मई 19, 2015

आपका जीवन अनमोल है.....तम्बाकू से हो जाये सावधान!!!!

तम्बाकू सबसे खतरनाक कैंसर के लिए..... समिता मिश्रा फाउंडेशन मेमोरियल कैंसर रिसर्च, दिल्ली।
कृष्णमोहन सोनी की रिपोर्ट:- मानव को अकूत सम्पदा तो मिल जाता है मगर ईश्वर ने हमे इस जग में भेजा इसलिए है कि उनका दिया हुआ यह मानव शरीर अपने परिवार के अलावे समाज,व देश के लिए भी काम आये इसके लिए मनुष्य को स्वस्थ्य रहना अति आवश्यक है मगर मनुष्य इस अनमोल रत्न मानव शरीर को स्वस्थ्य रख पाने में ही कोताही कर बैठते है जिसका परिणाम निकलता है कि हम न तो अपनों को काम आ सके और न ही देश ,व समाज के लिए ही. आज हमारे समाज में गरीब हो या आमिर सब के सब विभिन्न बिमारियों से ग्रसित है. जिसमे कैंसर के रोग से पीड़ित हजारो लोग मौत को गले लगा चुके है. इस रोग की रोक थाम और सही जानकारी नहीं रहने के कारण भी लोग कैंसर जैसे भयानक व जानलेवा रोग से पीड़ित हो जाते है लोगनशा सेवन के लिए हजारो लाखों रुपये खर्च कर रहे है उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि वे रोज पान, गुटका, बीड़ी, सिगरेट व तम्बाकू का सेवन करने के लिए रुपये खर्च कर कैंसर जैसा जानलेवा रोग को भी खरीद रहे हैं. लोग जानकारी के अभाव में कैंसर रोग का शिकार हो मौत के मुंह में चले जाते है.
कैंसर रोग से बचाव के लिए हम सबकी भी जिम्मेवारी बनती है कि हम खुद को और गांव समाज के लोगों को जागरूक करे कि नशा पान छोड़ कर स्वस्थ्य जीवन को अपनावे इसके लिए सभी मानव शरीर को स्वस्थ्य जीवन देने के लिए समिता मिश्रा फाउंडेशन मेमोरियल कैंसर रिसर्च दिल्ली के द्धारा एक जबरदस्त जागरूकता फैलाओ कैंसर भगाओ कार्यक्रम अभियान कि तरह हर जिला हर गांव में कार्यक्रम किये जा रहे हैं. सहरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रो के गांवो में भी इस तरह के कार्यक्रम से लोगो के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है. जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के पस्तपार गांव में पिछले दिनों शुरू हुई इस कार्यक्रम  को लगातार जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विभिन्न जगहों पर भी जागरूकता फैलाओ कैंसर भगाओ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. कैंसर से बचने के लिए लोगों से खैनी, गुटका, सिगरेट, शराब का परित्याग करने की अपील की गयी. समिता मिश्रा फाउंडेशन मेमोरियल कैंसर रिसर्च, दिल्ली के संस्थापक प्रफुल्ल कुमार के संवाद को स्थानीय प्रतिनिधि बिजय महापात्रा ने सहरसा टाइम्स के साथ जागरूकता फैलाओ कैंसर भगाओ हर गांव घर में करने कि बात कही. उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से एक एक शोध कार्य क्रम के दौरान यह साबित  हो चूका है कि सत्तर प्रतिशत रोग महज खैनी, गुटका के सेवन से होता है श्री कुमार के हवाले  से अपील किया गया कि 5 रुपये की लागत से खरीदी गयी खैनी, गुटका हम लोगो के लिए जानलेवा साबित  हो सकता है.  

