जनवरी 16, 2017

मानव श्रृंखला के तैयारी को लेकर रोड शो...​

के.एम्.सोनी के साथ अजहरुद्दीन की रिपोर्ट -----  सूबे के मुखिया नीतीश कुमार बिहार को नशा मुक्त राज्य बनाने में अपनी पूरी ताकत झोक दी है. नशा मुक्त बिहार में उनका पहला कदम बिहार में शराब पे लगाम लगाना था जिसमें वो कामयाब होते दिख रहे है. बिहार में शराबबंदी के बाद कितने परिवारों की अंधकार में जाती ज़िन्दगी में सवेरे का किरण नजर आने लगा है. 
गौरतलब है की सूबे के मुखिया ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कहा की बिहार में आगामी 21 जनवरी 2017 को नशा मुक्त बिहार पर मानव श्रृंखला कायम कर के एक मिशाल कायम किया जायेगा. जिसकों लेकर बिहार के सभी जिलों में पिछले कई दिनों से गाँव से लेकर शहर तक के सभी कार्यालय, संस्था और सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।
 इसी विषय को लेकर आज सहरसा जिले में कई सरकारी और गैर सरकारी विधालय के बच्चों ने विधालय प्रबंधन के निगरानी में मानव श्रृंखला की तैयारी का रोड शो कर अभ्यास किया.
जिसमें शुभोदय सेंट्रल स्कूल, रूपवती कन्या उच्च विधालय, चिल्ड्रेन स्कूल एसोसियसन ने स्कूली बच्चों से रोड शो करवाया. इस मौके पर सदर एस० डी० ओ०, अंचल पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे और आगे भी आने वाले दिनों में कई स्कूलों के द्वारा मानव श्रृंखला पर रोड शो करवाने की सुचना मिल रही है. .

जनवरी 15, 2017

खेलने के दौरान नहर में डूबने से बच्ची की मौत....

  • घर सहित गाँव में पसरा मातम..... 
  • परिजन का रो रो कर बुरा हाल ......
  • एकरा से नीक ता हमहीं मइर् जेथिये....
विवेकानंद की सहरसा के सत्तर कटैया से रिपोर्ट-------
सत्तर कटैया के बिशनपुर में निशा कुमारी  माता नितु देवी पिता रत्न शर्मा की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार बच्ची निशा कुमारी खेलने के दौरान  इस पार से उस पार हो रही थी इसी दौरान नहर में अधिक पानी अधिक होने से बच्ची पानी में डूब गयी।
जब तक किसी की नजर डूबती बच्ची पर जाती तबतक उसकी साँसें उसका साथ छोड़ चुकी थी। बच्ची की हुयी मौत के सदमे से परिजन का रो--रो के बुरा हाल है।
जाहिर तौर से बच्ची के इस दुनिया से चले जाने से पुरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया ।पाँच वर्षीय बच्ची की मौत होने से उसकी माँ नीतू देवी  रो--रो के बोल रही है की हमरा छोर के कतैय चली गेलो हो बेटी ।एकरा से नीक ता हमहीं मइर् जेथिये । घटनास्थल  पर मौजूद जयनारायण यादव पैक्स अध्यक्ष अभिनन्दन यादव, मुकेश यादव ,तारणी यादव,चन्दन यादव आदि ने जाकर पीड़ित परिवार को शांत्वना दी ।

जनवरी 14, 2017

गंगा में नाव हादसा 22 की मौत

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट---- राजधानी के सबलपुर गंगा
दियारा में पतंगोत्सव के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. पतंगोत्सव में शामिल होने गए लोगों को वापस लेकर लौट रही एक नाव के गंगा में पलट जाने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है.
खबर पोस्ट होने तक 22 लोगो के मौत की पुष्टि हो चु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.

मकर संक्रांति पर लंगर का आयोजन...


