मार्च 07, 2017

अनशनकारियों ने सुरक्षा को लेकर किया प्रदर्शन....

विकास कुमार की रिपोर्ट :----
सहरसा जिले के डेंगराही घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों के सुरक्षा के लिए चिंतित लोगों ने सिमरीबख्तियार पुर मुख्य बाजार के शर्मा टोला चौक को जाम कर प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता बाबू लाल शौर्य, रितेश रंजन, प्रवीण आंनद की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाये। साथ ही डेंगराही घाट पर पुल निर्माण सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाय। आंदोलनकारियों का कहना था कि सरकार और प्रशासन की उदासीनता से पुल निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है और अनशनकारियों की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। 
इस मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री संजय पोद्दार, गोपाल शर्मा, पूर्वांचल युवा मंच के अरविंद कुमार, मुकेश भगत, विशो मिस्त्री, सुभाष कुमार, मनोज शर्मा, विकास, ललन यादव, रामकिशोर, अशोक, राजेश आदि मौजूद थे। जानकारी हो कि अनशन पर बैठे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन व पूर्व जिप सदस्य प्रवीण आनंद ने कहा था कि अनशन को मिल रहे समर्थन के कारण वे लोग कुछ लोगों के आखों की किरकिरी बन गये हैं जिससे हमलोगों के जान पर खतरा पैदा हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर सलखुआ थाना के एएसआई मालेश्वर यादव, सिमरीबख्तियारपुर थाना के एएसआई अजित कुमार सिंह,चिड़ैया ओपी के एएसआई सुनील कुमार व नवहट्टा थाना प्रभारी द्रवेश कुमार को अनशन स्थल के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

शराब तस्कर के घर को किया शीलबन्द,आगे होगी नीलामी

शराबबंदी के बाद इंदर परेरा के आलिशान घर से थोक में बरामद हुयी थी शराब.....
बिहार में शराबबंदी के बाद की सबसे बड़ी कार्रवाई...
पुर्णिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट---
जिले में शराबबंदी की सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन ने शराब तस्कर इंदर परेरा के पूर्णियां सिटी स्थित आलीशान बंगले काे पदाधिकारियाें की देखरेख में सील कर दिया ।

सदर एसडीओ रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, डीएसपी राजकुमार साह, उत्पाद अधीक्षक ओमप्रकाश , सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान की माैजूदगी में सील की कार्रवाई की गई ।4 कट्ठे में बने महलनुमा पूरे मकान काे सील किया गया ।इसके बाद इस मकान के नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।ज्ञात हाे कि जिला प्रशासन ने शराबबंदी कानून लागू हाेने के बाद इंदर परेरा के घर में छापेमारी कर दाे हजार बाेतल शराब जब्त किया गया था ।इस सख्त कार्रवाई से शराब तस्कराें में हड़कंप मचा हुआ है ।

मार्च 06, 2017

अठारह वर्षीय युवक की हत्या

 सौर बाजार से लालन कुमार की रिपोर्ट :- सौर बाजार  थाना क्षेत्र के अजगेवा गांव में रविवार की रात एक युवक की पीट पीट कर हत्या करने के बाद शव को गांव के ही एक लार की ढैर के पास फेक दिया  ।  सुबह कुछ लोगों के द्वारा शव को देखने के बाद इसकी सूचना ग्रामीनों को दी ग्रामीनो की भीर जमा होने के बाद शव की पहचान अजगेवा पश्चिमी टोला निवासी रमेश यादव के अठारह वर्षीय पुत्र आशिश कुमार के रूप की गई ।
मृतक के परिजनो ने बताया कि रात में आशिश गांव में हीं एक शादी समारोह में शरीक होने गया था जिसके बाद वह फिर वापस नही लोटा सुबह ग्रामीनों ने आशिश के शव एक लार के ढेर में होने की सूचना दी। फिलहाल घटना के कारनो का पता नही चल सका है। लेकिन कुछ लोग दवे जुवान से हत्या का कारन प्रेम प्रसंग बता रहे थे। मृतक छात्र के परिजनो ने सोमवार की सुबह से हीं सौर बाजार सोनवर्षा मुख्य मार्ग को जाम कर  शव के साथ  मुआवजे की मांग कर रहा था। सुचना मिलने पर थाना अध्यक्ष रूदल कुमार, सीओ रमेश कुमार, जीप सदस्य प्रतिनिधि दिनेश साह, इदल यादव, रामशंकर कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लगभग एक बजे हत्यारे की अविलंव गिरप्तारी एवं मुआवजा दिलाने के अश्वासन के बाद जाम को समाप्त किया जा सका। पुलिस हत्या किस कारन से और किसने की है जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष रूदल कुमार ने बताया कि जल्द हीं आरोपी पुलिस गिरप्त में होगा।