मई 18, 2015

भूकम्प के बाद .....जमींदोज नेपाल



अमित आनन्द, काठमांडू से:- 
धरती का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. रह--रह कर धरती हिचकोले खा रही है. कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है. नेपाल में भूकम्प के दौरान अपनी लोकप्रियता बटोरने में सभी सरकारे और मीडिया लगी रही लेकिन अब हालात बत से बतर  हो गया है. जिसे देखने वाला कोई  नही है. काठमांडू शहर और इसके उत्तर में अवस्थित जिले की सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया. भूकम्प के बाद अब लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट रहने की है. 80 प्रतिशत से ज्यादा घर जमींदोज हो गया हैं या फिर खतरे से खाली नहीं रहा गया है. लोग  घरबाग़ छोड़कर जा चुके है या अस्थायी तौर पर बगल के ऊँचे पहाड़ पर या खुले मैदान में रह रहें हैं. भक्तपुर जिले के निकोसेरा में प्रायः सभी के घर गिर चुके हैं या रहने लायक नहीं हैं. सुनील कोजू, जो अपने क्षतिग्रस्त घर से बचे सामान को निकालने में लगे थे, बताया की पिछले दिनों से टेंट मे किसी प्रकार अपने छोटे छोटे बच्चे के साथ रह रहें हैं. नेपाल प्राशासन के द्वारा इंजिनियर के द्वारा सर्वे किया जा रहा है. देखते हैं कब क्या होता है ?
पर्यटकों से गुलजार रहने वाला दरबार हॉल, भक्तपुर के लोग अपने पुश्तैनी घर छोर कर जाते देखे गए. उस जगह के सभी घरों को असुरक्षित कर दिया गया है.  

मई 17, 2015

सांसद पप्पू यादव की अपनी पार्टी........ ''जनक्रांति अधिकार मोर्चा''

चन्दन सिंह की रिपोर्ट :- लालू यादव के बेटे से भी ज्यादा बेहद करीबी माने जाने वाले सांसद पप्पू यादव राजद से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर राजनीतिक गलियारे में फिर से खलबली मचा दी है. पार्टी का नाम जनक्रांति अधिकार मोर्चा  रखा गया है. इस बाबत सांसद श्री यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपराधी के तौर पर कुख्यात करने में लालू यादव का हाथ है. राजद सुप्रिमो लालू यादव ने अपने अनुसार मुझे इस्तेमाल किया.
उन्होंने कहा कि मैं तो एक सीधा-साधा छात्र रहा और लालू जी का प्रशंसक होने के साथ-साथ उनको अपना आदर्श मानता था, लेकिन मेरे साथ बार-बार छल कर के मेरी भावनाओं से खेलते रहे. बिना अपराध किए ही कुर्सी का नाजायज फायदा उठाते हुए कुख्यात और बाहुबली बनाने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें नाकामी हाथ लगी. मैंने हमेशा जात पात, परिवारवाद से अपने को दूर रखा एवं पार्टी की गरीमा को हमेशा सरआँखों पर रखा. बेबाक रहने और अवाम के चहेता रहने के कारण मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.
गौरतलब है कि लालू का बेहद क़रीबी माने जाने वाले रामकृपाल यादव ने भी राजद पार्टी का दामन छोड़ बजेपी में मिलकर सांसद बना उसके बाद पिछले दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पप्पू यादव को लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया लेकिन जिस तरह से मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को जनता का समर्थन मिल रहा है ये कहीं न कहीं राजद सुप्रिमो लालू यादव को विधानसभा चुनाव में नस्तनाबूत कर देने वाली बात साबित हो सकती है.     

अप्रैल 23, 2015

खेतों में जला रहे हैं अरमानों की चिता .........

