जनवरी 18, 2017

कैश लेश इंडिया का सपना हो रहा है पूरा......

मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट------ 
भारत में नोटबंदी के घोषण के बाद प्रधानमंत्री का एक और अहम फैसला कैश लेश इंडिया का पारित हुआ जिसमें साग--सब्जी की खरीदारी से लेकर हवाई जहाज तक आप बिना कैश के मुसीबत से बचे कर सकते है । आइये आप को कैश लेश के बारे में कुछ जानकारी दे। इस सुविधा का इस्तेमाल आप मोबाईल सहित कम्प्यूटर और लैपटॉप से कर सकते जिसे Paytm (Application) के नाम से जाना जाता है Paytm कम्पनी या स्थानीय बैंक आपको एक बार कोड देगा जिसे स्कैन कर आप किसी के अकाउंट में अपने अकाउंट से रुपया भेज सकते है | 
इसी सिस्टम को देश के कौन--कौन में लोग धीरे-धीरे अपना रहे है कैश लेस सिस्टम को मजबूत करने के इरादे से सहरसा जिले के साईं साइबर कैफे (महावीर चौक, डोमा लाल स्कूल के समीप) ने भी इस सिस्टम को अपनाया और आने वाले ग्राहक को इस माध्यम से पेमेंट करने के लिए जागरूक भी कर रहे है। संस्थान के ओनर विवेक परासर ने बताया की इस सिस्टम से बिना कैश के भुगतान लेने में काफी आसानी होती है ।देर ही सही मगर धीरे--धीरे पुरे देश में इस सिस्टम का उतरना तय है ।            

मानव श्रृंखला होगा ऐतिहासिक .........

अजहरउद्दीन की रिपोर्ट------मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए आज सुबह से ही सहरसा जिले के प्रशासनिक महकमे पुरे जोड़ सोर से लगे है.
 जिले के जिलापधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल और पुलिस कप्तान सहित जिले के सभी पदाधिकारीगण व सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया.
इसके अलावे कई विधालय के शिक्षकों ने पोलटेकनिक मैदान से आगामी 21 जनवरी को होने वाले ऐतिहासिक मानव श्रृंखला हेतु पैदल मार्च जागरूकता रैली निकला जिसमें सैकड़ो लोग मौजूद थे. जागरूकता रैली पोलटेकनिक मैदान से तिवारी टोला, बंगाली बाजार, महावीर चौक होते कहरा कुटी तक गयी.  

मानव श्रृंखला की तैयारी पुरे शबाब पर....

सोनबरसा से सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट -----
नशा मुक्ति अभियान की तैयारी और 21जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जागरूकता के अभियान को बल देने के लिए सोनबरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सहित सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी सहित कर्मियों ने आज शहर के विभिन्न क्षत्रों में पैदल मार्च किया। 
अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी से आग्रह करते हुए कहा है कि २1 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करे जिससे यह आयोजन सफल हो ऐतिहासिक बने.  
जाहिरतौर से यह साफ हो चूका है यह मानव श्रृंखला का आयोजन पुरे देश नहीं बल्कि विश्व में एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है.  

जनवरी 17, 2017

मानव श्रृंखला निर्माण के लिए लोगों से आह्वान ......


