मई 05, 2013

सदर अस्पताल में बेशर्मी का लहरा रहा परचम

लाखों के ICU भवन और रोगी परिजन शेड में लटके हैं ताले, लोगों को इससे नहीं मिल रहा है कोई लाभ //// सहरसा टाईम्स के लिए मुकेश कुमार सिंह की  खास रिपोर्ट/////
हमने सदर अस्पताल सहरसा की एक से बढ़कर एक बदरंग और बेशर्मी भरी तस्वीर से लगातार आपको रूबरू कराया है। आज हम इसी सदर अस्पताल की बेशर्मी की दो--अलग--अलग तस्वीर लेकर हाजिर हैं जिसे देखकर आप यह कहने को मजबूर हो जायेंगे की इस अस्पताल में बेशर्मी का परचम लहरा रहा है।दो साल पहले लाखों की लागत से बनकर तैयार हुए ICU भवन में लाखों के कीमती उपस्कर भी रखे हुए हैं लेकिन इस भवन में ताला जड़ा हुआ है।यही नहीं करीब ढाई वर्ष पूर्व बने रोगी परिजन शेड में भी ताला लटका हुआ है जिससे लोगों को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है।यानि इस अस्पताल के दो महत्वपूर्ण भवन ना केवल सफ़ेद हाथी साबित हो रहे हैं बल्कि इलाके के गरीब-गुरबों सहित आमलोगों को मुंह भी चिढा रहे हैं।
सबसे पहले हम आपको वर्ष 2011 में 34.11 लाख रूपये खर्च करके बनाए गए ICU भवन का नजारा करा रहे हैं।देखिये इस आलिशान भवन को।ना केवल इसके मुख्य द्वार बल्कि इसके तमाम कक्षों में ताले जड़े हुए हैं।आप यह जानकार हैरान हो जायेंगे की इस भवन के अन्दर लाखों मूल्य के कीमती स्वास्थ्य उपस्कर भी रखे हुए हैं। इसमें से जहांतक हमारा कैमरा पहुँच सका वहाँ के कुछ सामान को भी हम आपको दिखा रहे हैं।अब इस बदइन्तजामी को कौन सा नाम दें। यह महज लापरवाही भर नहीं बल्कि आम जनता के साथ क्रूर मजाक और अपराध है।आमलोग इस भवन को लेकर बड़े साफ़ लहजे में कह रहे हैं की लाखों खर्च करके इस भवन का निर्माण तो करा लिया गया लेकिन यह आमलोगों के लिए पूरी तरह से बेजा साबित हो रहा है।इस भवन में बंद ताले को किसी ने कभी खुलते नहीं देखा है।
सहरसा टाईम्स ने इस गंभीर मसले को लेकर सहरसा के सिविल सर्जन सह चीफ मेडिकल ऑफिसर भोला नाथ झा से जबाब-तलब किया।हाकिम बेशर्मी से अपनी लापरवाही पर पर्दा डालते हुए कह रहे हैं की एक मशीन इन्सटॉल नहीं हुआ है। सम्बंधित कंपनी को उन्होनें पत्र लिखा है,जल्द ही उसे इन्सटॉल करा लिया जाएगा। उसके बाद मरीजों को यहाँ पर अनवरत सेवा मिलेगी। लोग चीख---चीखकर कह रहे हैं की शेड का कभी भी ताला नहीं खुलता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के हाकिम सिविल सर्जन सह चीफ मेडिकल ऑफिसर भोला नाथ झा की निर्लजता पराकाष्ठा पर है।उनकी मानें तो शेड के ताले न केवल  रोज खुलते हैं बल्कि मरीज के परिजन उसका जमकर उपयोग भी करते हैं।सहरसा टाईम्स ने जब अपने सवाल में तल्खी भरी तो साहब छुपाते--छुपाते भी आखिर थोड़ा सच बोल ही गए।उन्होनें कहा की दो--तीन दिनों से वे पटना में थे,हो सकता है की इस दौरान शेड में ताले लगे हुए हों।वे दिखवा लेते हैं।
अब बेशर्मी की दूसरी तस्वीर देखिये।यह है रोगी परिजन शेड।इस शेड में भी ताले जड़े हुए हैं।देखिये मरीज के जिन परिजनों को इस शेड के भीतर होना चाहिए वे अपनी सवारी ठेले पर या फिर इस शेड के बरामदे पर अपना समय काट रहे हैं।नवम्बर 2011 में 13.48 लाख की लागत से बनकर तैयार हुए इस शेड का उपयोग भी आमलोग आजतक नहीं कर पाए हैं।कई मरीज के परिजन यहाँ हैं जो बता रहे हैं की वे बीते दस दिनों से अपने मरीज को लेकर इस अस्पताल में हैं लेकिन उन्होनें इस शेड का ताला कभी भी खुलते हुए नहीं देखा है।मज़बूरी में वे लोग कहीं भी किसी तरह से बैठ और लेटकर यहाँ अपना समय बिता रहे हैं।
सदर अस्पताल की बेशर्मी किस हद की है इस पर हमारे पास शब्द नहीं है जो हम बयां करें।आखिर में हम इतना जरुर कहेंगे की "एक जगह हो तो बताएं की दर्द यहाँ होता है,यहाँ तो जिधर दबाईये उधर मवाद ही मवाद है"।

