अगस्त 03, 2016

दारोगा राज की नंगी तस्वीर, ये थानेदार है या गुंडा ????

पीड़ित को इन्साफ की जगह दे रहा है गालियां,लगा रहा है धक्के .....
सुशासन की पुलिस बड़ी बेशर्म है .......
मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट--- अंग्रेजी हुकूमत के समय का दारोगा राज आज भी सहरसा में कायम है । सहरसा पुलिस अधिकारी अपराध पर लगाम लगाने की जगह गुंडे की तरह थाने से लेकर चौक--चौराहे और बाजारों में गुंडई करते नजर आते है । सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और राज्य के डीजीपी पी के ठाकुर पुलिस--पब्लिक के फ्रेंडली रिश्ते की दुहाई देते नहीं थकते लेकिन जमीनी सच इससे बिल्कुल ईतर है ।एक तरह पुलिस अधिकारी जहां विभिन्य कांडों में पीड़ित और आरोपी दोनों पक्षों से जमकर उगाही करते हैं वहीं दूसरी तरफ जमीन सम्बंधित मामले के निपटारे में थोक में रकम वसूलते हैं । और कई और रास्ते हैं जिससे अलग से हफ्ता और महीना वसूली की जाती है ।
आज दिन में सुशील कुमार नाम के एक व्यक्ति की सदर थाना के प्रशांत रोड में जमकर पिटाई की गयी । पीड़ित अपने घर के लोगों के साथ न्याय की आस लिए सदर थाना पहुंचे और सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह से न्याय की गुहार लगाई लेकिन अपने किस्म के थानाध्यक्ष ने फरियादी की फरियाद सुनने और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की जगह पीड़ित को ना केवल जमकर गालिया दी बल्कि धक्के मारकर उन्हें थाने से भी बाहर कर दिया ।
अब इस बदमिजाज और रंगरेज थानेदार की इस करतूत को लेकर हम क्या कहें ।चलंत तस्वीर पूरी घटना के पीछे के सच को बेपर्दा कर रहा है ।इस थानेदार की दादागिरी और गुंडई के खिलाफ कई बार आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन हुए हैं लेकिन ये साहब थाने की कुर्सी से ऐसे चिपके हैं की, वहाँ से हिल ही नहीं रहे हैं । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस थानेदार पर कई बड़े अधिकारी की ऊपर से कृपा बरसती है । यही नहीं कई सियासतदां से भी इनके घरलू रिश्ते हैं ।
अब जब आसमानी कद वाले आकाओं के आशीर्वाद की बारिश हो रही हो,तो,जनता जनार्दन की बेइज्जती का हिसाब कौन लेगा ?सुशील के साथ हुआ दुर्व्यवहार तो महज एक बानगी है ।
 ऐसी घटनाएं सहरसा के लिए आम और रोजमर्रा की बात है ।फर्क सिर्फ इतना है की इस बार थानेदार की करतूत कैमरे में कैद हो गयी है ।अब आगे यह देखना बेहद जरुरी है की पुलिस के बड़े अधिकारी इस थानेदार की काली करतूत को लेकर कोई सजा मुक़र्रर करते हैं,या फिर इन्हें कोई ईनाम दिया जाता है ।आखिर में हम यही कहेंगे की वाकई सुशासन की पुलिस दमदार है और बिहार में बिना किसी शक--शुब्बा के बहार है ।
थानेदार की गुंडई को लेकर गंभीर हुए बड़े अधिकारी
सहरसा सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह की गुंडई मामले ने तूल पकड़ लिया है ।मीडिया के पुरजोर हस्तक्षेप की वजह से पुलिस के बड़े अधिकारी को इस मामले में गंभीर होना पड़ा है । पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सुबोध विश्वास पुरे मामले की जांच करने सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित सुशील भर्ती है । देखिये एसडीपीओ को पीड़ित का बयान लेते हुए ।

ठनका गिरा, आसमानी बिजली गिरी, वज्रपात हुआ कई लोग मरे, कई झुलसे

अचानक कुदरत के कहर में हुआ है इजाफा........
आखिर कुदरत का इतना गुस्सा क्यों ?........
क्यों नहीं हो रहा इसपर वैज्ञानिक अनुसंधान............

मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट ----- हमने सामाजिक सरोकार से जुड़े हर मसले पर ससमय सिद्दत से मौजूं सवाल उठाने की कोशिश की है । आज का विषय ना केवल इंसानी और जानवरों की जिंदगी से मुतल्लिक है बल्कि पर्यावरणविद्, मौसम वैज्ञानिक, भूगर्भ शास्त्री और इससे जुड़े तमाम जानकार और विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी चुनौती भी है । हमने विगत सात वर्षों का गहन अध्ययन किया है । हमने अपने अध्ययन और संग्रहित ज्ञान में यह पाया है की सात वर्ष पूर्व तक खासकर उत्तर बिहार के कोसी--सीमांचल और मिथिलांचल में बाढ़ के समय पानी में डूबने से और आगजनी में झुलसकर अधिक लोगों की मौत होती थी । लेकिन अब इनदोनों वजहों को बहुत पीछे छोड़ दिया है ठनका, यानि आसमानी बिजली, यानि वज्रपात ने । पिछले सात वर्षों के आंकड़े को खंगालें तो वज्रपात से उत्तर बिहार में सैंकड़ों लोगों की जान गयी है । वैसे पुरे बिहार में वज्रपात की घटना घटी है जिसमें कई मौतें हुयी हैं ।
इस आलेख का हमारा मकसद है की वज्रपात से थोक में होने वाली मौत को लेकर शासन और प्रशासन कोई भी गंभीर नहीं है । आखिर वज्रपात की घटनाएं इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही हैं ? आखिर आसमान को इतना गुस्सा क्यों आ रहा है ? आखिर कुदरत इंसानी और मवेशियों की जिंदगी को लीलने पर क्यों आमदा है ? क्या कोई मौसम की वजह है ? क्या कोई प्राकृतिक वजह है ? क्या कोई पर्यावरण की वजह है ? आखिर क्यों वज्रपात की घटनाएं इतनी तेजी से घटित हो रही हैं । केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को साझा प्रयास करना चाहिए और देश स्तर पर इस विषय पर सेमीनार और कार्यशाला का आयोजन होना चाहिए । पर्यावरणविद्, मौसम वैज्ञानिक, भूगर्भ शास्त्री और इससे जुड़े तमाम जानकार और विशेषज्ञों को इकट्ठा होकर इस गंभीर मसले पर गहन चिंतन,बहस और सघन विमर्श करने की जरुरत है ।

आखिर कबतक इंसानों के साथ--साथ जानवरों की असमय मौत होती रहे और हर तरफ ख़ामोशी चस्पां रहे ।अब जरुरत है बिना समय गंवाए वज्रपात की वजहों को तलाशने की कोशिश करी जाए और उससे कैसे निपटें,इसकी जुगत की जाए ।हम इस आलेख के जरिये देश के तमाम राजनीतिक दलों के सूरमाओं के साथ--साथ देश के तमाम जिम्मेवार नागरिकों को समवेत आवाज लगा रहे हैं की वे वज्रपात से कैसे निपटें,इसके लिए समाधान तलाशने में अपनी भूमिका दर्ज कराएं ।

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनांक-   03 अगस्त 2016
दिन - बुधवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - दक्षिणायन
गोल - उत्तर
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष -  शुक्ल पक्ष
तिथि-  प्रतिपदा
नक्षत्र - श्लेषा
योग - व्यतिपात
करण- किंस्तुघ्न
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌺🌻श्रीविष्णुशिवात्मक अभिषेक आरम्भ🌻🌺
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम वेदों की शिक्षा अपने पूत्र मरीच को दिया ।
🌚  राहुकाल-  दिन के  12:00 से 01:30 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
    जिन्दगी हंसाये तब समझना चाहिए की अच्छे कर्मों का फल मिल रहा है और जब जिंदगी रुलाये तब समझना चाहिए की अच्छे कर्म करने का समय आ गया है ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