मधेपुरा जीतापुर से पिन्टू भगत की रिपोर्ट  --- -मुरलीगंज प्रखंड के दीनापट्टी सखुआ पंचायत अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विधालय रामपुर न० 1 में बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे शराब बंदी के समर्थन में  मानव श्रृंखला निर्माण के लिए लोगो में जागरूकता पैदा करने के लिए जिला पदाधिकारी मो० सोहेल के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया गया । 
 इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि, टीचर , आंगनबाड़ी सेविका , डीलर , सामजिक कार्यकर्त्ता , टोला सेवक ,स्वास्थ्य विभाग एवं विभिन्न  राजनितिक दल के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा लोगो को हर हाल में शराब बंदी के समर्थन में आगामी 21 जनवरी को बनाये जाने वाले मानव श्रृंखला के लिए दृढ संकल्पित होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा की आपका दो हाथ शराब बंदी को  लागु करने में अहम भूमिका निभायेगी और कहा शराब बंदी धार्मिक द्रिस्तिकों से भी अति महत्वपूर्ण है आप लोग 21 जनवरी को सवेरे खाना पीना खा कर 11 बजे तक लाइन में खड़े हो कर मानव की कड़ी का आगाज करेगे । सभी से अपील है की मुरलीगंज के 31 किलोमीटर की सीमा में मानव श्रृंखला का इतिहास रचा जाये । मधेपुरा की मानव श्रृंखला पुरे विश्व की श्रृंखला से आगे गिनीज बुक में रिकार्ड हो जाये ,इसमें सभी महिला अपने--अपने घर से जो भी बड़े बुजुर्ग है उसे जरुर लावे। सरकार ने सभी का फोटो हेलिकोप्टर से लेने की व्यवस्था की है वही पुलिस कप्तान विकास कुमार ने कहा शराब एक बुराई है आप लोग इस बुराई को पूर्णतह समाप्त करने में सहयोग करेगे आप सहयोग करेगे तो  पूर्ण रूप से शराब बंदी होकर रहेगी ।
 अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार निराला ने कहा आप लोगो के द्वारा बनाये जाने वाले मानव श्रृंखला पुरे विश्व में एक इतिहास बनकर उभरेगी इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मानव श्रृंखला में भाग ले । डी डी सी मिथलेश कुमार ने कहा मुरलीगंज प्रखंड में 31 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनेगी जिसमे आप को भाग लेना है जिससे शराब बंदी अभियान सफल होंगा । बी डी ओ अनुरंजन कुमार ने कहा मानव श्रृंखला  में मुरलीगंज एक इतिहास लिखेगा।
 मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवशंकर राय सी ओ जयप्रकाश स्वर्णकार ,थाना प्रभारी राजेश कुमार ,बी ई ओ रामगुलाम गुप्ता ,जिला परिषद् राजकुमार रजक,जदयु नेता रूपेश गूलटेन,मुखिया सव्देश कुमार ,लखन साह ,राजीव कुमार ,प्रमुख मनोज साह ,उप प्रमुख रेनू देवी ,समिति कुमारी बेबी ,देबन साह ,सरपंच बर्जेश कुमार ,पेक्स राजीव कुमार बबलू ,बिनोद यादव ,गोपाल यादव पिन्टु यादव ,उप मुखिया जीवन यादव ,संकुल समन्वयक मनोज कुमार ,मनीष कुमार ,बृजेश कुमार ,एम ओ ,पी ओ ,सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे । 

खुलासा ----- इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रैन हादसा बम धमाके से हुई थी

20 नंवबर 2016 को कानपुर..... 
सुबह 3 बजे इंदौर-पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त....
142 लोगों की मौत...... 
200 से ज्यादा लोग घायल.... 
हादसे में एस-1, 2, 3 और 4 नंबर बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त....... 14 डिब्बे बेपटरी..... 
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट -------- 20 नवम्बर की सुबह कानपूर ट्रैक पर बम विस्फोट के कारण पटना-इंदौर ट्रेन दुघर्टना को अंजाम दिया गया था. भारत-नेपाल सीमा पर अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार मोती पासवान ने पूछताछ में यह खुलासा किया है. मोतिहारी एसपी जितेन्द्र राणा ने मंगलवार को बताया कि सीमा से पकड़े गए मोती से कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। कानपुर ट्रेन हादसे में मोती सक्रिय रूप से शामिल था। इस हादसे से पहले भी पूर्वी चम्पारण में भी ट्रेन उड़ाने की कोशिश की गई थी।
 एसपी का कहना है की घोड़ासहन में 01 अक्टूबर 16 को रेलवे ट्रैक से बरामद आईईडी के मामले में मोती पासवान, मुकेश शर्मा व उमाशंकर पटेल को आदापुर से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में मोती पासवान ने खुलासा किया है कि बम प्लांट का नेतृत्व दुबई में बैठे शमशुल ने किया था। वह नेपाल की नागरिकता प्राप्त कर चुका है। नेपाल से ही बृजकिशोर गिरि को 20 लाख रुपये देकर घोड़ासहन में बम प्लांट की जिम्मेवारी दी थी। घोड़सहन में असफल होने पर मोती पासवान को कानपुर में बम प्लांट करने के लिए बुलाकर ले जाया गया। इसके लिए उसे दो लाख रुपये मिले थे। कानपुर में सफल होने के बाद इंदौर व उसके बाद दिल्ली गया। दिल्ली के बाद वह नेपाल में भी कुछ दिनों तक छिपकर रहा। फिर गांव आ गया।