बिना किताब के कैसे पढ़ें बच्चे

अभीतक बच्चों को नहीं मिली है किताबें
सहरसा टाईम्स: सुशासन के ढोल--नगाड़े के बीच इस जिले में शिक्षा व्यवस्था ना केवल मखौल बना हुआ है बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ जमकर और खुलकर खिलवाड़ भी कर रहा है.आप यह जानकार हैरान हो जायेंगे की पढाई के नए सत्र का एक महीना से ज्यादा हो चुका है लेकिन सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ वर्गों के बीच के बच्चों को अभीतक किताबें मयस्सर नहीं हुई हैं.मासूम नौनिहाल बेकिताब स्कूल पहुंचकर बेजा के भविष्य के सतरंगी सपने बुन रहे हैं.बच्चे कहते हैं की किताब के बिना स्कूल में शिक्षक जो भी पढ़ाते हैं वह पढ़कर वे घर लौट जाते हैं.पढाई में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है.स्कूल के प्रधानाध्यापक से लेकर अन्य शिक्षक असहाय होकर हाथ खड़े किये हुए बोलते हैं की सरकार और विभाग उन्हें किताबें नहीं दे रहा है तो ऐसे में वे करें तो क्या करें.
सहरसा जिले में 741 प्राथमिक विद्यालय और 509 मध्य विद्यालय हैं. आप यह जानकार हैरान हो जायेंगे की इस जिले के सभी विद्यालयों में अभीतक बच्चों के हाथों में किताबें नहीं पहुंची है.बच्चे स्कूल तो आते हैं लेकिन बिना किताब के.गुरूजी उन्हें जो पढ़ाते हैंवे वही पढ़कर अपने घर लौट जाते हैं.आप समझ सकते हैं की एक तो इन विद्यालयों में कितने दक्ष गुरूजी पढ़ाने के लिए मौजूद होते हैं. अब अगर किताब ना हो तो वे क्या पढ़ा रहे होंगे,समझा जा सकता है.इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाधियापिका भी काफी दुखी हैं और कहती हैं की बच्चे बिना किताब के पढने को मजबूर हैं.उनके बार--बार कहने प़र भी स्कूल को किताबें नहीं मिल रही है. अब उनको जो समझ में आता है वे बच्चों को आकर पढ़ा रहे  हैं.गुरूजी और शिक्षिकाएं दोनों समवेत स्वर में कह रहे हैं की बिना किताब के पढाई मजाक बनकर रह गया है.कक्षा सात और आठ की पढाई में तो उन्हें खासी दिक्कतें आ रही है.
यहाँ शिक्षा मजाक बना हुआ है लेकिन सरकार फिर भी बेशर्मी से बेहतर शिक्षा इंतजामात के दावे कर रही है.खासकर राज्य के मुखिया को अपनी आँखों प़र लगे बेशर्मी भरे सरकारी चश्मे को उतारना होगा,तभी उन्हें शिक्षा इंतजामात की बदरंग और सही तस्वीर दिख सकेगी.पूर्ववर्ती सरकारों से महज तुलना करके अपने चोखा कामों का बखान करना कहीं से भी जायज नहीं है.