अजहरुद्दीन की रिपोर्ट ----- आज मकर संक्रांति त्यौहार के अवसर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी शहर में कई जगहों पर लंगड़ का आयोजन किया गया. "मोटिया मजदूर यूनिन संघ" के द्वारा शहर के दहलान चौक पर लंगर भोज का आयोजन किया गया है जिसमें ठेला, रिक्शा चालक और सभी मजदूरों के सहयोग से इस लंगर भोज का आयोजन किया गया.
 जिसमें सैकड़ों लोगों ने इस लंगर आयोजन में शामिल हो कर भोज खाया. इसके अलावे शहर में और कई जगह भोज का आयोजन किया गया. हर साल इस तरह का लंगर भोज का आयोजन मजदूर एकता को सिद्ध करता है.

जनवरी 13, 2017

चलंत लोक अदालत के माध्यम से मामले का निपटारा ....

राजा कुमार की रिपोर्ट---- 
सत्तरकटैया के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को सत्तर कटैया प्रखंड  परिसर में  बिहार  राज्य विधिक  प्राधिकार की ओर से चलंत  लोक अदालत का आयोजन किया गया । अदालत के संचालन जयप्रकाश सिंह के द्वारा  किया गया। इस अदालत के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने का  काम किया जाता है. 
आज 1458  वादों में से लगभग  दस सौ कुछ  मामले का निपटारा किया गया था जिसमे 409 नव्हट्टा प्रखंड का और  611 सत्तर कटैया प्रखंड के मामलों का निपटारा किया गया । 
नवहट्टा प्रखंड का एलo पीo सीo मामला 142 और सत्तर कटैया प्रखंड के 80 एलoपीoसीo ही बनाया गया टोटल 1020  मामलों का निष्पादन किया गया। इस अदालत में  एन0के0 तिवारी, ब्रजेंद्र कुमार पाठक, अंचलाधिकारी  पवन कुमार ठाकुर, प्रखंड प्रमुख  कृष्ण कुमार उर्फ़ माखन यादव अंचल निर्देशक बेचन ठाकुर, मनोज कुमार, आदित्य कुमार तथा अन्य प्रतिनिधि  उपस्थित थे ।

देश संविधान से चलेगा की उलेमाओं के फतवा से---- किशोर कुमार मुन्ना

कुछ मुद्दों पर नीतीश की चुप्पी का आखिर राज क्या है ?
भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने उठाये कई सवाल ?
किशोर कुमार मुन्ना 
सहरसा से मुकेश कुमार सिंह ---- 
महिला शक्तीकरण, मानवीय गरिमा और समानता की बातें करने वाले नीतीश कुमार जी आखिर क्यों समान नागरिक संहिता पर अपनी राय भी नहीं दे सके? शराब बंदी कर बड़ी वाहवाही लूटी, तो क्यों  नहीं मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित करने वाली तीन तलाक, निकाह हलाला और बहुपत्नी प्रथा जैसे आजाब से मुक्ति के लिए भी कोशिश की?  इससे तो साफ पता चलता है कि मुख्यमंत्री जी कट्टरपंथी उलेमाओं के सामने नतमस्तक हैं। उन्हें मुस्लिम महिलाओं के हको - हुकूक की कोई चिंता नहीं है। तीन तलाक प्रथा को समाप्त कर समान नागरिक संहिता लागू करने के पक्ष में राय नहीं देकर नीतीश सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को धोखा दिया है।

