अगस्त 26, 2016

विधायक के भाई आये मदिरा के लपेटे में ......


तीन साथियों के साथ दबोचे गए ....
बीच बाजार ईज्जत हुयी नीलाम ...
दरभंगा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक--
कहते हैं नारी और मदिरा प्रेम वजनी से वजनी पुरुषों को कभी नंगा कर सकता है । दरभंगा में कुछ ऐसा ही वाकया हुआ ।
बीजेपी के विधायक संजय सरावगी के भाई शराब पीते अपने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिए गए । दरभंगा के बीजेपी नगर विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावगी व अन्य दो लोगों को उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने शराब पीते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । 
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब नौ बजे दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के हसनचौक के पास अजय सरावगी, पंकज कुमार तथा रितेश कुमार वेगन आर गाड़ी में AC ऑन कर अंदर बैठ कर शराब पी रहे थे ।जिसकी जानकारी उत्पाद निरीक्षक को लगी ।सूचना मिलते ही  उत्पाद निरीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मदिरा प्रेमियों को जाम से जाम टकराते हुए ही दबोच लिया । गिरफ्तार विधायक के भाई अजय सरावगी के दो अन्य साथियों में एक दरभंगा समाहरणालय के विकास शाखा के क्लर्क पंकज कुमार तथा रितेश कुमार एलआईसी एजेंट बताये जा रहे हैं ।
चूँकि मामला एक राजनीतिक हस्ती के भाई से जुड़ा हुआ है तो सियासी गलियारे में इसकी धमक सुनाई देगी ही ।जब सत्तासीनों के घोर विरोधी दल बीजेपी विधायक के भाई से जुड़ा मामला हो,तो,बात यूँ ही बड़ी हो जाती है ।
इस मामले में लालू प्रसाद बेहद तल्ख लहजे में बड़ी कार्रवाई का प्रलाप कर रहे हैं । जिस तरह से बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद नाना प्रकार की घटनाएं घट रही हैं, उससे लगता है की यह शराबबंदी बड़ी चुनौती की जगह बड़ी मुसीबत बनती जा रही है ।

शराब पीते पकड़े गए भाजपा विधायक के भाई, और दो अन्य को मिली जमानत

रसूख के सामने कानून हुआ उदार पहले शराब पीने की पुष्टि फिर बात गुटखा खाने की हुयी...
बिहार में कुछ भी हो सकता है साहेब....
दरभंगा से मुकेश कुमार सिंह की खड़ी--खड़ी----- दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी के छोटे भाई अजय सरावगी को उत्पाद अधीक्षक ने उनके दो अन्य साथियों के साथ एसी कार में बैठकर शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था ।कयास यह लगाया जा रहा था की अब उनपर कार्रवाई की जाएगी ।
सूबे में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में गुरुवार की देर रात पकड़े गए दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी के छोटे भाई अजय सरावगी और दो अन्य को शुक्रवार को दरभंगा सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी ।बताया गया है कि कोर्ट में इनकी ओर से दावा किया गया कि इन लोगों ने शराब नहीं पी बल्कि गुटखा खाया था ।जमानत इसी आधार पर दी गई है ।
पहले शराब पीने को लेकर गिरफ्तारी फिर गुटखा खाने के जौहर भरी दलील पर रिहाई,यह मामला पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है ।गौरतलब है की है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर रात इन तीनों को एसी कार से पकड़ा था।,तब कहा गया था कि विभाग की जांच में इन लोगों के शराब पीने की पुष्टि भी हुई थी ।विभाग का दावा था कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे नगर थाने के हसन चौक के पास से अजय सरावगी सहित तीन लोगों को एसी कार में शराब पीते गिरफ्तार किया गया था ।तलाशी के दौरान कार से शराब की बोतलें और ग्लास भी बरामद किए गए थे ।
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पी रहे तीनों लोगों की ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच भी की थी ।उत्पाद अधीक्षक ने ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच में तीनों के नशे में होने की पुष्टि भी की थी ।
गिरफ्तार अन्य लोगों में समाहरणालय की विकास शाखा में सहायक के पद पर कार्यरत पंकज कुमार और एलआइसी एजेंट रीतेश कुमार गुप्ता भी शामिल हैं ।इन तीनों को दस-दस हजार के मुचलके पर जमानत पर छोड़े जाने की सूचना है ।
इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक संजय सरावगी ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया ।
बिहार में कोई भी जादू सम्भव है । विधायक के भाई या कोई रसूखदार शराब पीते पकडे गए तो पहली जांच में शराब निकल सकती है लेकिन आखिरी जांच में गुटखा या फिर किसी लजीज खाने की खुशबू निकलेगी ।बिहार में चमत्कार का खेल जारी है साहेब ।बेदाग़ निकल गए विधायक जी के भाई अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ।वाह री दुनिया !वाह रे कानून !