मई 03, 2013

फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

सहरसा टाईम्स: सदर थाना के रिफ्यूजी कोलोनी में भाड़े के मकान में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही करीब तीस वर्षीय एक महिला ने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दिन के ग्यारह बजे पड़ोसी को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होनें इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट चुकी है। घटना के बाद मृतका के पति अपने दोनों बच्चों के साथ फरार है। आसपास के लोगों को कुछ भी पता नहीं है की आखिर पूनम ने क्यों ख़ुदकुशी की।लोग तो पूनम और उसके पति के बारे में भी कोई जानकारी देने से परहेज करते दिखे।बस लोग यहाँ तमाशा देखने के की गरज से मौजूद थे।सुचना के बाद मौके पर सदर इन्स्पेक्टर सूर्यकांत चौबे दल--बल के साथ पहुंचे।
सहरसा टाईम्स की दखल के बाद पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी भी मौके पर आये और खुद तफ्तीश में जुट गए। हमारी मौजूदगी में ही घर के एक कमरे का ताला तोड़ा गया।लेकिन किचन को भीतर से बंद देखने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस फोटोग्राफर को बुलाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना के बाबत बताया की पहली नजर में और तत्काल की जांच से यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या का लगता है लेकिन मृतका के मायके वालों को खबर दी जा रही है और मायके वालों के बयान पर ही आगे मुकदमा दर्ज होगा। यूँ मृतका और उसके पति या परिवार को लेकर तत्काल पुलिस अधीक्षक के पास कोई जानकारी नहीं है।
तत्काल सहरसा टाईम्स ने यह जानकारी इकट्ठी की है की मृतका और उसके पति दोनों बनारस के रहने वाले हैं। पति हिमरत्न तेल कंपनी का सहरसा जिला सेल्स मेनेजर है।यही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतका का पति शराब प्रेमी था जिसको लेकर पति--पत्नी के बीच अक्सर नोंक--झोंक होती थी।अभी हम इस मामले में इतना तो कह ही सकते हैं की पूनम को इतना कठोर कदम उठाने के लिए जरुर किसी बड़ी वजह ने मजबूर किया होगा।संभव है की पति--पत्नी के बीच रिश्ते मधुर नहीं रहे होंगे और यही पूनम की मौत की वजह हो।वैसे मृतका के परिजनों के आने के बाद तस्वीर और साफ़ होगी,साथ ही पुलिस की तफ्तीश भी सही दिशा में आगे बढ़ेगी।