नीतीश जी,  कम से कम ये तो बता दें कि देश संविधान से चलेगा या उलेमाओं के फतवे से?​​ क्‍योंकि आपको फतवे जारी करनेे वालों की फिक्र है, मगर उन लाचार, बेबस महिलाओं की नहीं जिन पर कुप्रथाओं के नाम पर जुल्‍म किया जाता है।​ हम जानना चाहते हैं कि क्या सती प्रथा, विधवा विवाह और छुआछूत के खिलाफ कानून पंडितों से पूछ कर बने थे? आप यह बताइये की शराबियों से पूछ कर कानून बनाये थे । ​ ​नीतीश कुमार शराबबंदी के लिए संविधान के जिस नीति-निर्देशक सिद्धांत का हवाला देते हैं, उसमें समान नागरिक संहिता और गोवंश की हत्या पर प्रतिबंध की भी बातें कही गई हैं, लेकिन उन्होंने दो मुद्दों पर चुप्पी साध कर कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक दिये ।          
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  देश के संपूर्ण विकास के लिए दिन रात लगे हुए हैं और ये तभी संभव है, जब  हर आदमी का विकास समान रूप से हो। फिर चाहे वो महिला हो या पुरूष। नीतीश जी, विकास की बात आप भी करते हैं। लेकिन क्या आधी आबादी खास कर मुस्लिम महिलाओं के विकास के बिना किसी देश या राज्य का विकास संभव है। वोट बैंक की ओछी राजनीति में महिला सशक्तीकरण को दो चश्में  से देखना आपके नीयत को बेपर्दा करती है । साफ पता चलता है कि आप महिला सशक्तीकरण की आड़ में अपना हित साधने में लगे हैं, तभी तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जब विधि आयोग ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर सलाह मांगी, तब उनकी सरकार कठमुल्लों के डर से तीन तलाक प्रथा लागू रखने वाले मुस्लिम पर्सनल ला के विरुद्ध राय तक नहीं दे पायी ।

​जब अपराध के लिए देश में समान दंड संहिता (IPC)लागू है, तब विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के लिए अलग-अलग कानून क्यों होना चाहिए?  विवाह,तलाक और अंतिम संस्कार से संबंधित रीति-रिवाज किसी धर्म के मूल भाग नहीं होते, इसलिए इनके नाम पर मानवीय गरिमा और समानता के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। तीन तलाक की प्रथा जब पाकिस्तान-बांग्लादेश सहित 197 देशों में प्रतिबंधित है, तब भारत में इस पर रोक लगाना गैरइस्लामिक कैसे है? ध्‍यान रहे कि  मोतीलाल नेहरू और बाद में डा. अम्बेडकर ने समान नागरिक संहिता लागू करने की वकालत की, लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने इसकी राह में हमेशा रोड़े अटकाये ।

केंद्रीय कर्मचारियों को नये साल का तोहफा......

सहरसा  टाईम्स की रिपोर्ट----- केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देते हुए उनकी न्यूनतम पेंशन की सीमा बढ़ाकर 9000 रुपये प्रति व्यक्ति कर दी है। 
एक तरफ जहाँ केन्द्र सरकार मेहरबान हो चुकी है कर्मचारियों वही दूसरी तरफ बिहार के नीतीश कुमार ने अपने चेतना सभा में नियोजित शिक्षकों को भी 7 वें वेतन का लाभ देने का घोषणा आज कर दिये।

बिहार बीजेपी नेता का शर्मनाम बयान---

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट---
बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने बयान दिया की यदि लड़कियों के हॉस्टल, विद्द्यालयों, कॉलेजो में पुरुष कर्मचारी रहेंगे तो रेप जैसे वारदात स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि वैशाली के SC/ ST छात्रावास में विगत दिन एक छात्र की मौत हुई थी जिस पर रालोसपा विधायक ललन पासवान ने भी जाँच करने के दौरान लड़कियों से आश्चर्यचकित करने वाला सवाल किया था और अब बीजेपी के प्रेम कुमार दोनों का बयान सिर्फ दलितों ही नही बल्कि नारी जगत के लिए कितना शर्मनाक है इसकी व्यख्या आप खुद कर सकते है।

