जुलाई 25, 2016

✍🏻 * बिहार अबतक *✍🏻


♂ छपरा-उचक्के ने कारोबारी के 5 लाख रुपये उड़ाये ।नगर थाना के मोना चौक की घटना
◆ *पटना- कैबिनेट की बैठक खत्म 18 एजेंडों पर लगी मुहर ।*
● पटना- पटना -JDU विधायक श्यामबहादुर सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप ।विधायक पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप ।
★ पटना-भाजपा नेता सुशील मोदी पर जदयू का निशाना ।जदयू नेता मंजीत सिंह का बयान 'टुन्ना पांडेय जैसे लोग सुशील मोदी के चेले'।
● पटना- डिप्टी सीएम तेजस्वी ने भाजपा पर बोला हमला ।हमपर जंगलराज का आरोप लगाते हैं सुशील मोदी,टुन्ना पांडे सुशील मोदी के चहेते हैं- तेजस्वी ।
★ पटना- सीएम नीतीश ने दिया निर्देश ।जल संसाधन, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश । कोसी,सीमांचल का हवाई सर्वेक्षण करने का निर्देश ।
♂ जमुई-स्नान के दौरान 3 युवक नदी में डूबे ।2 को ग्रामीणों ने निकाला ।एक की खोज जारी । मलयपुर के पतनेश्वरघाट पर हुआ हादसा ।
● पटना- जल संसाधन मंत्री ललन सिंह का बयान 'नेपाल में बारिश के कारण बिहार में बाढ़ की समस्या ' सभी तटबंधों पर है हमारी नजर-ललन सिंह ।
♀ भागलपुर--शहनवाज हुसैन आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी ।नवगछिया सिविल कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी ।
★ दानापुर- 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या । फुलवारीशरीफ के शिव नगर मोहल्ले की घटना ।
● गया- 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार ।बाईक जब्त । बोधगया पुलिस ने दोमुहान से किया गिरफ्तार ।
♀ पटना- तरेगना रेलवे स्टेशन के पास ऑटो चालकों का हंगामा । तरेगना जीआरपी के अवैध वसूली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ।पटना -गया एनएच 83 पर लगा जाम ।
◆ सीवान- भारी मात्रा में शराब जब्त ।एक बोरा देसी, 24 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त ।1 गिरफ्तार ।3 बाईक भी जब्त ।मंझवलिया गांव में पुलिस की कार्रवाई ।
छपरा--SBI बैंक से 5.50 लाख रु निकाल कर ले जा रहे बालू व्यवसायी को अपराधियों ने पिस्तौल
की नोक पर दिन दहाड़े लूटा ।
◆ छपरा- हथियार के साथ 5 बाईक चोर गिरफ्तार ।देसी पिस्टल,कारतूस, चोरी की दो बाईक,मोबाइल बरामद । मशरख के बंगरा काली स्थान के पास कार्रवाई ।
◆ मुजफ्फरपुर -इंजीनियर अमित का अपहरण ।टाउन थाना के बालू घाट का रहने वाले हैं अमित ।
◆ गोपालगंज- हथुआ पुलिस ने रुपनचक गांव में 113 बोतल अंग्रेजी शराब किया जब्त ।कारोबारी फरार ।

सहरसा की धरती पर सहरसा डीएम का ऐतिहासिक पहल...

रविवार के सुबह से दोपहर बाद तक खुद से की सफाई.....

जागो इंडिया जागो....
आमलोगों के लिए एक बड़ा सन्देश...
मुकेश कुमार सिंह की कलम से---- स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए स्वच्छ माहौल और स्वच्छ वातावरण की भी महती जरुरत है ।अगर घर साफ़ है,सड़क साफ़ है और आपका आसपास साफ़ है तो आप बेहतर तरीके से अपने हर काम को अंजाम दे सकते हैं ।जाहिर तौर पर सफाई का जीवन में अनमोल जगह है ।देश के प्रधानमन्त्री भी स्वच्छ भारत का नारा बुलंद कर हैं ।ऐसे में देश के नागरिक का परम कर्तव्य बनता है की नारा किसी को हो लेकिन अगर उसमे देश हित की गर्माहट हो,तो उसे मूर्त रूप देने की भगीरथ कोशिश हो ।

