अप्रैल 05, 2012
अप्रैल 04, 2012
हंगामा क्यों बरपा
![]() |
| घायल पुलिस जवान |
जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के रामपुर गाँव में राम नवमी के अवसर प़र
आयोजित हो रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम को अनुमंडल प्रशासन द्वारा रोके जाने
से खफा दो गुटों ने ना केवल जमकर गोलीबारी की बल्कि पुलिस जवान प़र भी
रोड़े--पत्थर बरसाए और उन्हें दौड़ा--दौड़ा के पीटा.इस दौरान जान बचाने के
लिए पुलिस के जवानों ने भी छूटकर गोलीबारी की.इस घटना में ग्रामीणों ने
पुलिस जीप को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.इस भीषण उत्पात में जहां
दो ग्रामीणों को गोली लगी है वहीँ एक हवलदार सहित आठ जवान भी जख्मी हुए
हैं.रात नौ बजे से बारह बजे करीब तीन घंटे तक पूरे क्षेत्र में अफरातफरी और
भागम--भाग की दहशतजदा स्थिति बनी रही.घटना की सूचना मिलने प़र जिले के
नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी ने मौका ए वारदात प़र सिमरी
बख्तियारपुर एस.डी.पी.ओ अनंत रॉय सहित कई पुलिस अधिकारियों को भारी संख्यां
में पुलिस बल के साथ भेजा.रात से पुलिस के अधिकारी वहाँ कैम्प किये हुए
हैं.गाँव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. गाँव
में भारी तायदाद में पुलिस जवानों के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी कैम्प कर
रहे हैं.स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.देखिये यही है रामपुर गाँव
का दुर्गा स्थान जहां पायल मुखर्जी ग्रुप का ऑर्केस्ट्रा प्रोग्रामहोने
वाला था लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार दर्द ने सरोज के लोगों के
आवेदन प़र प्रोग्राम को स्थगित करा दिया था.देखिये किस तरह से मैदान में
टूटे और बिखड़े शीशे पड़े हुए हैं.बड़े--बड़े ईंट और पत्थर के टुकड़े हैं जो
यहाँ की घटना की पुख्ता गवाही दे रहा है.उत्पातियों ने पुलिस जीप को भी
बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.रामपुर और सरोजा गाँव के लोग हमारे कैमरे
प़र आने से भागते रहे लेकिन हमने ऑर्केस्ट्रा में टेंट और शामियाने लगाने
वाले से घटना के बाबत जानकारी ले ही ली.यही नहीं मेला में दूकान लगाने वाले
से भी हमने घटना के बाबत जानकारी ली.
इस घटना का एक बड़ा ही दिलचस्प पक्ष है जिससे हम आपको रूबरू कराना
चाहते हैं.
नाच--गाने के शौक ने दो गांवों के लोगों के दिल
में कटुता और नफरत भर दी है.सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल और आसपास के
इलाके में मेजिस्ट्रेट के साथ--साथ थोक में जवान भर दिए गए हैं.लेकिन
सवाल यह है की आखिर यह स्थिति उत्पन्न क्यों हुयी और तंग हुए रिश्ते को फिर
से कैसे मधुर बनाया जाएगा.पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है.पहले उसे शान्ति
व्यवस्था कायम करनी है फिर लोगों को प्यार के अनुपम डोर में बांधना है.
