मई 12, 2016

बेमौसम की बारिश से शहर हुआ नरक में तब्दील.......


सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट: यूँ तो बरसात के मौसम में बारिश हर साल बिहार की राजधानी पटना के साथ--साथ झारखण्ड की राजधानी रांची के नगर निगम के तमाम इंतजामों की पोल खोलकर रख देती है लेकिन आज हम आपको बेमौसम की एक बारिश में सहरसा का नजारा दिखा रहे हैं.
एक तो पहले से ही यह जिला हर साल कोसी के कहर को झेलता है. इस जिले के कई इलाके ऐसे हैं जो हर साल बाढ़ की चपेट में आकर डूबते और तरते हैं. लेकिन इससे इतर बीती रात महज कुछ लम्हों की झमाझम बारिश में सहरसा जिला मुख्यालय के लगभग तमाम सड़कों से लेकर मुहल्ले तक में सिर्फ पानी ही पानी का नजारा है. चहुँदिश बाढ़ का मंजर है.सड़कों पर पानी है तो लोगों के घरों में भी पानी है.इस शहर को बारिश ने अपनी धमक से ना केवल पानी से तर कर दिया है बल्कि शहर को नरक में तब्दील करके रख दिया है. 

बेमौसम की इस बारिश से सहरसा की लगभग तमाम जगहें पानी से तर हैं.शहर का चप्पा--चप्पा पानी--पानी है.शहर के तमाम मुहल्ले मसलन गौतम नगर, गंगजला, बटराहा, कायस्थ टोला, हटियागाछी सहरसा बस्ती,भवानीनगर,संतनगर,न्यू कोलोनी,रिफ्यूजी कोलोनी सहित तक़रीबन डेढ़ दर्जन मोहल्ले बारिश के पानी से इसकदर लबालब हैं गोया बाढ़ का कहर हो. बानगी भर को सहरसा टाईम्स के चीफ एडीटर मुकेश कुमार सिंह ने गौतम नगर मोहल्ले का जो ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के ठीक सामने का जायजा लिया और लोगों की पीड़ा सुनी।  गौतम नगर सहरसा का सबसे महत्व्पूर्ण मोहल्ला है जिधर से जिला सह प्रमंडल के सभी आलाधिकारी गुजरते हैं।
 इस मसले पर हमने जिम्मेवार अधिकारी से जबाब--तलब करना चाहा लेकिन वे अभी पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं का हवाला देकर हमें कोई ठोस जबाब नहीं दे रहे हैं.बिना मौसम की बारिश से जे जब आमजन हलकान और परेशान हैं,तो इस बात का सहज अनुमान लगाया जा सकता है की बारिश के मौसम में इस इलाके के लोगों की मुसीबत निश्चित रूप से बढ़ने वाली है.
कोसी के कहर के साथ सहरसा वासी बारिश का कहर भी झेलने को मजबूर हैं.जाहिर तौर पर इस इलाके के लोगों को कुदरत के कहर के साथ--साथ सरकारी लापरवाही का जुल्म भी सहना पर रहा है.इन्हें ना जाने इस मुसीबत से कब और कैसे निजात मिलेगी.

माँ और बेटे की अर्थी एक साथ...........

सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट :- सलखुआ प्रखंड के कोपरिया पंचायत के कोपरिया रजक टोला में मंगलवार की रात सोए अवस्था में माँ और बेटे को सर्प दंस से मौत हो गई. 
गौरतलब है कि कोपरिया निवासी हिरेन्द्र रजक की 38 वर्षीय पत्नी मीरा देवी एवं 15 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को मंगलवार की रात एक विषैले सांप ने एक साथ डस लिया. माँ को परिजनो ने आनन फानन में सलखुआ अस्पताल ले गया जहां चिकित्यसक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मीरा देवी गांव के नव प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला में रसोईया का कार्य कर परिवार का भरण पोषण व बच्चे की पढ़ाई करा रहे थे. 
वहीं पुत्र राजीव को सर्प ने जो डसा तो परिजन को पता नहीं चल सका और सुबह होने पर उक्त बालक की भी मौत हो गई. घटना से परिजन व गांव में मातम छा गई. एक साथ माँ बेटे की अर्थी उठने से पूरा गांव वासी का आॅखे नम होते रहे. जाहिर तौर से कोसी के इस इलाके में गरीबी, बेरोजगारी दानवीय रूप से असहाय लोगों को निगलने के लिए हमेसा मुंह फारे रहती है. कभी बाढ़ तो कभी बज्रपात तो कभी सर्प डस तो कभी असाध्य रोग (पानी के कारण) से इस क्षेत्र लोग असमय काल के गाल में समां रहे है.  