नाबालिग बच्ची के साथ रेप

सहरसा टाइम्स: नाबालिग बच्ची के साथ या फिर किसी भी वय की महिला के साथ जोर---जबरदस्ती और रेप की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते 1 मई की रात में बिहरा थाना के बेला बगरौली गाँव में पड़ोसी के घर से भोज खा कर लौट रही 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गाँव के ही एक लड़के ने रेप किया था लेकिन पहले पंचायत से मामले को निपटाने और दबाने की नापाक कोशिश हुयी लेकिन जब उसमें कामयाबी नहीं मिली तो बीतीरात सहरसा पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद बिहरा थाना में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आज इस मामले में जहां आरोपी लड़के नुनुलाल पासवान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है वहीँ पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवा रही है।इस मामले में एस.पी का कहना है की पुलिस 48 घंटे के भीतर कोर्ट में चार्जसीट दाखिल कर देगी।
पीड़ित बच्ची के पिता शंकर पासवान कहते हैं की उसकी बच्ची के साथ बहुत बुरा हुआ है।आरोपी नुनुलाल को फांसी की सजा होनी चाहिए।  पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी घटना को तफसील से बताते हुए कहते हैं की इस मामले में पुलिस 48 घंटे के भीतर कोर्ट में चार्जसीट दाखिल कर देगी।कठोर कानून के साथ---साथ नैसर्गिक और चैतन्य सामाजिक पहल से ही रेप जैसे घृणित कृत्यों से निजात संभव है।वर्ना रब जाने आगे क्या होगा।

मई 02, 2013

बिजली विभाग में हंगामा और तालाबंदी

सहरसा टाइम्स: आज सहरसा के बिजली विभाग में ना केवल जमकर हंगामा हुआ बल्कि विभाग में तालाबंदी भी हुयी।बीते दो महीने से बिजली नहीं रहने से परेशान जिले के धमसैनी गाँव के सैंकड़ों लोगों ने बिजली विभाग में ना केवल हंगामा किया बल्कि विभाग के सारे कक्षों में ताले जड़कर धरने पर भी बैठ गए।इस अफरातफरी में विभागीय कर्मी मौक़ा ताड़कर विभाग छोड़कर भाग निकले जिससे विभाग के सभी काम--काज ठप्प हो गए।बिजली के लिए त्राहिमाम कर रहे लोगों के इस हल्ला बोल से जहां तालाबंदी हुयी वहीँ इससे उनलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जो इस भीषण गर्मी में बिजली बिल जमा करने के लिए आये थे लेकिन तालाबंदी की वजह से बिना बिल जमा किये ही उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।हद बात तो यह है की ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक विभाग में तालाबंदी रही लेकिन बिजली विभाग के ठीक सामने सदर थाना है वहाँ से कोई अधिकारी इस दहकते मसले को शांत कराने के लिए नहीं आया।
सहरसा में बिजली विभाग के काम--काज का तरीका विगत कई वर्षों से ना केवल बिगडैल बल्कि पूरी तरह से लापरवाही भरा और अलमस्त है।इस विभाग के अफसर से लेकर मुलाजिम तक को जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है।आगे इस आन्दोलन का क्या फलाफल आयेगा इसपर घना कोहरा काबिज है इसलिए फिलवक्त हम तो कुछ भी कहने से रहे।

अप्रैल 30, 2013

महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी


सहरसा टाइम्स: आज राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में जीव विज्ञान के चयनित छात्र---छात्राओं ने उनके अभीतक महाविद्यालय में नामांकन नहीं किये जाने को लेकर ना केवल जमकर बबाल काटे बल्कि महाविद्यालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठ गए।इस धरना और तालाबंदी में खास बात यह भी रही की कौंग्रेस के छात्र संगठन NSUI,छात्र राजद और AISF के छात्र नेताओं ने भी इसमें ना केवल बढ़---चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि महाविद्यालय में तालाबंदी और धरने पर बैठने में वे ही सबसे आगे थे।बारह बजे से महाविद्यालय में हंगामा शुरू हुआ जो दोपहर बाद तीन बजे तक अनवरत चलता रहा।
छात्र नेताओं ने यहाँ पर ना केवल जमकर बबाल किये बल्कि इस दौरान छात्र नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य से वार्ता भी की लेकिन उसका तत्काल कोई भी फलाफल नहीं आया।करीब तीन घंटे तक प्राभारी प्राचार्य को इनलोगों ने बंधक बनाकर रखा।यही नहीं ये प्रदर्शनकारी छात्र नेता प्राचार्य पर घूसखोरी सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर राणा जयराम सिंह का कहना है की जीव विज्ञान में एक चयनित बच्ची की वजह से अड़चन आ गयी है जिसका चयन एक अन्य संकाय में भी है।उन्होनें राज्य मुख्यालय में बैठे विभाग के निदेशक को इस बाबत पत्र प्रेषित कर दिशा निर्देश माँगा है।जैसे ही दिशा निर्देश मिलता है सभी चयनित छात्र--छात्राओं का नामांकन हो जाएगा।
आज पुरे दिन महाविद्यालय में तालाबंदी की वजह से पूरा काम--काज ठप्प रहा।इन छात्र--छात्राओं की जिद को देखकर लगता है की महाविद्यालय में कल भी तालाबंदी रहेगी और किसी तरह का काम--काज यहाँ पर नहीं होगा।ऐसे में विभाग से तत्क्षण निर्देश प्राप्त कर जो न्याय सम्मत है उसे कर लिया जाना चाहिए।जाहिर तौर पर सभी विषयों की पढ़ाई शुरू हो गयी हो और सिर्फ एक विषय की पढाई बंद हो तो इन चयनित छात्र--छात्राओं में कोफ़्त होना और उनका बौखलाना लाजिमी है।

