मई 31, 2012

भारत बंदी में शरद यादव गिरफ्तार

                      EXCLUSIVE REPORT  

शरद यादव, दिनेश चन्द्र यादव, आलोक रंजन,
केंद्र सरकार द्वारा मंहगाई प़र लगाम नहीं रख पाने से नाराज NDA सहित अन्य विरोधी पार्टियों द्वारा आज का भारत बन्द कार्यक्रम सहरसा में पूरी तरह से ना केवल सफल रहा बल्कि काफी प्रभावशाली भी रहा.अहले सुबह से ही NDA कार्यकर्ता सहित वामदल के कार्यकर्ता शहर के विभिन्य इलाकों में घूम--घमकर ना केवल दुकानें बन्द कराते रहे बल्कि मुख्य मार्गों को जाम कर सड़क यातायात को भी पूरी तरह से ठप्प कर दिया.यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने जहां सहरसा जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन,कचहरी ढाला,गंगजला चौक ढाला प़र ट्रेन को रोका वहीँ सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन प़र राजरानी और कोशी एक्सप्रेस को घंटों रोके रखा.इस बन्द की सबसे ख़ास बात यह रही की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव खुद सहरसा बाजार बन्द कराने निकले जिन्हें दिन के करीब साढ़े दस बजे शंकर चौक प़र पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया.शरद के साथ खगड़िया के जदयू सांसद दिनेश चन्द्र यादव,सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन,सोनवर्षा राज के जदयू विधायक सह बिहार विधान सभा में जदयू के सचेतक रत्नेश सदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने इसके अलावे सैंकड़ों जदयू और भाजपा कार्यकर्ता सहित वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया.शरद यादव सहित गिरफ्तार खगड़िया के जदयू सांसद दिनेश चन्द्र यादव,सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन,सोनवर्षा राज के जदयू विधायक सह बिहार विधान सभा में जदयू के सचेतक रत्नेश सदा को लेकर पुलिस सदर थाने आई.शरद थाने में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक रहे.शरद को थाने से फिर अधिकारी सहरसा अतिथि गृह स्थित वक्ती तौर पर बनाए गए केम्प जेल लेकर गए जहां उन्हें शाम तक हिरासत में रखा जाएगा.इस बंद के मौके पर शरद ने कहा की भारत बंद यूँ ही नहीं होता है.केंद्र सरकार से आमलोग आज हलकान--परेशान और पूरी तरह से त्रस्त है.लोग आज पुरे भारत में एक साथ सड़क प़र उतरकर अपना विरोध जता रहे हैं.लोगों की यह लामबंदी केंद्र सरकार के खात्मे का संकेत है

हैवानियत की इंतहा

खीरा तोड़ने के सवाल प़र नंगा नाच
सदर थाना के गोबरगढ़ा गाँव में बीते कल दोपहर बाद हैवानियत का ऐसा नंगा नाच हुआ जिससे ना केवल इंसानियत का सीना चाक हुआ बल्कि आदमी किसी भी हद तक गिर सकता है इसका खुल्लम--खुल्ला इंजहार भी हुआ.महज एक खीरा तोड़ने के सवाल प़र एक ही परिवार के तीन लोगों ने मिलकर एक 12 वर्षीय मासूम पिंटू को पहले तो बेरहमी से पीटा लेकिन जब उससे भी उनलोगों का जी नहीं भरा तो बिजली करेंट लगाकर उसकी इहलीला खत्म करने की कोशिशि की.भला हो उस मासूम के कुछ दोस्तों का जिसने उस मासूम के परिजनों को इस बात की फ़ौरन इतल्ला कर दी.पहले बच्चे के पिता दौड़े--दौड़े पहुंचे,फिर पीठ पीछे चाचा भी पहुंचे.आतातायियों ने मासूम पिंटू को तो छोड़ दिया लेकिन इस दौरान फरसे से हमला कर पिंटू के चाचा को भी जख्मी कर दिया.पूरे गाँव में कोहराम मच गया.जख्मी मासूम और उसके चाचा को लेकर गाँव के लोग सदर अस्पताल लेकर आये जहां दोनों का इलाज हो रहा है.अब हद की इंतहा यहाँ प़र भी देखिये.सदर थाना को इस घटना की सूचना करीब चार बजे शाम में दी गयी लेकिन कुछ फलांग प़र ही स्थित थाने से पुलिसवाले साढ़े नौ बजे रात में पीड़ित का बयान लेने पहुँचे.इस दौरान मासूम पिंटू अस्पताल परिसर के मैदान में पडा रहा और लोगों के हुजूम के साथ एक पुलिसवाला भी बेशर्मी से महज तमाशा भर देखता रहा.पुलिस के रवैये से आगे की जांच किस कदर होगी कुछ अनुमान तो लगाया ही जा सकता है.फिलवक्त इस मामले ने इलाके में ना केवल सनसनी फैलाकर रख दी है बल्कि यह भी सोचने को मजबूर कर दिया है की आदमी इस हद तक भी गिर सकता है.बाबूजी धीरे चलना,बड़े धोखे हैं इस राह में.    
                                                       वीडियो देखे
                                                 http://youtu.be/HJJjcHGtl30

