मार्च 26, 2017

रकिया पंचायत के वर्तमान सरपंच गुड़िया कुमारी करेगी भूख हड़ताल...

गौतम कुमार गोविन्द की रिपोर्ट ---- 
सत्तर कटैया बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया पंचायत के वर्तमान सरपंच गुड़िया कुमारी ने अपने पति को झूठा मुकदमा में फंसाने को लेकर 1 अप्रैल से भूख हड़ताल एवं अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी देते हुए कही की मेरे पति मन्नू कुमार सिंह निर्दोष है। उन्होंने ने बताया कि मैं बिहरा थाना कांड संख्या - 50/17 धारा 341,323,354 "ए" 379, 385, 504, 506 की सुचिका हूँ, जिसमे उक्त कांड के सूचक अमित कुमार सिंह  पिता-उमाकांत सिंह ग्रा0+पो0 - रकिया, थाना- बिहरा, जिला-सहरसा प्राथिमिकी अभियुक्त है।

यह की कांड संख्या 50/17 में धारा-354 "बी" एवं 384 भा0द0वि0 जोड़ने हेतु आवेदन पुलिस अधीक्षक , सहरसा को पूर्व में दे चुकी हूँ ।जो अनुसंधान अन्तर्गत है। कांड संख्या 50/17 से बचने के लिए अनावश्यक दवाब बनाने हेतु स्थानीय पुलिस से सांठ-गांठ कर तथा पैरवी और पैसे के बल पर मनगढंत वो झूठा कांड संख्या 51/17 मेरे पति एवं अन्य रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज कर दिया गया है।

उन्होंने ने वरीय पदाधिकारी को लिखित रूप में आवेदन देते हुई कही की स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ मेरे पति एवं अन्य रिश्तेदारों को दोषमुक्त नहीं किया जाता है तथा बिहरा थाना कांड संख्या 51/17 को झूठा करार नहीं दिया जाता है तो लाचार होकर श्रीमान के कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगी तथा जिला पदाधिकारी महोदय को सरपंच पद से इस्तीफा देकर सरपंच पद से मुक्त हो जाउंगी। इसकी सारी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी।।

केजरीवाल को एक और झटका...


SAHARSA TIMES NEWS -
दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) मामले में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मानहानि को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप तय कर दिये हैं।
चीफ मेट्रोपोलिटेन मजिस्ट्रेट सुमित दास ने श्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी(आप) के अन्य नेताओं पर आज आरोप तय करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 20 मई तय की है।
श्री जेटली ने डीडीसीए में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगाने पर श्री केजरीवाल और उनके पांच अन्य सहयोगियों पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराते हुए 10 करोड़ रुपये का दावा ठाेंका है
(साभार- वार्ता 25 मार्च) 

बिहार सरकार के पूर्ण शराब बंदी पर ग्रहण

बिहार सरकार ने पूर्ण रूप से शराब बंदी पर विराम तो लगा दिया
परन्तु क्या बिहार में शराब का कारोबार बन्द हुआ है ?
मनोज मिश्रा की रिपोर्ट------ 
एक ताजा मामला प्रकाश में आया है जिसे देखने के बाद सरकार के सिस्टम पर सवाल लाजमी है। शहर के बीचों बीच स्थित केहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक इंडिका कार गाड़ी नं० WB42W 9560 से 105 लीटर विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है । 

 जानकारी मुताबिक यह कहा जाता है कि शराब की खेफ बंगाल से पूर्णिया के रास्ते  कटिहार काढ़ा गोला  भेजा जा रहा था । इस खेफ को शहर के रास्ते लेकर जाने के क्रम में केहाट पुलिस ने जप्त किया है । जब की शराब कारोबारियों को  बंगाल से पूर्णिया आने के क्रम में चेक पोस्ट और तीन थाना से गुजरना पड़ता है । वही चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की तैनाती रहती  है तो कैसे शराब माफिया उत्पाद विभाग के आँखों में धूल झोंक कर शराब की खेफ को चेक पोस्ट से निकाल ले जाते है  । 
रास्ते में स्थित तीनो थाना को शराब तस्कर इसकी भनक तक नही लगने देते हैं ।  गिरफ्तार कोढ़ा निवासी मंजूर आंसर कार चालक विक्की कुमार रामबाग पूर्णिया का शराब तस्करी से पुराना रिश्ता  है ।इन धंधेबाज के बारे में कहा  जाता है , कि मंजूर अंसार को केहाट पुलिस ने जुलाई 2016 में शराब के कारोबार करने के जुर्म में जेल भेज चूकी  है । वही विक्की कुमार रामबाग शराब के डोर स्टेप डलेवरी पहुचाने का काम करते है ।

