मार्च 03, 2017

मधेपुरा में पत्रकार पर पुलिसिया कहर जारी....

मधेपुरा से रविकान्त की रिपोर्ट -
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज में हो रही मैट्रिक की परीक्षा के दौरान सेंटर के बहार लगी भीड़ की तस्वीर खीच रहे प्रभातखबर के पत्रकार उदय कुमार को बिहारीगंज थाना में पदस्थापित ए.एस.आई. ने जम कर पिटाई कर दी।*आपको बता दू की हाल ही में मधेपुरा जिला मुख्यालय में कोसी टाइम्स के पत्रकार मुकेश मधुकर के साथ हुई हाथापाई की मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि जिले में एकबार फिर हुआ पत्रकार पर अत्यचार*  
सूबे में हो रहे पत्रकार पर अत्यचार के सन्दर्भ में राज्य सरकार मौन है और हो भी क्यों न क्योकि मामला लालकेश्वर का हो या परमेश्वर का सभी घटनाओ को पत्रकारो ने ही उजागर किया है। सरकार के खोखले वादे एवं बिहार की गिरती शिक्षा व्यवस्था पर मिडिया ने जनता को आइना दिखाने का काम किया है।
*मेरे मन में कई सवाल उफान मार रहा है, जिसका सटीक जबाब मुझे नही मिल पा रहा है*
गौर फरमाइए आखिर क्यों लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को क्यों परीक्षा केंद्र पर जाने से रोका गया ? 
*क्या मिडिया परीक्षार्थियो को नकल करवाती है ? 
*क्या पत्रकार प्रश्नपत्र लिक करता है ?
*क्या लोकतंत्र में इस तरह किसी स्थान पर मीडिया को प्रतिबन्ध लगाना उचित है ?
*क्या मिडिया की स्वतंत्रता का हनन नहीं हुआ ? 
*जिस मिडिया के बिना आप कल की कल्पना नहीं कर सकते,
   फिर मीडियाकर्मियों पर अत्याचार क्यों ?
*आखिर कब थमेगा ये सिलसिला और कब होगी मिडिया की आजादी ? 
ऐसे कई सवालात आज के वर्तमान स्थिति को देख मन में घर कर गया है । आप तमाम बुद्धिजीवी अभिवावकों से मार्गदर्शन की आशा और विश्वास लिए मैंने अपने विचारो को शब्दों का रूप दिया है।
*आपके मार्गदर्शन को आतुर*
आपका एक छोटा पत्रकार भाई
रविकांत कुमार
पूर्व रेडियो समाचार वाचक
सह मधेपुरा पत्रकार
मो 8228911762

अखिल भारतीय मानस महायज्ञ कलश यात्रा के साथ आरंभ....

सोनवर्षा राज से  गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट-----
सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पचलख के प्रांगण मे 3 मार्च से 6 मार्च तक चलने वाली चार दिवसीय अखिल भारतीय मानस महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को 251 कन्याओ ने कलश यात्रा में भाग लिया। 
 अखिल भारतीय मानस महायज्ञ के महामंत्री रामेश्वर शरण के नेतृत्व मे विषवाड़ीर नदी में सभी कन्याओ के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भर कर पूरे गाँव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुँच कर विधिविधान के साथ यज्ञ का शुभारम्भ किया गया।

यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह व सचिव नित्यानंद मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि  आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय मानस महायज्ञ विद्द्वान वक्ताओं के द्वारा सभी दिन प्रवचन भी वाचा जाएगा। दुर दराज से आऐ सभी श्रद्धालु के लिए सभी व्यवस्था किया गया है। वहीं यज्ञ में दिपक आट के द्वारा  सुंदर  सुंदर सभी देवी देवताओ की प्रतिमा बनाई गई! भव्य पंडाल, आकर्षक झुले एवं विभिन्न प्रकार के दुकान से मेला सज चूका है. मेले  को सफल बनाने के लिए कमिटी के सदस्य विधि व्यवस्था किया गया है । रामबालक दास जी महाराज रामटहल दास जी महाराज जी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कलश यात्रा मे कोषाध्यक्ष सुतिश्रण कुमार, जगदीश शर्मा, उपेन्द्र यादव, कैलाश सादा, दिलीप मंडल, विलास साह, पूरन साह  अनरूद सिंह, राजेन्द्र मंडल सहित मोकमा पंचायत के सभी ग्रामीणो व कन्याऐ शामिल थे!

बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या...