मई 30, 2012

Answer Key of SBI Clerk Exam 27-05-2012

CAREER SPECIAL

State Bank of India, SBI will conduct written test for SBI Clerk Recruitment on 27th May 2012 for recruitment of clerks at 10000 posts. SBI will conduct the clerk exam across the nation at various centers and a huge number of candidates are expected to take part in this exam.
We will update you with the answer key of SBI Clerk Recruitment Test conducted on 27th May 2012. We will also provide cut-off marks, and solutions to all the sets of question papers of SBI Clerk Exam alongwith the SBI Clerk Written Exam Answer Key 2012.
SBI Clerk Recruitment Test Answer Key 27th May 2012-soon


SBI G.A. ANSWER KEY MONRNING SHIFT  27-05
THIS LINK
http://www.ibpsexam.in/general-awarness-21/sbi-clerical-assistants-stenographers-general-awareness-paper-morning-session-2012-a-1801/

Bihar Polytechnic Answer KEY 2012

Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board
Enter the following information to print your admit card for DECE[LE] 2012
Search By Name & DOB Search By Registration No. Search By Form No.
http://dle2012.bceceboard.com/
BCECEB Diploma LE Admit Card 2012- DECELE Download at http://dle2012.bceceboard.com/
Download Answer Keys and Solution Paper

 CLICK THIS LINK

मई 25, 2012

पुस्तकालय के आंसू


                                      SPECIAL REPORT 
जमींदोज होने के कगार पर पुस्तकालय
बेइंतहा लापरवाही
दीमकों से लड़ते बहुमूल्य पुस्तकें
कल चमन था,आज एक सहरा हुआ,देखते ही देखते ये क्या हुआ.जिला मुख्यालय के सुपर बाजार परिसर के उत्तरी कोने में वीरान पड़े दो मंजिले भवन में पाठकों की बाट जोहते दो कर्मी,भवन के अंदर अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए दीमकों से लड़ते बहुमूल्य पुस्तकें,यही है सहरसा का इकलौता प्रमंडलीय पुस्तकालय आज अपनी बदहाली पर खून के आंसू रो रहा है.1954 में स्थापित इस पुस्तकालय को वर्ष 2000 में दो मंजिला इमारत भी मयस्सर हुआ लेकिन वह भी इसकी तक़दीर को बदलने में नाकामयाब साबित हुआ.बेसकीमती,दुर्लभ और धरोहर की पुस्तकें यहाँ रख--रखाव के अभाव और बेइंतहा लापरवाही की वजह से बहुत हद तक दीमक का निवाला बन चुके है और जो बचे हुए हैं वे भी धीरे--धीरे दीमक का निवाला बन रहे हैं.हद की इंतहा तो यह है जिला सहित प्रमंडल के आलाधिकारी इस पुस्तकालय के संरक्षक हैं फिर भी यह पुस्तकालय ना केवल अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है बल्कि जमींदोज होने के कगार पर है. जिला मुख्यालय के सुपर बाजार परिसर के उत्तरी कोने में वीरान पड़े दो मंजिले भवन में पाठकों की बाट जोहते दो कर्मी,भवन के अंदर अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए दीमकों से लड़ते बहुमूल्य पुस्तकें,यही है सहरसा का इकलौता प्रमंडलीय पुस्तकालय.1954 में स्थापित यह पुस्तकालय पहले जिला परिषद् के एक भवन में था लेकिन वर्ष 2000 में सांसद कोष से सहरसा के तत्कालीन सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने इसके लिए दो मंजिला इमारत बनवा दिया,तभी से यह पुस्तकालय यहीं पर है.यहाँ पर वाचनालय की भी व्यवस्था है.जहां पुस्तकालयाध्यक्ष को महज 425 रूपये वहीँ आदेशपाल को 350 रूपये महीने बतौर वेतन मिलते हैं.तरह--तरह की दिक्कतें झेल रहे इन कर्मियों का साफ़--साफ़ कहना है की इस पुस्तकालय की बदहाली के लिए सरकार और क्षेत्रीय प्रशासन जिम्मेवार है. इसमें कोई शक नहीं है की यहाँ कुएं में भंग पड़ा है.ज्ञान की सम्पदा आँखों के सामने नष्ट हो रही है और बेगैरत अधिकारी तमाशबीन बने बैठे हैं.सरकार को लफ्फाजी छोड़कर इन पुस्तकालयों को लेकर भी चिंता करनी चाहिए.