मार्च 25, 2017

घटना के बाद ईटहरा गावं में युवा नेता और प्रशासन ने दिखाई तत्परता

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ---------
जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के गम्हरीया पंचायत अंतर्गत इटहरा गांव में 14वीं वित्त आयोग की मद से हो रही घाटिया कार्य रोके जाने को लेकर हुई विवाद में चली गोली से जहां इटहरा गांव निवासी मजदूर मो० कारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। वहीं उक्त निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचे गम्हारीया निवासी अरुण यादव के पुत्र विकास को तेज धाड़दार हथियार व ईंट से प्रहार कर मजदूर के परिजनों व ग्रामीणों ने मौत की नींद सुला दिया।

उक्त घटना के बाद आस पास के गांवों में तनाव उत्पन्न हो गई।घटना के बाद ईटहरा व गम्हरीया में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। हम भी (युवा प्रदेश महासचिव हम से0) राजन अनांद और हम के युवा ज़िला अध्यक्ष कुणाल बिरू जी और शहर के गण्यमान लोग और प्रशासन ने लोगो से वार्ता कर माहोल को शांत करबाया.

एक दिवसीय मुफ्त सर्विस कैम्प का आयोजन....

मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट------- 
हर साल की तरह इस साल भी जॉन डियर कम्पनी के सहरसा जिले के डीलर शिप देव दत्त कुमार अंजना ट्रैक्टर पूरब बाजार, हटिया गाछी, सहरसा के द्धारा जॉन डियर कम्पनी के ट्रैक्टर का मुफ्त सर्विस कैम्प का आयोजन किया गया ।प्रत्येक साल सीजन के शुरुआत में जॉन डियर कम्पनी के ग्राहकों को मुफ्त सर्विस कैम्प में सुविधा दी जाती हैं।
सर्विस इंजिनियर हिमांशु कुमार ने कहा इस सर्विस कैम्प में मुफ्त सर्विसिंग,मुफ्त वाशिंग--ग्रीसिंग,पार्ट्स में छूट और आज के दिन हर ग्राहकों को निश्चित उपहार भी दिया जायेगा ।
इस सर्विस कैम्प को लेकर अंजना ट्रैक्टर डीलर शिप के संचालक देव दत्त कुमार ने कहा इस तरह के आयोजन से ग्राहकों का विश्वास कम्पनी पर बना रहता हैं ।आज इस मुफ्त सर्विस कैम्प में तकरीबन 35 ट्रैक्टर का सर्विसिंग होना हैं । इस एक दिवसीय मुफ्त सर्विस कैम्प में सेल्स प्रमोटर अजित कुमार,मिस्त्री अशोक ठाकुर मौजूद थे ।