इसी कड़ी में सहरसा के जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने ऐतिहासिक पहल की । रविवार के सुबह से ही वे समाहरणालय परिसर की सफाई में अकेले ही जुट गए। रविवार के अवकाश के दिन जैसे ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी को इसकी सूचना मिली की वे भी डीएम के साथ सफाई अभियान में जुट गए। यह अभियान दोपहर बाद तक चलता रहा। डीएम ने वेवजह के उग आये पौधों की सफाई के साथ--साथ यत्र--तंत्र झाड़ू भी लगाए। देखते ही देखते पूरा समाहरणालय चमकने--दमकने लगा । डीएम उत्तराखण्ड के रहने वाले हैं और आज उन्होनें अपने पहाड़ी हौसले की जमकर उड़ान भरी ।
 उन्होने मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी से तस्वीर ना उतारने का आग्रह किया लेकिन कोई उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ । सभी इस ख़ास नज़ारे को अपने--अपने कैमरे में कैद करके एक संदेश बनाकर लोगों के सामने रखना चाहते थे ।
सहरसा जिलाधिकारी 
जाहिर तौर पर यह नजारा आँखों को बेहद सुकून देने के साथ--साथ भीतर से सफाई को लेकर खुदी को आगे करने की प्रेरणा दे रहा था ।डीएम का यह प्रयास छपास की बीमारी और टीवी पर दिखने से ईतर था। सहरसा टाईम्स से बात जरते हुए श्री गुंजियाल ने कहा की वे रोज अपने आवास की सफाई सुबह में निश्चित करते हैं और जब भी जनता के काम से उन्हें थोड़ी भी फुरसत मिलती है तो वे और उनकी चिकत्सक पत्नी दोनों मिलकर सफाई करते हैं ।उन्होनें लोगों से आग्रह किया किया की लोग सफाई को अपना आचरण बनाएं । जिस तरह खाना वे समय से खाना चाहते हैं,ठीक उसी तरह वे सफाई को लेकर भी गंभीर हों । दिखावे के लिए सफाई ना करें बल्कि इसे अपनी आदत बनाएं ।
निश्चित रूप से डीएम की यह पहल एक नजीर है,जिसे आमजन को आत्मसात कर,इसे जीवंत स्पंदन देना चाहिए ।यह अभियान एक विभाग का नहीं बल्कि घर--घर का बनना चाहिए ।कहते हैं की स्वस्थ वातावरण और स्वस्थ शरीर में ईश्वर का निवास होता है ।

सहरसा से मानसी रेल सेवा का हुआ राम नाम सत... रूट में कई बदलाव जरुर पढिये

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट : आखिर में जो डर था कोसिवासी को वही हुआ. सहरसा से मानसी होते हुए अन्य प्रस्तावित शहरों के लिए रेल सेवा पूरी तरह से ठप है. रेल परिचालन ठप्प होते ही इलाके के लाखों लोगों का राज्य के अन्य हिस्सों के साथ--साथ अन्य प्रांतों से रेल संपर्क टूट गया है । 
सहरसा से मानसी रूट के लिए कहाँ से खुलेगी ट्रेन जानिए ----
** सहरसा से दिल्ली जाने वाली गरीब रथ और पुरबिया एक्सप्रेस का परिचालन अभी मानसी से होगा ।
** सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी से होगा ।
** सहरसा से सियालदह जाने वाली हाटे--बाजारे ट्रेन और कोसी एक्सप्रेस ट्रेन कटिहार के रास्ते जायेगी ।
** जानकी एक्सप्रेस सहित अन्य सभी सवारी गाड़ी का परिचालन ठप्प रहेगा ।जाहिर तौर पर जनता--जनार्दन पर एक बड़ी मुसीबत आई है । यात्रा जीवन में बहुतों को लिए जरुरी है लेकिन इस इलाके के लोगों के जीवन को मानो ब्रेक लग गया है । अगर कोसी मेहरबान रही तो रेल परिचालन जल्द शुरू हो सकता है ।लेकिन कहीं कोसी उफनाई और तांडव की तो फिर परिचालन कब शुरू होगा,फिलवक्त यह कयास लगाना बेमानी है ।यानि अब सभी कुछ कोसी की अलमस्त धार और उसके रुख पर टिका हुआ है ।