सुपौल में शाहनवाज हुसैन

रिपोर्ट सहरसा टाईम्स(सुपौल)---केंद्रीय भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन बीते कल सुपौल पहुचे । सुपौल में प्रेस को संबोधित करते हुए शाहनवाज ने बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा की एक तरफ तो नीतीश शराबबंदी को लेकर नए कानून बना रहे हैं और  दूसरे प्रदेशों में भी इस बात को लेकर खूब प्रचार--प्रसार कर रहे हैं । लेकिन वे ये नहीं बता रहे हैं की बिहार के उन 16 फैक्ट्री जिसमे शराब बनती है, उनका क्या होगा ? उसे बंद कब करेंगे या उसे बंद करवाने पर अपनी स्थिति वे स्पष्ट नहीं कर रहे हैं । उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह,पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव,पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,पूर्व विधायक संजीव झा सहित अन्य कई भाजपा नेता भी मौजूद थे ।इस प्रेस वार्ता के बाद शाहनवाज बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर निकल गए ।

अगस्त 02, 2016

कचरा प्रबंधन की नायाब पहल........

शहर को स्वच्छ बनाने की ऐतिहासिक कवायद .........
समाज को एक नया सन्देश............

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट--- कचरा प्रबंधन समय की मांग है. समाज के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों को भी इसमें आगे आना चाहिए. आप सड़क व पुल पुलिया का निर्माण कर ही बदलाव नहीं लाया जा सकता है. कचरा उठाव व उसके प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उक्त बातें सोमवार को शहर के बटराहा स्थित वार्ड नंबर 23 में सीटी बजाओं कूड़ा उठाओं कार्यक्रम का उद्घाटन करते वार्ड पार्षद सिद्धि प्रिया ने कही. पार्षद श्रीमति प्रिया ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी नियमित सड़क व नाला की सफाई कर रहे है. इसके अलावा सिटी ब्वॉयज की सेवा घरों से कूड़ा उठाव के लिए ली जा रही है. जो आमजनों के सहयोग से ही सफल हो सकेगा. 
उन्होंने कहा कि इस अभियान से वार्ड के प्रत्येक घर को जोड़ा जायेगा. ज्ञात हो कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सहरसा के युवाओं ने सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग कर स्वच्छता का संदेश दिया है. इस दौरान शहर के हर वार्ड में सफाई करने का जिम्मा युवाओं ने लिया. इसके लिए शहर  के युवाओं ने सिटी ब्वॉयज नामक समिति का गठन किया. समिति के अध्यक्ष आदित्य आनंद ने जानकारी देते हुए बताया की स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिटी बॉयज के टीम द्वारा मुहल्ले-मुहल्ले में घरेलू कूड़ा -कचरा प्रबंधन का कार्य की शुरुआत की गयी है. टीम द्वारा घरों के कचरे को हटाना,घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया जायेगा. इसी कड़ी में स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए टीम द्वारा बटराहा वार्ड न० 23 में इस अभियान की शुरुआत की गयी है. 
संस्था अध्यक्ष आदित्य सोनू ने युवाओं के इस पहल पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कही की कचरा प्रवंधन समय की समुचित मांग है इससे ना केवल हम अपने पर्यावरण को साफ़ सुथरा रख सकते हैं बल्कि खुद को भी स्वस्थ्य रख सकते हैं. इस मौके पर स्थानीय मनोज कुमार, अशोक गुप्ता, शिव कुमार झा,रामनाथ झा,राघवेन्द्र खां,सुभाष चन्द्र खां,बिमल कान्त मिश्र,बबन झा,अमित भारद्वाज,अरुण साह,बलराम गुप्ता, सुमन यादव, बंटी चौधरी,सदाशिव झा,रिंकू झा, सुनील झा, दिगंबर सिंह सहित संस्था के  मो० अरमान,जय शंकर यादव,संजीव सिंह,अभिषेक प्रिंस,अजीत कुमार,मो सैफ़,जेकेएस मिर्जा,प्रीति सिंह एवं जुगनू कुमारी, अजीत कुमार व अन्य मौजूद थे.

