जुलाई 23, 2012

पी.के.शाही (शिक्षा मंत्री) भागो बाल दीदी आई.........

शिक्षा मंत्री पी.के.शाही
रिपोर्ट चन्दन सिंह: सूबे के शिक्षा मंत्री पी.के.शाही का सहरसा के जवाहर विकास भवन में कोसी प्रमंडल के तीनों जिले सहरसा,मधेपुरा और सुपौल जिले के शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करना काफी मंहगा साबित हुआ.मंत्री जी समीक्षा बैठक खत्म करके जवाहर विकास भवन से ज्यों ही सहरसा परिसदन की ओर निकलना चाहे की जवाहर विकास भवन परिसर में पहले से मौजूद बाल दीदियों ने ना केवल उन्हें गाड़ी प़र चढ़ने से रोक दिया बल्कि उनका घेराव कर जमकर हंगामा भी किया.अचानक आई इस आफत से बौखलाए मंत्री जी ने पहले तो आक्रोशित महिलाओं को समझाना चाहा लेकिन स्थिति विस्फोटक होती देख मंत्री जी वहाँ से अपनी कीमती लक्जरी गाड़ी छोड़कर किसी तरह जान बचाकर पैदल ही परिसदन की ओर भागे.इस दौरान सहरसा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मंत्री जी को सुरक्षा प्रदान करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.
भागते पी के शाही (शिक्षा मंत्री)
बाल दीदी की समस्या क्या है जानिए :--  केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2001 में बाल दीदियों को एक हजार रूपये मानदेय प़र रखा गया था.दस वर्षों तक इन बाल दीदियों ने अपनी सेवा दी लेकिन अब इनकी सेवा केंद्र सरकार ख़त्म कर रही है.आप यह जानकार हैरान हो जायेंगे की इसी वर्ष इनका मानदेय एक हजार रूपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपया किया गया था लेकिन बढ़ी हुई राशि तो इन्होनें प्राप्त नहीं किया लेकिन सरकार के आदेश से इनकी सेवा इसी साल अप्रैल माह से खत्म करने का आदेश हो गया.देखते ही देखते ये महिलायें सड़क प़र आ गयीं.सहरसा जिले में लगभग पौने दो सौ बाल दीदी हैं.अपनी सेवा खत्म किये जाने की खबर से बौखलाई ये महिलायें आज मंत्री जी के आने की खबर से आपे से बाहर हो गयीं और उन्हौनें मंत्री जी का काफी विरोध करते हुए हंगामा किया.देखिये महिलायें किस तरह से हंगामा कर रही हैं.इनके मजबूत हंगामे से मंत्री जी यहाँ से पैदल ही परिसदन की तरफ भागे.
इन बाल दीदियों का भविष्य कैसा होगा फिलवक्त कयास लगाना बेमानी है.अभी तो सिर्फ इतना कहा जा सकता है की इन बाल दीदियों ने अपना जबरदस्त विरोध जरुर दर्ज कराया है.शाही जी के चेहरे की लाली को उतारने में इन महिलाओं ने कोई कोर--कसर नहीं छोड़ी. आगे यह देखना दिलचस्प होगा की राज्य सरकार इनके हित में क्या कर पाती है. 

जुलाई 21, 2012

कोशी के रहमोकरम पर सहरसा - मानसी रेल मार्ग

रिपोर्ट चन्दन सिंह :  पूर्व मध्य रेलवे का फनगो हॉल्ट इनदिनों कोसी के कोप से थर्रा रहा है.नदी अपनी तेज धार से कटाव करती हुई तेजी से रेलवे ट्रैक की तरफ लपकती जा रही है. कभी भी बंद हो सकती सहरसा मानसी रेल मार्ग.रेल प्रशासन कटाव को लेकर काफी चिंतित है और कटाव रोकने के लिए विभिन्य तरह के उपाय में भी जुटा हुआ है.बोल्डर क्रेटिंग के अलावे कटाव की जगह प़र बोल्डर भी गिराए जा रहे हैं  इसके बावजूद भी कोशी मैया इस बार मानने के मुड में नहीं दिख रही है . इतना होने के बावजूद भी ठीकेदार की मनमानी कटाव को बचने में देखी जा रही है जिसके कारण काम कर रहे मजदुर ने काम करने से माना कर दिया.जाहिर तौर पर जहा एक तरफ सरकारी तंत्र दो वर्षों से सोई रही जब कोशी रेलवे ट्रेक के साफ करीब से बहने पर आमदा हुई तब प्रशासन की नींद खुली. फ़िलहाल  कोसी  तेजी से कटाव ही नहीं कर रही है बल्कि ट्रैक को नदी में समाने के लिए मचल भी रही है.अगर ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ तो कोसी इलाके में एक बड़ी आफत आ जायेगी.यहाँ प़र काम हो रहे हैं लेकिन कोसी की उग्रता के मुताबिक़ काम नहीं हो रहे हैं.ऐसा हम नहीं बल्कि इलाके के लोग कह रहे हैं.कटाव स्थल प़र सेटेलाईट कैमरा लगाया गया है.इस कैमरे की मदद से बड़े अधिकारी बिना यहाँ आये यहाँ की ताजा स्थिति का अपने कार्य स्थल प़र से ही नजारा कर रहे हैं.दीगर है की कहीं कोई चूक ना हो जाए इसके लिए चौकसी बरती जा रही है.मौके प़र कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे फ्लड फायटिंग फ़ोर्स के अध्यक्ष कहना है की काम में लगातार तेजी रखनी होगी वर्ना बड़ी घटना को टालना नामुमकिन होगा.