एसपी ने बताया कि कानपुर हादसे के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार जियाउर व जुबैर की तस्वीर देख मोती ने पहचान की है। उसने बताया कि वह दोनों उसके साथ कानपुर में बम प्लांट में शामिल थे। मोती पासवान से पूछताछ करने के लिए एनआईए, रॉ व एटीएस की टीम मोतिहारी पहुंच चुकी है। पूछताछ में और खुलासा होने की संभावना है। सबका नेटवर्क नेपाल से जुड़ा है। तीन साथी बृजकिशोर गिरि, मुजाहिदीन अंसारी व शंभू गिरि को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद आदापुर क्षेत्र से मोती व उसके दो अन्य साथी पकड़े गये।(स्रोत दैनिक हिंदी) 

साइकिल पर निकले बड़े हाक़िम ......

नहीं पिएंगे और नहीं पीने देंगे शराब के नारों से गूंजता रहा सहरसा.....
यह नारा अगर संकल्प में बदला,तो बदलेगा बिहार....... 
सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक--- 

नशा मुक्ति अभियान के दूसरे चरण की तैयारी और 21जनवरी को आयोजित होने वाले मानव शृखला में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जागरूकता के अभियान को बल देने के लिए सहरसा के जिलाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल, एसडीओ जहांगीर आलम,एसडीपीओ सुबोध विश्वास ने मंगलवार को अपने लाव-लशकर के साथ अहले सुबह शहर के विभिन्न मार्गो पर साइकिल की सवारी की। इनके साथ जिले के कई और वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए ।

ये यात्रा जिले के समाहरणालय से शुरू हुयी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः समाहरणालय पहुंची। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ--साथ विभिन्य स्कूल के सैंकड़ों बच्चे और बच्चियां भी शामिल हुयी ।
आज का नजारा यह बता रहा था की सहरसा शराब मुक्त बिहार का संकल्प ले चुका है ।बताते चलें की आगामी 21 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम होना है । बच्चे और बच्चियों के उत्साह से लवरेज नारे कानों को बेहद सुकून दे रहे थे और बिहार शराब मुक्त प्रांत होकर रहेगा, इसके सपने भी दिखा रहा था। लेकिन इस बीच में हम यह जरूर कहना चाहेंगे की जिस शपथ को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नौकड़ी में आने से पहले लेते हैं फिर उसकी धज्जियां उड़ाते नहीं थकते। क्या ऐसे आलम और मंजर में बिहार शराबमुक्त प्रांत हो सकेगा? अगर संकल्प ईमानदार हो तो, सूरत बदलनी तय है ।लेकिन हम यह ताल ठोंककर कहते हैं की थोक में नेता और अधिकारी रोजाना घर में शराब की चुस्कियां लेते हैं। आम आदमी को बदलने के साथ--साथ अधिकारियों को भी पूरी तरह से बदलने की जरूरत है। वैसे लगातार भारी मात्रा में शराब की हो रही बरामदगी, सिस्टम को अलग से मुंह चिढ़ा रहा है। अरे अधिकारियों नशे की आदत छोड़ो, यह सूबे की मांग है ।

जनवरी 16, 2017

कोसी के लाल शहीद वीर सपूत संजीव तुम्हे नमन.......

श्रधांजली सहरसा टाईम्स की ओर से  -----
तुम्हारी ही तरह देश भक्ति की जज्बा हर जवानों में कायम रहेंगे, देश की एकता अखण्डता बनाये रखेंगे /जीना इसी का नाम है यारों, मरना तो है एक दिन हम सबो को, पर तुम्हारी वीरता को कभी नही भूल सकते , तुम नही पर तेरी तस्वीरों को हम अपने नयनो में सजाये रखेंगे.
 तुम तो कोसी के थे मातृभूमि का सच्चा लाल जो हम सबो को छोड़ गया / तुम सो गए इतनी गहरी नींदों में तू जहाँ भी रहो मिले तुम्हे ईश्वर की चरणों में शरण यही तुम्हारे लिए मेरी दुवा है. वेसुध हूँ गमगीन हूँ तुम्हारे लिए कोई लब्ज ही नही संजीव  पर तुम्हारी चिताओं पर मैं अपना अश्क भरा पुष्प हमेशा  चढाते रहेंगे. यही मेरा  श्रद्धांजलि है तुम्हे नमन है. के एम् सोनी, सहरसा टाईम्स. 

अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप ......


मधेपुरा जीतापुर से पिन्टू भगत की रिपोर्ट  --- 
मुरलीगंज थाना छेत्र अन्तर्गत परवा नवटोल पंचायत के विसनपुर चाप में सोमवार को  एक कुआ से एक तीस बर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने से हरकंप मच गया. मामले की तहकीकात करने मुरलीगंज थाना पहुची ओर पहचान कराने की कोशिश की मगर नाकामयाब रहे. लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया. 
जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के परवा पंचायत के बिसनपुर बहियार में पाचों यादव के कुआ से एक तीस बर्षीय युवक की अज्ञात  लाश मिलने से लोगो में हरकंप मच गया. 
कुछ किशान मकई खेत में दवाई देने जा रहे थे तो उस में पानी के लिए कुए से पानी निकलना चाहा तो अंदर देखा की लार कुआ में गिरा हुआ है जेसे ही लार को बहार किया की देखा उसमे लाश है तब जाकर कुछ किशान ने हल्ला किया तो काफी संख्या में लोग पहुंचे और पहचान करने लगे मगर पहचान नहीं हो सका.
थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने लाश को जांच कर बताया की लगता है इसे गला दवा कर मारा गया है क्योंकी गले पर निशान है, उम्र तीस वर्ष, हाथ पर गोदना से सुधा दूसरे हाथ पर टी. के. लिखा है. 
मृतक के मुह ओर नाक से खून निकल रहा है. इससे स्पष्ट होता है की  लाश को कल ही मार कर कुआ में डाल दिया गया है. युवक दो जींस पेंट पांच सर्ट पहने हुए थे साथ ही गमछा भी था.  अब पोस्मार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. लाश को पोस्मार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है ७२ घंटे लाश को शीत गृह में पहचान के लिए रखा जायेगा ग्रामीणों में आसंका है की दारू पिने में ही इसकी मौत हुई होगी क्योंकी घटना से कुछ दूर पर आग की जली लकरी,प्लास्टिक ग्लास, केले के पत्ते पर नास्ता खाने का निशान है जो जाँच का बिषय है  मौके पर एस.आई. रामचन्द्र प्रशाद ओर सभी चोकीदार मौजूद थे.

शहीद संजीव के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब............

 शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा. 
सहरसा जिले के घोघसम पंचायत के तिलाठी गांव निवासी संजीव कुमार यादव की शहादत से आज पूरी सहरसा गमगीन हो चूका है. 
तिलाठी गावँ के कई युवा आज भी सेना में ड्यूटी कर देश की रक्षा कर रहा है. शहीद संजीव का पार्थिव शरीर गावँ पहुंचते भाई अंतिम दर्शन को जनशैलाब उमड़ पड़ा. 
सर्वप्रथम भारतीय सेना के कर्नल सतीश दीक्षित पहुंचे जहां उन्होंने शहीद को सलामी दी। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने फायरिंग कर उन्हें सलामी दिया। 
उसके उपरान्त जिले के जिलाधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल और पुलिस कप्तान अश्विनी कुमार ने भी बारी-बारी से शहीद को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

नोटबंदी के बाद आज से बड़ी राहत........

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट --------भारत में नोट बंदी की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए आज से भारतीय रिजर्ब बैंक ने बड़ी राहत दी है. एटीएम से दैनिक विड्राल (निकासी) 4500 रूपये मात्र थी जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. 
गौरतलब है नॉट बंदी के दो महीने बाद आज से भारतीय रिजर्व बैंक ने दैनिक निकासी की रकम में बढ़ोतरी करते हुए 10000 (दस हजार) कर दी है. इससे खाताधारक को बहुत ही राहत मिलने की उम्मीद है. दूसरी तरफ चालू खाते(करेंट अकाउंट ) से अब हफ्ते में खाताधारक एक लाख की निकासी कर सकते है. 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।