बराती गाड़ी की आपसी भिड़ंत दो की मौत

बिग ब्रेकिंग
सुपौल(बिहार)--दो बाराती गाड़ी आपस में टकराई ।दो की मौत,आठ लोग बुरी तरह से जख्मी ।सहरसा के नया बाजार से सुपौल के बकौर गाँव आई थी बारात ।बारात लौटने के क्रम में घटी घटना ।सभी जख्मियों का सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है  ईलाज ।

मार्च 05, 2017

भावो से विवाह रचा कर रिश्ते को किया शर्मशार

 सभा में किया अपने प्यार का इजहार...
 त्रिवेणीगंज से राजेश की रिपोर्ट-----
भावो से शादी कर भेसूर ने रिश्ते को किया शर्मशार भड़ी सभा में किया अपने प्यार का इजहार ।मिली जानकारी अनुसार घटना त्रिवेणीगंज प्रखंड अन्तर्गत्त जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब पंचायत का है।जहाँ फनिलाल मेहता के पुत्री कंचन देवी एवं करजाइन थाना क्षेत्र के कोह्वारा गाँव निवासी ज्ञानदेव मेहता ने प्यार में अंधा होकर आपस में शादी कर लिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मानगंज पूरब निवासी फनीलाल मेहता अपने पुत्री कंचन की शादी 28 मई 2015 को कोह्वारा निवासी जगदेव मेहता के पुत्र कृष्ण कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार किया था !गत पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के मौके पर पुत्री कंचन के बीमार रहने के कारण श्री मेहता ने कंचन को मानगंज ले आये ! किन्तु आर्थिक स्थिति ख़राब रहने के कारण कंचन के ससुराल वालो से ईलाज कराये जाने की बातचीत की, ससुराल वालो के द्वारा कंचन के ईलाज के लिए मौसेरा भैसुर ज्ञानदेव को भेजा गया शायद इलाज के दौरान ही भैसुर तथा भावो की आंखे चार हो गयी। इस सम्बन्ध में फनिलाल मेहता का कहना है की गत वर्ष 1 मार्च को जब कंचन अपने मायके में थी तब कैंजारा निवासी अरुण मेहता के सहयोग से ज्ञानदेव के द्वारा उनकी पुत्री को रात के करीब 12 बजे अगवा कर लिया गया।इस सम्बन्ध में फनीलाल के द्वारा जदिया थाना में आवेदन भी दिया गया था।हलांकि जदिया थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नही की गयी किन्तु पुलिस के दबिश के कारण कंचन तथा ज्ञानदेव को 4 मार्च को जदिया थाना हाजिर होना पड़ा !
तथा जदिया थाना में उपस्थित मानगंज के ग्रामीणों के समक्ष दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया !इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार की रात ब्राह्मण टोला जदिया के शिव मंदिर में मानगंज के ग्रामीण सहित कंचन के पिता फनीलाल के समक्ष कंचन तथा ज्ञानदेव की शादी करा दी गई !मिली जानकारी अनुसार ज्ञानदेव पूर्व से भी शादी-शुदा है और उनके तीन बच्चे भी है।

