जनवरी 30, 2017

देहद पंचायत में सर्पदंश से मासूम की मौत.....

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट----
सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत अन्तर्गत मोहनपुर गांव मे रविवार की सुबह सांप काटने से एक बारह वर्षीय बालक की मौत हो गई ।
घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार मोहनपुर गांव निवासी राजो चौधरी का पुत्र नीरज कुमार(12वर्ष) गांव के ही विष्णु देव मेहता के दरवाजे पर मक्का की तैयारी कर रहा था । कि अचानक  उसे विषैले सांप ने काट लिया । परिजनो के द्वारा  आनन-फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवरसा  इलाज हेतु लाया गया । जहां स्थिति चिंताजनक देख चिकित्सको ने समुचित ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया । जहां उसकी मौत हो गई । घटना के बाद परिजनो पर दुखो का पहाड टूट पड़ा । वही पूरे गाँव मे मातमी सन्नाटा छा गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया तुम सिंह, समाजसेवी रौशन कुमार सिंह, सहित कई अन्य लोगो ने पहुंचकर पिडित परिवारो को ढाढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

जनवरी 29, 2017

अवैध टैम्पू स्टैंड से लोगों को हो रही है परेशानी

लम्बे समय से फल--फूल रहा है,अवैध स्टैंड.....
जिला प्रशासन बना मूकदर्शक.....
सहरसा टाईम्स ने पूर्व में भी दिखाई थी खबर ।लेकिन अब--तक नहीं बदली तस्वीर....
मो० अज़हर उद्दीन की रिपोर्ट-------- 
सहरसा जिला मुख्यालय के महावीर चौक,मौसोमात पोखर और मीर टोला से लेकर रिफ्यूजी कॉलोनी तक अवैध टैम्पू स्टैंड का महाजाल फ़ैलता जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों के साथ--साथ सड़क पे चल रहे मुसाफिरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पर रहा है ।सड़क किनारे टैम्पू लगाने के कारण सड़क की चौड़ाई कम पड़ गई है जिससे सड़क के बीच छोटी बड़ी गाड़ियों के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है और जिससे सड़क हादसे का भय लगातार बना रहता है ।
आये दिनों सड़क हादसे में मौत होने से लोगों की जान असमय जा रही है लगातार मृतकों के परिजनों द्धारा आक्रोशित मुद्रा में सड़क जाम करना या अन्य किसी तरह का आन्दोलन करना जिला प्रशासन के लिए काफी सिर दर्द बन रहा है ।लेकिन जिला प्रशासन के द्धारा फिर पुरानी कहानी को दोहराया जाता है मुआबजा की राशि का लोभ देकर उग्र आन्दोलन को रोका जाता है ।लेकिन परिवार का वो सदस्य जिसकी मौत सड़क हादसे में हो जाती है वह पुनः दोबारा वापस नहीं आ सकता ।अगर हम मुआबजा राशि देने के बदले पूरी सिस्टम को सुधार कर काबू में रखे तो ये आये दिन होने वाले इस सड़क हादसे में काफी कमी देखने को मिलेगी ।लेकिन यहाँ तो खाकी को जेब भरने से फुर्सत ही नहीं है ।अवैध स्टैंड के पास पल रहे स्टैंड ठेकेदार से लेकर खाकी वर्दी वाले तक इस अवैध टैम्पू स्टैंड की कमाई खाते है भला इसे किसी की सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत या किसी आम जनों के परेशानीयों से इन्हें कैसा सरोकार ।
आगे बताना लाजमी होगा की स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक इन्चार्ज (नागेन्द्र यादव) और स्टैंड ठेकेदार के मिली भगत से रोज सड़क किनारे दर्जनों टैम्पू लगती है जो यहाँ से सवारी को लेकर कोशी तटबंध के अंदर,बलवाहाट,मेहसरों,चैनपुर और कई जगहों के जाती है ।अगर इस सड़क से कभी बड़े हाकिम या बड़े नेता का काफिला गुजरने वाला होतो ट्रैफिक इन्चार्ज के दिशा निर्देश पर वो सड़क कुछ देर के लिए बिना टैम्पू लगे तैयार हो जाता है ।लेकिन अब--तक ना तो जिला परिवहन विभाग या ना ही सहरसा पुलिस के द्धारा इस मसले को गम्भीरता से लेकर सख्ती दिखाई गयी है ।समय रहते अगर इस अवैध टैम्पू स्टैंड पर लगाम नहीं लगा तो आज हो या कल इस सड़क मार्ग में सड़क दुर्घटना होना तय है ।            

जनवरी 28, 2017

बिहार स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन....


