सिओल (रॉयटर)। गैलेक्सी नोट-7 की बैटरी फटने की सूचनाएं मिलने के बाद सैमसंग ने दुनियाभर के यूजर्स से कहा है कि वे इस फोन का उपयोग न करें और स्वीच ऑफ कर दें। बीती 26 सितंबर को इंडिगो एयरक्राफ्ट में गैलेक्सी नोट 2 की बैटरी फटने की खबर के बाद हड़कंप मच गया था। कंपनी ने भी फिलहाल इसका प्रोडेक्शन रोक दिया है। इसके बाद कंपनी ने शेयरों में भी आठ फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।
अक्टूबर 11, 2016
अक्टूबर 08, 2016
गुरु की गरिमा को एक बार फिर लगा दाग...
जिसके जिम्मे भविष्य संवारने की जिम्मेवारी,
वह उतार रहे थे अस्मत
बच्चियां स्कूल में कैसे रहेंगी,
ऐसे दानवों से महफूज स्कूल का प्रिंसिपल और सहायक शिक्षक मिलकर खिलाता था गुल
ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई
प्रिंसिपल गिरफ्तार,एक आरोपी शिक्षक फरार
मुकेश कुमार सिंह की खरी--खरी-----कहते है गुरु में भगवान का रूप होता है ।माता--पिता से भी ज्यादा महत्व आज भी लोग गुरु को देते हैं ।गुरु साँचा और असली मूर्तिकार हैं ।गुरु ही शिष्यों को तराशकर देश का महान नागरिक बनाते हैं ।लेकिन कलयुग के कुछ शिक्षक ने गुरु की इस गरिमा को पूरी तरह से शर्मसार और तार--तार करके रख दिया है ।
यह घटना बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के मंजौरा पंचायत का है । जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हारपुर के प्रधानाध्यापक श्यामदेव राम द्वारा विद्यालय कार्यालय में ही रासलीला रचाया जाता था । इस बीच 28 सितम्बर को प्रधानाध्यापक श्यामदेव राम तथा विद्यालय के सहायक शिक्षक पवन कुमार यादव ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा से लिपटकर उसकी अस्मत उतारनी चाही लेकिन छात्रा ने स्थिति की गंभीरता को भांप लिया और बुद्धिमता का परिचय देते हुए किसी प्रकार विद्यालय से बाहर निकल भागी । पहले तो इस मामले को कई स्तर से दबाने की कोशिश की गयी ।लेकिन मामला नहीं दब सका । और नतीजतन इस गंभीर मामले को लेकर आज मंजौरा पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि समेत हजारों जनता ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक की भरपूर पिटायी कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया ।
घटना की सूचना पाकर मंजौरा ओपी प्रभारी कामेश्वर प्रसाद तथा उदाकिशुनगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार विद्यालय पहुंचकर बड़ी कार्रवाई करने की बात कह प्रदर्शनकारियों को किसी तरह से शांत कराया ।फिर उसके बाद बाद पीड़ित छात्रा के पिता बिजली साह के आवेदन पर प्रधानाध्यापक श्यामदेव राम को गिरफ्तार कर लिया गया ।
जबकि एक अन्य आरोपी शिक्षक पवन कुमार यादव पुलिस पकड़ से बाहर है । मंजौरा पंचायत के मुखिया मनोज रजक, पूर्व मुखिया उपेंद्र मेहता, विद्यालय अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य ललन साह, पंसस सुनील कुमार जयसवाल,उपप्रमुख मुनेश्वर राय का कहना है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामदेव राम तथा विद्यालय शिक्षक पवन कुमार यादव द्वारा बीते 28 सितम्बर को विद्यालय के आठवी की छात्रा बिजली साह की पुत्री से लिपटकर दुराचार करना चाहा लेकिन छात्रा अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए किसी तरह से अपनी इज्जत बचाकर विद्यालय से अपने घर तक पहुँच गयी । जिसके बाद उक्त छात्रा ने विद्यालय जाने से इंकार कर दिया ।