सारण में पत्रकार की पिटाई मामले में पुलिसिया रवैये से ABPSS के तेवर हुए तल्ख

Chandan Singh (Saharsa Times)
सारण में पत्रकार की पिटाई मामले में पुलिसिया रवैये से ABPSS के तेवर हुए तल्ख
राष्ट्रीय सचिव ने देशभर में धारा 379 के तहत आमलोगों के साथ ज्यादती करने वाले पुलिस अधिकारी पर कसा तंज 
पैसा,पैरवी और रसूख के सामने बेबस है खाकी
देखभर के पत्रकार से पुलिस और अन्य अफसरान की कार्यशैली को पर्दाफाश करने की अपील
पटना से चन्दन सिंह की रिपोर्ट---
सारण के ईटीवी संवाददाता संतोष गुप्ता से छिनतई और बदसलूकी मामले में ABPSS सहित कुछ अन्य पत्रकार संगठन के पुरजोर दखल के बाद आरोपी जदयू नेता दिनेश सिंह की कल पटना से गिरफ्तारी हुयी थी ।पटना से सारण पुलिस ने उन्हें सारण लाया था ।उनपर पीड़ित पत्रकार संतोष गुप्ता के आवेदन पर कई धाराओं से लैस  FIR सारण सदर थाना में दर्ज किया गया था । आरोपी नेता दिनेश सिंह पर धारा 379 भी लगाया गया था ।लेकिन दबंग नेता का पावर चला और सदर थाने के इंस्पेक्टर ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए बेल बॉन्ड पर थाने से ही उन्हें जमानत दे दी ।अमूमन ऐसे मामले में अक्सर पुलिस अधिकारी बेल नहीं देते हैं और यह मामला एसडीपीओ से होते हुए एसपी तक पहुंचता है और मामले का सघन अनुसंधान होता है ।लेकिन इस मामले का अनुसंधान घटनास्थल का अवलोकन,गवाहों के बयान सहित अन्य जांच के वगैर टेबुल पर ही हो गया ।सम्भव है की इस मामले में पैसे का भी खूब खेल हुआ हो ।
वैसे जदयू नेता की गिरफ्तारी ABPSS सहित अन्य पत्रकार संगठन की जीत है ।लेकिन जीत का ग्राफ बेहद ही छोटा है ।पीड़ित पत्रकार के साथ हुए अपमान का सही इन्साफ हम तभी मानते,जब आरोपी दिनेश सिंह जेल की हवा खाते ।वैसे "कुछ नहीं से कुछ" अच्छा होता है ।
ईटीवी संवाददाता संतोष गुप्ता
(सारण )