Bihar Board 12th Results 2012 (BIHAR INTERMEDIATE RESULT 2012)

RESULT WATCH ON
http://biharboard.net
Bihar Board 12th Result 2012 will be announce by Bihar School Examination Board on its official website www.biharboard.bih.nic.in. Expacted date of the Bihar 12th Result 2012 is 5th June, 2012.

Bihar School Examination Board is conduct it’s Intermediate theory examination start at 15th March, to 28th March, 2012 and practical examination hold from 25th February to 10th March, 2012 for all the stream. 12th Class Examination is conduct by Bihar School Examination Board (BSEB). Every year this board conduct it’s intermediate examination on February to March in Month.
                                   



मई 24, 2012

NEW PATTERN OF IIT JEE 2013

As government has decided to implement a new pattern for the IIT-JEE for admission in the Indian Institutes of Technology the dissent over this new pattern seems to be growing. As per some, this changed pattern will make admission of the students from rural background difficult. Even the teachers and alumni of the IITs are not happy with this changed pattern and as per reports, some are even contemplating to approach the courts. According to sources, as many as five out of seven senates of the IITs had opposed this idea but the government decided to go ahead with the plan.
As per new format of IIT JEE, there will be a single engineering entrance test for the IITs, National Institutes of Technology (NITs), Indian Institutes of Information Technology (IIITs) and other Central Educational Institutions. This new format will merge the IIT-JEE and AIEEE into one.
After implementation of new formats the exam will have two papers, 'main' and the advance entrance. The final marks will be calculated by taking into account marks obtained in these two exams, along with a fixed "weightage", from the marks obtained in the school board exam. As score vary from board to board hence the marks will be normalized. Those opposing the changed format say the formula for normalization of marks is faulty.
http://www.newstrackindia.com/newsdetails/2012/5/30/316-IIT-JEE-new-pattern-Student-from-rural-areas-to-suffer.html
Now, parents to move SC against new JEE pattern
The chorus against new IIT-JEE is growing louder. Around 55 parents met in Mumbai on Sunday and passed a resolution to move to Supreme Court if their demand for not changing the JEE exam is not met. They have also initiated a signature campaign across the country for the parents whose child is appearing in 2013 IIT exam.
"We will first meet the state education minister and ask him to forward our request to the HRD. If that does not work, we will file a PIL in Supreme Court," said Jayant B Jain, All India president of Forum for Fairness in Education.
“The main grievance of the parents is that their child is not getting enough time to prepare for the new pattern. We have 18 boards in Maharashtra all with different curriculum. This new pattern is heavily biased against children with CBSE board,” Jain added.
"This is not like petrol price, where you can change it overnight. Most of the children decide their coaching after 10th. What happens to that? We have invested so much money. We are not against change. But the change has to be brought about gradually. The students must be given a cooling time. I think it will be sheer injustice for those appearing in the 2013 JEE exam," another parent Mahendra Parulekar said.
Meanwhile, ITians for IITs' Autonomy, another support group had a meeting on Sunday and have decided to officially explore with the IITs on the ordinances supposed to have been passed by the respective senates authorising the IIT council to decide on their behalf for admission process.
(By Hindustantimes  ) this link
http://www.hindustantimes.com/India-news/NewDelhi/Now-parents-to-move-SC-against-new-JEE-pattern/Article1-865488.aspx