*बिहार अबतक*

*सुपौल -* 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या ।गला मरोड़ कर हत्या की आशंका ।थाना में प्राथमिकी दर्ज । जांच में जुटी पुलिस ।छातापुर थाना क्षेत्र के लालपुर गाँव की घटना ।
*सुपौल-*भाजपा नेता शैयद शहनवाज हुसैन का सुपौल दौरा आज  बाढ़ प्रभावित इलाके का लेंगे जायजा  ।बाद में प्रेस को भी करेंगे संबोधित ।
◆ खगड़िया - अज्ञात बीमारी से महिला समेत 4 की मौत ।6 बीमार ।सभी को सांस लेने में हो रही है  परेशानी ।खगड़िया के वार्ड नं. 26 महादलित टोला की घटना ।
◆ मुजफ्फरपुर- घर के विवाद में वृद्ध विधवा की हत्या ।7 दिनों से घर में थी नजरबंद ।पोता,पौत्र वधू पर हत्या का आरोप ।मोतीपुर के महवल में वारदात ।
◆ समस्तीपुर-नाबालिग लड़की से दुष्कर्म ।आरोपी गिरफ्तार । दलसिंहसराय इलाके में वारदात ।
♂ मुंगेर- वज्रपात से अधेड़ व्यक्ति की मौत,एक महिला झुलसी । हवेलीखड़गपुर के पौकरी गांव में हुआ  हादसा ।
■ जमुई- संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत ।ससुरालवालों पर हत्या का आरोप ।नगर थाना के ढंढ गांव की घटना ।
● समस्तीपुर- पिकअप की टक्कर से बाईक में लगी आग ।एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल । दलसिंहसराय के पगड़ा में एनएच 28 हुआ हादसा ।
★ बेतिया- रामनगर CDPO का ड्राईवर निलंबित ।डीएम लोकेश कुमार सिंह ने की कार्रवाई । आंगनबाड़ी केन्द्रों से वसूली का मामला ।
♂ *बेगूसराय- नयागांव मिडिल स्कूल के हेडमास्टर पर केस ।51 लाख गबन के आरोप में केस । मटिहानी बीईओ ने दर्ज कराया केस*
♂ सीवान-सांसद ओमप्रकाश के रिश्तेदार की मौत ।बस की टक्कर से बाईक सवार युवक बिक्रमा यादव की मौत ।बसंतपुर के लहेजी पुल के पास हुआ हादसा ।
◆ नवादा-वज्रपात से महिला की मौत,4 लोग झुलसे ।खेत में काम करने के दौरान चपेट में आये सभी ।कौआकोल के भलुआही गांव में हुआ  हादसा ।
◆ अररिया-पैनार नदी में 2 बच्चे डूबे ।खेलने के दौरान डूबे बच्चे ।नगर थाना के वार्ड नं.11 की घटना ।
■ रोहतास-सड़क हादसे में घायल पॉलिटेक्निक की छात्रा की मौत । दिनारा बाजार बोलेरो और बाईक की टक्कर में हुआ था हादसा ।
★ बांका- करंट लगने से युवक की मौत,दूसरा घायल ।टूटे बिजली तार की चपेट में आए दो भाई ।आनंदपुर ओपी के फूलजोरा में हुआ हादसा ।
★ गया-दो अपराधियों ने हथियार के बल पर ऑटो की लूट की ।ड्राईवर के साथ की मारपीट ।गुरुआ के कुनौल गांव के पास लूट ।
★ कटिहार- नदी में डूबकर बच्चे की मौत ।प्राणपुर के मचोला गांव की घटना ।
★ पूर्वी चंपारण-  पानी भरे गड्ढे में डूबकर स्कूली छात्र की मौत ।कुंडवा चैनपुर के गुरहनवां हॉल्ट के पास हुआ हादसा ।