चूँकि इस मामले को ABPSS ने बड़ी चुनौती के तौर पर लिया था,लिहाजा घटना के पटाक्षेप के तरीके से संगठन की तल्खी बरकरार है ।ABPSS के राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह ने जारी किये अपने बयान में कहा है की ABPSS के सभी साथी देशभर में पुलिस की कार्यशैली पर नजर बनाएं रखें ।यह देखना बेहद जरुरी है की पुलिस अधिकारी आम जनता पर लगे धारा 379 को लेकर क्या करते हैं ।श्री सिंह ने पत्रकार के अन्य संगठनों से भी अपील की है की वे ABPSS की इस मुहीम के साझीदार बनें ताकि पत्रकारों के साथ--साथ आमलोगों का भी भला हो सके ।
इस घटना से इतना तो साफ हो गया है की पैसा,रसूख,पैरवी और ताकत के सामने सही इन्साफ मिलना नामुमकिन है ।खाकी पर खादी भारी है ।
आरोपी नेता दिनेश सिंह
पूरा सिस्टम नेताओं के इशारे पर चलता है ।राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह ने देश के पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा की प्रिंट,इलेक्ट्रानिक और सोसल मीडिया के पत्रकार साथी पुलिस--प्रशासन के कार्यक्रमों का समाचार संकलन ना करें ।इन सभी के गुणगान की प्रथा को खत्म करने की जरूरत है ।अखबार,टीवी और सोसल मीडिया पर इनकी तस्वीर और इनके दिखावे वाले कार्यक्रम की रपट नहीं लिखी और नहीं दिखाई जानी चाहिए ।एक तरह से इनका बहिष्कार जरुरी है ।हम पत्रकारों को इनकी कमियां ढूढ़--ढूंढकर जनता के सामने परोसना चाहिए ।राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह ने अपने बयान में आगे कहा की पत्रकारों को भी आज अपने आचरण और व्यवहार का सापेक्ष आत्मन्थन  करना जरुरी है ।हमें अधिकारियों से कैसे मिलना है,उनसे कैसे बातें करनी है ।घटनास्थल पर कैसे जाना है और कैसे समाचार संकलन करना है ।कैसे आम लोगों को और नेताओं को टटोलना है । पत्रकारों को व्यवहारिक पत्रकारिता की पूरी समझदारी रखनी होगी ।किसी अधिकारी और कर्मी के साथ चाय की चुस्की लेना,शीलबन्द बोतल का पानी पीना,गुटखे--तंबाकू और पान खाना,नाश्ते का चटखारे लेना,इन सभी चीजों से हमारे पत्रकार साथी को बचना होगा ।हमें शालीन, गंभीर और एक तटस्थ चिंतक बनने की जरुरत है ।
मूल तौर पर आखिर में निष्कर्ष के तौर पर हम यही कहना चाहेंगे की समाज को बदलने का माद्दा रखने वाले पत्रकारों को आज खुद में बदलाव लाने की जरूरत है ।साथ ही,आपसी भाईचारे और विराट एकता की भी जरूरत है ।देश में कहीं भी किसी पत्रकार के साथ अगर ज्यादती हो,तो हमें समवेत,उन्हें इन्साफ दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए ।

मार्च 04, 2017

ईटीवी पत्रकार से जदयू नेता ने की थी मारपीट हुई गिरफ्तारी....


पत्रकारों की लड़ाई में ABPSS की पहल ने रचा इतिहास
जदयू नेता दिनेश सिंह पटना से गिरफ्तार

सहरसा टाईम्स ने इस खबर को प्रमुखता से दिया था तवज्जो
सहरसा टाईम्स का बड़ा इम्पेक्ट
पटना से चन्दन सिंह की खास रिपोर्ट----
सारण में बीते कल शाम में जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ईटीवी संवाददाता संतोष गुप्ता के साथ मारपीट की थी और उनका कैमरा और बूम माईक छीन लिया था। इसको लेकर ABPSS ने जोरदार तरीके से अपना ना केवल विरोध दर्ज कराया था बल्कि ABPSS के शीर्ष ओहदेदारों ने जदयू के वरीय नेताओं के अलावे राज्य के डीजीपी पर लगातार दबाब भी बनाये रखा था।
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह गिरफ्तार
 हांलांकि यहां यह उल्लेख करना बेहद जरुरी है की इस लड़ाई में सारण जिला पत्रकार संघ और श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने भी जमकर अपनी भागीदारी दी। 
ABPSS की पहल के बाद अन्य पत्रकार संगठन में भी नयी ऊर्जा का संचार हुआ ।खासकर के ABPSS के राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव,जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के.सी.त्यागी सहित राज्य के कई नेता और मंत्री के ना केवल लगातार संपर्क में थे बल्कि दबंग नेता दिनेश सिंह की गिरफ्तारी हो इसकी जिद पर भी अड़े थे ।
ईटीवी संवाददाता संतोष गुप्ता
ABPSS के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय लगातार इस मुहीम में मुकेश कुमार सिंह के साथ थे ।यही नहीं ABPSS के सारण जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,सारण प्रमण्डल अध्यक्ष डॉक्टर विद्या भूषण श्रीवास्तव और ABPSS के ही धीरज पाठक ने स्थानीय स्तर पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों पर दबाब बनाये रखा था ।तमाम गतिविधि का फलाफल आखिरकार बेहद सुखद निकला और जदयू नेता दिनेश सिंह की आज शाम पटना से गिरफ्तारी हो ही गयी ।
पत्रकारों के साथ जुल्म और ज्यादती की इंतहा के बीच जदयू नेता दिनेश सिंह की गिरफ्तारी निसंदेह पत्रकार एकता का प्रतिफल है ।बातचीत के दौरान ABPSS के राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह ने बताया की उन्हें जदयू के वरिष्ठ नेताओं और राज्य के डीजीपी के द्वारा आरोपी जदयू नेता की गिरफ्तारी का आस्वासन मिला था ।इन्होंने अपने भरोसे को अमली जामा पहनाया ।श्री सिंह ने सभी नेताओं और अधिकारियों धन्यवाद देते हुए कहा की अब पत्रकारों पर हाथ डालने की कोई जुर्रत ना करे,वर्ना देशव्यापी आंदोलन से सभी को उनकी औकात समझायी जायेगी ।
सहरसा टाईम्स इस खबर को करीने से परोसकर पत्रकार हित का अलग से साझीदार बना ।सहरसा टाईम्स का भी एकमात्र मकसद है की पत्रकार हित के साथ--साथ आमलोगों का भला हो ।