मुकेश कुमार सिंह की कलम से-----गेंहूँ की फसल में दाना नहीं आने की वजह से हलकान--परेशान किसान अपनी खेतों में लगी सैंकड़ों एकड़ फसल में आग लगाने को विवश हैं.एक तरफ बहुतरे ऐसे किसान हैं हैं जो दूसरे की जमीन बटाई करके किसानी कर रहे हैं लेकिन फसल मार खाने के बाद भी जमीन मालिक उनसे तय फसल मांग रहे हैं. जमीन मालिकों के फरमान से परेशान किसान खेतों में लगी फसल में इसलिए आग लगा रहे हैं की उनसे मालिक फसल की मांग ना करें.दूसरी तरफ थोक में ऐसे किसान भी हैं जिनकी फसल मारी गयी लेकिन अब उनकी कटाई के लिए उन्हें मजदूर नहीं मिल रहे हैं.जाहिर तौर पर इन किसानों के अरमानों की चिता खेतों में ही जल रही हैं.
सहरसा में दस प्रखंड हैं और कमो--बेस सभी प्रखंडों में गेंहूँ की फसल इस साल बहुतायत में मार खा चुकी है. जिले में पचपन हजार हेक्टेयर भूमि पर इस साल किसानों ने गेंहूँ की फसल लगाई थी लेकिन फसल ने दगा दे दिया और किसान अपनी फसल में आग लगाने को मजबूर हैं.आज हम सत्तर कटैया प्रखंड के पटौरी पचायत में लगी सैंकड़ों एकड़ गेंहूँ की दानाविहीन फसल की दुर्गति दिखा रहे हैं.देखिये खेतों में किस तरह से किसान फसल में आग लगा रहे हैं.खेत में लगी फसल में आग लगाने वाले दो तरह के किसान हैं.एक बटाईदारी से किसानी कर रहे किसान और दूसरे जमीन के स्वामी वाले किसान.बटाईदारी वाले किसानों का कहना है की वे अपनी फसल में आग इसलिए लगा रहे हैं चूँकि जमीन मालिक उनसे बटाई के बदले तय फसल मांग रहे हैं. इन बटाईदारों का यह भी कहना है की सरकार तो फसल क्षति का मुआवजा जमीन मालिक को दे रही है,ऐसे में उनका क्या होगा.जो मूल किसान हैं उन्हें एक तो फसल मार खाने का गम है दूजा अपनी जमीन पर से फसल हटाने के लिए उन्हें मजदूर नहीं मिल रहे हैं.आखिर में थक--हारकर वे फसल को खेतों में ही जला रहा हैं.
जिला कृषि अधिकारी उमेश मंडल
जिला कृषि अधिकारी उमेश मंडल किसानों की इस विपत्ति को स्वीकार कर रहे हैं और कह रहे हैं की किसानों को धैर्य से काम लेना चाहिए.खेत में फसल जलाने से उनकी अगली फसल पर बुरा प्रभाव पडेगा.अधिकारी किसानों को उचित मुआवजा देने के साथ--साथ बटाईदारों की मुश्किल के लिए भी सरकार को अवगत कराकर कोई उचित समाधान निकालने का अलग से भरोसा दिला रहे हैं.
बहरहाल,किसानों की पीड़ा अथाह और स्थिति बेहद दयनीय है. आगे देखना दिलचस्प होगा की सरकार और उसके तंत्र इन लुटे किसानों के जख्मों पर किस तरह से मरहमपट्टी करते है. 

अप्रैल 20, 2015

कैंसर को लेकर आयोजित हुआ "जागरूकता सेमीनार"

PARAS HMRI हॉस्पिटल पटना कैंसर रोग विशेषज्ञ
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट----- राष्ट्रवादी उलमा ए हिन्द (चेरीटेबल ट्रस्ट) और पारस एच.एम.आर.आई. हॉस्पिटल पटना के द्वारा कैंसर जागरूकता को लेकर एक सेमिनार का आयोजन स्थानीय कला भवन में किया गया.बताते चलें की विगत कई वर्षों से कोसी का यह इलाका बाढ़ और सुखाड़ के अलावे विभिन्य आपदाओं की मार झेलता रहा है.जाहिर तौर पर इस इलाके में जानलेवा रोग को लेकर हुए इस सेमिनार को हम एक बड़ी पहल कहेंगे. 
कोसी का यह इलाका कैंसर जैसे महारोग की गिरफ्त में भी है.इस जागरूकता सेमीनार में पारस हॉस्पिटल से आये जाने--माने चिकत्सकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को कैंसर से लड़ने,बचने और निजात पाने के कई विज्ञानी मन्त्र दिए.
इस सेमीनार के दौरान कला भवन के सभागार में उमड़ी भीड़ ने भी चिकित्सकों से कैंसर को लेकर कई सवाल किये. इस कार्यक्रम का उदघाटन आई.एम.ए.के जिला अध्यक्ष डॉक्टर यू.सी.मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया.कार्यक्रम के पहले सत्र में डॉक्टर यू.सी. मिश्रा, डॉक्टर अबुल कलाम, डॉक्टर तारिक, डॉक्टर एस.पी. झा, डॉक्टर राकेश कुमार और सूर्या क्लीनिक गांधी पथ के डायरेक्टर डॉक्टर विजय शंकर ने लोगों को सम्बोधित किया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पारस एच.एम.आर.आई.हॉस्पिटल पटना से आये कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर.टैगोर, डॉक्टर शेखर केसरी, डॉक्टर राजीव शरण और डॉक्टर अविनाश ने  नासमझी में छोटी--छोटी गलतियां करने वाले लोगों को तल्ख लहजे में ताकीद की और कहा की धूम्रपान, शराब, तम्बाकू सहित कई ऐसी चीजें हैं जिसका सेवन कैंसर को निमंत्रण देता है. 