फनगो हॉल्ट स्थित रेलवे ट्रैक के समीप आई कोसी


फनगो हॉल्ट स्थित रेलवे ट्रैक के समीप आई कोसी..... 
रेल परिचालन हुआ ठप्प .........
कोसी इलाके का राज्य मुख्यालय सहित देश के विभिन्य हिस्सों से रेल संपर्क टूटा .........
डीआरएम ने किया स्थल का निरीक्षण ............
हर साल फनगो के समीप कोसी बनाती है दबाब .............
पैसे की मची है लूट लेकिन समाधान कब ?
कोसी की मेहरबानी से हर साल कई लोग बनते हैं करोड़पति............ 
मुकेश कुमार सिंह की दो टूक---  
यूँ तो कोसी नदी सहरसा--मानसी रेलखण्ड के फनगो हॉल्ट के रेलवे ट्रैक पर बीते कई वर्षों से हर साल दबाब बनाती है लेकिन कोसी की मेहरबानी से इसबार से पहले महज दो बार ही रेल का परिचालन ठप्प हुआ है । हर साल यह उम्मीद बंधती रही है की रेलवे महकमा और जल संसाधन विभाग इस बार कालजयी उपाय कर लेगा और इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा । लेकिन ऐसा आजतक सम्भव नहीं हो सका। हर साल करोड़ों--अरबों रूपये रेलवे ट्रैक बचाने के नाम पर खर्च होते रहे और नतीजा सिफर निकला। बस कोसी की मेहरबानी से ट्रैक के साथ--साथ हजारों की आबादी बचती रही है। आखिर ये रूपये जाते कहाँ है? बड़ा सवाल है यह जनाब.....हर साल करोडो--अरबों रूपये बोल्डर क्रेटिंग, नायलॉन क्रेटिंग ,परकोपाईन सहित अन्य निरोधात्मक काम पर खर्च किये जाते हैं ।लेकिन आप सच जानिये,की जो आंकड़े कागज़ पर दिखाए जाते हैं,सच में काम उस अनुपात में बहुत कम होता है । फ्लड फाइटिंग के समय का ऑडिट भी नहीं होता है ।पानी में आपने कितने काम किये, वे पानी में बह जाते हैं और सामने बचे रहते हैं कम्प्यूटर और कागज़ में दर्ज थोक में काम के आंकड़े ।इस काले खेल और बाजीगरी में बाबू--हाकिम,ठेकेदार,बिचौलिए से लेकर हमारे देशभक्त नेता भी शामिल रहते हैं । ज़रा सोचिये,जब कोसी नदी में पानी कम या की ना के बराबर रहता है,उस समय आखिर कोई काम क्यों नहीं होता है ?जाहिर सी बात है की उस वक्त अगर काम होगा तो उसका सही लेखा--जोखा देना पडेगा और नंगी आँखों से सच को देखा जा सकेगा ।

अभी की बात करें तो,पूर्व मध्य रेल के सहरसा--मानसी के बीच फनगो हॉल्ट के रेलवे ट्रैक के समीप नदी ट्रैक के बेहद करीब आ गयी है ।ट्रैक पर नदी का भारी दबाब है ।नदी का अगर मिजाज बदला और नदी क्रूर हुयी तो ट्रैक की धज्जी उड़ा डालेगी ।खतरा बेहद बड़ा है जिसे भांपते हुए पूर्व मध्य रेल मंडल समस्तीपुर के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने बीते कल शनिवार को खुद से स्थल पर अन्य अधिकारियों के साथ कैम्प किया । डीआरएम ने कोसी के रौद्र रूप को देखते हुए  अभियंताओं को सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है ।डीआरएम ने मोबाइल पर सहरसा टाईम्स से बात करते हुए कहा की ट्रैक के समीप स्थिति काफी भयावह बनी हुयी है ।रेल पटरी पर नदी के बढ़ते दबाब को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है । अभियंताओं को स्थिति का अनवरत निगरानी करते रहने का भी उन्होनें शख्त निर्देश दिया है । आगे उन्होने कहा की चूँकि ट्रैक के समीप की स्थिति काफी गंभीर है,इसलिए कोई भी रिस्क लेना मुनासिब नहीं है ।अगले आदेश तक के लिए अभी रेल का परिचालन नहीं होगा ।
आखिर में हम आमलोगों के साथ--साथ अपने पाठकों को खुद से यह समझने का आग्रह कर रहे हैं की हर साल करोड़ों--अरबों रूपये खर्च करने के बाद भी यह भयावह स्थिति आखिर क्यों है ? आखिर जब कोसी में पानी बढ़ता है,तभी बचाव का काम करने का ख्याल क्यों आता है ?आखिर कौन--कौन से लोग इसके लिए जिम्मेवार हैं ?क्या उन्हें चिन्हित कर के दण्डित नहीं किया जाना चाहिए ?