जीतापुर से पिन्टू भगत की रिपोर्ट – सदर प्रखंड के संकुल संसाधन केन्द्र नर्सिंगबाग में बिहार स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जिसका उदघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जनार्दन प्रशाद निराला, रघुनन्दन दास , समन्वयक कृष्ण कुमार, एच.एम. प्रभाष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा खेल से बच्चों का शारीरिक एवम मानसिक विकास होता है. खेल से बच्चों में प्रतिभा का निखार होता है.
 इस खेल में १०० मीटर दौर ४०० मीटर दौर लंबी कूद, ऊँची कूद, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे संकुलाधीन सभी विद्दालयों ने भाग लिया। इस मौके पर सतीश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार ,कलानंद राम ,बारह्मदेव मंडल सहित विद्यालय के सभी टीचरमौजूद थे. 

प्रमंडलीय स्तर पर आक्रोशित शिक्षकों ने दिया धरना.....

मांगें पूरी नहीं हुई तो मूल्यांकन बहिष्कार का लेगे निर्णय.....
 कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट------- शिक्षक जहाँ एक गुरु के रूप में जाने जाते है वही देश के लिए छोटे--छोटे बच्चों के भविष्य का निर्माण कर्ता  भी कहे जाते है बच्चों की बचपन को अक्षर ज्ञान से लेकर देश स्तर पर उनके नाम को रौशन करने में उनकी अहम भूमिका होती है। वही देश का नाम भी रौशन होता है जिस देश में शिक्षको व गुरुओं के साथ सरकार की दोहरी नीति हो तो उस देश के बच्चों का भविष्य का क्या होगा कारण शिक्षा जगत में अलख जगाने वाले शिक्षक ही दौहरी नीतियों का शिकार हो और अपने अधिकारी की लड़ाई लड़ने के पीछे सड़क पर उतर जाय तो निश्चित रूप से स्कूली बच्चों का भविष्य शिक्षा से दूर हो जायेगा।
दूर्भाग्य है की सरकार और शिक्षकों के बीच इस लड़ाई में सामंजस ना हो पाना।  इन दिनों अपने विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों द्धारा लगातार आंदोलन जारी है इस आंदोलन से स्कूली बच्चों और शिक्षा पर प्रतिकुल असर पर रहा है. बावजूद ना तो राज्य सरकार गंभीर हो रही है ना ही शिक्षकगणों का आंदोलन में कोई नर्मी दिखाई दे रही है। पिछले कई महीनों से सरकार और शिक्षकों के बीच माँग को लेकर आंदोलन जारी है।  

कोशी प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना के आह्वान पर प्रमंडल स्तर पर समान काम के बदले समान वेतन को लागू करने की माँग को लेकर स्थानीय सहरसा स्टेडियम के मुख्य द्धार पर कोशी प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ,सहरसा के द्धारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसमें कोशी प्रमंडल के सहरसा,सुपौल व मधेपुरा जिला के सैकड़ों शिक्षकों ने धरना में भाग लिया ।इस मौके पर कोशी प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सिंह ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार हम शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है उन्होंने कहा की माननीय सर्वोच्च्य न्यायालय के न्याय निर्णय के आलोक में समान काम के बदले समान वेतन देने की माँग करते हुए कहा की राहुल सिंह वित सचिव द्धारा नियोजित शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू नहीं करने से शिक्षकों में आक्रोष व्याप्त है ।
जब तक सरकार समान काम की समान वेतन की घोषणा नहीं करती है तो मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय लेकर हम शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा ।धरना कार्यक्रम में मंच संचालन प्रमंडलीय सचिव परमेश्वरी यादव ने किया इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रभात रंजन,संयुक्त सचिव सुरेश कुमार भूषण,सदा शिव झा,डॉ० विंदेशर मंडल (सुपौल अध्यक्ष),सचिव दीपक कुमार,डॉ० अरुण कुमार यादव,संयुक्त सचिव मा० शि० संघ सुरेश सिंह,हारून (सचिव मधेपुरा),नवीन कुमार नवीन (अनुमंडल सचिव),रमेश प्रसाद सिंह (कार्यकारणी ),कुमारी पुष्पा,कृष्ण कुमार (मधेपुरा),प्रभाकर कुमार,कुमारी आनंद भारती,रेखा सिन्हा,गीतांजलि,राजीव रंजन,अनिल कुमार दास,राजेश झा,राजेश कुमार,गोपाल झा,आदि ने भी संबोधित किया ।               

जितापुर में चोरों का आतंक .........