आखिर नारियों का वाजिब सम्मान किसी भी क्षेत्र में क्यों नहीं ?

पुरुषों की नजर और सोच अक्सर नारी को करती हैं घायल......
नारी भी कम गुनहगार नहीं ........
जीवन उसूलों से भरा हो,तो मर्द रहेंगे दायरे में.......

पूजा परासर का यह आलेख आधी आवादी सोशल ग्रुप से लिया गया  है  ---
सृष्टिकाल से नारी सम्मानित और पूज्या कम और भोग्या ज्यादा रहीं हैं । रामायण में सीता का हरण(अपहरण), बाली का अपने छोटे भाई सुग्रीव् की पत्नी से प्रेम....महाभारतकाल में द्रोपदी की कथा, इसके अलावे शिव और कृष्ण लीला, नारी को एक वस्तु स्थापित करती रही है ।हम पुरातन बातों को घसीटने की मंसा नहीं रखते हैं ।
हमारा विषय है आधुनिक काल में नारियों की वाजिब दशा । कुछ दशक पहले तक बलात्कार जैसी घटना पर आवाज ना के बराबर उठती थी लेकिन अब तो अखबार और टीवी चैनल ऐसी घटनाओं से भरे पड़े हैं ।
खासकर कम उम्र की लडकियां, जो वयस्क हो रही हैं, वे अपने परिधानों का सटीक चयन नहीं कर पा रही हैं ।घर का परिवेश उन्हें मर्यादा का पाठ कतई नहीं पढ़ाता है । यह कहना की बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है, यह पल्ला झाड़ गुनाह है। दोनों में बेहद असमानताएं हैं। हाँ ! आप उनकी शिक्षा और आजादी को समान समझिये ।दोनों को जीवन जीने का समान अधिकार है ।अपने बेहतर तरीकों से वह दोनों समाज में एक नया इतिहास बना सकते हैं ।
लेकिन खासकर लडकियां या वयस्क नारी उत्तेजक परिधान पहनकर स्कूल जाती हैं। खासकर सार्वजनिक मेले और मंदिर में भी सज--संवरकर जाती हैं । इसे क्या समझें ? आप पुरुषों को घूरने और छींटाकशी का खुद अवसर दे रही हैं। स्वच्छंदता और आजादी एक सीमा तक ही सही है । 
मुझे याद है की वंदना प्रेयसि जो एक आईएएस अधिकारी हैं,अपने एक आलेख में लिखा था की ऊँची जगह पर पहुचनें के बाद भी निम्न स्तर के पुरुष उनके अंग--प्रतिअंग को निहारने और घूरने से बाज नहीं आते थे । उनके आलेख में एक दर्द छुपा था ।हमने यह समझा की हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति की शिक्षा अब के परिवेश में नहीं दी जा रही है। यह उसी का नतीजा है । स्कूल और कॉलेज का ड्रेस कोड अति आवश्यक है और श्रृंगार खुद को कितना भा रहा है इसका आकलन बेहद जरुरी है । नारी अगर पुरुषों को मौक़ा ना दे तो पुरुष उनकी तरफ एक कदम भी नहीं बढ़ा सकते हैं ।।शालीन परिधान और शालीन मेकअप आपके वजूद में चार चाँद तो लगाते ही है,साथ ही आपकी सुरक्षा के वे मजबूत हथियार भी साबित होते हैं ।हमारी समझ से पढ़ाई के साथ--साथ जीवन में कुछ बड़ा करने की सोच जब हृदय में जगह बना ले,तो,बहुत सारी चीजें यूँ ही पीछे छूटने लगती हैं । 
हम नारी हैं, हमें नारी के हर आचरण पर समय--समय पर गहन बहस और विमर्श करते रहना चाहिए । जिस देश में नारी की पूजा होती हो । वहाँ नारी को सदैव जागृत होकर अपने आचरण का अनवरत मूल्यांकन करते रहना चाहिए ।