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 25 जुलाई 2016
दिन - सोमवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - दक्षिणायन
गोल - उत्तर
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  षष्ठी
नक्षत्र - उ.भा.
योग - अतिगण्ड
करण- गर
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌺🍁 श्रावण सोमवारव्रत🍁🌺
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
राजा बलि के पत्नी का नाम विन्ध्यावलि था ।
🌚  राहुकाल-  प्रातः 06:30 से 09:00 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
            अपनी आकांक्षा सीमित करें ।दुःख भी सीमित हो जायेगा ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

जुलाई 23, 2016

*बिहार दिनभर*


*सुपौल *वीरपुर बराज से 2.50 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज ।उफनाई कोसी ।पूर्वी कोसी तटबंध के कई स्परों पर नदी का भारी दवाब ।कई गाँव कोसी में समाये ।पूर्वी कोसी तटबंध पर भी खतरा बढ़ा ।
◆ छपरा - आपसी विवाद में युवक को मारी गोली ।घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती ।भगवान बाजार के गुदरी में हुयी वारदात ।
★ सासाराम- विक्रमगंज के घुसिया में डायरिया का प्रकोप ।एक लड़की की मौत,16 लोग बीमार ।
● नालंदा - वज्रपात से 1 की मौत,7 झुलसे । कौडिया बिगहा गांव के पास हुआ हादसा ।
★ आरा - चेन्नई से लापता एयरफोर्स के विमान में एक भोजपुर का जवान भी शामिल ।पीरो के लहराबाद के निवासी हैं अखिलेश कुमार ।
◆ मोकामा-- अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार ।80 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद ।
समस्तीपुर के रोसड़ा के रहने वाले हैं सभी तस्कर ।मोकामा के हाथीदह थाना ने सभी को किया गिरफ्तार । 
◆सुपौल-कालाबाजारी का ट्रक पर लदा 68 बोरा सरकारी चावल जब्त । बीएसओ व स्थानीय पुलिस ने की कार्रवाई ।ट्रक चालक हिरासत में । त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक की घटना ।

कुछ ख़बरें कटिहार (बिहार) की--


कटिहार- कोलासी में गिरा हाईटेंशन तार ।तार की चपेट में आने से एक की मौत,दो घायल ।गंभीर हालत में KMCH में भर्ती ।
कटिहार- शराब बेचते तीन और पीते एक गिरफ्तार ।पंद्रह लीटर शराब बरामद ।कदवा थाना के कदम टोला और चौनी गांव में हुई छापामारी । उत्पाद विभाग और कदवा थाना पुलिस की कारवाई ।
कटिहार- कटिहार रेलवे स्टेशन पर शराब के बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार ।छह बोतल शराब बरामद । रेल पुलिस ने की कारवाई ।

वीरपुर बराज से 2.50 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज


---बिग ब्रेकिंग---
*सुपौल (बिहार)-*वीरपुर बराज से 2.50 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज ।उफनाई कोसी ।पूर्वी कोसी तटबंध के कई स्परों पर नदी का भारी दवाब । कई गाँव कोसी में समाये । पूर्वी कोसी तटबंध पर भी खतरा बढ़ा ।