छात्रा के विद्यालय नहीं जाने की बात पर परिवार के सदस्य को शक होने लगा ।जिसके बाद उक्त छात्रा को परिवार के सदस्य द्वारा बार-बार विद्यालय नहीं जाने का कारण पूछा जाने लगा । परिवार के सदस्य द्वारा बार- बार तंग करने पर आखिरकार गुरुवार को छात्रा ने सही बात जाहिर कर दिया ।बस और क्या था ,छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधि से किया । धीरे-धीरे यह बात आग की लपट की तरह पुरे गांव में फैल गयी ।जिसके बाद शुक्रवार को पंचायत के हजारों लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया ।हंगामा की सूचना पर उपप्रमुख मुनेश्वर राय, मुखिया मनोज रजक, पूर्व मुखिया उपेंद्र मेहता, पंसस सुनील कुमार विद्यालय पर पहुंचकर विद्यालय अध्यक्ष ललन साह द्वारा विद्यालय कार्यालय को खुलवाया गया ।कार्यालय के खुलते ही एक बड़ी बात सामने आयी की कार्यालय में एक बेड लगा हुआ था ।जिसपर सोने का पूरा इंतजाम मौजूद था ।बेड पर से तकिया हटाया गया तो तकिये के नीचे से एक खुला कंडोम तथा चार पैक कंडोम रखा हुआ मिला ।जिसपर लोगों का गुस्सा और फुट पड़ा ।इतने में आक्रोशित लोगों ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटायी कर दी ।
जबकि एक अन्य आरोपी शिक्षक पवन कुमार यादव पुलिस पकड़ से बाहर है । मंजौरा पंचायत के मुखिया मनोज रजक, पूर्व मुखिया उपेंद्र मेहता, विद्यालय अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य ललन साह, पंसस सुनील कुमार जयसवाल,उपप्रमुख मुनेश्वर राय का कहना है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्यामदेव राम तथा विद्यालय शिक्षक पवन कुमार यादव द्वारा बीते 28 सितम्बर को विद्यालय के आठवी की छात्रा बिजली साह की पुत्री से लिपटकर दुराचार करना चाहा लेकिन छात्रा अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए किसी तरह से अपनी इज्जत बचाकर विद्यालय से अपने घर तक पहुँच गयी । जिसके बाद उक्त छात्रा ने विद्यालय जाने से इंकार कर दिया ।छात्रा के विद्यालय नहीं जाने की बात पर परिवार के सदस्य को शक होने लगा ।जिसके बाद उक्त छात्रा को परिवार के सदस्य द्वारा बार-बार विद्यालय नहीं जाने का कारण पूछा जाने लगा । परिवार के सदस्य द्वारा बार- बार तंग करने पर आखिरकार गुरुवार को छात्रा ने सही बात जाहिर कर दिया ।बस और क्या था ,छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधि से किया । धीरे-धीरे यह बात आग की लपट की तरह पुरे गांव में फैल गयी ।जिसके बाद शुक्रवार को पंचायत के हजारों लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया ।हंगामा की सूचना पर उपप्रमुख मुनेश्वर राय, मुखिया मनोज रजक, पूर्व मुखिया उपेंद्र मेहता, पंसस सुनील कुमार विद्यालय पर पहुंचकर विद्यालय अध्यक्ष ललन साह द्वारा विद्यालय कार्यालय को खुलवाया गया ।कार्यालय के खुलते ही एक बड़ी बात सामने आयी की कार्यालय में एक बेड लगा हुआ था ।जिसपर सोने का पूरा इंतजाम मौजूद था ।बेड पर से तकिया हटाया गया तो तकिये के नीचे से एक खुला कंडोम तथा चार पैक कंडोम रखा हुआ मिला ।जिसपर लोगों का गुस्सा और फुट पड़ा ।इतने में आक्रोशित लोगों ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटायी कर दी ।