मई 10, 2016

आखिर कब होगी, बिना "दहेज" की शादी....

मो० अजहर उद्दीन के कलम से--- देश में दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए कितने कानून बने लेकिन अब-तक एक भी सरजमी पे कामयाब होते नहीं दिख रहा है.
आये दिनों देहज के कारण सुसराल वाले लड़की को प्रतारित करने के साथ-साथ उसके जान से भी खेल जाते है.जो दहेज प्रथा को रोकने के लिए कानून बनी है उसकी पूरी तरह से पोल खोल रही है.लेकिन इसके विपरीत वर्तमान समय में समाज का जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा है.वो काफी दुःखद है.फिलवक्त समाज में प्रेम-प्रसंग का मामला काफी तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है.जो बेहतर समाज के निर्माण में काफी परेशानी बन के सामने आ रही है.जो लव मैरज के नाम से भी सुर्खियों में है.लगता है विवाह की इसी पद्धति से दहेज प्रथा पे अंकुश लग पायेगा.लेकिन ये समाजिक स्तर से गलत है।हर पिता का अरमान होता है की हमारी बेटी के हाथों में भी मेहन्दी लगे और वो डोली में बैठ सुसराल को जाय.लेकिन कई सुसराल में बिन दहेज लाये दुल्हन को मौत के घाट तक उतारा जाता है.एे खुदा अब तू ही हर लोगो को सही सोच से नवाज ताकि किसी गरीब की बेटी के हाथों में भी मेहन्दी लग सके।

मई 07, 2016

जहर का कहर ....


मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट---- पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने आज अपनी दो मासूम बेटियों के साथ जहर खा लिया ।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जहां महिला की मौत हो गयी है वहीं दोनों मासूम बेटियां एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है । नर्सिंग होम में भर्ती दोनों बच्चियों की स्थिति बेहद नाजुक है ।पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुयी है ।घटना सौर बाजार थाना के रौता गाँव की है ।मृतिका का पति पुलिस के डर से फरार है। 
सदर अस्पताल में पड़ी यह लाश डेजी देवी की है । पारिवारिक कलह से तंग आकर इसने गेंहूँ में डालने वाली दवा सल्फास ना केवल खुद खा लिया बल्कि अपनी तीन वर्षीय और पांच वर्षीय बेटियों को भी खिला दिया ।सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डेजी देवी की मौत हो गयी । दोनों बच्ची भी सदर अस्पताल में ही भर्ती थी लेकिन पत्नी की मौत से डरा पति पवन यादव दोनों बच्चियों को लेकर अस्पताल से भाग निकला ।
लेकिन ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पवन से छीनकर उसे गायत्री नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया है,जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक है। 
पुलिस के अधिकारी भी घटना की वजह पारिवारिक कलह बताते हुए आगे जांच और कार्रवाई की बात कर रहे हैं ।नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश कुमार सिंह की मानें तो वे अपनी तरफ से दोनों बच्ची को बचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें बचा पाना बेहद मुश्किल है । गरीबी,मुफलिसी,बेकारी और फटेहाली ।वजह आखिर जो भी हो लेकिन पारिवारिक कलह और रोज की कीच--कीच ने एक महिला को इतना परेशान किया की उसने अपनी जान तो गंवा ही दी,अपनी दो बच्चियों की जान लेने की भी पुरजोर कोशिश की ।बड़ा सवाल यह है की किसी भी कलह से निजात पाने की जगह लोग अपनी जान क्यों गंवा देते हैं।जीते जी समस्या का समाधान मिल बैठकर क्यों नहीं तलाशते हैं । हमारी समझ से जान देना किसी समस्या का समाधान नहीं है ।

मई 03, 2016

सहरसा में सीएम के जलवे............