इन चिकित्सकों ने बाजार में बिकने वाले तैलीय खाद्य पदार्थ को कैंसर का बड़ा कारण बताया. हरी शब्जी के साथ--साथ फल के सेवन को बेहद जरुरी बताते हुए  चिकित्सकों ने यह भी कहा की आप अपने सोने वाले कक्ष में फ्रिज ना रखें. डॉक्टरों ने लोगों को खास जानकारी देते हुए कहा की कैंसर का ईलाज अब सम्भव है, जरुरत इस बात की है की इस रोग की पहचान शुरू में ही हो जाए.इस कार्यक्रम में शामिल हुए आमलोगों ने भी कैंसर से मुताल्लिक कई सवाल किये जिसका जबाब इन चिकत्सकों ने काफी सुलझे तरीके से देकर लोगों को सिद्दत से संतुष्ट किया.
इस एक दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के बिहार स्टेट मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहरुद्दीन, बिहार स्टेट कोर्डिनेटर डॉक्टर कृष्णानंद सिंह, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर डॉक्टर अमित कुमार, असिस्टेंट स्टेट मीडिया प्रभारी करण कुमार, सन्मार्ग अखबार के ब्यूरो हेड अमित कुमार अमर ,संदीप कुमार, सहरसा टाईम्स के मैनेजमेंट हेड चन्दन कुमार सिंह और पारस हॉस्पिटल मार्केटिंग विंग्स के मोहम्मद फैज अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस कार्यक्रम का मंच संचालन माधव कुमार ने बेहतर और नायाब तरीके से किया जिसने इस कार्यक्रम को और भी खास बना डाला.



बेटी और बहन की अस्मत बचाने के खातिर किया खून ..............

 -::-बेटी और बहन की अस्मत को लुटने से बचाने के लिए वह कर डाला हत्या  -::- 
मुकेश कुमार सिंह की कलम से------- बीती रात सोनवर्षा राज थाना के मनौरी गाँव स्थित ईंट भट्ठे चिमनी पर ईंट भट्ठे चिमनी के मालिक पचपन वर्षीय मणि सिंह की हत्या चाक़ू से गोद--गोद कर और दबिया से काट--काट कर दी गयी.इस जघन्य हत्या की वारदात को उसी ईंट भट्ठे चिमनी पर काम करने वाले दो मजदूरों ने अंजाम दिया.हद की इंतहा देखिये की दोनों हत्यारों ने सदर थाना में हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार के साथ आज सुबह में आत्मसमर्पण कर दिया.हत्या के कारण का जो खुलासा इन हत्याओं ने किया है,उसे सुनकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा.बेटी और बहन की ईंट भट्ठे के मालिक के हाथों लुटती अस्मत से आक्रोशित एक पिता और एक भाई ने यह जघन्य अपराध किया है.
 अब हम आपको लेकर सोनवर्षा राज थाना आये हैं. देखिये थाने के बरामदे पर बैठे ये सभी ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के परिजन हैं.इनमें कुछ नाबालिग बच्चियां हैं जिनकी अस्मत बीते छह महीने से ईंट भट्ठा चिमनी मालिक लूटते आ रहे थे और और कुछ की लूटने की कोशिश में वे जुटे हुए थे.        आखिरकार गरीबों की अस्मत हवस की दरिंदगी पर भारी पड़ा और मौत का यह खेल खेला गया.चूँकि इनलोगों के परिजन ने इस घटना को अंजाम दिया है इसलिए ये सभी अपनी जान की सुरक्षा के लिए थाने में शरण लिए हुए हैं.मासूम बच्चियां और उनकी माँ अस्मत के चिथड़े उड़ाने की दास्ताँ सूना रहे हैं.