छीन गया गरीबों के मुंह का निवाला

मुकेश सिंह,सहरसा टाइम्स: गरीबों के साथ अनदेखी और और खिलवाड़ का सिलसिला बदस्तूर जारी है.गरीबों को सस्ते दर प़र राशन उपलब्ध कराने की गरज से मंगाए गए हजारों क्विंटल गेहूं ठेकेदार,ट्रांसपोर्टर और रेल अधिकारियों की लापरवाही से सहरसा रेलवे रैक पॉइंट प़र बारिश में भींग--भींगकर बर्बाद हो गए.बीते 10 जुलाई को 51 हजार 8 सौ 71 बोड़े गेंहूँ पंजाब के अम्बाला से मंगाए गए थे जिसे गरीबों के बीच सस्ते दर प़र उपलब्ध कराया जाना था लेकिन इसे रैक पॉइंट प़र खुले आसमान के नीचे रख दिया गया.तेज बारिश में सारे गेंहूँ भींगते रहे लेकिन उसे बचाने का किसी ने प्रयास नहीं किया और आखिरकार वहीँ हुआ जिसका डर था.हजारों क्विंटल गेंहूँ देखते--देखते यूँ ही सड़कर बर्बाद हो गए.गरीब तो गेंहूँ नहीं खा सके अब सड़े हुए गेंहूँ को रैक पॉइंट प़र सूअर और बकरी खा रहे हैं.यही नहीं सड़े हुए गेंहूँ को अब यहाँ से उठाकर ट्रक प़र लादकर सरकारी गोदामों में ले जाया जा रहा है,जहां इसका मिलावट अच्छे गेंहूँ में करके खपाने की गहरी साजिश की जायेगी.वैसे बहुत सारे गेंहूँ को विभिन्य इलाके में फेंका भी गया है.बताना लाजिमी है की पिछले साल 2011 में भी इसी तरह गरीबों के नाम प़र मंगाए गए 32 हजार क्विंटल चावल इसी रेलवे रैक पॉइंट प़र बारिश में सड़ाकर बर्बाद किये गए थे.उस वक्त भी सड़े हुए चावल का लुत्फ़ गरीबों की जगह सूअरों ने उठाया था.समझ में नहीं आता की आखिर इस तरह से अनाज को सड़ाकर किसका भला किया जा रहा है.सरकार और समूचा तंत्र इस जानलेवा और बर्बादी से सनी लापरवाही को आखिर क्यों मूक और बधिर बना देख रहा है.
2011 की घटना : अब हम आपको पिछले साल वर्ष 2011 में हुई बड़ी लापरवाही के नतीजे से रु ब रु करवा रहे है.2011 के अप्रैल माह से लेकर जून महीने के बीच में हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आया 32 हजार क्विंटल से ज्यादा चावल लापरवाही की वजह से सहरसा के रेलवे रैक पॉइंट से ट्रांसपोर्टरों के द्वारा नहीं उठाया गया जिस कारण वे सारे चावल सड़ कर बर्बाद हो गए.इन सड़े चावल की कीमत दो करोड़ से ज्यादा थी.