की आनंद मोहन हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे।सत्ता सुख के लिए उन्होनें कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्हें सुनियोजित साजिश के तहत फंसाकर आजीवन कारावास की सजा कराई गयी।निशाने पर मूल रूप से सुशासन बाबू नीतीश कुमार रहे।इन लोगों ने बड़े भावुक लहजे में कहा की वे जनता की अदालत जो सबसे बड़ी अदालत है वहाँ फ़रियाद लेकर पहुंचे हैं।आगामी 16 जून को सहरसा के पटेल ग्राउंड में आहूत न्याय मार्च में भारी संख्यां में लोगों को पहुँचने के लिए इनलोगों ने यहाँ की जनता से अपील की।
इस जनसभा और आगामी 16 जून को आहूत न्याय मार्च का फलाफल आखिर में जो भी निकले लेकिन अभी तो इतना साफ़ हो गया है की इन्साफ की इस लड़ाई के बहाने एक युवराज ने राजनीति में प्रवेश की घंटी बजा दी है।राजनीति के जानकारों के मुताबिक़ कभी राजपूतों के छत्रप माने जाने वाले आनंद मोहन की राजनीति का अब अवसान हो चुका है।चेतन के रूप में आनंद मोहन की सियासी पारी का यह आगाज है।देश के नामी शिक्षण संस्थानों से शिक्षा ग्रहण कर बेहतर भविष्य की तमाम संभावनाओं के बीच चेतन का पिता के लिए छेड़ी गयी यह मुहीम आगे क्या गुल खिलाएगा फिलवक्त इसपर कयास लगाना बेमानी है।अभी हम इतना जरुर कहेंगे की कोसी के इस छोरे में दम है।

रंगदारी दो फिर होगा गृह प्रवेश

मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट: सुशासन में गुंडों का राज है।आज सहरसा टाईम्स एक दंपत्ति की ऐसी दुखती--टीसती कहानी लेकर आपके सामने हाजिर है जिसमें सुशासन के तमाम दावों की हवा निकल रही है।बड़े अरमान के साथ जीवन के आखिरी पड़ाव पर सहरसा के एक प्रोफ़ेसर दंपत्ति ने अपने जीवन भर की गाढ़ी कमाई से पटना के पाटलिपुत्रा कोलोनी में करीब 40 लाख रूपये में एक फ्लैट खरीदा की जीवन के आखिरी दिन वहाँ सुकून से गुजारेंगे लेकिन वहाँ के रंगदार कह रहे हैं की पांच लाख रूपये रंगदारी दो तब होगा गृह प्रवेश।कॉलेज प्रोफ़ेसर इस दम्पति पर गम का पहाड़ टूटा है।आप खुद समझिये जिसने दिसंबर 2012 में फ्लैट खरीदा हो लेकिन अभीतक उसमें रह्बसर का उसे मौक़ा नहीं मिला हो तो उसपर क्या बीत रहा होगा।
 सहरसा के रमेश झा महिला कॉलेज में पदस्थापित प्रोफ़ेसर पति--पत्नी डॉक्टर एहसान शाम और डॉक्टर रेयाज बानो काफी डरे--सहमे हैं।सुशासन का राज समझकर इन्होनें पटना में यह सोचकर फ्लैट खरीदा की पटना में कानून का राज होगा उन्हें वहाँ अच्छे लोग मिलेंगे जिससे उनके जिन्दगी के आखिरी दिन अमन और सुकून में बीतेंगे। बड़े अरमान से घर खरीदा था।18 अप्रैल 2013 को वे अपने फ्लैट में गृह प्रवेश की तैयारी कर रहे थे की अचानक हथियार से लैस चार--पांच लोग घर के अन्दर घुस आये और गृह प्रवेश की प्रक्रिया को यह कहकर रोक दिया की इस फ्लैट में अगर रहना है तो पांच लाख रूपये रंगदारी दो।अचानक की इस विपत्ति से यह बुजुर्ग दंपत्ति घबरा गया।डॉक्टर एहसान शाम की पत्नी डॉक्टर रेयाज बानो जो हार्ट की पेशेंट हैं ने डर से तुरंत घर में रखे पचास हजार रूपये रंगदारों को यह कह कर दिए की अब वे उनकी जान छोड़ दें।पीड़ित दंपत्ति उसी रात पटना से सहरसा लौट आया।उसके बाद रंगदार इनलोगों को फोन पर बांकी रूपये के लिए धमकी देने लगे।इस दंपत्ति ने पटना के दो रंगदार रुपेश कुमार झा और नन्द कुमार झा के नाम बताये हैं जो उनसे रंगदारी मांग रहे हैं।ये बता रहे हैं की वे इस विपदा से निजात दिलाने के लिए सहरसा और पटना पुलिस दोनों से फ़रियाद की लेकिन किसी ने उनकी एक ना सुनी।बताना लाजिमी है की डॉक्टर एहसान शाम सहरसा के कोसी चौक के समीप एक भाड़े के मकान में रहते हैं।शाम साहब देश के जाने--माने शायर हैं और देश के ना केवल कई मंचों पर अपनी शायरी का लोहा मनवा चुके हैं बल्कि इनकी लिखी दर्जनों किताबें बाजार में उपलब्ध हैं।इन्होने खुद की लिखे शेर पढ़कर भी सहरसा टाईम्स से अपने दर्द का बयान किया।दुःख की इस घडी में सहरसा टाईम्स को अपने सामने पाकर वे सहरसा टाईम्स से ना केवल इन्साफ की गुहार लगा रहे हैं बल्कि सहरसा टाईम्स के लिए दुआ भी कर रहे हैं।
सहरसा टाईम्स ने इस मामले को काफी संजीदगी और गंभीरता से लिया और इस बाबत पुलिस अधिकारी से जबाब--तलब किया।सहरसा के पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी अभी अवकाश पर हैं।उनकी गैर मौजूदगी में हमने प्रभारी पुलिस अधीक्षक कैलाश प्रसाद से इस घटना को लेकर तल्ख़ बातचीत की।सहरसा टाईम्स की दखल के बाद इन्होनें सदर थाना में काण्ड दर्ज करने का निर्देश दिया।इनका कहना है की इस मामले में पटना पुलिस की जिम्मेवारी बनती है की वह इसमें उचित कारवाई करे।वे पटना पुलिस को इस मामले को रेफर करते हुए वहाँ के अधिकारियों से बात भी करेंगे।चलिए कम से कम सहरसा टाईम्स के प्रयास के एक झटके में सहरसा में मामला तो दर्ज हुआ। सुदूर ग्रामीण इलाके या फिर और जिलों के शहरों की बात छोडिये,राज्य मुख्यालय पटना में भी गुंडों का राज है।सहरसा टाईम्स इस पीड़ित दंपत्ति को हर हाल में इन्साफ दिलाकर रहेगा।सूबे के मुखिया को कानून के राज में खौफ के राज की इस तस्वीर को सिद्दत से देखना चाहिए।