सोनवर्षा राज मुख्यालय स्थित मणि सिंह के आवास पर उनकी लाश पोस्टमार्टम के बाद पहुँच चुकी है.मेले की शक्ल में लोग वहाँ जमा हैं लेकिन सब के सब खामोश.देखिये यहां का नजारा. सहरसा पुलिस कप्तान के आवास पर यही वे दोनों हत्यारे हैं जिन्होनें अपनी बेटी और बहन की अस्मत का ना तो सौदा किया और ना ही अस्मत को चाक होने दिया. सिराजुल ने अपनी बेटी और प्रसन्नजीत ने अपनी बहन की अस्मत को लुटने से बचाने के लिए वह कर डाला जिसकी कल्पना मात्र से रूह काँप जाती है. आपको यह बता दें की मृतक मणि सिंह ने दो मासूम बच्चियों की अस्मत के लिए सौदा भी करना चाहा. मणि सिंह ने जहां सिराजुल को कीमती सोने की चेन दी वहीँ पर प्रसन्नजीत को पांच हजार रूपये दिए. मणि सिंह ने यह भी आश्वासन दिया की काम हो जाने के बाद वह उनलोगों के घर को रूपये और सामान से भर देगा. लेकिन इन दोनों मजदूरों की गरीबी इज्जत--आबरू भारी नहीं पड़ सकी और ये नहीं टूटे। आखिरकार हवस के भेड़िये का इन्होनें सफाया कर डाला.
पुलिस कप्तान पंकज कुमार सिन्हा
पुलिस कप्तान पंकज कुमार सिन्हा ने घटना की पूरी जानकारी तफ्सील से दी और घटना के साक्ष्य के आधार पर गहन अनुसंधान के बाद उचित कार्रवाई की बात कही. 
सहरसा टाईम्स - आखिर गरीबी ने हार नहीं मानी.मज़बूरी ने समझौता नहीं किया.दुनिया की चकाचौध और तमाम प्रलोभन के सामने फटेहाली ने घुटने नहीं टेके.अस्मत की दौलत के सामने सभी कुछ फीके और मंद पड़ गए.अस्मत के लुटेरे इस दरिंदे की जान इनदोनों ने ले ली.इन हत्यारों को हम कतई फरिश्ता नहीं कहेंगे लेकिन इतना जरूर कहेंगे की यह घटना पुरे देश को एक सन्देश दे रहा है"अस्मत की बोली लगाने वालों हो जाओ होशियार और खबरदार" वर्ना----?
                               ***** आपकी प्रतिक्रिया क्या है ? ******* 


अप्रैल 17, 2015

महिषी के महिसरहो गावं में दर्दनाक अग्निकांड....