अप्रैल 02, 2012
सामूहिक दुष्कर्म मामला
![]() |
| आरोपी बलात्कारी |
सामूहिक बलात्कार की शिकार 20 वर्षीय महादलित नवविवाहिता लाखो देवी
चिकित्सीय जांच के लिए जब सदर अस्पताल लायी गयी तो पूरे अस्पताल परिसर
में पसरे लोगों को लगा की एकायक उन्हें लकवा मार गया.तीन हवस के भेड़ियों
की जुल्म की शिकार हुई लाखो देवी का उस समय बलात्कार हुआ था जब वह अपने पति
के साथ अपने गाँव तिरासी से बगल के गाँव टेकनमा गयी थी और पुनः वहाँ से वह
अपने घर वापिस हो रही थी.टेकनमा पुल प़र पहले से घात लगाकर छः युवक बैठे
थे.जैसे ही पति--पत्नी पुल से गुजरने लगे की तीन युवकों ने लाखो के पति को
पिस्तौल की नोंक प़र पुल के एक किनारे ले गए जबकि तीनों आरोपी लाखो को
लेकर पुल के दूसरे किनारे गए जहां बारी--बारी से उन्होने लाखो के साथ मुंह
काला किया .घटना के बाद आरोपी और उसके साथ वहाँ से भाग निकले.पीड़िता और
उसके पति ने मिलकर हल्ला करना शुरू किया.गाँव के लोग आनन--फानन में इकट्ठा
हुए और पतरघट पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी.मौक़ा ए वारदात प़र पुलिस
फ़ौरन पहुंची.पीड़िता ने बलात्कारी चन्दन,अनिल कुमार और मोहम्मद खुर्शीद
तीनों युवकों को पहचान लिया था.उसने इस बाबत पूरी जानकारी पुलिस को
दी.पुलिस ने बिना समय गंवाए ग्रामीणों की मदद से गाँव की घेराबंदी करके
तीनों आरोपियों को धर दबोचा.इस मामले में पुलिस की फौड़ी कारवाई काबिले
तारीफ़ रही लेकिन कहते हैं की कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती है.हम आपको
पुलिस की बेइंतहा लापरवाही का नजारा भी दिखा रहे हैं.पतरघट पुलिस ने
पीड़िता और आरोपी को एक ही पुलिस जीप में बिठाकर घंटों अस्पताल,कोर्ट और
अन्य जगहों का चक्कर लगाया.आप इस नज़ारे को देखकर खुद अनुमान लगाएं की
पीड़िता अपनी अस्मत के लुटेरों को खुद अपने करीब पाकर क्या सोच रही
होगी.पुलिस की इस कामयाबी से जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक फुले
नहीं समा रहे हैं.इनकी माने तो इस मामले का चार्जसीट पुलिस दो दिनों के
भीतर अदालत में ना केवल समर्पित करेगी बल्कि वे इस मामले में फास्ट ट्रैक
कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की
भी कोशिश करेंगे.इस मामले के त्वरित पटाक्षेप से ऐसे घिनौने कृत्यों को
अंजाम देने वाले ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले आगे सौ बार सोचेंगे.
बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों के खिलाफ दो दिनों के भीतर अदालत में फाईनल चार्ज सीट दाखिल करने का पुलिस का फैसला ना केवल नायाब है बल्कि अति स्वागत योग्य है.आगे स्पीडी ट्रायल कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी बात की जा रही है.ऐसे में सबकी निगाह पुलिस और अदालत प़र टिकी है की आगे क्या होगा.फिलवक्त पुलिस के इस फौड़ी रवैये प़र उसकी पीठ थप-थपायी जानी चाहिए.
बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों के खिलाफ दो दिनों के भीतर अदालत में फाईनल चार्ज सीट दाखिल करने का पुलिस का फैसला ना केवल नायाब है बल्कि अति स्वागत योग्य है.आगे स्पीडी ट्रायल कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी बात की जा रही है.ऐसे में सबकी निगाह पुलिस और अदालत प़र टिकी है की आगे क्या होगा.फिलवक्त पुलिस के इस फौड़ी रवैये प़र उसकी पीठ थप-थपायी जानी चाहिए.