आक्रोशित लोगों का कहना था कि विद्यालय के करीब ही प्रधानाध्यापक का घर है ।लेकिन ये घर की जगह विद्यालय में ही रहते हैं ।इनका घर की जगह विद्यालय में रहना इस बात का सबूत है कि प्रधानाध्यापक का चरित्र खराब है ।स्थानीय लोगों द्वारा मंजौरा ओपी, बिहारीगंज थाना उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय, बीआरसी को सूचना दिया गया ।सूचना के आलोक में घंटों बाद बीडीओ उदाकिशुनगंज शशिभूषण कुमार तथा मंजौरा ओपी प्रभारी कामेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचकर लगातार चार घंटों के प्रयास पर हंगामा को शांत किया ।जिसके बाद छात्रा के पिता बिजली साह के आवेदन पर विद्यालय प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है ।
एक आरोपी शिक्षक फरार है ।इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया की नारी देह पर गरिमा की बलि चढ़नी अब आम बात हो गयी है ।अब आखिर भरोसा करें तो किस पर ।कई गुरूजी तो लड़कियों को लेकर फरार होने का कारनामा भी कर चुके हैं ।बच्चियों को अपनी पढ़ाई के साथ--साथ अब गुरूजी की नीयत पर भी नजर रखनी पड़ेगी ।
सितंबर 30, 2016
खून के सौदागर को बेल की जगह फिर से जेल
सुप्रीम कोर्ट का खास फैसला,लहू चाटने वाले की असली जगह है जेल
राज्य सरकार को को भी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन की जमानत याचिका की खारिज
सीवान कोर्ट में शहाबुद्दीन ने किया आत्मसमर्पण
मुकेश कुमार सिंह की दो टूक-- सिवान के पूर्व सांसद,राजद नेता सह बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट ने ना केवल झटका दिया है बल्कि खुदा की तरह उनकी तक़दीर लिख दी है ।अदालत ने शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करते हुए उसे कस्टडी में लेने का फरमान जारी किया है ।गौरतलब है कि बिहार सरकार व तेजाब हत्याकांड में अपने तीन बेटों को खोने वाले चंदा बाबू ने शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीमकोर्ट में अपील की थी ।शहाबुद्दीन के फैसले की तीन दिन से सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई चल रही थी ।सुनवाई पूरी करते हुए फैसले को सुरक्षित रखा गया था ।जिसके बाद आज शहाबुद्दीन का फ़ैसला हुआ,जिसमें उन्हें बेल नहीं जेल की सजा मिली ।
बताना बेहद लाजिमी है की सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से ना लेने के लिए बिहार सरकार को भी जमकर फटकार लगाई थी ।कोर्ट ने तंज भरे लहजे में सरकार से पूछा था की क्या शहाबुद्दीन को जमानत मिलने तक आप नींद में थे?हद तो इस बात की थी जब शहाबुद्द्दीन को यह अहसास हो गया की वह हलाल होकर रहेगा तो गुरुवार को ही शहाबुद्दीन ने कोर्ट से गुजारिश करते हुए कहा था की मेरी जमानत को रद्द नहीं किया जाए,मैं बिहार के बाहर कहीं भी रहने को तैयार हूं ।
यहां यह जानना भी बेहद जरुरी है की वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने शहाबुद्दीन के जमानत रद्द कराने के लिए तीन बेटों को गंवाने वाले चन्दा बाबू का साथ देने का निर्णय लिया था ।फिर जाकर बाद में बिहार सरकार भी कान्हा मामा की तरह से शहाबुद्दीन के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी ।चंदा बाबू ने कहा कि उन्हें बस न्याय चाहिए और इसके लिए वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे ।
आगे जो भी ही लेकिन हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शहाबुद्दीन फ़िल्मी स्टाईल में ना केवल दरबार लगाने लगा था बल्कि उसके हुक्म का सिक्का भी चलने लगा था ।फिलवक्त खून चटोरे और खून के इस सौदागर को सीवान जेल भेजा जा रहा है ।जेल से निकला दरिंदा एक बार फिर से जेल जा रहा है ।
मसूद अजहर को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव पारित हो सकता है.