इन चावलों में से ज्यादा मात्रा में चावल सुपौल जिले के राघोपुर FCI गोदाम भेजा जाने वाला था जहां से इन चावलों को कम कीमत पर गरीबों को उपलब्ध कराया जाता.लेकिन यह सारे चावल लापरवाही की भेंट चढ़ गए.लेकिन गड़बड़झाला ऐसा था की इसी सड़े चावल को सहरसा के FCI गोदाम में खपाने की तैयारी चल रही था. सहरसा टाइम्स ने जब इसको लेकर सहरसा के जिलाधिकारी देवराज देव से से जबाब--तलब किया तो जिला प्रशासन हरकत में आया और 8 जून को FCI गोदाम पर छापामारी की गयी.जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सड़े चावल को खपाने की चल रही तैयारी को रंगे हाथ पकड़ा और गोदाम को तुरंत सील भी कर दिया.एक तरफ जहां रेलवे रैक पॉइंट पर खुले आसमान के नीचे हजारों क्विंटल चावल बारिश में बर्बाद हो रहे थे वहीँ दूसरी तरफ सहरसा FCI गोदाम में सड़े चावल को अच्छे चावल में मिलाकर खपाने की तैयारी चल रही थी.हद की इंतहा तो यह थी की दर्जनों ट्रक FCI परिसर में लगे हुए थे जिसपर अलग से सड़े हुए चावल लदे हुए थे.मामले की गंभीरता देख जिलाधिकारी ने FCI के एरिया मेनेजर सरफराज आलम,डीपो मेनेजर उमाकांत झा और गोदाम प्रभारी गरीब दास पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर सदर थाना में FIR दर्ज करा दिया.लेकिन धीरे--धीरे यह मामला अधिकारियों की पेंच की भेंट चढ़ गया और मामला पूरी तरह से ठंढा हो गया.
इस लापरवाही को सनक,पागलपन और क्रूरतम अपराध नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे.कोसी इलाके में एक वक्त की रोटी के लिए गरीबों का एक बड़ा तबका रोज जंग लड़ रहा है.लेकिन हुक्मरानों को अपनी सियासत चमकाने से फुर्सत नहीं है की वे इतनी बड़ी लापरवाही को रोकने के लिए आगे आयें और गरीबों के मुंह से छीन रहे निवाले को उनके मुंह तक पहुंचाएं.वोट लेने के समय इन गरीबों की याद इन कुर्सीपोशों को बड़ी सिद्दत से आती है.ये सियासी सुरमा वक्ती तौर प़र गरीबों के जख्मों को अपने मतलबी हाथों से सहलाते और उनके आंसुओं को अपने जुल्मी खद्दर से पोंछते हैं.ये सियासी पंछी शायद यह भूल गए हैं की ऊपर बैठा भगवान सारे तमाशे को देख रहा है.लेकिन सहरसा टाइम्स आपको इस तरह के खबरों से रु ब रु करते रहेगा ये मेरा वादा है. 