* बिहार अबतक* ⏪


✍🏻 पूर्णिया - ट्रक की टक्कर से ग्रामीण बैंक के प्रबंधक घायल ।गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर । जानकी नगर के चोपड़ा बाजार में हुआ हादसा ।
✍🏻 औरंगाबाद- शराब मामले में कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने से किया इंकार ।सिविल कोर्ट ने दिया HC के आदेश का हवाला ""शराब रखना जुर्म नहीं, पीना है जुर्म"" ।
✍🏻 दानापुर - चांदी तस्कर गिरोह का भांडाफोड़ ।5 गिरफ्तार तस्करों के पास से 250 किलो चांदी बरामद ।
✍🏻 दानापुर - हाइवे लुटेरा गिरोह के 3 लुटेरे गिरफ्तार ।लुटेरों के पास से  पिस्टल, कारतूस और मास्टर चाभी मिले ।
✍🏻 शेखपुरा -केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान ""बिहार में अस्थिरता का है माहौल""। 
✍🏻 प.चंपारण -गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि ।पीपरासी और मधुबनी प्रखंड के गावों में घुसा पानी ।
✍🏻 दरभंगा - इंजीनियर डबर मर्डर केस ।मुकेश पाठक पर नहीं हो सका आरोप गठन ।25 जुलाई को कोर्ट में फिर होगी पेशी, होगा आरोप गठित ।