सहरसा टाईम्स देश विदेश-- जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित कराने की भारत की कोशिशों में चीन द्वारा लगाए गए तकनीकी अड़ंगे की छह महीने की वैधता जल्द 'खत्म' हो जाएगी और यदि बीजिंग भारत की कोशिश में फिर से अड़ंगा नहीं लगाता है तो पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड को प्रतिबंधित किया जा सकेगा. इस साल 31 मार्च को जैश-ए-मोहम्मद के सरगना पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के अंतर्गत प्रतिबंध लगवाने के भारत की कोशिश को परिषद के वीटो अधिकार प्राप्त स्थाई सदस्य चीन ने बाधित कर दिया था. पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद में चीन ही एकमात्र ऐसा देश था, जिसने भारत के आवेदन पर अड़ंगा लगाया था, जबकि सभी 14 अन्य सदस्यों ने अजहर का नाम 1267 प्रतिबंध सूची में डालने के लिए भारत के प्रयास का समर्थन किया था.
अजहर का नाम इस प्रतिबंध सूची में आ जाने पर उसकी संपत्तियों को जब्त किया जा सकेगा और उस पर यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा. सूत्रों ने बताया कि तकनीकी अड़ंगे की छह महीने की वैधता लगभग एक सप्ताह..10 दिन में 'खत्म' होने वाली है और यदि चीन दोबारा से किसी बहाने प्रस्ताव पर रोक की मांग नहीं करता या वीटो का इस्तेमाल नहीं करता तो अजहर को आतंकवादी घोषित करने की मांग वाला भारत का प्रस्ताव स्वत: पारित हो सकता है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 14 अन्य सदस्य पहले ही भारत के प्रयास का समर्थन कर चुके हैं और तकनीकी अड़ंगे की अवधि खत्म होने तथा चीन की तरफ से दोबारा कोई आपत्ति नहीं किए जाने का आवश्यक रूप से यह मतलब होगा कि अजहर का नाम प्रतिबंध सूची में डालने की मांग का कोई विरोध नहीं है.
सितंबर 28, 2016
BNMU के एक और कारनामे ...
आज हम आपको इस यूनिवर्सिटी के एक और कारनामे से रु ब रु करा रहे है. यदि आपको इस भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय के वेब साईट पर कुछ खोजना हो तो आप GOOGEL पर डूबकी लगाते रहोगे लेकिन आपके समस्याओं का समाधान नहीं हो सकेगा. लेकिन फर्जी साईट खुल जायेगा. WWW.BNMUINFO.ORG
जाहिर तौर से इस वेब साईट से कमाने का गौरख धंधा चल रहा है. ALEXA वेब साईट रेंकिग से ये स्पष्ट होता है की इसे कमाने का एक जरिया बनाया गया है. यदि ऐसा नहीं भी है तो आज तक विश्व विद्यालय प्रशासन ने कोई पहल क्यों नहीं की.
सितंबर 22, 2016
उरी में आतंकी हमले का दर्द
शहीदों ने सीने पे खायी है गोली,देश के लिए ।
हर माँ ने बेटा खोया है, देश के लिए ।
हर एक आँसू का हिसाब हम गिन--गिन कर लगे ।
चाहे हमें भी कफन नसीब हो,देश लिए ।
------------------***--------- --------------
शहीदों की शहादत पर रो पड़ा है,पूरा देश ।
सूना कर गया है,वो पूरा देश ।
गली--गली या शहर--शहर मातम में खो गया है,पूरा देश ।
हमलोगों को छोड़ कर क्यों चले गये,जहाँ रो पड़ा है,पूरा देश ।
------------------***--------- --------------
हमें रक्षा देने वाला मौत को गले लगा गया ।
हमारी परवाह करने वाला खुद शहीद हो गया ।
वक़्त आ गया है,दुश्मनों से लोहा लेना का ।
कई अपने शहीदों का दर्जा लेकर धरती में शमा गया ।
------------------***--------- -------------
![]() |
| मो० अजहर उद्दीन |
माँ से बेटा.....
पत्नी से पति.....
बहन से भाई.....
बेटी से बाप.....
और ना जाने कितने रिश्ते असमय जमींदोज हो गये,देश की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवानों की कुर्बानी हमलोगों के जेहन में ताउम्र जज्ब रहेगी ।एक बार फिर नम आँखों से तमाम शहीदों को शत--शत नमन ।जय हिन्द... जय भारत...