सहरसा का स्थापना दिवस
सहरसा जिले के 59 वें स्थापना दिवस प़र जिला मुख्यालाय में एक से बढ़कर एक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया.सुबह में प्रभात फेरी निकाली गयी,हवाई पट्टी
प़र पारा सेलिंग और युध्याभ्यास हुए.दोपहर बाद पटेल ग्राउंड प़र कबड्डी और
खो--खो खेल का आयोजन हुआ.जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी मिसबाह बारी ने दस
बजे दिन में झंडोतोलन किया.लेकिन सबसे ख़ास कार्यक्रम शाम से लेकर देर रात स्टेडियम
में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें भारी तायदाद में उमड़ी भीड़ ने
जीभर के मनोरंजन किया.सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन शाम पाँच बजे कोसी
प्रमंडल के आयुक्त विमलानंद झा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया.इस मौके प़र
जिले के तमाम वरीय अधिकारियों के अलावे सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर के
विधायक,अन्य जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य गण्यमान लोग भी उपस्थित
थे.सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज स्थानीय कलाकारों ने छः बजे संध्या से
किया जो साढ़े आठ बजे रात तक चला.उसके बाद मंच प्रसिद्ध लोक सह पार्श्व
गायिका शारदा सिन्हा ने संभाला जो एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों को झुमाती
रहीं.साढ़े बारह बजे यह सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त हुआ.जाहिर सी बात है की ऐसे कार्यक्रम लोगों में एक नयी ऊष्मा और
उत्साह भरते हैं.स्थापना दिवस के मौके प़र एक बढ़िया कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिसे लोग वषों अपने जेहन में जज्ब रखेंगे.मार्च 30, 2012
सुशासन का बेशर्म बालिका विद्यालय
![]() |
| अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय सहरसा |
सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बेहतर इंतजाम के लाख दावे कर ले लेकिन सहरसा जिले की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल भगवान् भरोसे है.कोसी प्रमंडलीय मुख्यालय सहरसा में अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय एक ऐसा विद्यालय है जो सरकार के शिक्षा इंतजामात की बखिया उधेड़ कर,सरकार के मुंह पर कालिख पोत रहा है.वर्ष 2004 से संचालित हो रहे इस बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षा के नाम पर बस खेल--तमाशा किया जा रहा है.इस विद्यालय में कक्षा छः से लेकर टेन प्लस टू तक की पढाई की व्यवस्था है.प्रति वर्ष कक्षा छः में 40 बच्चियों के नामांकन का प्रावधान है.यही बच्चियां टेन प्लस टू तक का सफ़र तय करती हैं.विभागीय लापरवाही की वजह से 2007 और 2008 में बचियों के नामांकन नहीं किये गए.अभी कक्षा छः,सात और आठ में कुल 120 बच्चियां नामांकित हैं.यह आवासीय विद्यालय जिला गर्ल्स स्कूल के भवन में से कुछ कमरे हड़प कर संचालित किये जा रहे हैं.यह विद्यालय कुल मिलाकर सात कमरे का है जिसमें एक रसोई घर है और एक शिक्षक और प्रिंसिपल के बैठने का कक्ष.शेष पाँच कमरों में एक कमरा बिल्कुल क्षतिग्रस्त है.यानि चार कमरे में 120 बच्चियां भेड़-बकरी की तरह रहती हैं.एक कमरे में ही बचियाँ ना केवल सोती और खाती हैं बल्कि उनकी कक्षा भी उसी कमरे में लगती है.भवन दरके हुए हैं तो खिडकियों के पल्ले गायब हैं.सुरक्षा के नाम पर मजाक बनी बांस की टाटी खड़ी है.इस अजूबे स्कूल में पुरुष शिक्षकों का ही बोलबाला है.छात्रावास अधीक्षक तक पुरुष हैं.स्नानगृह खुले में है जो कुछ अलग कहानी ही बयाँ कर रहा है.जिला कल्याण विभाग के मातहत चलने वाला यह विद्यालय बच्चियों के भविष्य संवारने की बजाय उनके ना केवल भविष्य बल्कि उनकी जिन्दगी से भी खिलवाड़ करने वाला प्रतीत हो रहा है. इस विद्यालय में कहने के लिए सात विषयों की पढाई होती है.शिक्षक केवल छः हैं.जिसमें एक प्रिंसिपल हैं जिनका अधिकांश समय स्कूल के कागजात सँभालने और विभागीय मीटिंग में चला जाता है.यहाँ कम्प्यूटर शिक्षा की भी व्यवस्था है लेकिन कम्प्यूटर जिला कल्याण विभाग में ही रखे हुए हैं.विद्यालय उसे आजतक नहीं लाया जा सका.हर साल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के नाम पर पैसा आता है लेकिन विभाग उसे खा जाता है.इस विद्यालय में विज्ञान के लिए कोई प्रयोगशाला भी नहीं है.दो शिक्षिकाएं हैं जो अपनी मर्जी से कभी--कभार आकर बस हाजिरी बना जाती हैं.