गुड़िया की हत्या ने समाज के क्रूर चेहरे को किया वेपर्दा

झूठी शान में हुयी गुड़िया की ह्त्या...
प्रेम में गुड़िया ने गंवाई जान.....
ऑनर किलिंग से दहला इलाका .....
60 हजार में सुपारी देकर बाप ने करायी बेटी की हत्या....... 
मुकेश कुमार सिंह की दो टूक----
मधेपुरा--बीते 3 जुलाई को चौसा प्रखंड के खलीफा टोला से बेहोशी की हालत में लाई गई गुड़िया कुमारी के साथ हुए हादसा का खुलासा आखिरकार हो ही गया ।लड़की को प्यार करना,वह भी किसी दूसरी जाति के लड़के से ना केवल मंहगा पड़ा बल्कि इसकी कीमत उसे अपनी जान गंवाकर चुकानी पडी ।पिछले तीन जुलाई को एक पिता ने अपने मान और सम्मान को लेकर बेटी की जान की कीमत 60 हजार रूपये लगाई और उसकी हत्या कराने की सुपारी दे डाली ।
हमारे पाठकों,आप को याद होगा जब हमने चौसा के एक पोखर में घायल मिली लड़की की कहानी को प्रमुखता से उठाया था ।
यही नहीं,उसी समय हमने ये बात भी उठाई थी की लड़की की मौत सहज नहीं बल्कि ऑनर किलिंग से जुड़ा यह हत्या का मामला हो सकता है ।मधेपुरा जिला के सीमावर्ती चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के खलीफा टोला के पोखर में 03 जुलाई की सुबह एक अज्ञात लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी जिसे गला दबा कर मारने का प्रयास किया गया था ।बाद में पता चला था की उसे जहर भी खिलाया गया था ।5 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार उसकी मौत डीएमसीएच में हो गई थी ।
 शुरूआती समय में,गुड़िया की मौत सभी के लिए एक रहस्य बना हुआ था । लेकिन 20 दिन बाद पुलिस ने इस रहस्य पर से पर्दा उठा दिया है  ।और अब जो सच्चाई सामने आई है,वह ना केवल चौंकानेवाली बल्कि रोंगटे खड़े करने वाली है । गुड़िया के बारे में बताया गया की वो फ़रवरी 2016 को घर से अपने कथित प्रेमी गजेन्द्र के साथ भाग गई थी ।महीनों बाद 04 जून को वो वापस अपने घर आई लेकिन 21 जून को वो फिर अपने घर से गायब हो गई ।लेकिन इस बार वह सही सलामत वापिस नहीं आई बल्कि 03 जुलाई को बेहोशी की हालत में चौसा थाना क्षेत्र के खलीफा टोला के पास सड़क किनारे पोखर में फेकी मिली ।
गुड़िया जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी ।गुड़िया को बचाने की भरपूर कोशिश हुयी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका ।गुड़िया की मौत की गुत्थी अनसुलझी थी ।लेकिन पुलिस हर तरह की जांच में जुटी हुयी थी ।आखिरकार पुलिस ने सच को बेनकाब कर ही दिया ।अब पुलिस को दिए बयान में गुड़िया के पिता ने बताया की गुड़िया के बार-बार घर से भागने से समाज में उनकी प्रतिष्ठा पर असर हो रहा था इसलिए उन्होनें अपने रिश्ते के एक साले को 60 हजार में गुड़िया को मारने की सुपारी दे दी ।
गुड़िया बचपन से शंकरपुर थाना क्षेत्र में अपने-नाना--नानी के साथ रहती थी ।बताया जाता है की उसी गाँव के दूसरी जाति के उसके एक सहपाठी से उसके मधुर संबंध थे और धीरे--धीरे वह उसके प्रेमपाश में समाती चली गयी ।मिले साक्ष्य के मुताबिक़ गुड़िया ने अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने प्रेमी के मोबाईल नंबर का इस्तेमाल किया था ।बाद में कथित प्रेमी के साथ गुड़िया का यह प्रेम प्रसंग परिवार वालों को नागवार गुजरा । जब गुड़िया गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी तो उसने पुलिस को अपनी कुछ पहचान भी बतायी थी लेकिन गला दबने के कारण गुड़िया कुछ बोल नहीं पा रही थी इसलिए कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था ।
जाहिर तौर पर पुलिस को भी अनुसंधान में परेशानी हो रही थी ।फिर भी,पुलिस वालों ने दो दिन बाद उसके परिवार का पता लगा ही लिया और उससे संपर्क किया ।लेकिन परिवार वाले गुड़िया से मिलने से कतरा रहे थे ।पुलिस के दबाव में वे गुड़िया से मिलने तो पहुंचे लेकिन गुड़िया की हालत बिगड़ती गई और आखिरकार 5 दिन बाद डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई । गुड़िया की मौत के बाद पुलिस ने गुड़िया के पिता के बयान पर उसके कथित प्रेमी और अन्य 03 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।लेकिन अब सारा धुंध छंट चुका है और पुलिसिया अनुसंधान में यह मामला ऑनर किलिंग का निकला है ।पुलिस ने मृतक गुड़िया के पिता और रिश्ते में लगने वाले सुपारी किलर मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए ए.एस.पी.राजेश कुमार ने बताया की मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है जिसने इस घटना को अंजाम दिया है ।जल्द ही उसे भी पकड़ कर जेल भेजा जाएगा ।इस दौरान सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह भी मौजूद थे ।हमारे समाज में लड़के और लड़की के प्यार और मुहब्बत से लोग नफरत करते हैं,यह घटना उसकी बानगी है ।यही नहीं,गुड़िया की मौत हमारे समाज की उस सोच को भी बयाँ करती है,जहाँ जाति और परम्परा के बंधन में जकड़े लोग ना तो प्रेम को पचा पाते हैं और ना ही अंतरजातीय प्रेम संबंध को स्वीकार करना ही चाहते हैं ।जाहिर तौर पर,आज के इस दौर में,प्यार करना गुड़िया के लिए इतना मंहगा साबित हुआ की उसकी ईहलीला ही खत्म कर डाली गयी ।
गुड़िया अब इस दुनिया में नहीं है ।लेकिन समाज से वह कई सवाल कर रही है ।क्या उसे अपने तरीके से जीने का हक नहीं था ?उसकी ख़ुशी से ज्यादा उसके घर वालों को आखिर किस सम्मान की भूख थी ?आखिर जाति और धर्म की दीवार कब धराशायी होगी ?जिसने पैदा किया आखिर उसने ही दरिंदगी से उसे क्यों मार डाला ?
समाज में झूठी शान की बलि चढ़ गयी गुड़िया ।हद तो यह है की ऑनर किलिंग की घटना अब सभ्य और विकसित समाज में भी ना के बराबर ही देखने को मिलती है लेकिन बिल्कुल रिमोट इलाके में जहां विकास भी ठीक से नहीं पहुंचा है,वहाँ इस तरह की घटना,निश्चित रूप से सकते में डाल रहा है ।प्यार करने वाले हो जाओ होशियार और खबरदार....मौत तुम्हारा पीछा कर रही है ।

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।