गायत्री महायज्ञ से भक्तिमय बना माहौल

सोनबरसा से गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट ----
सोनवर्षा प्रखंड के मंगवार में गायत्री शक्तिपीठ के 51 कुंडीय महायज्ञ में गायत्री मंत्र के उद्घोष से पुरे मंगवार गॉव व आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बन गया. 
 तिसरे दिन भी भक्तों का लगा रहा तांता मॉ गायत्री का प्रतिमा स्थापित कर प्राणप्रतिष्ठा शांतिकुंज हरिद्वार से आऐ संत व शक्तिपीठ सहरसा के तत्वावधान में की गई. वहीँ दो मार्च से लेकर पॉच मार्च तक चलनेवाले 51कुंडली गायत्री महायज्ञ में तिसरे दिन शनिवार को संतो के द्वारा प्रवचन बाटा गया ! संतों का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं भाड़ी जमावड़ा लगा था. 
वहीं यज्ञ में गायत्री माता, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा सहित अन्य देवी देवताओं का आकर्षक प्रतिमा बनाया गया! जबकि पॉच मार्च को नि:शुल्क विभिन्न संस्कार एवं देव स्थापना प्रवचन तथा दीपयज्ञ का आयोजन किया जाऐगा ! 
इस शुभ अवसर पर टोला नायक प्रो सत्यनारायण हत्रिवेदी , देवागम कुंज बिहारी कैलाश , विवेक सिंह , चंद्र मणि सिंह, गंगा प्रसाद सिंह,  मुकेश सिंह, विकास सिंह, चंदन सिंह, नुतन सिंह, राधा देवी सहित कोई लोगों उपस्थित थे  !

सोनबरसा में ट्रेक्टर दुर्घटना से बालक की मौत

सोनबरसा से गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट -----
सोनबरसा प्रखंड के देहद पंचायत अन्तर्गत मोहनपुर गांव मे शनिवार की दोपहर मिट्टी से लदे ट्रेक्टर की ट्रोली से दबकर एक 6 वर्षीय बालक कपिल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थलपर से ट्रेक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की मिली जानकारी अनुसार मोहनपुर वहियार से मिट्टी भर कर एक लाल रंग की पाबरटेरेक डाला नम्बर बीआर  19  एफ  3139  की गाड़ी जैसे ही मोहनपुर गांव के समीप पहुंचा कि उक्त गांव निवासी राजेंद्र सादा का पुत्र कपिल कुमार सादा सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने रौंद दिया। जिससे बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवारो ने बच्चे के शव को उठा कर घर ले आया।वही मौत की खबर के बाद पुरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। वही परिजनो सहित मृतक बालक की मां उगया देवी के विलाप से हर आने जाने वाले व्यक्ति की हृदय दहल जाता था। बार बार यह कह कर बेहोश हो जाती थी कि हमर बेटा की गलतीकर लक हो भगवान आब कौना रहबै हो भगवान् आब हमरा के देखते हो हमर कोख  उजेर गेलय हो ।वही पिता राजेन्द्र सादा का भी  आंसू रूकने का नाम नही ले रहा था । 
ट्रेक्टर वेहट गांव निवासी स्व बलवीर झा का बताया जा रहा है ! जो कि सरपंच उषा देवी का पति थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनबरसा थाना के बिनोद चौधरी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन ग्रामीणो की दबाव मे परिजनो को लेनदेन कर मामला को रफा-दफा करवा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उक्त बाबत सोनवरसा थाना अध्यक्ष मो0 ईजहार आलम ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजन किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से  इंकार कर रहा है ।