MLT कॉलेज में हंगामा

सहरसा टाइम्स: आज एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूटा।NSUI के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय MLT कॉलेज में ना केवल घंटों हंगामा और प्रदर्शन किया बल्कि कॉलेज में तालाबंदी कर कॉलेज कर्मी और कॉलेज के प्रिंसीपल को घंटों बंधक भी बनाए रखा। आंदोलित छात्र प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे  और बगल में पुलिसवाले खड़े होकर महज इस तमाशे को देख भर रहे थे ।इसी दौरान छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को भी बंधक बना लिया।तीन घंटे से ज्यादा प्राचार्य इन छात्रों के बीच बंधक बने रहे जिस दौरान उन्होनें इन छात्रों से ढेरों मान--मनौव्वल किये और समस्या के त्वरित समाधान के आश्वासन भी दिए।ये छात्र इंटरमिडीएट साइंस में 128 नयी सीट बढाने को लेकर आंदोलित थे।
इनकी मानें तो यह काम कम से कम सात माह पूर्व ही हो जाना चाहिए लेकिन कॉलेज प्रिंसीपल की मनमानी की वजह से आजतक ये काम अधर में लटका रहा।बंधक बने कॉलेज कर्मी सच्चाई बयान करते हुए खुद के बंधक बनाए जाने और काम--काज के ठप्प होने की बात कर रहे हैं।जहां तक कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव रंजन सिन्हा का सवाल है तो उनका भी कहना है की छात्रों ने सीट बढाए जाने को लेकर उन्हें बंधक बनाया है।वे फिलवक्त विवश हैं लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्रता से इस समस्या का वे समाधान करवा लेंगे।
सहरसा का सबसे पुराना

और गौरवशाली कॉलेज  इनदिनों राजनीति का अखाड़ा बन गया है जिसका खामियाजा छात्र और छात्राएं भुगत रहे हैं।जो काम महीनों पूर्व आसानी से कर लिए जाने चाहिए उसे उलझा कर रखा जा रहा है।कॉलेज प्रशासन को छात्र--छात्राओं के हित से इतर कुछ भी नहीं करना चाहिए लेकिन यहाँ हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम करने की रिवायत है।