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺


🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनांक-   02 अगस्त 2016
दिन - मंगलवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - दक्षिणायन
गोल - उत्तर
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  अमावास्या
नक्षत्र - पुष्य
योग - सिद्धि
करण- चतुरघ्न
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌺🌻भौमावती अमावास्या व्रत🌻🌺
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम वेदों की शिक्षा अपने पूत्र मरीच को दिया ।
🌚  राहुकाल-  दिन के  03:00 से 04:30 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
    ईमानदारी के प्रति सघन आस्था व उसका अनुपालन जहां स्वयं की आत्मा के लिए कल्याणकारी है वहीं यह सामाजिक व्यवस्था को भी स्वस्थ बनाने वाला होता है ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

डॉ० ब्रजेश की गाड़ी पर गोली चली या नहीं, सहरसा पुलिस से ज्यादा गंभीर हैं मीडियाकर्मी..

मीडियाकर्मी भी अनुसंधान में हैं जुटे हुए..
कहीं डॉक्टर ब्रजेश हथियार के लायसेंस लेने की गरज से तो साजिश नहीं कर रहे.....

कई मामलों में खामोश रहने वाले ये मीडियाकर्मी,  
ना जाने क्या तलाशने निकले हैं और फिर किस मकसद से.

मुकेश कुमार सिंह की दो टूक---- बीते 26 जुलाई की रात में सदर थाना से महज सौ मीटर दूर महिला कॉलेज के समीप डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह की गाड़ी पर गोली चली । हांलांकि डॉक्टर ब्रजेश ने पुलिस को दिए आवेदन में यह बताया है की घटना के समय जब आवाज हुयी थी, तो उन्हें लगा था की गाड़ी की टायर फटी है लेकिन ड्राईवर द्वारा सामने छेद देखने और अन्य मित्रों के द्वारा समझाने पर डॉक्टर ब्रजेश को लगा की गोली ही चली है । 
चूँकि अब मामला थाना में दर्ज है और पुलिस अनुसंधान में जुटी हुयी है ।साथ ही,पटना से FSL की टीम भी आकर जांच में जुट चुकी है ।ऐसे में आमलोगों के बीच यह हवा बननी की डॉक्टर ब्रजेश सोची समझी चाल के तहत यह खेल खेल रहे हैं, हमारी समझ से जायज नहीं है । मीडियाकर्मियों को धैर्य रखना चाहिए की आखिर पुलिस की जांच में क्या कुछ निकलकर आता है ? वैसे कुछ समझदार लोग और पुलिस अधिकारी भी कह रहे हैं की घटनास्थल पर कई फुटकर दुकानदार हैं जिन्होनें घटना के समय किसी भी तरह की आवाज सुनने की तकसीद नहीं की है ।

यह जांच में पुलिस के लिए एक अहम् हथियार साबित हो सकता है, हमें इससे कोई गुरेज नहीं है ।लेकिन दिनदहाड़े शहर और आसपास के कई इलाके में ह्त्या जैसी वारदात हुयी है । क्या उन मामलों में पुलिस को आजतक कोई चश्मदीद गवाह मिला है, जिसने यह जानकारी दी हो की घटना घटी है और उसने अपनी आँखों के सामने घटना होते देखा है । जहां तक हमारी समझ जाती है,आजतक कोई भी शख्स पुलिसिया मामले में अपनी गर्दन फंसाना नहीं चाहता है । वैसे सुस्ती और बिना मजबूत सूचना तंत्र के हवा में तीर चलाने वाली और मौके की नजाकत को देखकर अपनी जांच आगे बढ़ाने वाली सहरसा पुलिस कब कौन सा गुल खिला दे कहना नामुमकिन है ।

क्या डॉक्टर ब्रजेश की गाड़ी पर गोली नहीं चली ?