सहरसा डबल मर्डर


पीसीसी सडक निमार्ण को लेकर चली गोली......
एक को गोली मार कर हत्या  .....
दूसरे को पिट पिट कर कर दी हत्या ........
आशीष कुमार सिंह -------
मनरेगा योजना से सड़क समेत अन्य काम कराने में हर जगह कुछ न कुछ घटना जरूर हो जाती है । मुखिया के विरोधी द्वारा काम को आरोप लगाकर रोकना आम बात सी हो गई है। ऩए सत्र में मनरेगा योजना से सड़क बनाने के विवाद में केवल सौर बाजार प्रखंड में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। 
 पहली घटना चन्दौर पूर्वी पंचायत के बेलहा गांव में लगभग एक माह पूर्व हुई थी जहां मनरेगा से बनी सड़क पर चलने के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी। 
दूसरी घटना आज सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के ईटहरा गांव में घटी जहां मनरेगा से ईट सोलिंग और पीसीसी सड़क बनाने में दोनो पक्ष के एक-एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. हत्या में मृतक दोनो पक्ष के लोगों का बयान अलग अलग आ रहा है. 
एक पक्ष कहता है -----
एक मृतक गम्हरिया निवासी अरूण यादव के पुत्र बिकाश के परिजनो का कहना है कि ईटहरा में सड़क बनने में विवाद था जिसके कारण पंचायती के लिए सड़क बनवा रहे बिन्दा यादव के पुत्र सुबोध कुमार बुलाकर ले गया जहा योजना वध तरीके से उन लोगों ने पीटकर उसे अधमरा कर दिया जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई।
दूसरा पक्ष कहता है -----
दूसरे पक्ष के मृतक मो० कारी के परिजनों ने बताया कि मुखिया सुनीता देवी के द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्मान कार्य को बिकास रोकने आया था जहां काम नही रोकने के कारण काम कर रहे मजदूर मो० कारी को गोली मारकर हत्या कर दी है।
घटना के बाद दोनो और से स्थिति तनाव पूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। तनाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा ईटहरा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी. बैजनाथपुर चौक पर भी एसडीपीओ सुबोध विश्वास के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस केम्प कर रही है। 
जाम और तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सौरबाजार, महिषी, बिहरा, सिमरी बख्तियारपुर, नवहट्टा समेत जिले से भी भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया.बुला लिए थे. जाम हटाने एवं स्थिती को नियंत्रित करने में पुलिस पदाधिकारी के साथ राजद नेता रंजीत यादव, भारत यादव, दीलीप यादव, भानु प्रताप, समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे.
बहरहाल इस घटना को लेकर गावं में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय ग्रामीण भयभीत है. प्रशासन इस घटना पर पैनी नजर बनाये हुए है. 

साईं चाकर समिति के द्धारा लंगर भोज का आयोजन

कृष्णमोहन सोनी की रिपोर्ट -----
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहरसा शहर के साँई भक्तों व साँई चाकर समिति के द्धारा लंगर भोज का आयोजन किया गया। 25 मार्च 2017 शनिवार को साईं भक्तों द्धारा इस लंगर भोज में शहर के गणमान्य ब्यक्तियों के आलावा ग्रामीण क्षेत्रो से आये हजारो लोंगो ने लंगर भोज में सामिल होकर बाबा साँई का प्रसाद रूपी बनाये गए खिचड़ी खाकर लाभ उठाया.
लंगर भोज स्थानीय महावीर चौक मन्दिर प्रांगण में आयोजित किया गया इससे पूर्व मसोमात पोखर पर  बाबा साँई की उत्सव समारोह भी आयोजित की गयी जिसमे उत्साह पूर्वक  बड़े धूम धाम से आरती चतुर्थ वार्षिक पवित्र पालकी यात्रा एवं महाभंडारा तथा सांई भजन संध्या का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्तों ने भाग लेकर भजन एवं बाबा की महिमा की भी गुणगान व कलाकारों द्धारा झांकियो व भजन कीर्तन से लाभ उठाया। समारोह समापन के बाद तीसरे दिन साँई चाकर समिति के द्धारा लंगर भोज किया गया इसमें हजारों की संख्या में साँई भक्त महिला ,पुरुष सहित  बच्चों ने भी  हिस्सा लिया। 
साँई चाकर समिति द्धारा आयोजित इस में सबसे पहले साँई बाबा की आरती की गयी उसके बाद भंडारा की व्यवस्था किया गया. इस अवसर पर लोगो ने चाकर समिति के सदस्यों के द्धारा बनते गए खिचड़ी का आनंद उठाया एवं पूजा आरती भजन संकीर्तन में भाग लेकर पुण्य के भागी भी बने जिसमे महिलाओं के लिए महिला स्वयं सेवक और पुरुष भक्तजनो के लिए युवा स्वयं सेवको को तैनात किया गया.
इस मौके पर साँई चाकर समिति के विशाल कुमार बिट्टू ने बताया की यहाँ हर वर्ष इस तरह के अध्यात्मिक साँई उत्सव अब मनाया जाता है आज भी बड़े धूम धाम से लंगर भोज का आयोजन कर के हम भक्तों को ख़ुशी भी मिल रही है और यहाँ आये सभी भक्तजनो के लिए बाबा का प्रसाद के रूप में खिचड़ी की  विशेष व्यवस्था की गयी है. इस कार्य कर्म में साँई चाकर  समिति के सभी सदस्य व पदाधिकारियों ने भाग लिया। लंगर भोज को सफल बनाने में मुख्य रूप से विशाल कुमार बिट्टू ,कुणाल कुमार ,  विमल कुमार ,नवीन सिंह लाल प्रसाद साह ,उमेश जायसवाल ,अरुण सिंह बैजू सिंह बुक्की यादव , रमन वर्मा ,गौरव कुमार प्रेम कुमार राउत ,अमित सोनी ,सहित अन्य ने भाग लिया।  

दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

बिग ब्रेकिंग सहरसा टाईम्स-----
सहरसा जिले के बैजनाथपुर इटहरा में चली गोली। मो० कारी को लगी गोली घटना स्थल पर हुई मौत। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बन रही सड़क को रोकने के कारण हुई हत्या। स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम।

बिहार TET परीक्षा आगामी 11 जून से

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट ------
बिहार में यदि शिक्षक बनना है तो कर ले पूरी तैयारी. जी हाँ बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से TET परीक्षा के द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है. इस बार शिक्षा विभाग ने नया फरमान जारी किया है की सिर्फ ट्रेंड (बीएड) अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं. 
आगामी 6 अप्रैल से TET परीक्षा के लिए आन लाइन आवेदन लिया जायेगा . आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक है. इस बार बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 11 जून 2017 को निर्धारित की गई है.  
इस बार TET परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने लिये पहले से ही पूरी से शख्त दिख रही है. फर्जीवाड़ा के मद्देनजर विभाग ने पहली दफा अभ्यर्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाई है. इस सिस्टम से परीक्षार्थी अपना फोटो बदल कर या अपने जगहों पर किसी और को परीक्षा में बैठाने में असफल रहेंगे.
गौरतलब है कि पूर्व में ली गई TET की परीक्षा में पास हजारों अभ्यर्थी  आज भी शिक्षा विभाग की ठुलमुल निति के कारण अभी तक शिक्षक बनने से वंचित है. 


मार्च 24, 2017

दो दिवसीय कोसी महोत्सव का आग़ाज

कोसी की धरोहर को याद करने के लिए कोसी महोत्सव   -- विनोद सिंह गुंजियाल, डीएम सहरसा।  
कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट ;
कोसी क्षेत्र की कला सांस्कृति को अक्षुन्न बनाये रखने को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोसी महोत्सव का आयोजन किया गया।  इस महोत्सव में बिहार के अलावा अन्य राज्यो से एक से एक कलाकारों ने शिरकत किया।

  इस महोत्सव में खासकर कोसी क्षेत्र की पौराणिक विरासत और कला संस्कृति व इसकी धरोहर को याद करने के लिए स्थानीय स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को कोसी महोत्सव का आगाज किया गया। 
इस महोत्सव की विधिवत उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ड़ॉ अब्दुल गफूर एवं कोसी प्रमंडलीय आयुक्त ललन सिंह, सहरसा जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, पुलिस अधिक्षक अश्वनी कुमार, नवपदस्थापित सदर एस.डी.ओ. सौरभ जोड़वाल आदि ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन मुक्तेश्वर मुकेश ने किया।
महोत्सव में विभिन्न विभागो के अधिकारियों कर्मियों, राजनीतिक दलो सहित बुद्धिजीवियों साहित्यकारों व क्षेत्र के भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया वही  कोसी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो से स्थानीय कलाकारों सहित अन्य राज्यो से आये कलाकारों ने एक से एक सांस्कृतिक कार्य कर्मो  की प्रस्तुति की  जिसमे दर्शको ने जमकर  लुत्फ़ उठाया।
महोत्सव में कोसी क्षेत्र के अध्यात्मिक व ऐतिहासिक पौराणिक दर्शन आदि कई महत्वो पर प्रकाश डाला गया वही कोसी दर्पण स्मारिका का भी विमोचन किया गया इस मोके पर  क्षेत्रिय व अन्य राज्यो से आये  कलाकारों द्धारा सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति की गयी। 
महोत्सव की शुरूआती दौर में सबसे पहले स्थानीय स्वरांजलि के कलाकारों द्धारा स्वागतगान एवं नृत्य संगीत की प्रस्तुति कर कोसी क्षेत्र की कला संस्कृति एवं धरोहरों को याद करने के लिए मजबूर कर दिया। 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।