शिवपुरी में जन्माष्टमी मेला में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

कृष्ण लला के दर्शन को आतुर हैं लोग
ग्रामीण इलाके से लोगों की उमड़ी भीड़ 
radhe-krishna-temple-shivpuri-saharsasaharsa-shivpuri-mela
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट----
यूँ तो पुरे शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टी धूमधाम से मनायी जा रही है और मंदिरों के आसपास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की गयी है जिससे दूर दराज एवं आस-पास के  श्रद्धालुओं को कठनाइयां ना हो ।इसके अलावा परिसर में पीने योग साफ पानी की भी व्यवस्था किया गया है ।भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं ।हर साल की तरह इस बार भी श्री कृष्ण पूजा समिति द्वारा ,शिवपुरी सहरसा में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन  किया गया है ।समिति के अध्यक्ष चंद्रहाश यादव एवं मेला प्रभारी पंकज क्रांति ने बताया कि आसपास ग्रामीण क्षेत्र को लेकर मेला में काफी भीड़ होती है ,जिसको नियंत्रित करने के लिए प्रसासनिक तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गयी है ।                     

 संरक्षक- अशोक यादव,अध्यक्ष चंद्रहाश यादव,सचिव-डिम्पल यादव,कोषाध्यक्ष-मुकेश यादव,के साथ साथ कौशल यादव,उमेश भगत,पिंटू परासर,संजय सिंह,नंदू यादव,ओमप्रकाश भगत,शशि, मनोज,रितेश ,आलोक, विकास भारती एवं अन्य स्थानीय युवा सम्राट क्लब के सभी युवा पुरे जोर-शोर से आयोजन समिति को सहयोग कर रहे हैं ।मेले की भव्यता और छंटा तो देखते ही बनती है ।हर तरह कृष्ण लला और राधे--राधे के जयकारे लग रहे हैं ।

BIG BREAKING

BIG BREAKING

सुपौल(बिहार)---
टीवीएस शो रुम में लाखों की चोरी ।ग्रिल तोड़ कर दिया गया घटना को अंजाम ।5 लाख से अधिक कैश चोरी का मामला ।पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी ।त्रिवेणीगंज थाना के मुख्य बाजार की घटना ।लैपटॉप व शो रुम के लॉकर में रखे 5.34 लाख कैश की हुयी चोरी ।घटना की जांच में जुटी पुलिस ।गुरुवार को बैंक बंद रहने के कारण नहीं जमा हो सकी थी रकम ।