देखिये अब यह मसला पुलिस के वैज्ञानिक अनुसंधान तक पहुँच चुका है ।वैसे सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह ऐसे मामले में रपट तक नहीं लिखते हैं और अपने मुंह से मामले का पटाक्षेप कर डालते हैं ।सहरसा के पुलिस कप्तान अश्वनी कुमार कहीं से भी पुलिस कप्तान नजर नहीं आते हैं । कहते हैं की पुलिस का आधा काम उनकी शारीरिक भाषा से ही होता है लेकिन एसपी साहब की सेहत आमलोगों से बिल्कुल हटके है । मसला यह है की कयासों का बाजार गर्म है की डॉक्टर ब्रजेश ने हथियार के लायसेंस लेने और गार्ड की सुविधा लेने के लिए मनगढ़ंत तमाशा खड़ा किया है ।

अब इस मसले का पुलिस वाले से ज्यादा कुछ मीडियाकर्मी अनुसंधान कर रहे हैं । हम मीडियाकर्मी को कतई कोई सलाह देना नहीं चाहते, वह इसलिए की मीडिया में अब ऐसे--ऐसे लोग आ रहे हैं जिन्हें किसी तरह का रोजगार नहीं मिला । अब वे इस पाक धंधे में आकर जादू दिखाने की जुगत कर रहे हैं । डॉक्टर ब्रजेश से मैंने भी बात की और उनसे सच जानना चाहा । उन्होनें साफ़ लहजे में कहा की घटना के समय वे मामले की कोई गंभीरता नहीं समझ पाये थे । बाद में मित्रों और घरवाले की सलाह पर वे पुलिस के पास गए । हांलांकि पहली बार पुलिस अधिकारी ने उन्हें बेहद हल्के में लिया और मामले को बेहद हल्का साबित करने की कोशिश की ।डॉक्टर ब्रजेश ने आगे यह भी जानकारी दी की You have 2 missed call(s) from +919060773449. last call: 27-07-2016 06:35. You have 3 missed call(s) from +919060773449. last call: 28-07-2016 07:35.
ये मिस्ड कॉल वाला वही नम्बर है जिससे डॉक्टर ब्रजेश से कुछ माह पूर्व 25 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी ।डॉक्टर ब्रजेश ने इस बाबत भी पुलिस अधिकारी को लिखित जानकारी दे दी है ।
हमारी समझ से किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए । डॉक्टर्स अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट होते हैं ।वैसे बहुतों डॉक्टर्स ऐसे भी हैं जो यमराज की भूमिका में हैं ।पुलिस जांच जारी है ।ऐसे में हमें थोड़ा इन्तजार करना चाहिए की जांच का क्या फलाफल निकलता है ।वैसे डॉक्टर ब्रजेश जिस परिवार से आते हैं और उनका पैतृक गाँव भी करीब में ही है,ऐसे में हथियार का लायसेंस लेना उनकी महती जरुरत कहीं से भी नहीं लगती है ।आखिर में हम यही कहेंगे की इस मामले का पटाक्षेप अतिशीघ्र होगा,तबतक हमें थोड़ा इन्तजार करना चाहिए ।