तीन मासूम की मौत, एक की हालत नाजुक ..........
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट-- आज सुबह सात से साढ़े सात बजे के करीब महिषी थाना के महिसरो गाँव के एक घर में आग लग गयी.आग ने धीरे--धीरे प्रचंड रूप अखितियार कर लिया और जबतक लोग आग बुझाने की कोई कोशिश करते तबतक चार मासूम बच्चे आग की भीषण लपट की जद में आकर बुरी तरह से झुलस गए.आग से झुलसे इन चारो बच्चों में से तीन की मौत गयी है जबकि एक की हालत बेहद नाजुक है जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.इन तमाम मासूम नौनिहालों की उम्र देश से लेकर साढ़े चार वर्ष है.फिलवक्त आग लगने के कारण का खुलासा  नहीं हो सका है.
महिषी थाना के महिसरो गाँव के पंडित की दुनिया ही उजड़ गयी है.देखिये इन झुलसे बच्चों को.गांगो पंडित के ये बच्चे पोता--पोती हैं.एक पोती और दो पोते इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं जबकि एक पोता मौत के मुहाने पर खड़ा है.गांगो पंडित अपनी गोद में एक पोता को लिए फिर रहे हैं लेकिन उसका इलाज करने वाला कोई नहीं है.यह एक्सक्लूसिव तस्वीर सदर अस्पताल की बदइंतजामी की कहानी ब्या कर रही है. आपातकालीन कक्ष में इन बच्चों का इलाज चल रहा हैं जिनमें से धीरे--धीरे तीन की मौत हो गयी है.
सोनवर्षा राज के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना
मौके पर पहुंचे सोनवर्षा राज के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता किशोर कुमार मुन्ना ने अस्पताल की बदइंतजामी को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा की अभी तो आगजनी की शुरुआत ही हुयी है.जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे को इस विकट स्थिति से निपटने के लिए तैयार होना होगा,साथ ही सरकार को भी शीघ्रता से इस मामले में गंभीर होना चाहिए. 
अभी तो आगजनी की शुरुआत हुयी है.शुरुआत में ही मौत ने ना केवल अपनी धमक का अहसास करा दिया है बल्कि मौत आगे नयी ईबारत लिखने जा रही है,इसका सिद्दत से संकेत भी दे दिया है.जिला प्रशासन और राज्य सरकार को असमय गुम हुयी बच्चों की किलकारियों से सबक लेकर आगे कुछ ऐसे प्रयास करने चाहिए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृति फिर से ना हो सके.

अप्रैल 15, 2015

शिक्षा के क्षेत्र में ठोश पहल की जरुरत......भूपेन्द्र प्रसाद यादव

-::-  सरकार से अपील -::-
पाठक की कलम से ……… राज्य  सरकार एवं शिक्षको के बीच संघर्ष चल रहा है एक तरफ शिक्षक अपने मांगों को लेकर विद्यालयों को बंद कर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं तो दूसरी ओर सरकार भी अडिग है। ऐसी परिस्थिति में स्कूली बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है और राज्य कि शिक्षा व्यवस्था भी चरमरा रही है. दोनों की इस लड़ाई को देख भूपेंद्र प्रसाद यादव ने  इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार से एक अपील करते हुए कहा है कि आप हम सबों की संविदा पर बहाली  शिक्षा मित्र के रूप में किया कि, बच्चे जो विद्यालय से बाहर रह रहे है उन्हें विद्यालयों में नामांकन करवावे नामांकन शत-प्रतिशत होने के बाद पंचायत,प्रखंड , नगर शिक्षक के रूप समायोजन किये लेकिन सहायक शिक्षक का दर्जा नही दिए. जिससे बिहार में शिक्षकों को दो तरह के नियमावली होने से एकता में कमी आई और संगठन अलग- अलग हो गया जो आपके लिए परेशानी का सबब बन गया. उन्होंने यह भी कहा है कि चार लाख के करीब नियोजित शिक्षक हो गए जिनके लिए एक आशियाना की आवश्यकता थी. मंहगाई से इसे खंडित किया जो तो आज जन आंदोलन का रूप ले लिया। शिक्षक पढ़ाने के बजाय आज अधिकारी के पास अधिकार और अन्य मांगों को लेकर परेशान है. उधर विपक्षी सरकार की अच्छी सुशासन व्यवस्था को जंगल राज में बदलने का प्रयास लाचार शिक्षको के संगठन के कंधे पर बंदूक रख कर चला रहे हैं. अच्छे शिक्षकों को पढ़ाने का अवसर नही मिल रहा है.  
नियमित करने की दिशा में एक ठोस पहल होनी चाहिए ताकि बिहार बदनाम न हो जहां अच्छों के लिए बिहार गीत का सभी विधालय में गाना गाया जाता है लेकिन असर नही हो रहा है. स्पष्ट एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की आयाम हो इसकी हम सबको जरूरत है.  
पाठक :-
भूपेन्द्र प्रसाद यादव 
प्रखंड अध्यक्ष,
मुरलीगंज (मधेपुरा )  

पब्लिकेशन से कमीशन खोरी बन्द करो......