"तन्हाई में संग जी लेता हूँ बाते कर लेता हूँ""
गजल और गीतों के साथ जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की जिंदगी की एक नयी उड़ान...
वाकई कथाकार भी और गीतकार भी हैं मोहन....
एक शिल्पी को छल,प्रपंच,बेशर्मी और खुदगर्जी से जेल में रखने की हुयी थी साजिश....
मुकेश कुमार सिंह की दो टूक---एक जमाने में देश भर में अपनी रॉबिन हुड छवि से एक दमदार पहचान बनाने वाले और राजनीति में कभी घुटने ना टेकने वाले महारथीपूर्व सांसद आनंद मोहन आज तत्कालीन गोपलागंज डीएम जी कृष्णैया हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं ।वर्षों से जेल में बन्द आनंद मोहन का ताजा शौक भर इसे ना कहें बल्कि सलाखों के पीछे उनकी साहित्यिक ज्ञान--विधा कुलाचें भर रही हैं ।जेल भीतर उन्हाइनें कई कवताएं लिखी हैजिन्हें देश स्तर पर व्यापक सम्मान मिला है।कैद में आजाद कलम एवं स्वाधीन अभिव्यक्ति शीर्षक से दो काव्य संग्रह इनके प्रकाशित भी हो चुके है ।आनंद मोहन को भीतर की खोह से इस बात का एहसास हो गया है कि कलम हमेशा बंदूक से ज्यादा ताकतवर होती है । गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के लिए लोगों को भड़काने और बढ़ावा देने के आरोप में पटना हाइकोर्ट ने बिहार के इस पूर्व सांसद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा था ।पूर्व सांसद आनंद मोहन फिलवक्त सहरसा मंडल कारा में बंद है ।
राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित कैद में आज़ाद कलम आयर स्वाधीन अभिव्यक्ति के चुनिंदा 12 गीतों और गजलों का ओडियो (गीत) सेट आगामी 19 जनवरी 2017 को वीर सिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर पटना के मिरर हाई स्कूल में आहूत न्याय मार्च में रिलीज किया जायेगा ।12 गीतों और गजलों में से एक ""तन्हाई में संग जी लेता हूँ बाते कर लेता हूँ""……….को अपनी सुरीली आवाज दी है भागलपुर के उभरते हुए युवा गजल गायक सैयद तासीर हुसैन ने ।यहाँ बताना बेहद लाजमी है की अन्य गजलों में विभिन्य गायकों ने भी अपनी आवाज दी है ।
जनवरी में आयोजित न्याय मार्च में पूर्व सांसद आनंद मोहन के करीब 1 लाख समर्थक उनकी सम्मानजनक रिहाई की मांग के साथ देश सहित प्रदेश के कोने--कोनेसे पटना में जुटेंगे ।ठीक उसी दिन पूर्व सांसद आनंद मोहन की दो पुस्तक गुमनाम नहीं मरूँगा (काव्य संग्रह)और काल कोठरी से का भी विमोचन किया जायेगा ।इस अवसर पर देश-प्रदेश के चर्चित जानेमाने कवि,साहित्यकार,शायर,गजल कार,राजनेता सहित बुद्धिजीवी और अन्य लोग भी जुटेंगे और उनके द्वारा ओडियो सेट एवं पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा ।
शूरवीर पूर्व सांसद आनंद मोहन जो छल--प्रपंच और दोगलागिरी की वजह से सजायाफ्ता मुजरिम बनकर आज सहरसा जेल में बंद हैं,वे एक अच्छे कवि, गीतकार,शायर और साहित्यकार भी है ।दुनिया ने जीसस को नहीं बख्सा,महावीर को पत्थर मारे,गांधी गोली के शिकार हुए,कार्ल मार्क्स ने पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजार दी ।सुकरात ने जहर पीया ।तो व्यवस्था की मार आनंद मोहन जी को भी सौगात में मिल रही है ।आनंद मोहन जी की एक ताजा गजल है,जिसे एकबार अवश्य सुने ।रूह काँप और थर्रा उठेंगी ।
इस वर्ष सहरसा से थरबीटीया के बीच मेगा ब्लॉक....


सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ----- सहरसा स्टेशन का गुरूवार को समस्तीपुर मंडल के डी आर एम सुधांशू शर्मा ने निरक्षण किया। इस दौरे में दर्जनों बेटिकट यात्रियो से जुर्माना वसूला गया। डी.आर.एम ने कहा इस साल सहरसा थरबीटीया के बीच मेगा ब्लॉक लेकर सहरसा स्टेशन पर बड़ी रेल लाइन की प्लेटफ़ॉर्म बनाई जाएगी। इससे ट्रेन समय से आएगी जाएगी और ट्रेन विस्तार का रास्ता साफ होगा.
सितंबर 20, 2016
"काम शेर करता है और अंजाम बुजदिल सोचता है" -- आनन्द मोहन --
आनन्द मोहन जी के टाईम लाइन से ली गई पोस्ट ---
उड़ी में 'आर्मी बेस कैम्प' पर हमले ने बरबस देश के तीन ------
प्रख्यात महाकवियों की चुनिंदा पंक्तियाँ याद दिला दी । राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी ने 'पुष्प की अभिलाषा' का मार्मिक चित्रण कुछ इस तरह किया है -
मुझे तोड़ लेना बनमाली
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जाए वीर अनेक ।
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जाए वीर अनेक ।
गुप्त जी की उक्त पंक्तियाँ उड़ी के शहीदों के नाम ... आज के हालात पर हमारे दूसरे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी का 'कुरुक्षेत्र' के प्रथम सर्ग में अत्यंत ही सटीक और सजीव व्यंग है -
वह कौन रोता है वहाँ- इतिहास के अध्याय पर,
जिसमें लिखा है, नौजवानों के लहू का मोल है
प्रत्यय किसी बूढ़े, कुटिल नीतिज्ञ के व्याहार का;
जिसका हृदय उतना मलिन जितना कि शीर्ष वलक्ष है;
जो आप तो लड़ता नहीं, कटवा किशोरों को मगर,
आश्वस्त होकर सोचता, शोणित बहा, लेकिन, गयी बच लाज सारे देश की ?
जिसमें लिखा है, नौजवानों के लहू का मोल है
प्रत्यय किसी बूढ़े, कुटिल नीतिज्ञ के व्याहार का;
जिसका हृदय उतना मलिन जितना कि शीर्ष वलक्ष है;
जो आप तो लड़ता नहीं, कटवा किशोरों को मगर,
आश्वस्त होकर सोचता, शोणित बहा, लेकिन, गयी बच लाज सारे देश की ?
पर यहाँ तो शोणित बहने के बाद भी हमीं लाज में डूबे जा रहे हैं ।
कायरतापूर्ण हमला, हाई लेवल मीटिंग, कठोर कारवाई, बख्से नहीं जाएंगे, उसी की भाषा में जवाब देंगे, एक के बदले दस सिर काटेंगे, छठी का दूध याद दिला देंगे । सुनते-सुनते कान पक गए ...
बन्द करो अनर्गल प्रलाप-विधवा विलाप । उसके हाथ लम्बे हैं, तो क्या तुम्हारे लूले ? उसके पास आई.एस.आई. है, तो तुम्हारे पास भी 'राव' । उसके लिए कश्मीर है, तो तुम्हारे लिए भी बलूचिस्तान । वह परमाणु पावर है, तो तुम भी अणुशक्ति ।
बातवीरों ! बहाना छोड़ो, कुछ सोचो ... कुछ करो । म्यांमार में घुस कर मारो और यहाँ छुपकर बैठो,ऐसा तो नहीं चलेगा।कदुआ पर सितुआ चोख ... ?