अप्रैल 29, 2013

सुरों की बही दरिया


जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में एक शाम विकलांग बच्चों के नाम कार्यक्रम के तहत मशहूर लोक सह पार्श्व गायिका देवी और रत्ना प्रिया ने बहाई सुरों की दरिया
सहरसा टाइम्स: 28 अप्रैल की शाम जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में वीना वेलफेअर ट्रस्ट  द्वारा आयोजित 'एक शाम विकलांग बच्चों के नाम" कार्यक्रम के तहत मशहूर लोक सह पार्श्व गायिका देवी और रत्ना प्रिया ने ऐसी सुरों की दरिया बहाई की लोगों ने अपना आपा किसी तरह से खोने से बचाया। कार्यक्रम रात के नौ बजे से शुरू हुआ जो देर रात के दो बजे तक चलता रहा जिसमें लोग बस झूमते और थिरकते रहे।यूँ इस कार्यक्रम को मशहूर गायक लोकेश सिंह और पार्श्व गायिका श्रृष्टि सरगम ने भी अपनी जादुई आवाज से चार चाँद लगा दिए।कार्यक्रम में जानी लीवर ने अपने अलग अंदाज से लोगों को खूब गुदगुदाया।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस--प्रशासन के आलाधिकारी पुरे कार्यक्रम के दौरान चौकस रहे।देवी ने इस मौके पर आगामी 31 मई को रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म "जलसा की देवी"जिसमें उन्होनें ना केवल गीत गाये हैं बल्कि फिल्म में नायिका का किरदार भी निभाया है को लेकर भी चर्चा की।देवी ने इस फिल्म के  एक गीत को गाकर भी सुनाया जिसे सुनकर लोगों ने जमकर तालियाँ बजाई।कुलमिलाकर लोगों के लिए यह एक बेहद रोमांचक और यादगार रात थी जिसमें सिर्फ और सिर्फ मदहोशी और नाचने का दिलकश शमां था।हांलांकि थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम को ग्रहण जरुर लगा जब अनियंत्रित भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां भाजनी पड़ी जिसमें दो युवक जख्मी हुए जिन्हें ईलाज के लिए एस.डी.ओ की गाड़ी में लादकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया।दोनों युवकों की स्थिति गंभीर मगर खतरे से बाहर है।