जुलाई 17, 2012

नीतीश की साजिश की वजह से यह सब हुआ- बाहुबली आनंद मोहन

मुकेश कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ़
सहरसा टाइम्स
पिछले पाँच साल से सहरसा जेल में बन्द पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन आज जेल से सहरसा कोर्ट लाये गए जहां 1990 में सहरसा जेल में हुयी मारपीट के मामले में सहरसा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में उनकी पेशी हुयी.पेशी के बाद आनंद मोहन यूँ तो मीडिया से रूबरू हुए लेकिन इस दौरान उन्होनें सहरसा टाइम्स से ख़ास बातचीत की.इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोपालगंज के तत्कालीन डी.एम जी.कृष्णैया ह्त्या मामले में उनके आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखे जाने पर पर वे खुलकर बोले.उन्होनें खुद को बेकसूर बताते हुए कहा की ये जो जंग है वो सत्ता संचालित साजिश और सच्चाई की जंग है.धर्म और सत्य मेरे साथ खड़ा है,इसलिए मैं कोर्ट के फैसले से निराश नहीं हूँ.आखिर में मेरी ही जीत होगी.सत्य परेशान होता है लेकिन कभी पराजित नहीं होता.आनंद मोहन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की नीतीश की साजिश की वजह से उनके साथ यह सब हुआ है.नीतीश ने मुझे फांसी दिलाने के पटना से लेकर दिल्ली तक मेरा पीछा किया. 
 सहरसा टाइम्स ने इस मौके पर उनसे कई सवाल दागे जिसका जबाब उन्होनें अपने चिर--परिचित अंदाज में दिया.सबसे पहले उन्होनें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा की वे इस फैसले से निराश नहीं है क्योंकि सत्य उनके साथ है.बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है की जी.कृष्णैया की ह्त्या के दिन मुजफ्फरपुर में क्या हुआ था.आनंद मोहन ने ह्त्या के दिन की पूरी कहानी अपनी जुबानी सुनाई की किस तरह एक बेकसूर की उस दिन गिरफ्तारी की गयी.आनंद मोहन ने कहा की इस चक्रव्यूह के सात दरबाजे हैं.तीन दरबाजे प़र सत्य पराजित होता दिख रहा है लेकिन अभी चार दरबाजे बचे हुए हैं.दो सुप्रीम कोर्ट के और दो राज्यपाल और राष्ट्रपति के.मुझे पक्का यकीन है की इसमें सत्य की जीत होगी.
आनंद मोहन सहरसा टाइम्स से ख़ास बातचीत
आनंद मोहन ने नीतीश कुमार प़र कई सवाल खड़े किये.उन्हौनें कहा की एक समय नीतीश कुमार और जार्ज फर्नांडिश मुजफ्फरपुर में आनंद मोहन के लिए धरना प़र बैठे थे और कहा था की आनंद मोहन और उसके साथी निर्दोष हैं,उन्हें वेवजह फंसाया गया है.नीतीश कुमार ने मेरे प्रभाव और प्रभुत्व का हमेशा इस्तेमाल किया और सत्तासीन होते ही मेरे एहसान को भुलाकर मुझे इस मुकाम प़र पहुंचा दिया.नीतीश प़र आरोप लगाते हुए आनंद मोहन ने कहा की नीतीश कुमार ने अनैतिकता,अधर्म और असत्य का साथ दिया है.धर्म और सत्य हमारे साथ खड़ा है इसलिए हमारी विजय होकर रहेगी.आनंद मोहन की नजर में जो भी परिवर्तन के लिए आगे आया है,उसे वनवास भोगना पड़ा है.खुद को बेकसूर बताते हुए उन्हौनें कहा की ये जो जंग है वो सत्ता संचालित साजिश और सच्चाई की जंग है,इसमें सच्चाई की जीत होगी.नहीं तो ईश्वर और कोर्ट को परीक्षा देनी होगी,आनंद मोहन को कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी.सहरसा टाइम्स ने उनसे जब यह सवाल किया की आपकी पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद कॉँग्रेस नेत्री हैं लेकिन आपके मामले कॉँग्रेस कहीं भी खड़ी नजर आई के जबाब बड़े तल्ख़ अंदाज में देते हुए उन्हौनें कहा की उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं की उनके लिए कौन खड़ा है.वे सिर्फ इतना जानते हैं की सत्य उनके साथ खड़ा है. शेर सजायफ्ता है और पिंजड़े में बन्द है लेकिन उसकी दहाड़ अभी भी सलामत और जारी है.आनंद मोहन को अभी भी उम्मीद है की उनके साथ इन्साफ होगा और वे निर्दोष साबित होकर जेल से बाहर आयेंगे और खुली हवा में सुकून और अमन की साँसें लेंगे.आगे आनंद मोहन का क्या होगा है,सिर्फ और सिर्फ भगवान के हाथों है.