जीतपुर से पिन्टू भगत की रिपोर्ट –----- मुरलीगंज थाना छेत्र के अन्तर्गत भतखोरा बाज़ार में शुक्रवार की रात्रि दो दुकान एवं दो घरों से नकदी पच्चीस हज़ार रूपये व सामान चोरों ने चोरी कर ली. जानकारी अनुसार भतखोरा बाज़ार के आर्यन मोबाईल दुकान से भी चोरों ने कुछ रूपये ओर सामान उड़ा ले गए. 
 दूकानदार चन्दन कुमार ने कहा की ये घटना रात के दो से तीन बजे के बीच की है. दूसरी ओर दुर्गा स्थान के पास पान दुकान से लगभग दस हज़ार रूपये मूल्य के सामान एवम कुछ केस भी चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। 

दूकानदार शिवा यादव ने बताया रात को ही दुकान में सामान लगाया था महाजन से कर्ज लेकर अब महाजन को कहाँ से रूपये देंगे सब लूट गया. वही बाजार के पास ही मंटू सिंह ,एवम सिंटू सिंह के घर के बरामदे से पानी वाला मोटर चोरी हो गई जब की मोटर को लाए हफ्ता भी नहीं बिता था.
मामले की जानकारी मिलने पर थाना से एस आई सुधीर पासवान अपने दल बल के साथ पहुच मामले की जाच की ओर कहा सभी पीरित आवेदन दे तब आगे की करवाई की जायेगी।
इस तरह चोरी की वारदात से बाज़ार में दहशत व्याप्त हो गया है क्योंकि पहले भी इस पंचायत में चोरी की घटना होते रही मगर अब तक चोर पकड़ा नहीं गया. 

रिफ्फुजी कॉलोनी में अपराधियों ने फिर चलाई गोली... एक जख्मी

बिग ब्रेकिंग सहरसा टाईम्स  ---
सदर थाना के रिफ्यूजी चौक स्थित केसरी वस्त्रालय में अपराधियों ने की लूट पाट । लूट के दौरान वस्त्रालय के एक कर्मी रमेश झा को मारी गोली । गंभीर स्थिति में कर्मी को लाया गया है सदर अस्पताल।
बताना लाजमी है कि रिफ्फुजी कालोनी अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है जहाँ अपराधी निरंतर घटनाओं को अंजाम देकर बड़े आराम से निकल जाते है वही पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ पाने में असफल रहती है. 

साईं चाकर समिति द्वारा भंडारा का आयोजन

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट--- आज साईँ चाकर समिति,सहरसा द्वारा भण्डारा का शुभारम्भ किया गया ।भंडारा राम जानकी मंदिर परिसर, शंकर चौक सहरसा में आयोजित की गई ।
 भण्डारा का प्रारम्भ भगवान् शिरडी के साईँ बाबा के मोहक मूर्ति की पूजा अर्चना तथा प्रसाद का भोग अर्पित करने के बाद मो० जहाँगीर आलम, एस०डी०ओ० सहरसा सदर के द्वारा प्रसाद वितरण कर भंडारा का प्रारम्भ किया गया । इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण जारी है ।

करोड़ों की हेराफेरी करने वाला शातिर गिरफ्तार


बिग ब्रेकिंग सहरसा टाईम्स --------
करोड़ों की हेराफेरी करने वाला शातिर गिरफ्तार ।सदर थाना के मल्लिक चौक से हुयी गिरफ्तारी ।जीवन समृद्धि नाम से चला रहा था चिटफंड कम्पनी । गिरफ्त में आया शातिर नवीन दंडसेना असम का है रहने वाला ।

जनवरी 27, 2017

मानवता, इंसानियत और रिश्तों की एक साथ उड़ी धज्जियां ......