मई 25, 2013

कम्पाउंडर और झोला छाप डॉक्टर ने मिलकर लुटी नाबालिग की अस्मत

मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट : छेड़छाड़,जोर--जबरदस्ती और दुष्कर्म की घटनाओं से आज पूरा देश ना केवल मर्माहत है बल्कि उबल और खौल रहा है।ऐसे में सहरसा जिले के बिहरा थाना के मोकना गाँव से अगवा कर एक पंद्रह वर्षीय महादलित बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटी घटना से मानवता, रिश्ते--नाते,मर्यादा और इंसानियत के एक बार फिर से चिथड़े उड़े हैं। इस बार झोला छाप डॉक्टर और कम्पाउंडर ने मिलकर नाबालिग की अस्मत लुटी है।जानकारी के मुताबिक़ घटना बीते 23 मई की देर रात की है। पहले तो झोला छाप डॉक्टर ने पीड़ित बच्ची को अगवा कर पहले खुद उसकी इज्जत लुटी फिर अपने कम्पाउंडर दोस्त के साथ मिलकर जमकर उसे नोंचा।
विजय साह जो उसके गाँव के बगल के गाँव बरुआरी का रहने वाला है 23 मई की शाम में उसके घर आया।विजय पीडिता के यहाँ ही रात का खाना खाया और उसी के यहाँ सो भी गया।लेकिन रात जब गहरी हुयी तो विजय घर में घुसकर जबरदस्ती पीड़िता को अपनी मोटरसाईकिल पर लेकर फरार हो गया।पहले विजय पीड़िता को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।दुसरे दिन पीड़िता को लेकर वह सुपौल अपने कम्पाउंडर दोस्त शिव कुमार के घर पहुंचा।दिनभर विजय और शिव कुमार फिर भर दिन पीड़िता की अस्मत से छूटकर खेलते रहे। अस्मत को चाक करने के बाद इन दरिंदों ने बीती देर शाम पीड़िता को सुपौल बस स्टैंड पर यह कहकर छोड़ दिया की इस बात का किसी से जिक्र नहीं करना वर्ना मौत के घाट उतार दूंगा।सहरसा पुलिस को इस बात की भनक लगी उसने पहले तो लड़की को सकुशल बरामद किया फिर उसकी निशानदेही पर एक आरोपी शिव कुमार को सुपौल के चर्चित डॉक्टर बी.के.यादव के निजी क्लिनिक से दबोच लिया।लेकिन मुख्य आरोपी विजय साफ़ भागने में कामयाब हो गया।इस घटना के बाबत पीड़िता और उसके पिता सहरसा टाईम्स को जानकारी दिया। पिता तपेश्वर रामकहते हैं की उनकी पहचान पूर्व से ही विजय से थी लेकिन वह इतना बड़ा दरिंदा निकलेगा उन्हें इसका तनिक भी अहसास नहीं था।इन जालिमों को फांसी की सजा होनी चाहिए,इसकी वे मांग कर रहे हैं।
पुलिस पीड़िता के परिजन आवेदन पर कारवाई करते हुए एक आरोपी को दबोचने के बाद पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने में जुटी है।बिहरा थाना के एस.आई आर.भूषण का कहना है की इस मामले के एक अन्य आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
आखिर क्या हो गया है इस समाज को।क्यों पापियों की संख्यां में बदस्तूर इजाफा हो रहा है।आखिर कब और कैसे महफूज रह सकेंगी हमारे घर की लाडलियां।कहते हैं की आप बदलेंगे तो जग बदलेगा।आखिर सुधार और बदलाव की लहर किधर से उठेगी।पल भर के जिश्मानी भूख मिटाने में आखिर क्यों ये दरिन्दे जीवन भर की टीस और मौत बाँट रहे हैं।