अप्रैल 27, 2013

सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश

सहरसा टाइम्स: सदर एस.डी.पी.ओ अशोक कुमार दास के नेतृत्व में सदर थाना के रेड लाईट इलाके में जबरदस्त छापामारी हुयी जिसमें देह व्यापार कराने के लिए अपने महबूब द्वारा बेचीं गयी बलिया उत्तर प्रदेश की दो नाबालिग लड़की को पुलिस ने बड़ी सफलता के तौर पर बरामद किया.यही नहीं पुलिस नेदेह व्यापार कराने वाले एक दंपत्ति के साथ---साथ दो महिला और देह व्यापार में संलिप्त चार लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है.सूत्रों की मानें तो पुलिस को इस इलाके में बड़े पैमाने पर बाहर की लड़कियों को खरीदकर देह व्यापार कराये जाने की सूचना मिली थी लेकिन इस छापामारी की सूचना देह मंडी के दलालों को पहले ही हो गयी जिससे उन्होनें सभी लड़की को पुलिस के आने से पहले ही कहीं अन्यत्र शेफ जोन में शिफ्ट कर दिया.बताते चलें की सहरसा के भारतीय नगर स्थित इस रेड इलाके में 500 से ज्यादा ऐसे परिवार रहते हैं जिन्होनें दिखाने के लिए तो नाच--गाने का लाईसेंस ले रखा है लेकिन उसकी आड़ में खुलकर देह की दुकानें सजती है.
यह नजारा है सहरसा के भारतीय नगर स्थित नांच-गानों का लाईसेंस लेकर देह का कारोबार करने वाले लोगों की बस्ती का जिसे लोग रेडलाईट इलाके के नाम से जानते हैं.इस धंधे से जुड़े लोगों के 500 से ज्यादा परिवार यहाँ बसते हैं.यूँ कहने को यहाँ नांच और गाने होते हैं लेकिन सच यह है की इसकी आड़ में यहाँ खुलकर देह का खेल चलता है.सहरसा पुलिस पूरे आव-लस्कर के साथ D.S.P की अगुवाई में यहाँ छापामारी करने में जुटी थी.
यह दोनों बलिया की रहने वाली सादिका और संध्या है.प्रेम में बाबली हुयी ये दोनों नाबालिग बच्चियां अपने महबूब के साथ अपने--अपने घर से कुछ दिन पूर्व फरार हुयी थी.पहले तो इनके महबूब ने इनके जिश्म से खेला फिर उन्होनें इन्हें सहरसा के रेड लाईट इलाके के दलाल रंजीत उर्फ़ आलम के हाथों बेच दिया. सादिका को उसके महबूब नीरज सिंह और संध्या को उसके आशिक सुरेश कुमार ने इस नरक में धकेल दिया.दोनों बच्चियों के माता---पिता को सहरसा पुलिस ने सूचना दे दी है. इस पूरी फिल्म के यही मुख्य खलनायक और नायक रंजीत उर्फ़ आलम है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इसके तार बिहार से बाहर के कई प्रान्तों से जुड़े हैं और ये बाहर की लड़कियों को मोटी कीमत अदा कर खरीदते हैं और फिर उनसे उनसे देह का धंधा करवाते हैं.
इस पुरे मामले में सहरसा पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी का कहना है की सहरसा का भारतीय नगर जिसका एक हिस्सा रेड लाईट इलाके के नाम से जाना जाता है वहाँ पर लम्बे समय से देह की दूकान सजती है.नाच--गाने का लाईसेंस लेकर उसकी आड़ में देह व्यापार होता है।इस बार उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को इस मंडी से बरामद किया गया है जिसे यहाँ पर खरीदकर लाया गया है.जाहिर सी बात है की खरीद--फरोख्त का यह धंधा पुराना है.गिरफ्त में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.आगे बड़े खुलासे की संभावना है जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है जो इस धंधे में ना केवल जुड़े हुए हैं बल्कि उनके तार बिहार के बाहर दुसरे प्रान्तों से भी जुड़े हुए हैं शरीर की भूख को शांत करने के लिए ना जाने कबतक बहू-बेटियाँ इसी तरह बिकती रहेंगी.चमरी से धनकुबेर बनने वालों पर एक दिन जरुर आसमानी कहर बरपेगा. अब इंसान की शक्ल में जिश्म के भूखे भेड़िये घूमते हैं इससे बचने के लिए मासूम बच्चियों और महिला जात को चट्टान की तरह मजबूत होना होगा.