सतरगी सपनों को बेहतर मुकाम देने की जगह इस स्कूल में बच्चियों की अस्मत और जिन्दगी दोनों दाँव पर लगी हुई है रहती है .यह हम नहीं कह रहे बल्कि राज्य सरकार के नुमाईंदे ही कह रहे हैं.हम इतना जरुर कह रहे हैं की बच्चियों के भविष्य के साथ यहाँ खिलवाड़ के साथ--साथ बच्चियों के मद की राशि का जमके बन्दर बाँट भी हो रहा है.
सतरगी सपनों को बेहतर मुकाम देने की जगह इस स्कूल में बच्चियों की अस्मत और जिन्दगी दोनों दाँव पर लगी हुई है रहती है .यह हम नहीं कह रहे बल्कि राज्य सरकार के नुमाईंदे ही कह रहे हैं.हम इतना जरुर कह रहे हैं की बच्चियों के भविष्य के साथ यहाँ खिलवाड़ के साथ--साथ बच्चियों के मद की राशि का जमके बन्दर बाँट भी हो रहा है.
मार्च 27, 2012
डायग्नोस्टिक सेंटर खुलवाने के लिए भूख हड़ताल
![]() |
| डायग्नोस्टिक सेंटर खुलवाने के लिए भूख हड़ताल |
पिछले एक साल से बन्द पड़े सहरसा के डायग्नोस्टिक सेंटर को खुलवाने के लिए अब बड़े आन्दोलन का शंखनाद हो चुका है.आज डायग्नोस्टिक सेंटर को खुलवाने के लिए पूर्वांचल युवा मंच के बैनर तले जिला पार्षद प्रवीण आनंद सहित चार लोगों ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की जिसके समर्थन में सैंकड़ों की तायदाद में महिलाओं के साथ--साथ आमलोग भी धरने प़र बैठे.गरीब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार ने राज्य के कुल नौ प्रमंडल के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने का प्रावधान किया जहां गरीब मरीजों के लिए हर तरह की जांच मुफ्त में किया जा सके.राज्य के आठ प्रमंडलीय मुख्यालय में डायग्नोस्टिक सेंटर बेहतर तरीके से संचालित हो रहे हैं लेकिन विडंबना और दुर्भाग्य की जिस प्रमंडलीय मुख्यालय को सबसे अधिक दरकार इस सेंटर की है वहाँ इस सेंटर को आजतक नियमित रूप से शुरू नहीं किया जा सका है.निजी साझेदारी के दम से चलने वाले इस सेंटर का ना केवल संचालक तमाम मशीने खरीदकर सेंटर चालू करने के लिए तैयार बैठा है बल्कि राज्य मुख्यालाय सहित प्रमंडलीय स्वास्थ्य अधिकारियों के तमाम आदेश--निर्देश भी इसे प्राप्त है लेकिन सहरसा के सिविल सर्जन की मनमानी की वजह से इस सेंटर को ग्रहण लगा हुआ है.आलम यह है की गरीब मरीज प्राईवेट स्वास्थ्य संस्थानों में अपना सबकुछ दाँव प़र लगाकर विभिन्य तरह की जांच करवाने को विवश हैं.अब इसी संस्थान को चालू करवाने के लिए भूख हड़ताल की शुरुआत हुई है.रब जाने की आगे क्या होगा
दुकानें बन्द रख पुतले फूंके
वित्त मंत्री के द्वारा एक्साईज ड्यूटी में बढ़ोतरी की घोषणा किये जाने से बौखलाए सहरसा के स्वर्ण व्यवसायियों ने दो दिनों तक ना केवल अपनी दुकाने बन्द रखने का एलान किया बल्कि आक्रोश में पी.एम और फिनांस मिनिस्टर के पुतले भी फूंके.कोशी क्षेत्रीय स्वर्णकार वैश्य कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में जिले भर के तमाम स्वर्ण व्यवसायी अपनी--अपनी दूकान बन्द कर पहले मुख्यालाय के महावीर चौक प़र लामबंद होकर ना केवल धरना दिया बल्कि केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.फिर आक्रोशित व्यवसायी जुलूस की शक्ल में पी.एम और फिनांस मिनिस्टर के पुतले को छीछालेदार नारेबाजी के साथ पूरा बाजार घुमाते हुए शंकर चौक पहुँचे जहां पी.एम और फिनांस मिनिस्टर के पुतले फूंके गए.व्यवसायियों ने फिनांस मिनिस्टर के इस फैसले प़र कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा की यह फैसला उनके कुटीर उद्योग प़र हमला है जिससे ना केवल वे आहत होंगे बल्कि आम जनता को भी इससे परेशानी झेलनी होगी.व्यवसायियों ने यह एलान किया की अगर सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो वे किसी हद तक जाकर बड़ा से बड़ा आन्दोलन करेंगे और सरकार की चूलें हिला कर रख देंगे.इस आन्दोलन में कोसी प्रमंडल के सहरसा सहित सुपौल और मधेपुरा जिले के स्वर्ण व्यवसायी भी पूरी तरह से शामिल हैं जिन्होनें अपने जिला में अपनी--अपनी दुकानें आज बन्द रखी और कल भी बन्द रखेंगे.