मई 24, 2013

फर्जी डॉक्टर बनकर कर रहा था छेड़छाड़

जिला परिषद् सदस्य गणेश मुखिया
सहरसा टाईम्स: छेड़छाड़ और जोर-जबरदस्ती के आपने अनेकों किस्से सुने और संभव है की बहुतेरी घटनाओं को अपनी नंगी आँखों से देखा भी होगा। लेकिन सहरसा टाईम्स आज छेड़छाड़ के एक ऐसे वाकये के साथ हाजिर है जिसे देख--पढ़कर ना केवल आपके पाँव के नीचे की जमीन खिसक जायेगी बल्कि आपका कलेजा भी मुंह को आ जाएगा।बीती रात सदर अस्पताल के महिला वार्ड में छेड़छाड़ की सुनामी आई।रात करीब दो बजे सदर अस्पताल के विभिन्य महिला वार्डों में सहरसा जिला के महिषी क्षेत्र के जिला परिषद् गणेश मुखिया फर्जी डॉक्टर बन महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।जिला परिषद् महोदय खुद को महिला चिकित्सक बताकर महिलाओं और बच्चियों के बदन और गुप्तांगों को छेड़ने की कोशिश कर रहे थे।पहले तो इन पीड़ितों ने इन्हें सचमुच का डॉक्टर समझा लेकिन उनके उतालेपन को देखकर उन्हें दाल में कुछ काला नजर आया और उन्होनें शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर पीड़ित के परिजन और अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर आये और पहले तो उन्होनें जिला परिषद् को दबोचकर उनकी जमकर धुनाई फिर उन्हें सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।
सबसे पहले चलिए सदर अस्पताल जहां पहले हम आपको महिला वार्ड का नजारा दिखाते हैं और पीड़ितों से मिलवाते हैं।ये वे तमाम महिला कक्ष हैं जहां जिला परिषद् सदस्य गणेश मुखिया बीती रात फर्जी डॉक्टर बनकर घूम--घूमकर महिला और बच्चियों का चेकअप कर रहे थे।प्रसूता कक्ष,महिला सर्जिकल वार्ड और महिला जेनेरल वार्ड कोई भी वार्ड ऐसा नहीं बचा जहां जिला परिषद् महोदय ने पहुंचकर अपना जौहर दिखाने का प्रयास नहीं किया। पीड़ित के परिजन भी रात में घटी इस घटना के बारे में खुले सफे से जानकारी देते हुए कह रहे हैं की महिलाओं के द्वारा शोर मचाने पर वे बाहर से दौड़कर मौके पर पहुंचे और पहले तो उक्त फरेबी को दबोचकर उनकी जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले किया।
अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी हवालात में बंद रसिया जिला परिषद् गणेश मुखिया खुद को बेकसूर बता रहे हैं।इनकी माने तो ये अपने एक रिश्तेदार मरीज को देखने सदर अस्पताल पहुंचे थे।इसी दौरान कुछ मरीजों का उन्होने कुशल--क्षेम भर पूछा।
डी.एस.पी कैलाश प्रसाद
इधर पुलिस के अधिकारी डी.एस.पी कैलाश प्रसाद भी इस घटना की ना केवल पुष्टि कर रहे हैं बल्कि पीड़िताओं के बयान पर सदर थाना में छेड़छाड़ का काण्ड अंकित करते हुए आरोपी को जेल भेजने की कवायद में भी जुटे हैं।पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं की आखिर वे कहाँ रहते हैं की बाहर का कोई आदमी डॉक्टर का चोला पहनकर विभिन्य वार्डों में घुसकर ऐसी घटना को अंजाम दे देता है।इस घटना ने यह साबित कर दिया है की महिलायें और बच्चियां घर से लेकर सड़क तक ही नहीं जहां वे जिन्दगी से जंग लड़ती हैं वहाँ भी सुरक्षित नहीं हैं।
इस संसार में पापियों के पौ बारह हैं जिससे कुकृत्यों पर लगाम लग पाना मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब जनता द्वारा चुने गए उनके जनप्रतिनिधि भी अस्मत को चाक करने के लिए कमर कसे दिखने लगें तो औरों को लेकर क्या शब्द दें।