मुकेश कुमार सिंह की कलम से:- अपने एक दिवसीय दौरे पर सुबह साढ़े नौ बजे सहरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले सहरसा स्टेडियम परिसर में जीविका स्व्यं सहायता समूह की महिलाओं को शराबबंदी को लेकर ना केवल संबोधित किया बल्कि उनके द्वारा बनाये गए सामानों को भी करीने से देखा ।अपने भाषण में नीतीश कुमार ने शराबबंदी को जहां सामाजिक परिवर्तन के लिए आवश्यक बताया वहीं मंच पर खुद नीतीश और उनके मंत्री सोते दिखे जो इतने गंभीर विषय को हल्का बना रहा था ।इस कार्यक्रम के अलावे नीतीश कुमार ने दो अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत किया। 
सबसे पहले देखिये सहरसा स्टेडियम में पांडाल के नीचे बैठी जीविका से जुड़ी स्व्यंसेवी समूह की महिलाओं के इस जत्थे को ।कोसी प्रमंडल के तीन जिले मधेपुरा,सुपौल और सहरसा जिले की ये सारी महिलायें हैं ।इन महिलाओं के द्वारा निर्मित सामानों को पहले मुख्यमंत्री ने गंभीरता से देखा और परखा ।स्टेडियम परिसर में स्टॉल बने थे,जहां मुख्यमंत्री ने घूम--घूमकर जायजा लिए ।इसके बाद मुख्यमंत्री मंचासीन हुए ।नीतीश के साथ वित्त सह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव,आपदा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉक्टर अब्दुल गफूर भी थे ।मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का आगाज किया ।
मंच पर सहरसा टाईम्स की एक्सक्लूसिव तस्वीर को देखिये ।खुद मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गहरी नींद में है ।लग रहा है है की वे सभा स्थल की जगह अपने दीवाने ख़ास पर मौजूद हैं और नींद के मजे लूट रहे हैं ।
ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव भी मुख्यमंत्री का भरपूर सहयोग दे रहे थे और वे भी मंच पर ही नींद का भरपूर आनंद ले रहे थे ।चूँकि शराबबंदी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा था,लिहाजा विषय बेहद गंभीर था ।
ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री का मंच पर सोना,कहीं से भी जायज नहीं कहा जा सकता है ।इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा की शराबबंदी महज एक साधारण सरकारी फैसला नहीं है ।समाज में परिवर्तन के लिए उन्होनें यह फैसला लिया है और परिवर्तन शुरू है ।उन्होनें मजाकिया लहजे में कहा की कुछ अंग्रेजी दा लोग कहते हैं की उनके खाने--पीने का अधिकार हम छीन रहे हैं ।उन्होनें इसलिए कठोर कानून बनाया है की कानून को कठोर होना ही चाहिए ।उन्होनें संविधान का हवाला देते हुए कहा की संविधान में यह लिखा हुआ है की राज्य सरकार यह तय करे की राज्य में शराब पीना है या नहीं ।
सर्वोच्च न्यायालय का भी इस दिशा में शख्त निर्देश है । उन्होनें आगे कहा की झारखण्ड में भी जल्द शराबबंदी लागू होगी ।यही नहीं यूपी,बंगाल सहित पुरे देश में एक दिन शराबबंदी होगी ।और जब शराबबंदी हो जायेगी,तो फिर शराब आएगी कहाँ से ।नीतीश कुमार इस सभा में ग्यारह बजे आये और सवा बजे तक यहां रहे ।इस कार्यक्रम के बाद वे डेढ़ बजे से विकास भवन में जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की ।शाम चार बजे से प्रमंडलीय सभागार में वे प्रमंडल के सभी बड़े अधिकारियों के साथ उन्होनें समीक्षा बैठक की जिसमें सरकार के सात निष्चय को लेकर कई महत्व्पूर्ण टिप्स दिए। 
जीविका से जुड़ी महिलायें काफी खुश हैं और संकल्प के साथ कह रही हैं की पुरे राज्य में घूम--घूमकर शराबबंदी को पूरी तरह से धरातल पर उतार कर रहेंगी ।आने वाले दिनों में शराब पूरी तरह से बिहार से बाहर होकर रहेगा ।
मुख्यमंत्री का संकल्प और महिलाओं के बीच उनका अनुभव बांटना निश्चित रूप से आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा । लेकिन मंच पर नीतीश के साथ--साथ उनके मंत्री का इस तरह से सोना,कई जलते हुए सवाल जरूर छोड़ गए हैं ।

फिर उमड़ी भक्तों की भीड़, निकली कलश यात्रा ..