कुरसेला से रमन की रिपोर्ट-----
थाना छेत्र के गोबराही दियरा घाट टोला में बुधवार की शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुयी, दूध का पैसा मांगने गयी एक सात वर्षीय बच्ची के साथ पांच बच्चे के पिता ने बलात्कार की घटना को अंजाम देते हुये उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थानअध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुलिस बल के साथ गोबराही दियरा पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया।
जानकारी अनुसार बुधवार को घाट टोला की मीरा कुमारी गांव के ही अलख महतो के यहां अपनी मौसेरी बहन के साथ दुध का बकाया पैसा मांगने गयी थी, जहां आरोपी ने मृतका के मौसेरी बहन के घर भेज दिया तथा मृतका को बहला फुसला कर समीप के मकई खेत में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, बलात्कार के बाद बच्ची खुन से लतपथ हो गयी, जिसे देख आरोपी घबरा गया तथा गला दवाकर उसकी हत्या कर घर चला गया, बच्ची के घर नहीं लैटने पर परिजनों खोजबीन शुरू किय परन्तु उसका कोई अता पका नहीं चला, गुरूवार की सुबह गांव के रामोतार महतो अपनी खेत में पटवन के लिये गये तो बच्ची का शव खेत में देखा, जिसकी जानकारी परिजनों को दिया, तब मृतका के परिजन व ग्रामीणों को आरोपी अलख महतो पर शक हुआ जिसे पकड़ कर पुलिस को सूचित किया गया, मृतका अपने नानी के घर घाट टोला में अपनी मां के साथ रह रही थी, इधर आरोपी ने पुलिस के समछ अपना जूर्म कबूल कर लिया है, जिसे गुरूवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
फोटो आरोपी का

STAR ELEVEN क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची

प्रेम प्रकाश की रिपोर्ट -----
जिला क्रिकेट संघ द्वारा स्थानीय पटेल मैदान में चल रहे रंधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को क्लब आफ एलेवन स्टार मुरादपुर व स्टार एलेवन तुलसियाही के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। 

मैच की शुरुआत में पूर्व खिलाड़ी संजीत सिंह और विश्वनाथ कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्लब आफ एलेवन स्टार मुरादपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इक्कीस ओवरों में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। जिसमें चंदन ने पचास, योगेश ने चौंतिस व कुणाल ने ग्यारह रनों का योगदान दिया। 
तुलसियाही टीम की ओर से कात्यान कश्यप ने पांच, अशरफ ने दो, पंकज व छोटे ने एक एक विकेट लिया। जबाव में खेलने उतरी स्टार एलेवन तुलसियाही की टीम ने इक्तीस ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें पुष्पम ने तीरसठ,छोटे ने उन्नीस और अशरफ ने चौदह रन बनाए। गेंदबाजी टीम की ओर से रंजीत ने तीन, कुणाल व मुकेश ने दो और अशोक ने एक विकेट लिया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनवार आलम, सचिव ब्रह्मदेव कामत, कार्यकारी अध्यक्ष मसूद आलम, उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बादल कुमार, शिवम, अंशु सिंह, केशव सिंह परिहार, कुमार अमरज्योति, डॉ लुतफुल्ला, सिकंदर सहित अन्य मौजूद थे।

अनाथ बच्चों के बीच भोजन और मिठाई वितरण...

विकास कुमार की रिपोर्ट -----
सहरसा जिले में बीते दिनों शहर के बेहतरीन छायाकार और पत्रकारिता जगत से जुड़े अस्सी वर्षीय धर्मवीर गुप्ता का निधन हो गया। दिवंगत धर्मवीर गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए शहर के आकांक्षा अनाथ आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों के बीच भोजन, मिठाई सहित खाने पीने का सामान वितरित किया गया।
  
स्व. गुप्ता की स्मृति में अनाथालय में उनके भाई ओमप्रकाश गुप्ता उनकी पत्नी, रंभा गुप्ता, सहरसा टाईम्स के एडिटर इन चीफ मुकेश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लुकमान अली, प्रकाश जायसवाल ने संचालक शिवेन्द्र को बच्चों के लिए आटा, चावल, चुड़ा, दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाला और रिफायन सहित अन्य सामान दिया। 
वहीं रंभा गुप्ता ने हर रविवार को क्राफ्ट की शिक्षा देने और प्रकाश जायसवाल ने मुफ्त गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया। जानकारी हो कि स्व. गुप्ता लगभग चालीस वर्षों से फोटोग्राफी के जरिए लोगों के दिलों में बसे हुए थे और उनकी बनाई गई तस्वीरों की प्रशंसा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई अन्य राजनेताओं व अधिकारीयों ने किया था।

शराब के धंधे में महिला कारोबारी गिरफ्तार

राघोपुर से गणेश कुमार की रिपोर्ट:-----
गुरुवार संध्या छः बजे गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग सुपौल की टीम को बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने एक विदेशी शराब कारोबारी महिला को राघोपुर थानाक्षेत्र के गणपतगंज,वार्ड न.10 के अनार देवी पति श्री सत्यनारायण साह को उनके आवास से तीस बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
परिभ्रमण के क्रम में सिमराही बाजार के वार्ड नं. 7में एक शराबी श्री  तपेश कुमार सेन  को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
  छापामारी दल का नेतृत्व अधीक्षक उत्पाद सुपौल श्री किशोर साह ने किया तथा दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार,अवर निरीक्षक उत्पाद संजय कुमार तथा प्रकाश कुमार राम एवं उत्पाद सिपाही  सशस्त्र बल शामिल रहे।

मार्च 02, 2017

ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए आधार अनिवार्य .....

सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट -----
भारतीय रेल की रेल टिकट को लेकर अब तक का सबसे बड़ा फैसला आप इसे कह सकते है. ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए अब सरकार आधार संख्या को अनिवार्य करने  का फैसला ले ली है. आगामी एक अप्रैल से यात्री को ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार न० देना अनिवार्य हो गया है.

 इसके साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए भी आधार संख्या अनिवार्य हो चूका है. इस सिस्टम से ऑनलाइन रिजर्वेशन पर दलालों की टिकट कालाबाजारी पर अंकुश लग जायेगा। यदि आप अपना आधार नहीं बनबाये है तो जल्द ही इसे बनवा ले.
तत्काल यह वैकल्पिक है लेकिन 1 अप्रैल से छूट लेने वाले सीनियर सिटीजंस के लिए इसको अनिवार्य करने की घोषणा रेलवे पहले ही कर चुका है. इस समय रेलवे का सॉफ्टवेयर सिस्टम आधार के साथ इंटीग्रेट हो चुका है और रेलवे जल्द ही आधार नंबर के साथ सभी के ऑनलाइन टिकटिंग को जोड़ने का विकल्प देने की तैयारी में है.
  

तालाब में पलटी बारात गाड़ी एक की मौत

एक की मौत, 3 घायल
लखीसराय की रिपोर्ट --
गुरुवार की अहले सुबह एक शादी से लौट रही बारात गाड़ी तालाब में पलट जाने से एक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच की है।

 मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के खंभार गांव से बारात सूर्यगढ़ा के पवई गांव निवासी मनोज सिंह के यहां आई थी। वरमाला और रात्रिभोज के बाद 4 लोग स्कार्पियो से वापस बेगूसराय लौट रहे थे।अलीनगर के पासवान टोला के पास एनएच 80 के बगल में तालाब में स्कोर्पियो जा पलटी। खिड़की खुला रहने के कारण 3 लोग निकल गए, जबकि चौथे की मौत पानी में दम घुंटने से हो गई। ग्रामीणों की मदद से सबको निकाला जा सका और सभी को आनन-फानन में बेगूसराय ले जाया गया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। गाड़ी चालकों की मनमानी का ये नतीजा है.  

रफ़्तार का कहर ....

*तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल...
सौरबाजार से लन कुमार की रिपोर्ट -----
बैजनाथपुर - सहरसा मुख्य मार्ग स्थित पटेल चौक समीप आज सुबह मे ट्रेक्टर व वाईक की आमने - सामने की टक्कर मे तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. 
जानकारी अनुसार सोनालिका ट्रेक्टर बी आर 19 जे 2396 ने तेज रफ्तार मे सहरसा की ओर से बैजनाथपुर जा रही थी कि तभी अचानक चालक का नियंत्रिंत खो गया जिससे सामने से आ रही बाईक को धक्का मार दिया. जिसमे वाइक चालक गम्हरिया पंचायत के उतरवारी टोला निवासी वकिल यादव का पुत्र नितीश कुमार, वाईक पर सवाड़ खजुरी पंचायत के सपहा निवासी मो० बुधन का पुत्र मो० समीम व लोकहा निवासी अरुण कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये। 
जिसको स्थानीय लोगो के सहयोग से ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा को भेजा गया. ईलाज के दोरान चिकित्सको ने स्थिती को देखते हुए बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर कर दिया। लेकिन परिजनो ने निजी किल्नीक सहरसा मे ही ईलाज हेतु भर्ती कराया. घटना की सुचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, ह्दयानंद राम, अशोक कुमार ने दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचा. 

मार्च 01, 2017

ई रिक्शा चालकों पर हुक्मरानों की नई फरमान

सहरसा टाईम्स की एक्सकलुसिव रिपोर्ट-----
आज सहरसा जिले के शहरी क्षेत्र में ई रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से ठप है। जिसके कारण स्थानीय यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। ई रिक्शा चालकों का जो विरोध है उसे आप इस वीडियो में देख सकते है।
https://youtu.be/Pw-yqGbV1ek

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।