VIDEO LINK

जुलाई 16, 2012

लालू इंज्यूरी रिपोर्ट का इंद्रजाल

तलवे का जख्म दिखता लालू
मुकेश सिंह, सहरसा टाइम्स : बहुचर्चित नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई के लोमहर्षक मामले में अब इन्जुयुरी रिपोर्ट को लेकर बबाल मचा हुआ है.पीड़ित बच्चा और उसके परिजन चीख--चीख कर तलवे में कील ठोंकने की बात कर रहे हैं लेकिन इंज्यूरी रिपोर्ट में तलवे के जख्म तक का जिक्र नहीं है. इस मामले में अब पीड़ित बच्चा और उसके परिजन पुलिस और चिकित्सकों प़र पैसे लेकर इंज्यूरी रिपोर्ट कमजोर और बदलने का आरोप लगा रहे हैं. थोड़ी देर के लिए चलिए हम भी यह मान लेते हैं की तलवे में कील नहीं ठोंकी गयी है लेकिन इंज्यूरी रिपोर्ट में तलवे के जख्म का जिक्र होना चाहिए था.बड़ा सवाल है की आखिर वह कौन सी वजह थी जिस कारण से इंज्यूरी रिपोर्ट में इस जख्म का जिक्र नहीं किया गया.पीड़ित मासूम बच्चा फिलवक्त सदर अस्पताल में भर्ती है.सदर अस्पताल के वे डॉक्टर जिन्होनें पीड़ित बच्चा को अस्पताल में एडमिट किया था और बच्चा अभी जिस डॉक्टर के वार्ड में भर्ती है उनका कहना है की बच्चे के पाँव में कील ठोंका गया की नहीं वे यह तो नहीं जानते लेकिन कोई नुकीली चीज जरुर इस बच्चे के तलवा में चुभी है.जिस मामले को लेकर देश भर में चर्चाएँ हुयीं उस बात की जानकारी सहरसा के सिविल सर्जन साहब को नहीं है.बेरहमी से पिटाई के शिकार हुए लालू प्रसाद के मामले में अब कई तरह के रहस्यों का खुलासा हो रहा है.सदर अस्पताल में भर्ती लालू और उसके परिजन जहां तलवे में कील ठोंकने की बात को चीख--चीखकर कह रहे हैं वहीँ पुलिस और चिकित्सकों प़र पैसे लेकर इंज्यूरी रिपोर्ट कमजोर और बदलने का आरोप भी लगा रहे हैं.अब हम आपको सदर अस्पताल के दो डॉक्टर के बयान बताते है..
१.  डॉक्टर एस.पी.विश्वास.पीड़ित लालू जब 12 जुलाई की शाम में इलाज के लिए सदर अस्पताल आया था तो विश्वास साहब ने ही लालू को इमरजेंसी में एडमिट किया था.इनकी नजर में लालू के तलवे में किसी चीज के चुभने के जख्म थे.
२. डॉक्टर ए.के.पाठक.लालू अभी इन्हीं के वार्ड में भर्ती है.इनकी नजर में भी तलवे में जख्म के निशान हैं लेकिन वे निशान किस चीज से हुए है,कहना मुश्किल है.यूँ अभी वे अपनी फाईनल राय नहीं दे रहे हैं.
आखिर में अब हम आपको इस हंगामेदार फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण किरदार का  बयान बताते है.
3. जनाब डॉक्टर भोला नाथ झा.सहरसा के ये सिविल सर्जन सह सी.एम.ओ हैं.सूबा से लेकर देश भर में मासूम लालू प़र बेइंतहा हुए जुल्म की खूब चर्चा हुई.लेकिन भोला बाबू को इस घटना की भनक तक नहीं लगी. इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली.सिविल सर्जन साहब ने कहा की वे खुद ना केवल पीड़ित बच्चे के तलवे का जख्म देखेंगे बल्कि सिमरी बख्तियारपुर चिकित्सा प्रभारी से इस बाबत पूरी जानकारी भी लेंगे.इस पूरे मामले को वे गंभीरता से देखेंगे और इसकी जांच करेंगे.अगर किसी का दोष जाहिर होगा तो उसपर कारवाई भी होगी.
एक तो इस मामले में आरोपी व्यवसायी सह निष्काषित जदयू नेता चंद्रमणि भगत सहित उनके दो भाईयों की अभीतक गिरफ्तारी नहीं हुयी है दूसरा इंज्यूरी रिपोर्ट में हेराफेरी को लेकर बबाल मचा हुआ है.सच्चाई आखिर जो भी हो लेकिन तमाम गतिविधियों प़र अगर तटस्थ नजर डालें तो यह साफ़--साफ़ नजर आ रहा है की दाल में जरुर कुछ ना कुछ काला है.वैसे भी अगर तलवे में कील ठोंकने की बात सही नहीं होती फिर भी इंज्यूरी रिपोर्ट में तलवे के जख्म का जिक्र तो किया ही जाना चाहिए था.बताना लाजिमी है की अमूमन अगर मामला थोड़ा भी संगीन होता है तो इंज्यूरी रिपोर्ट के लिए मेडिकल बोर्ड तक का गठन हो जाता है लेकिन जिस मामले में इतनी हाय--तौबा मची,उस मामले में सिमरी बख्तियारपुर से ही इंज्यूरी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेज दिया गया.यह सब बड़ी तेजी से हुआ है.आगे अब सबकुछ बड़े अधिकारियों के पाले में है.लेकिन इस मामले में अभी जो कुछ भी चल रहा है उसपर संदेह के घनघोर बादल मंडराते दिख रहे हैं.