मो०अजहर उद्दीन की रिपोर्ट : धर्मो में आस्था रखने वाले लोगो की भीड़ उमरती जा रही है सहरसा के सड़कों पे आज विश्व कल्याणर्थ भगैत भगैत महासम्मेलन के द्वारा विराट कलश शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमे हजारों भगतों ने हिस्सा लिया. ये महासम्मेलन का आयोजन शिव मंदिर क्षेत्र, धर्मनगरी बटराहा में  03 मई से 06 मई तक होने जा रहा है. धर्मो में आस्था रखने वाले लोग इस महासम्मेलन में कई जिलों से आ रहे है. 

अप्रैल 30, 2016

सहरसा बंद रहा एतिहासिक ....


 सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट----जन अधिकार पार्टी द्वारा आज सहरसा बंद का व्यापक असर रहा ।सुबह से ही बाजार की सारी दुकानें स्वस्फूर्त बंद रही ।बिहार में बढ़ते अपराध और सहरसा में लगातार हो रही हत्याओं से आहत और बौखलाए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता आज अहले सुबह से ही सड़कों पर ना केवल उतरे थे बल्कि जगह--जगह जाम लगाकर यातायातको भी बाधित कर दिया था ।
ये कार्यकर्ता आगजनी कर पुलिस--प्रशासन के अधिकारी सहित राज्य की सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे । इस बंदी को सफल बनाने के लिए दिन के दो बजे तक सांसद पप्पू यादव खुद कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में घूम--घूमकर सरकार के खिलाफ ना केवल नारेबाजी कर रहे थे बल्कि जीभर के सरकार को कोस भी रहे थे ।
यह बंदी निसंदेह एक ऐतिहासिक बंदी थी जिसमें बाजार की सारी दुकानें दिनभर बंद रहीं ।इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा की आगामी 3 मई को नीतीश कुमार सहरसा आने से पहले राजद नेता के हत्यारे की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करें ।वे विकास की बात बाद में करें,पहले यह तय करें की अपराधी कैसे दण्डित होंगे और अपराध पर कैसे लगाम लगेगा । अगर आगे अपराध पर लगाम नहीं लगा तो पहले कोसी,फिर पूरा बिहार बंद होगा ।उससे भी बात नहीं बनी तो आगे लोकसभा की कार्यवाही भी बंद होगी ।नीतीश--लालू पर पप्पू जमकर बरसे और कहा की दोनों अपने दामन में ठीक से झांके,तभी बिहार का भला होगा।वैसे यह राज्य अपराधियों के हवाले होता दिख रहा है।

बढ़ते अपराध और हत्याओं के विरोध में जाप का आज सहरसा बन्द


सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट:- सहरसा में लगातार बढते अपराध और हत्या की बढती वारदातों के विरोध में आज जनअधिकार पार्टी ने सहरसा बंद कराया है. सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पार्टी के मुखिया सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर की लोगों से सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.
गौरतलब है कि 16 अप्रैल को युवा राजद अध्यक्ष श्याम सुन्दर तांती की हत्या कर दी गई थी उसके बाद पुनः 27 अप्रेल को राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और सिहौल पंचायत के चर्चित निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके विरोध में जाप ने आज सहरसा बन्द कराया.

अप्रैल 29, 2016

ब्रेथ एनेलाइजर से (पियक्करों की) जाँच....