सरकार के इस वज्रपात से आहत स्वर्ण व्यवसायियों के गुस्से का आज महज ट्रेलर दिखा है,उनकी मानें तो आगे अभी पूरी फिल्म बांकी है जिसमें वे सरकार की चूलें हिला कर रख देंगे.ये वक्त सरकार के लिए आत्ममंथन और फैसले प़र पुनःविचार का है.देखतें हैं की आगे ऊंट आखिर किस करवट बैठता है.
मार्च 26, 2012
KUMAR SANU VIDEO IN SAHARSA
सहरसा के स्टेडियम परिसर में 17 और 18 मार्च दो दिवसीय कोसी महोत्सव के दूसरे दिन फिल्म इंडस्ट्री के नेम--फेम गायक कुमार शानू और उनके साथी कलाकारों ने सुरों का ऐसा जलवा बिखेड़ा जिसमें लोग आधी रात तक ना केवल झूमते रहे बल्कि मदहोश होते रहे थे .लगातार छः बार फिल्म फेयर एवार्ड से नवाजे जाने वाले और एक दिन में 28 गाने गाकर रिकॉर्ड कराने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले शानू ने अपने कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक गीत गाये.कोसी महोत्सव का यह कार्यक्रम लोगों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसे लोग वर्षों सिद्दत के साथ याद करेंगे.
कुमार सानु का विडियो आप इस लिंक पर देखे
मार्च 24, 2012
कोसी महोत्सव के जलवे
कोसी महोत्सव के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय कलाकार,आकाशवाणी दरभंगा के कलाकार और सुप्रसिद्ध लोक सह पार्श्व गायिका रंजना झा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसमें लोग बस झूमते--नाचते और मदहोश होते रहे. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंजना झा थीं जिन्होनें अपनी नायाब गायकी के फन से लोगों को विभोर करके रख दिया.यूँ तो सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शाम पाँच बजे ही हुआ था लेकिन रंजना झा मंच प़र रात साढ़े दस बजे आयीं.उसके बाद सूरों की ऐसी महफ़िल जमी की लोग बस झूमते चले गए.कार्यक्रम करीब डेढ़ बजे रात तक चला.रंजना झा ने गजल--गीत से लेकर लोकगीत और भजन तो गाये ही कुछ फ़िल्मी गीत गाकर भी लोगों का मन मोह लिया.बताना लाजिमी है की रंजना झा कोसी इलाके की ही रहने वाली है आप भी रंजना की नायाब गायकी को सुनें.गजब की कशिश और ताजगी है रंजना की गायकी में.रंजना झा के गाये कुछ गीतों के अलावे मैंने कोसी प्रमंडल के मधेपुरा की उभरती कत्थक नृत्यांगना श्वेता के नृत्य के विजल्स पोस्ट किये है..
इस लिंक पर क्लिक करे
http://www.youtube.com/watch?v=Iq-ILD3daM4&feature=youtu.be
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
*अपनी बात*