जुलाई 14, 2012

रात की बरसात और नरक में तब्दील मुहल्ले की सड़के

बटराहा की सड़क 
रिपोर्ट चन्दन सिंह : सहरसा की लगभग तमाम जगहें पानी से तर हैं.इस जिले के कई इलाके ऐसे हैं जो अभी बाढ़ की चपेट में है.इससे इतर सहरसा जिला मुख्यालय के लगभग तमाम सड़कों से लेकर मुहल्ले तक सिर्फ पानी ही पानी का नजारा है.शहर का चप्पा--चप्पा पानी--पानी है.शहर के तमाम मुहल्ले मसलन गौतम नगर, गंगजला, बटराहा,कायस्थ टोला,हटियागाछी सहरसा बस्ती, भावानीनगर, संतनगर,बारिश के पानी से इसकदर लबालब हैं गोया बाढ़ का कहर हो. लेकिन सबसे ज्यादा बदहाल है बटराहा की तमाम सड़के. इस मोहल्ले में यदि आप आना चाहे तो बिना किचर, पानी का मुकाबला किये आप नहीं आ सकते.  बटराहा में वर्तमान बीजेपी विधायक आलोक रंजन जी का आवास है विधायक जी का रहना भी इसी मुहल्ले होता है इसके बावजूद यहाँ की सड़के बदहाल है लोग बेहाल है. इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते है की सहरसा के गली मुहल्ले की तमाम सड़कों की क्या हालत होंगे.लोग परेशान--हलकान हैं.बारिश में हुए इस जल-जमाव से लोगों का जीना मुहाल है.जिन्दगी में जैसे जंग लग गयी हो.जिन्दगी की रफ़्तार थम सी गयी है.नगर परिषद् पंगु और लाचार है.पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसका नतीजा हमारे सामने है. कोसी के कहर के साथ सहरसा वासी बारिश का कहर भी झेलने को मजबूर हैं.इस इलाके के लोगों को कुदरत के कहर के साथ--साथ सरकारी लापरवाही का जुल्म भी सहना पर रहा है.इन्हें ना जाने इस मुसीबत से कब और कैसे निजात मिलेगी. इस शहर को बारिश ने अपनी पहली धाम में ही ना केवल पानी से तर कर दिया है बल्कि शहर को नरक में तब्दील करके रख दिया है.आम जनजीवन बेहाल है.लोगों की जिन्दगी ठहर सी गयी है. 

रेल मार्ग ठप्प होने के कगार प़र

रिपोर्ट चन्दन सिंह : अपने कम जलस्तर के बाबजूद कोसी कहर बरपाने प़र आमदा है.कोसी की लपलपाती तेज धार पूर्व मध्य रेल के सहरसा और मानसी के बीच फनगो हॉल्ट प़र रेलवे ट्रैक के समीप तेजी से ना केवल कटाव कर रही है बल्कि रेलवे ट्रैक को खुद में समाने के लिए बाबली होकर ट्रैक की ओर तेजी से बढती भी आ रही है.हलकान-परेशान रेल प्रशासन दो सौ से ज्यादा मजदूर लगाकर कटाव को रोकने में जुटा हुआ है लेकिन खतरा कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है.कोसी की धारा रेलवे ट्रैक की ओर मुड़ी हुई है जो बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है.अगर ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ तो कोसी प्रमंडल की पचास लाख से अधिक की आबादी का राज्य मुख्यालय से रेल संपर्क पूरी तरह से टूट जाएगा.यूँ तो कई दिनों से रेल का परिचालन बाधित रहता है और विभिन्य ट्रेनें अपनी नीयत समय से घंटों विलम्ब से किसी तरह ट्रैक के इस पार से उस पार और उस पार से इस पार जाती है .अगर ट्रेन का परिचाल रुका तो कोसी प्रमंडल के लाखों की आबादी प़र एक नयी और बड़ी मुसीबत की मार पड़ेगी.रेल अधिकारी फिलवक्त स्थिति को कंट्रोल में बता रहे हैं लेकिन नदी की धारा का रुख ट्रैक की तरफ देखकर वे भी खासे परेशान और बड़ी आफत की आशंका में डूबे दिख रहे हैं.
 मै आपको बता दू कि ये कटाव चंद कुछ दिनों से नहीं है बल्कि बीते दो तीन वर्षो से कोशी ट्रेक के बगल से हो कर अपना रास्ता बना ली है. इतने दिनों से रेल प्रशासन कुम्भकर्ण जी कि निंद्रा में सोये थे इतना ही नहीं सभी नेतागण भी इस होकर ही राजधानी जाते रहे लेकिन इनकी नजर कोशी के कटाव पर नहीं पड़ी. अरे भाई कैसे पड़ेगी नजर ये जनता के रखवाले तो रेल के A.C. कोच में बैठकर अपना सफ़र करते है न. जो भी हो ये पचास लाख की आवादी कोशी के रहमो करम पर है जी रही है.. जिस दिन कोशी मैया की किर्पा होई उस दिन उत्तर बिहार में फिर से एक त्रासदी होगी जिसका मूल्यांकन सिर्फ हमारे जनप्रतिनिधि है कर पाएंगे.पिछले ढाई वर्षों से डुमरी पुल क्षतिग्रस्त रहने की वजह से मुख्य सड़क मार्ग से कोसी प्रमंडल का राज्य मुख्यालय से संपर्क भंग है.ऐसे में अगर रेल मार्ग ठप्प हुआ तो कोसी इलाके में एक बड़ी आफत आ जायेगी.रेल प्रशासन को काम में और तेजी लाना होगा जिससे रेलवे ट्रैक को कोसी की क्रूर धार से बचाया जा सके.थोड़ी सी लापरवाही और चुक से बड़ी आफत आकर रहेगी.यूँ तबाही फुंफकार मारती मुहाने पर खड़ी है. 
विडियो देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे 