मुकेश कुमार सिंह की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट----- सरकार के बिहार में पूर्ण शराबबंदी के फैसले को पलीता ना लगे,इसके लिए अधिकारी भी कमर कसकर समर में उतर चुके हैं । पुलिस अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और उत्पाद विभाग के अधिकारी उन जगहों पर ब्रेथ इन्लाइजर लेकर घूम रहे हैं जहां शराबियों के होने की संभावना है ।इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में सहरसा स्टेशन पर घंटों यात्रियों की जांच की गयी । हांलांकि इस जांच में एक भी शराबी नहीं पकड़ा गया लेकिन अधिकारी इस तरह के रोजाना के अभियान चलाने और बिहार को हर हाल में शराब मुक्त राज्य बनाने के दावे कर रहे हैं ।
देखिये सहरसा स्टेशन पर शराबियों पर नकेल कसने की कवायद का एक्सक्लूसिव नजारा ।उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन यादव,जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश सिंह और साथ में जवानों की टोली किस तरह से सहरसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच नयी ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से कर रहे हैं ।ट्रेन के भीतर भी घुसकर यह जांच की जा रही है ।लोग इस मशीन में फूंक लगा रहे हैं । इससे यह पता किया जा रहा है की किसी ने शराब तो नहीं पी रखी है ।
इस ख़ास अभियान का सहरसा टाईम्स के चीफ एडिटर मुकेश कुमार सिंह ने एक्सक्लूसिव जायजा लिया और उत्पाद अधीक्षक से खास बातचीत भी की ।उत्पाद अधीक्षक ने कहा की यह अभियान रोजाना चलेगा लेकिन जगह बदल--बदल कर । ऐसी तमाम जगहों पर इस मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा,जहां शराबियों की होने की संभावना होती है ।इस अभियान के द्वारा कोसी--सीमांचल सहित बिहार को वे शराब मुक्त राज्य बनाकर रहेंगे ।

अप्रैल 28, 2016

राजद नेता की ह्त्या .....

मुकेश कुमार सिंह की कलम से :- आज दिन--दहाड़े अपराधियों ने राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मुखिया की गोली मारकर ह्त्या कर दी । बाईक सवार चार अपराधियों ने राजद नेता को घर से बुलाकर बीच सड़क पर चार गोली मारी ।स्थानीय लोगों ने जख्मी मुखिया को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया लेकिन उनकी मौत रास्ते में ही गयी । इस मामले में पुलिस के अधिकारी बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्त में लेने का दावा कर रहे हैं । मृतक नेता दो बार लगातार सत्तर कटैया प्रखंड के सिहौल पंचायत के मुखिया थे और इस बार भी मुखिया प्रत्यासी थे ।सत्तर कटैया प्रखंड में 22 मई को चुनाव होना है ।इस ह्त्या से पुरे इलाकें सनसनी और दहशत का माहौल है ।

राजद के वरिष्ठ नेता और सिहौल के निवर्तमान मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रत्यासी अनिल कुमार मुखिया को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी ।घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक प्रत्यासी को अपराधियों ने पहले फोन कर के घर से सड़क की तरफ बुलाया और नजदीक से उन्हें गोली मार दी ।चार की संख्यां में बाईक से आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है ।हांलांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर जहां लाश को उनके परिजनों को सौंप दिया है,वहीं अपनी तफ्तीश तेज कर दी है ।अभी तक मृतक के परिजन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है ।दिन--दहाड़े हुयी इस घटना से इलाके में ना केवल सनसनी फैली हुयी है बल्कि लोग काफी मर्माहत भी हैं । मृतक अनिल कुमार मुखिया इलाके में काफी लोकप्रिय थे ।अब पुलिस किस तरह से अपराधियों को दबोचने में कामयाब होती है,यह आगे देखना होगा लेकिन दिन--दहाड़े हुयी इस घटना से इतना तो साफ़ है की अपराधियों के ना केवल पौ बारह हैं बल्कि अपराधियों की इस इलाके में समानान्तर सरकार चल रही है ।बताना लाजिमी है की इसी माह 16 अप्रैल की रात में युवा राजद के जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर तांती की अपराधियों ने गोली मारकर ह्त्या कर दी थी ।हांलांकि उस मामले में पुलिस ने हत्यारे को दबोचने में कामयाबी जरूर पायी है ।इस घटना को लेकर मृतक के रिस्तेदार जहां जानकारी दे रहे हैं वहीं क्षेत्रीय राजद नेता इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।पुलिस के अधिकारी बहुत जल्द अपराधियों को दबोचने का दावा कर रहे हैं ।
एक महीने की भीतर राजद के दो कद्दावर नेताओं की हत्या से पुरे जिले में सनसनी है ।क्या राजनीतिक हत्याओं का यह सिलसिला तो नहीं ।सत्तासीनों से लेकर पुलिस के अधिकारी कुछ भी खोलकर नहीं बोल रहे हैं लेकिन इनदोनों हत्याओं ने कई सवाल एक साथ खड़े किये हैं जिसका वक्त रहते जबाब तलाशना बेहद जरुरी है 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।