कहते हैं, जब व्यक्ति पहला धोखा खाता है तो गलती खाने वाले की नहीं, देने वाले की होती है । हमने तुम पर विश्वास किया और तुमने मुझे धोखा दिया । जब व्यक्ति दूसरा धोखा खाता है, तो गलती देने वाले की नहीं खाने वाले की होती है, आखिर धोखा खाकर भी विश्वास क्यों किया ? लेकिन जब आदमी धोखा पर धोखा खाए, फिर भी न सुधरे, न संभले, तो उसे परले दर्जे का मुर्ख और लतखोर कहते हैं ।
बन्द करो अनर्गल प्रलाप-विधवा विलाप । उसके हाथ लम्बे हैं, तो क्या तुम्हारे लूले ? उसके पास आई.एस.आई. है, तो तुम्हारे पास भी 'राव' । उसके लिए कश्मीर है, तो तुम्हारे लिए भी बलूचिस्तान । वह परमाणु पावर है, तो तुम भी अणुशक्ति ।
बातवीरों ! बहाना छोड़ो, कुछ सोचो ... कुछ करो । म्यांमार में घुस कर मारो और यहाँ छुपकर बैठो,ऐसा तो नहीं चलेगा।कदुआ पर सितुआ चोख ... ?
कहते हैं, जब व्यक्ति पहला धोखा खाता है तो गलती खाने वाले की नहीं, देने वाले की होती है । हमने तुम पर विश्वास किया और तुमने मुझे धोखा दिया । जब व्यक्ति दूसरा धोखा खाता है, तो गलती देने वाले की नहीं खाने वाले की होती है, आखिर धोखा खाकर भी विश्वास क्यों किया ? लेकिन जब आदमी धोखा पर धोखा खाए, फिर भी न सुधरे, न संभले, तो उसे परले दर्जे का मुर्ख और लतखोर कहते हैं ।
अब हम स्वंय तय करें कि हम किस श्रेणी में आते हैं । जनकवि गोपाल सिंह 'नेपाली' की इन पंक्तियों से इस आलेख का उपसंहार -
वो राही दिल्ली जाना तो
कहना अपनी सरकार से
चरखा चलता है हाथों से
शासन चलता तलवार से ...
कहना अपनी सरकार से
चरखा चलता है हाथों से
शासन चलता तलवार से ...
और अंत में आज की स्थितियों पर कुछ कहती, कुछ बोलती मेरी व्यंग्यात्मक कविता "बाँध" ।
बात खरी-खोटी और साफ ... गुस्ताखी माफ़ ...
खेल हो या जंग, पहला उसूल है -
जो आक्रमक होता है- वह जीतता है,
जो रक्षात्मक होता है- वह पिटता है ।
जो आक्रमक होता है- वह जीतता है,
जो रक्षात्मक होता है- वह पिटता है ।
-आनन्द मोहन-
वक्त अभी राजनीति का नहीं.. NSUI सहरसा....
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ----- उड़ी में रविवार को सैन्य ब्रिगेड पर आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों को पुरे देश में श्रधांजलि दिया जा रहा है. इस आतंकी घटना से भारत का पूरा आवाम पाकिस्तान से बदला लेने को उतारू है.
गौरतलब है की सहरसा में इस आतंकी हमला का विरोध पुरजोर हो रहा है. सहरसा UNSI ने पाकिस्तान का झंडा जला कर इसका विरोध प्रकट किया है. NSUI के जिला अध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार किये जा रहे भारतीय सेना पर हमला बर्दाश्त योग्य नहीं है. भारत के प्रधानमंत्री को अब आगे बढ़ना चाहिए. देश की जनता साथ है.
साथ ही कहा कि एक वर्ष के अन्दर पठानकोट और उड़ी की घटना में न सिर्फ हमारे सैनिक शहीद हुए बल्कि नापाक आतंकियों ने भारतीय परुषार्थ और अस्मिता को ललकारा है जिसे बर्दाश्त करना कायरता से कम नहीं और शहीदोँ का अपमान होगा. सबसे बड़ी बात उन्होंने ये कहा की अभी राजनीति करने का समय नहीं है बल्कि सभी को एक जुट होकर पाकिस्तान को सबक सिखाने का है और NSUI इसके लिए आपके साथ है. इस मौके पर NSUI के खगेश कुमार, राहुल राम, सूरज कुमार, विराम कश्यप, मो० युसूफ, विकाश पिंटू, शिवम सिंह,दिलखुश, नंदन, हरिप्रकाश, विभूति सहित अन्य छात्र मौजूद थे.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
*अपनी बात*