भीड़तंत्र का तालिबानी इन्साफ

चोर की जमकर धुनाई
रिपोर्ट चन्दन सिंह : कानून पसंद इस देश और राज्य में अब खाड़ी देशों की तरह तालिबानी हुकूमत का नजारा दिखने लगा है.बात--बात में अब आमलोग कानून अपने हाथों में ले रहे हैं सोया यहाँ पुलिस--प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं रह गयी हो.गुंडे--मवाली हों या फिर लुटेरे और चोर,जो भी लोगों की गिरफ्त में आया सच मानिए उसकी कोई खैर नहीं. अहले सुबह सदर थाना के न्यू कोलोनी मुहल्ले में लोगों ने एक चोर को पहले तो चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा फिर उसकी जमकर धुनाई की.चोर घंटों लोगों की गिरफ्त में रहा.इस दौरान जिसको मौक़ा लगा सभी ने दस हाथ जमाकर अपने हाथ साफ़ किये.जब लोगों का जी भर गया तो उन्होनें चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
भीड़तंत्र का यह तालिबानी इन्साफ कहीं से भी जायज नहीं है.यह सच है की पुलिस--प्रशासन के काम--काज के तरीके ऐसे हो गए हैं की उनपर से आमलोगों का भरोसा धीरे--धीरे पूरी तरह से उठने लगा है.लेकिन लोगों को अपना आपा इस तरह नहीं खोना चाहिए और पुलिस--प्रशासन को भी चाहिए की वह अपने गिरेबान में झांककर अपने कार्यों का ना केवल मूल्यांकन करे बल्कि आमलोगों का उनपर कैसे भरोसा बढेगा इसके लिए पारदर्शी जतन भी करे. 

जुलाई 12, 2012

बहशी जुल्म की इंतहा (जदयू के कद्दावर नेता की दबंगई का शिकार एक मासूम )


रिपोर्ट चन्दन सिंह कल 11 जुलाई की देर शाम सिमरी बख्तियारपुर बाजार स्थित लाईफ स्टाईल ELECTRONICS की दूकान में पंखा चोरी करने के आरोप में एक तेरह वर्षीय मासूम प़र जुल्म की घनघोर बरसात हुई.मासूम को दबोचकर पहले तो लाठी--डंडे और हॉकी स्टील से उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी लेकिन बात इतने प़र ही नहीं थमी.दूकान के मालिक ने अपने अन्य भाईयों और अन्य सहयोगियों की मदद से बच्चे के पाँव में कील ठोंक दी और उसकी गर्दन में रस्सी बांधकर उसे बांस--बल्ले प़र लटका भी दिया.इस बेइंतहा जुल्म की खबर जब सिमरी बख्तियारपुर थाना की पुलिस को लगी तो मौके प़र पहुंचकर पुलिस ने बच्चे को जुल्मियों के कब्जे से छुडाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया.इस दरिंदगी से भरे मामले में पुलिस ने पहले दूकान मालिक के बयान प़र बच्चे प़र चोरी के आरोप में मामल दर्ज किया.बाद में जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बच्चे के परिजन के आवेदन प़र दूकान मालिक चंद्रमणि भगत और उनके दो भाईयों मनोज भगत और ललन भगत प़र भी मामला दर्ज किया गया.आज दोपहर बाद बच्चे को कोर्ट में पेशी के लिए भेजा जा रहा था लेकिन सरडीहा गाँव के समीप ग्रामीणों ने पुलिस की चंगुल से बच्चे को छुडाकर सड़क पर घंटों जाम लगा दिया.एक बजे लगा जाम बड़ी मुश्किल से शाम पांच बजे खत्म किया जा सका.पीड़ित बच्चा सिमरी बख्तियारपुर के सकरौली गाँव का रहने वाला है.
अब बारी है इस पूरी फिल्म के विलेन चंद्रमणि भगत यानि लाईफ स्टाईल ELECTRONICS की दूकान के मालिक की.ये साहब जदयू के कद्दावर नेता है.जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के ये सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के अध्यक्ष और वार्ड संख्यां ग्यारह के वार्ड पार्षद भी हैं.सिमरी बख्तियारपुर थाना में इनपर नामजद प्राथमिकी दर्ज है लेकिन इनका रसूख और इनका बड़ा कद देखिये की इनकी दूकान में बैठकर एक पुलिस अधिकारी इनके बयान को दर्ज कर रहा है.पुलिस की ऐसी बेशर्मी शायद ही कहीं और आपने देखी हो.अब इस नेता की ढिठाई देखिये.इनकी मानें तो बच्चा चोरी करते हुए ना केवल पकड़ा गया बल्कि पूर्व की कई चोरी की घटना में खुद के शामिल होने की बात भी स्वीकारी.इन्होनें बच्चे के साथ मारपीट नहीं की.बाहर के लोगों ने इस बच्चे को पीटा.ये भाई साहब खुद को बिल्कुल निर्दोष बता रहे हैं. चंद्रमणि भगत के दिवंगत पिता रामचन्द्र प्रसाद सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा से विधायक भी रह चुके हैं.जाहिर तौर प़र भगत परिवार का राजनीतिक रसूख इस इलाके में काफी दमदार है.खुद जनाब सताधारी दल के नेता हैं.कानून और पुलिस तो इनकी जेब में है. ऐसे में मासूम लालू प्रसाद यादव के साथ आगे न्याय हो पायेगा,यह कहना नामुमकिन है.