कैदियों का हंगामा

24.05-2012: आज सहरसा व्यवहार न्यायालय के हाजत में सहरसा जेल से पेशी के लिए लाये गए करीब 40 बंदियों ने ना केवल जमकर बबाल काटे बल्कि कोर्ट पेशी प़र जाने से भी इनकार कर दिया.कैदियों का गुस्सा इस कदर फूटा था की वे वापिस जेल जाने से भी इनकार कर रहे थे लेकिन काफी मान--मनौव्वल के बाद उनका गुस्सा शांत कर उन्हें बिना अदालत में पेश किये ही वापिस जेल ले जाया गया.हंगामा कर रहे कैदियों का आरोप है की हाजत प्रभारी उनके साथ अमानवीय वर्ताव करते हैं.उन्हें गाली--गलौज देकर बुरी तरह से मारने की वे ना केवल धमकी देते हैं बल्कि झूठे मुकदमें में फंसाने का फरमान भी सुनाते हैं.बंदियों की मानें तो हाजत प्रभारी बंदियों के द्वारा पीने का पानी मांगने,कुछ खाने के लिए मांगने या फिर हाजत के अन्दर की गंदगी की सफाई कराने की बात करने पर आपे से बाहर होकर ऐसी ओछी हरकत करते हैं.हांलांकि कोर्ट हाजत प्रभारी इन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए बंदियों पर ही कई अन्य गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बंदी भी आमलोगों की तरह होते हैं.जेल उन्हें सुधारने के लिए भेजा जाता है.मानवीय अधिकार के दायरे में उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी ही चाहिए.ऐसे मामले में पुलिस--प्रशासन से लेकर कोर्ट के वरीय अधिकारियों को सीधा हस्तक्षेप करना चाहिए जिससे ऐसी घटना की फिर से पुनरावृति ना हो.

अगवा डॉ की ह्त्या के विरोध में बाजार बन्द

डी.बी रोड की  बंद दुकाने 
24-05-2012 
21 मई को अगवा वेटनरी डॉक्टर की ह्त्या से बौखलाए सहरसा के व्यवसायियों ने आज सुबह से सहरसा बाजार को पूरी तरह से बन्द करा दिया लेकिन अभी बाजार की सिथिति सामान्य है.चूँकि मृतक डॉक्टर संतोष कुमार भगत सहरसा के समृद्ध व्यवसायी घराने का था इसलिए व्यवसायी सड़क प़र उतरकर खुल्लम--खुल्ला पुलिस का ना केवल विरोध कर रहे थे बल्कि पुलिस की कार्यशैली को डॉक्टर की ह्त्या के लिए जिम्मेवार भी ठहरा रहे थे.मृतक की लाश बीती देर रात खगड़िया से सहरसा पुलिस लेकर मृतक के घर आई.मृतक के घर में कोहराम मचा है.आज सुबह जब मृतक की गर्भवती बेबा सारिका अपने मायके झारखण्ड के गोड्डा जिले के महगामा गाँव से अपनी ससुराल पहुंची तो उसके विलाप से पूरा इलाका गम के सुनामी में डूब सा गया.इलाके की हर आँख आंसुओं से तर और हर चेहरा दुःख से बोझिल और बेजार था.इस पूरी घटना में पुलिस के काम करने का अंदाज बहुत ही शर्मसार करने वाला रहा.बताना लाजिमी है की मृतक के परिजन द्वारा डॉक्टर के अपहरण का मामला दर्ज कराने के बाद भी पुलिस इस मामले को अपहरण का मानने से इनकार करती रही.अब नतीजा सामने है.यूँ व्यवसायियों ने कल शाम में ही आज के सहरसा बन्द का एलान कर रखा था.यही वजह थी की सहरसा के जिलाधिकारी मिसबाह बारी ने जिला मुख्यालय में हाई अलर्ट जारी करते हुए शहर की मुख्य जगहों प़र दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी के साथ-साथ थोक में सशस्त्र बल की तैनाती आज सुबह से ही करा रखी थी.स्थति की नाजुकता को देख मौके प़र एस.पी ने पहुंचकर लोगों को समझाया--बुझाया और किसी तरह की अनहोनी ना हो जाए इसके लिए खूब माहौल तैयार किया.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।