अप्रैल 24, 2013

एक बूढी महिला का दर्द देखो सरकार

  85 साल की एक बूढी महिला बीते दो वर्षों से वृद्धा पेंशन के लिए लगा रही है अधिकारियों के चक्कर /जनप्रतिनिधि और नौकरशाहों के अलमस्त रवैये से यह बुजुर्ग महिला आजतक महरूम है पेंशन से /////मुकेश कुमार सिंह ////
सरकार के तमाम दावों के बाबजूद गरीब--मजलूमों से लेकर जरुरतमंदों का कहीं से भी भला होता नहीं दिख रहा है। आज हम आपको एक बुजुर्ग महिला की ऐसी दुखती तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जो सरकार से लेकर उसके पुरे तंत्र को ना केवल तमाचे लगा रहा है बल्कि उसे सिद्दत से कटघरे में खड़े भी कर रहा है.जिला मुख्यालय के सपटियाही गाँव की एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीते दो वर्षों से वृद्धा पेंशन के लिए हर संभव जतन कर रही है लेकिन उसे पेंशन नहीं मिल रहा है.जिला से लेकर प्रमंडल के सभी वरीय अधिकारियों के जनता दरबार में यह अपनी फ़रियाद सूना चुकी है लेकिन कहीं से भी इसे वृद्धा पेंशन दिलाने की पहल नहीं हुयी.थक---हारकर यह बूढी महिला समाहरणालय के ठीक सामने भूख हड़ताल पर बैठ गयी है.इस वृद्धा का कहना है की वह मर जायेगी लेकिंन अनशन स्थल से वह किसी भी सूरत में घर नहीं जायेगी. सहरसा टाईम्स ने इस गंभीर मामले को सिद्दत से उठाया और जिलाधिकारी से जबाब---तलब किया.हमारी पहल के बाद जिलाधिकारी ने हमें इस बुजुर्ग महिला की पेंशन दिलाने का पक्का भरोसा दिलाया.
जिलाधिकारी  सहरसा
जिसकी हकमारी होती है और जिसे इन्साफ नहीं मिल रहा होता है,सहरसा टाईम्स सदैव उसके लिए मजबूती से ना केवल आवाज बुलंद करता है बल्कि उसे उसकी वाजिब मंजिल तक भी पहुंचाता है।सहरसा टाईम्स ने सहरसा के जिलाधिकारी से इस महिला को अभीतक पेंशन नहीं मिलने को लेकर तल्खी से सवाल किये।जिलाधिकारी ने कहा की उन्हें सहरसा टाईम्स के द्वारा ही इस मामले की जानकारी हुयी है।उन्होनें कहा की वे ना केवल तुरंत इस मामले को दिखवाते हैं बल्कि इस बुजुर्ग महिला को पेंशन मिले इसकी व्यवस्था भी करवाते हैं।सुनिए इनको।
एक बुजुर्ग महिला की इस कहानी ने यह साफ़ कर दिया है की इस जिले में वृद्धा पेंशन योजना कतई सही तरीके से जमीन पर आजतक नहीं उतर पायी है।इस जिले में युवाओं को वृद्धा पेंशन और सधवा को विधवा पेंशन पहले से ही बाहेआम मिल रहे हैं जिसे देखने--सुनने वाला कोई नहीं है। अधिकारी,जनप्रतिनिधि से लेकर बिचौलियों की बस बल्ले--बल्ले और जय--जय है।सहरसा टाईम्स की पहल से एक बुजुर्ग महिला का तो आज भला होता दिख रहा है लेकिन ऐसे हजारों कैली देवी हैं जिनतक सहरसा टाईम्स का पहुँच पाना मुमकिन नहीं है।ऐसे में उनका क्या होगा,यह अल्लाह पर निर्भर करता है।
इस बुजुर्ग महिला को बानगी बनाकर सहरसा टाईम्स सरकार और उसके तंत्र से कर रहा है कुछ सवाल------------------- सवाल नंबर एक--------80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन मद में 500 रूपये दिए जाने का प्रावधान है लेकिन इस जिले में थोक में ऐसे बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 90 वर्ष से ज्यादा है लेकिन उन्हें अभीतक 300 रूपये ही दिए जा रहे हैं।क्या ऐसे बुजुर्गों को चिन्हित करके इन्हें कम दी गयी राशि आगे जोड़कर दी जायेगी? सवाल नंबर दो-------पेंशन आयु स्पष्ट रूप से तय रहने के बाद भी कम उम्र के लोगों को आखिर कैसे वृद्धा पेंशन मिल रहे हैं।इसे रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठाना चाहेगी?
सवाल नंबर तीन-------सधवा (सुहागन) को विधवा पेंशन कैसे मिल रहा है।इसमें सुधार और इसे रोकने के लिए सरकार के पास कौन सी योजना है?
सवाल नंबर चार--------नयी योजनाओं के सृजन की जगह पुरानी योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर लाने के लिए सरकार आखिर क्यों नहीं गंभीर होती है?
सवाल नंबर पांच----------बड़ी योजनायें जाहिर तौर पर गरीबों के कल्याणार्थ ही बनायी जाती है।आजादी के दशकों बाद भी गरीबों के जीवन स्तर में आशातीत बदलाव नहीं हो सका है।क्या यह मानकर चलें की गरीब महज सियासी वस्तु भर हैं? 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।