बिहार की ताजातरीन ख़बरें


बिहार की ताजातरीन ख़बरें

◆ पटना- शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी आज जायेंगे जहानाबाद ।परिसदन में विभाग के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक ।
◆ पटना- सीएम शाम 7 बजे एयरपोर्ट पर करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत ।कैबिनेट के मंत्री और वरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद ।
◆ पटना-राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज शाम 7 बजे आयेंगे पटना ।राजभवन में करेंगे रात्रि विश्राम ।कल हेलीकॉप्टर से जायेंगे नालंदा ।
◆ शिवहर-नशे की हालत में पैक्स अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्ता ।,कार भी बरामद ।नेपाल से शराब पीकर लौट रहा थे पैक्स अध्यक्ष ।
◆ पटना- गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट जारी ।पटना के गांधीघाट पर 50.01 मीटर रिकॉर्ड हुआ जलस्तर ।आज सुबह 6 बजे रिकॉर्ड हुआ जलस्तर ।
◆ पटना- CM नीतीश का आज का कार्यक्रम ।12 बजे भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों काकरेंगे  हवाई सर्वेक्षण ।
◆ मुंगेर- बाढ़ के पानी में डूबकर बुजुर्ग की मौत ।हेमजापुर के शिवकुंड गांव की घटना ।‌विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम ।
◆ वैशाली : सहदेई -महनार सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी ।नटुआ पुल पर परिचालन ठप ।महनार अनुमंडल मुख्यालय से टूटा संपर्क ।

अगस्त 25, 2016

*बिहार की ख़बरें*


*बिहार की ख़बरें*

♂ पटना -CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान ।राहत शिविर में बच्चे जन्म लेने पर मिलेगी धन राशि । शिविर में लड़की के जन्म होने पर 15 हजार- आपदा प्रबंधन ।*
♂ कैमूर - डायरिया से महिला की मौत,6 लोग बीमार ।मोहनियां के सरैया गांव के हैं सभी बीमार ।
♂ गया -अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर रोड़ेबाजी,पुलिस ने भांजी लाठी ।कई लोग हिरासत में ।पुलिस ने अवैध रूप से बने 30 घरों को तोड़ा ।
♂ पटना -कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु ।राज्यपाल, CM नीतीश समेत तमाम नेताओं ने राज्य सहित देशवासियों को दी बधाई ।
♂ औरंगाबाद -पुनपुन नदी में डूबकर युवक की मौत ।जम्हौर के जीवन बिगहा में हुआ हादसा ।

D. B. Road dahi matka for video


सोशल मीडिया का देश--दुनिया में बज रहा है डंका ....

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ----- पत्र--पत्रिका और खबरिया चैनल के साथ--साथ सोशल मीडिया आज देश--दुनिया में अपना डंका बजा रहा है। 
कोसी जैसे सुदूर क्षेत्र से मधेपुरा से संचालित मधेपुरा टाईम्स, कोसी एक्सप्रेस और  सहरसा से संचालित सहरसा टाईम्स आज ना केवल अपने इलाके बल्कि बिहार, देश--दुनिया की ख़बरों से भी लोगों को पल--पल रूबरू करा रहे हैं । 
इन तीनों सोसल साईट की पहचान बिहार और देश भर में ही नहीं है बल्कि विदेशों में भी है ।
भरतीय मूल के पाठक बड़े चाव और गंभीरता से इन तीनों साईट को पढ़ते हैं । धीरे--धीरे इन तीनों साईट को तकनीकी रूप से और विकसित किया जा रहा है ।
आज इन तीनों साईटों की लोकप्रियता और प्रभाव, इस बात से समझी जा सकती है की अब शासन और प्रशासन साईट की ख़बरों पर ना केवल नोटिश ले रहे हैं बल्कि ससमय कार्रवाई भी हो रही है । 
मधेपुरा टाईम्स के संचालक राकेश कुमार सिंह, कोसी एक्सप्रेस के संचालक कुणाल किशोर और सहरसा टाईम्स के संचालक चन्दन सिंह की मिहनत आज रंग ला चुकी है। इन तीनों साईटों का आसमानी कद हो चुका है और ये आमजनों की हक की आवाज बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

मसोमात पोखर पर जन्माष्टमी मेला की तैयारी पूरी

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट : 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. मंदिर के आसपास विशेष साफ-सफाई के अलावा परिसर को भी सजाया और संवारा गया है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं । मसोमात पोखर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को पूरी तरह से सजा दिया गया है आज की रात पूजा अर्चना के बाद दो दिनों तक मेला का आयोजन किया गया है जिसकी पूरी व्यस्था की गई है. 
इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य आदि के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. श्रीकृष्ण पूजा समिति जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी में जुटी हुयी है । 


*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।