जुलाई 11, 2012

बलात्कारी गुरु ने शिष्या की अस्मत उतारी

रिपोर्ट चन्दन सिंह : एक बार फिर रिस्ते--नाते,मान--मर्यादा,आदर्श परंपरा और रिवायत सहित भाव--निष्ठा के ना केवल पाए दरके बल्कि जद से उसकी मिट्टी ही पलीत हो गयी.एक झटके में इंसानियत का सीना पूरी तरह से चाक हो गया.एक हवस के भेड़िये गुरु ने अपनी ही शिष्या की अस्मत के चिथड़े उड़ा डाले.जिश्म की भूख ने आँखों प़र ऐसी काली पट्टी बाँधी की यह गुरु अपनी सारी हदों को पार कर एक मासूम बच्ची को बेहतर भविष्य देने की जगह उसकी जिन्दगी को ही पूरी तरह से दोजख में धकेल दिया.बीते 9 जून को सहरसा जिले के बैजनाथपुर के सपहा चौक प़र स्थित इन्डियन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विनोद यादव ने अपने स्कूल में कोचिंग के लिए आनेवाली दशवीं की छात्रा के साथ अहले सुबह अपने कक्ष में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती मुंह काला किया.इस घटना से आहत बच्ची ने जब शोर मचाना चाहा तो इस हवस के भेड़िये गुरु ने अपने एक सहयोगी शिक्षक राजकुमार यादव के साथ मिलकर लड़की को मोटरसाईकिल पर लादकर वहाँ से फरार हो गया.इस घटना की जानकारी जब पीड़िता के परिजन को लगी तो उन्होने इस घटना की लिखित जानकारी बैजनाथपुर पुलिस शिविर के इंचार्ज को दी.पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए छापामारी शुरू कर दी.लड़की को पुलिस ने मधेपुरा जिले के मठाही गाँव के समीप से आज बरामद कर लिया.लेकिन आरोपी हैवान गुरूजी मौके से अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया.आज सदर अस्पस्ताल में पुलिस ने जहां लड़की का मेडिकल परिक्षण कराया वहीँ सहरसा कोर्ट में सी.जी.एम के सामने लड़की का 164 का बयान करवाया.
काश यह घटना झूठी होती.भविष्य संवारने की ललक में एक बच्ची का जीवन पोर--पोर दरक गया.बच्ची की माँ आरोपी गुरु को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रही है.ऐसे गुरुओं को हमारी समझ से भी समाज में जीने का कोई हक़ नहीं है.पुलिसिया कारवाई और कानूनी दाँव--पेंच आखिरकार काजल को जैसा भी इन्साफ दे लेकिन काजल का जख्म बड़े--बड़े नासूरों पर भारी है जिसे आसानी से कोई नहीं भर सकता.रब काजल को इस दर्द को झेलने और वह फिर से संभले इसके लिए उसे एक मुश्ते ताकत बख्शी करे.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।