-:सर्वदलीय युवा - छात्र संघर्ष समिति ने डी.एम. से मिलकर मांग पत्र सौपा :-
कृष्णमोहन सोनी रिपोर्ट :- जिले में निजी स्कूलों द्वारा छात्र व अभभावको का हरी दोहन, पब्लिकेशन से कमीशन खोरी पर रोक लगाने के लिए शहर के विभिन्न छात्र संगठनो ने आंदोलन को तेज कर दिया है.
डी.एम. को मांग पत्र सौपते छात्र संघर्ष समिति के सदस्य 
 इस बावत सर्वदलीय युवा-छात्र संघर्ष समिति, सहरसा द्धारा मो० लुक़्मान अली के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी शशि भूषण कुमार से एक शिष्ट मंडल मिलकर एक मांग पत्र भी समर्पित किया.  जिसमे व्यवस्था में सुधार करने कि मांग किया है. आवेदन में कहा गया है कि जिले के सभी प्राइवेट स्कुल प्रबंधन एवं किताब दुकानदारो के मनमानी से छात्र व अभिभावक त्राहिमाम है. ऐसे प्रबंधक द्धारा कमीशन खोरी से अभभावक शोषण के शिकार हो रहे है. इस समिति के शिष्टमंडलों ने शैक्षणिक माहौल का पारदर्शी तरीके से कार्य करने कि भी बात कही गयी है, शिष्ट मंडलों में पिंटू शर्मा, अमर यादव, सुभाष गांधी जे.पी.पा. जिला अध्यक्ष, सहरसा, शंकर कु, ए.आई.एस.एफ. एंथनी स्टालिन, प्रवीण कुमार झा युवा रा.लोसपा मोनू कुमार झा ABVP सोमु, अनिल यादव ]जद यु सहित अन्य शामिल है.   


निजी स्कूलों में कमीशन खोरी बंद हो :- मनीष

कृष्णमोहन सोनी की रिपोर्ट :- एन.एस.यु.आई. जिला कमिटी की एक बैठक स्थानीय जिला परिषद के प्रांगण में आहूत की गयी जिसमे शिक्षा के प्रति सरकार कि उदासीनता एवं निजी शिक्षण संस्थान के मनमानी व संस्थान के प्रबंधको द्धारा पब्लिकेशन से कमीशन खोरी छात्र/छात्राओ व अभिभावक के हो रहे आर्थिक क्षति जैसे समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद ऐसी व्यवस्था के विरुद्ध लोगो के बीच जन-जागरण अभियान, आंदोलन करने का निर्मय लिया.
इस बैठक में वरीय कांग्रेस पार्टी के सदस्यों सहित अन्य राजनितिक दलों के नेता व अभिभवकगण ने भी भाग लिया। बैठक की जिला अध्यक्षता सुदीप कुमार सुमन ने किया. इस बावत प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि निजी स्कुल के दोहन से छात्र सहित अभिभावक त्राहिमान है. सरकार इस दिशा में उदासीन है इसलिए एन.एस.यु.आई. इसके विरुद्ध आंदोलन करेगी और जिला पदाधिकारी सहरसा को एक मांग पत्र भी समर्पित किया है जिसमे आगामी स्तर से सिर्फ एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तको से पाठ्यक्रम की पढ़ाई शिक्षा के अधिकार को लागु करने, हर निजी स्कूलों में अभभावको की कमिटी का गठन निजी स्कूलों के प्रबंधक द्धारा प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम का बदलाव सहित 9 सूत्री मांग शामिल है बैठक में नीरज गुप्ता, शोभा कांत झा, विराज , विकास, पिंटू, प्रवीण सहित अन्य भी मौजूद थे.   

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।