जदयू नेता के खिलाफ पत्रकारों का हल्ला बोल...


ईटीवी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार मामले में FIR दर्ज...
आरोपी की गिरफ्तारी का जारी हुआ आदेश..
पत्रकार एकता ने दिखाया अपना असर
सारण(बिहार)से चन्दन सिंह की खास रिपोर्ट---
बीती कल शाम उत्पाद विभाग द्वारा शराब की भनक लगने पर शहर के एक होटल में छापेमारी की जा रही थी ।इसी दौरान वहां मौजूद जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ईटीवी के जिला रिपोर्टर संतोष गुप्ता के साथ ना केवल बदतमीजी की बल्कि उनका कैमरा और बूम माईक भी छीन लिया । बताना लाजिमी है की जदयू नेता दिनेश सिंह रसूख वाले और दबंग हैं और अक्सर खुद को ताकतवर साबित करने की जुगत में रहते हैं ।लेकिन इस बार मामला उलटा फंस गया है । 
इस मामले की सूचना मिलते ही सबसे पहले अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सारण जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जिले की नवोदित महिला एस.पी. अनुसुईया रण सिंह साहू से मोबाईल पर बात की ।मोहतरमा ने बिना देर किये पीड़ित पत्रकार से प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह देते हुए दिनेश सिंह पर कार्रवाई का आश्वासन दिया ।इस मामले में ABPSS के साथ--साथ सारण जिला पत्रकार संघ तथा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सारण इकाई से जुड़े सदस्य चट्टानी एकता का परिचय देते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते वक्त मौजूद रहे ।ABPSS के प्रदेशाध्यक्ष बिनोद पाण्डेय जी,राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह जी,सारण मंडल अध्यक्ष डॉटर विद्या भूषण श्रीवास्तव जी तथा धीरज पाठक जी ने इस मामले को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों और जेडीयू  के नेताओं पर जबरदस्त मानसिक दबाव बनाया था ।पत्रकारों की इस एकता का परिणाम इस मामले में बेहद सकारात्मक दिख रहा है ।दीगर बात है की इस मामले में ABPSS के अलावे अन्य पत्रकार संगठन चलाने वाले भी इस बार कुछ ज्यादा सक्रिय रहे ।इसका मुख्य कारण वहाँ के पत्रकारों का आपसी सामंजस्य और जागरूकता रही । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की त्वरित गति से काम करने की शैली का सभी संगठन अब नकल कर रहे हैं ।चूँकि इस घटना से पहले इन संगठनों में इतनी सक्रियता नहीं दिखी थी ।ABPSS की इस पहल ने बांकि संगठनों में भी ताजा ऊर्जा का संचार किया है ।जाहिर तौर पर पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलकर रहेगा ।यहां यह भी बताना बेहद जरुरी है की आरोपी दिनेश सिंह के सम्बन्ध जदयू के कई बड़े नेता सहित सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से भी हैं ।वैसे इस मामले में ABPSS के राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार सिंह ने जदयू के वरिष्ठ नेता माननीय सांसद शरद यादव,जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के.सी. त्यागी सहित सूबे के कई मंत्री और जदयू नेता से बात की है ।उनकी तरफ से दिनेश सिंह की गिरफ्तारी के आश्वासन मिले हैं ।

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।