अगस्त 01, 2016

✍🏻 *बिहार अबतक*✍🏻

◆ पटना- इंटर टॉपर्स घोटाला मामले में रूबी राय को मिली जमानत । सिविल कोर्ट ने दी जमानत ।
♀ पटना- पूमरे के COM बी डी राय को मिला अतिरिक्त प्रभार ।पूर्व मध्य रेल के CCM का प्रभार भी सौपा गया बी डी राय को ।
■ गया- 586 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 3 गिरफ्तार ।2 ऑटो जब्त ।गया-फतेहपुर मार्ग पर हुयी कार्रवाई ।मुफस्सिल पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
◆ पटना- पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला ख़ाली करना पड़ेगा ।सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का असर ।बिहार में भी पांच पूर्व CM के पास है बंगला ।
● पटना- विधान परिषद की कार्यवाही शुरू ।कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी का हंगामा ।
♂ जमुई- नक्सलियों ने जेसीबी, ट्रैक्टर में लगायी आग ।सड़क निर्माण में लगा था वाहन ।चरका पत्थर के मैना पत्थर इलाके की घटना ।
● अरवल- कुर्था प्रखंड के 5 पंचायत सचिवों पर केस दर्ज ।बीईओ ने दर्ज कराया केस ।शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी का आरोप ।
◆ समस्तीपुर- स्वर्ण कारोबारी हत्या मामले में केस दर्ज ।परिजनों के बयान पर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज ।
★ सीवान- मंडल कारा अधीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी ।डिप्टी जेलर ने दर्ज करायी प्राथमिकी ।ड्यूटी के दौरान धमकाने,अभद्र व्यवहार करने का आरोप ।
♀ पटना- राजद विधायक ललित यादव का बयान शराबबंदी विधेयक के साथ खड़ा रहेगा राजद ।पार्टी के व्हिप का करेंगे पालन- ललित ।
● पटना-नए शराबबंदी विधेयक का विरोध करेगी लोजपा ।लोजपा विधायक राजू तिवारी का बयान ""सदन में विधेयक का करेंगे विरोध"" ।
● पटना- रालोसपा विधायक ललन पासवान का बयान "'नया शराबबंदी विधेयक तालिबानी फरमान"" । रालोसपा सदन में करेगी विरोध । सीएम नीतीश करें संशोधन ।
★ पटना-नए शराबबंदी विधेयक का विरोध करेगी RLSP ।रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर का बयान-- नए विधेयक में कुछ संशोधन करना जरुरी ।
◆ पटना- राजा बाजार में ऑटो ड्राइवरों ने सड़क किया जाम ।ऑटो ड्राईवर की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन ।
◆ *पटना-कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का बयान---नए शराबबंदी विधेयक का समर्थन करेगी कांग्रेस ।कांग्रेस ने विधायकों के लिए जारी किया व्हीप ।*
◆ रोहतास- रिटायर्ड दारोगा से 40 हजार रूपए की लूट ।बाईक सवार 2 अपराधियों ने की लूट ।संझौली के सिकटी गांव के पास की घटना ।
◆ गया- डायरिया से पीड़ित एक महादलित महिला की मौत ।कई लोग डायरिया की चपेट में ।निजी अस्पताल में भर्ती ।परैया के इटवां गांव का मामला ।
◆ पटना- विधानसभा में बिहार भूमि सुधार (संशोधन) विधेयक 2016 पेश ।मंत्री मदन मोहन झा ने सदन की सहमति के लिए पेश किया विधेयक ।
♂ अररिया- मछली कारोबारी से 32 हजार रुपये की लूट ।जौकीहाट के फैक्टी चौक के पास वारदात ।
◆ शेखपुरा- वज्रपात से एक युवती की मौत ।कटार के मैपर गांव में हुआ  हादसा ।
★ पटना - विस अध्यक्ष से RLSP विधायक ललन पासवान ने पूछा सवाल ""उपद्रवी तत्वों की करतूत के लिए विस अध्यक्ष जाएंगे जेल"'।
♀ पटना -विधानसभा में बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद विधेयक 2016 पर चर्चा ।विधेयक पर जनमत जानने का विपक्ष का प्रस्ताव सदन में गिरा ।
● *पटना - शराबबंदी विधेयक पर विधानसभा में चर्चा ।ये काला कानून है- नंदकिशोर यादव ।एक की सजा पूरे परिवार को देना ठीक नहीं- नंदकिशोर ।*
◆ हाजीपुर - MLC टुन्ना पांडेय की जमानत याचिका खारिज ।पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज ।
♂ *पटना शराबबंदी विधेयक पर नीतीश-नंदकिशोर में बहस ।नीतीश ने कहा था की थाने का भ्रष्टाचार नहीं रोक सकता-नंदकिशोर ।मैंने कभी ऐसा नहीं कहा-नीतीश ।*

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।