मई 21, 2013

पलायन एक्सप्रेस

सहरसा टाईम्स::----  सरकार चाहे लाख दावे कर लें,लाख विकास के ढोल--ताशे पीट ले लेकिन कोसी क्षेत्र से गरीब तबके के लोगों का पलायन यहाँ की नियति बन चुकी है.घर का चूल्हा जलाना हो,अपनों के पेट की भूख मिटानी हो तो घर छोड़कर दूसरे प्रान्तों में रोजी--रोजकार के लिए जतन करने ही होंगे.कोसी कछार का यह इलाका भूख,बीमारी और बेकारी की नयी ईबारत लिख रहा है. केंद्र की मनरेगा योजना हो या फिर गरीबों के हितार्थ केंद्र अथवा राज्य की कोई भी सरकारी योजना हो उसका लाभ आजतक वाजिब लाभुकों तक नहीं पहुँच सका है. आखिर कमाएंगे नहीं तो खायेंगे क्या.बूढ़े माँ--बाप की जरूरतें और इलाज के साथ--साथ बीबी बच्चों की जिन्दगी का सवाल. पलायन इस इलाके के लोगों की जिन्दगी बन गयी है. सहरसा स्टेशन पर पलायन का जन सैलाब उमड़ा रहता है. हर किसी को जाना है लेकिन बस एक ट्रेन जनसेवा एक्सप्रेस है जो सहरसा से अमृतसर तक जाती है.इस ट्रेन को पलायन एक्सप्रेस भी कहते हैं.हद बात तो यह है की लोग इसी ख़ास ट्रेन पर भेड़--बकरी की तरह जान जोखिम में डालकर अपने घर आते भी हैं और यहाँ से पलायन करके जाते भी हैं. 
जब सवाल पेट का हो,अपनों को जिन्दगी देने--रखने का हो,तो कब आना और कब जाना.कहाँ आना और कहाँ जाना.कोई ठौर ठिकाना ही नहीं।अगर सरकारी योजनाओं का लाभ गरोबों को मिलता और इस इलाके में रोजगार के समुचित अवसर मिलते तो इस इलाके का नजारा ही कुछ और होता.लेकिन आलम यह है की घर का चूल्हा कहीं खामोश ना हो जाए यानि पेट की आग बुझाने और घर के लोगों की जिन्दगी चल सके इसके लिए इस इलाके के लोग परदेश जाकर कमाने को विवश रहते है.कोसी प्रमंडल के तीन जिले सहरसा, मधेपुरा और सुपौल इलाके के गरीब और कमजोर तबके के लोग इसी स्टेशन से परदेश का सफ़र तय करते हैं.. 
  आखिर में हम तो यही कहेंगे की दुनिया में हम आये हैं तो जीना ही पड़ेगा,जीवन हैं अगर जहर तो उसे पीना ही पड़ेगा.आखिर कब इन गरीब--मजलूमों पर अल्लाह मेहरबान होगा.दोजख में इनकी बेईमान बनी जिन्दगी कब खुशियों से सराबोर हो पाएंगी.आखिर कब बहुरेंगे इनके दिन. सत्तासीनों के दम पर कुछ भी उम्मीदें पालना अब सरासर जुल्म होगा.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।