एक शख्स ने अपनी जीवनसंगनी....
बेटा और बेटी को जिंदा जलाकर दफनाया.... 
आरोपी शख्स फरार,जांच में जुटी पुलिस ......
सहरसा(बिहार) से मुकेश कुमार सिंह की खास रिपोर्ट---  
आज रिश्तों को घुन्न लग गए हैं । इंसानियत और मानवता कहीं गुम सी हो गयी है ।आदमी,आदमी नहीं,हैवान और शैतान बन गया है ।सहरसा के सलखुआ थाना के पुरैनी गाँव में घटी घटना ने ना केवल रिश्तों का सर कलम किया है बल्कि बर्बरता और क्रूरता की नयी कहानी लिख दी है । डोमी ठाकुर नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी मीणा देवी,6 वर्षीय पुत्र सत्यम एवं 8 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी को पहले तो बेदर्दी से जिंदा जलाकर मार डाला फिर लाश को मवेशी के चारे रखने वाले घर में दफना दिया ।उसने इस घटना को इस बारीकी से बीती रात अंजाम दिया की इसकी तनिक भी भनक किसी को नहीं लगी ।आज सुबह जब पड़ोसियों ने मीणा देवी और बच्चों को नहीं देखा,तो,सभी के कान खड़े हो गए ।लोग समझ गए की डोमी ने तीनों की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया है ।ग्रामीणों ने पुलिस को इस जघन्य घटना की फौरन सूचना दी । 
मौके पर आनन्--फानन में पुलिस के अधिकारी और जवान पहुंचे और उन्होनें छुपाए गए शव को मवेशी के चारे रखने वाले घर की जमीन खोदकर खोज निकाला ।जमीन के भीतर गाड़ी गयी अधजली लाश को देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए । घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार डोमी ठाकुर को शक था की उसकी पत्नी मीणा देवी का अवैद्य सम्बन्ध गाँव के ही रोहित ठाकुर से था और दोनों बच्चे उसके नहीं बल्कि उनदोनो के अवैद्य सम्बन्ध की निशानी थी ।अवैद्य सम्बन्ध को लेकर बराबर घर में पति--पत्नी के बीच मारपीट होती थी ।अक्सर पड़ोसियों के बीच---बचाव से मामले को शांत कर लिया जाता था ।लेकिन इसबार डोमी के धैर्य ने जबाब दे दिया और वह इंसान से शैतान बन गया और तीनों को जिंदा जलाकर पहले तो मार डाला फिर लाश को भी करीने से ठिकाने लगा दिया ।इस घटना से पुरे इलाके में सनसनी है । ग्रामीण गमजदा और भौचक हैं की ऐसी वीभत्स घटना भी घट सकती है क्या ?क्या एक पति और एक पिता इस तरह की रूह को कंपकंपाने वाली घटना को अंजाम दे सकता है ?ग्रामीण की आँखों में कई सवाल तैर रहे हैं ।
इस घटना के बाबत एसडीपीओ अजय नारायण ने बताया की अब तक की जानकारी के मुताबिक अवैद्य संबंध होने के शक के कारण मीणा देवी और बच्चों की हत्या डोमी ठाकुर ने जलाकर कर दी है ।हांलांकि अपने पुत्र-पुत्री और पत्नी की हत्या कर वह फरार हो गया है लेकिन जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी । इस जघन्य घटना ने मानवीय संवेदना की तेजी से हुयी गिरावट की नयी पटकथा लिख दी है ।आधुनिक समय में ऐसी बर्बर घटना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है ।क्या रिश्ते की गर्माहट अब नहीं रही ?क्या इंसान कभी भी शैतान की शक्ल अख्तियार कर सकता है ?क्या शक और शंका में अपनों की ईहलीला खत्म कर दी जायेगी ?क्या इंसान प्रेम,त्याग,विश्वास,समर्पण,भरोसा और बलिदान की परिभाषा भूल चुका है ?क्या इंसान और जानवर के बीच का अंतर खत्म हो गया है ?डोमी ठाकुर ने जो काम किया है,उसे किसी भी सूरत में माफ करना मुनासिब नहीं है लेकिन बड़ा सवाल यह है की मीणा और दोनों बच्चे अब कभी जिंदा होकर हमारे सामने नहीं आएंगे ।यह घटना क्रूरतम,बर्बर और आदिम युग की यादें ताजा कर रही है ।

जनवरी 26, 2017

1.26 करोड़ की नकदी और 2.4 किलो सोना बरामद...


सहरसा टाईम्स ---
गुजरात के बनासकांठा जिले के मुख्यालय शहर पालनपुर में पुलिस ने आज एक महिला महंत (साध्वी) के घर से 1 एक करोड 26 लाख रूपये की नकदी (सभी दो हजार रूपये के नोट) तथा करीब ढाई किलो सोना बरामद किया। साध्वी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आयकर विभाग को इतने बडे पैमाने पर सोने और नकदी की बरामदगी की सूचना दे दी गयी है। 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।