जनवरी 07, 2017

खो गयी मानवता,मानव हुआ पशु

 खो गयी मानवता,मानव हुआ पशु
पुलिस--प्रशासन के अधिकारियों को वेतन और बाहरी आमदनी से सरोकार
एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश कल शाम से सिस्टम की उड़ा रही थी खिल्ली
हमारी पहल और कुछ समाजसेवियों के बुते बुजुर्ग का हुआ अंतिम संस्कार
सहरसा से मुकेश कुमार सिंह की दो टूक----जीवन की आपाधापी और अंधदौड़ में लोग इतना आगे निकल चुके हैं की मानवता नाम की कोई चीज ही नहीं बची है ।मुर्दों की क्या कहें,यहां तो जरूरतमंद जिंदा इंसान की मदद के लिए कोई सामने नहीं आता ।हमने सहरसा में इस मिथक और बुरी रिवायत को तोड़ने की भरपूर कोशिश की है ।
बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना के केंद्रीय विद्यालय के पीछे और भवन निर्माण विभाग के सामने बीते कल 6 जनवरी की शाम में एक अज्ञात बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया लेकिन सहरसा प्रशासन और पुलिस की बेशर्मी की इंतहा देखिये की आज दिनभर किसी ने इस लाश को ठिकाने लगाने की पहल नहीं की ।नौकरशाहों की जिंदगी फाइलों में उलझी और पैसे कमाने में लगी रहती है ।उनके अंदर की इंसानियत किस तरह खत्म हो चुकी है,यह उसकी बानगी है ।सहरसा पुलिस अपनी बेशर्मी के लिए पहले से बदनाम है ।उसे वसूली के सिवा कोई समाजसेवा करने की कोई जरुरत नहीं है ।लाश की जेब से पैसे निकालने वाली पुलिस भी यहां,अभीतक नहीं पहुंची है ।जाहिर सी बात है की इस मृतक बुजुर्ग के पास कुछ भी हासिल नहीं होता ।

इस बुजुर्ग की मौत को हमने चुनौती के तौर पर लिया ।हमने खुद और समाजसेवी सुभाष गांधी, पत्रकार मनोज कुमार,राजीव झा,पप्पू चौधरी और मृत्युंजय सिंह ने बीड़ा उठाया ।सबसे पहले हमने कफ़न,अगरबत्ती और फूल मंगवाए ।फिर एक ठेले का इंतजाम किया ।हमने मल्लिक परिवार के कुछ भाईयों को भी बुलवा लिया ।यानि अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी तरह से हमने मुकम्मिल कर ली ।फिर जरूरत की वजह से हमने डीएम और एसपी को फोन लगाया ।लेकिन दोनों अधिकारी कुनैन की गोली समझकर हमारे फोन को रिसीव नहीं किया ।इसके बाद हमने एसडीओ जहांगीर आलम को फोन किया ।जनाब ने हमें पुलिस का मामला है,यह कहकर हमें सस्ते में निपटा लिया ।लेकिन हम भी कहाँ मानने वाले थे ।आज इन अधिकारियों का पूरा रवैया देखने का हमने मन बना लिया था ।हमने एसडीपीओ सुबोध विश्वास को फोन किया ।फोन पर जैसे ही मैंने कहा की एक लाश पड़ी हुयी है,की वे बीच में ही हमें रोकते हुए बोल पड़े कहाँ कई लाख पड़े हुए हैं ।मैंने फिर उनसे कहा की एक दो लाख या कई लाख होते तो एसपी,डीएम और आपसभी यहां होते,फिर हम यहां क्या करते ?जनाब ठीक से सुनिए,कल शाम से एक बुजुर्ग की लाश पड़ी हुयी है ।लेकिन उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है ।सदर थानाध्यक्ष भाई भरत डीएम के निर्देश से पहले से ही बटराहा में ड्यूटी पर डटे थे ।बाद में एसडीपीओ ने सारी बातें गंभीरता से सुनी फिर उनके फोन पर ए एसआई मुकेश कुमार कुछ पुलिस जवान के साथ आये ।
लेकिन हमने पुलिस की मौजूदगी में अपने साधन से बुजुर्ग की लाश का रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया ।

मानवता पूरी तरह से खत्म नहीं हुयी है बल्कि जीवन शैली में आये बदलाव की वजह से लोग अपने मूल दायित्व और कर्तव्य से चुकने लगे हैं । हमारे साथ हमारे चन्द भाईयों की दरियादिली की वजह से आज एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार सम्भव हो सका ।हम जबतक ज़िंदा रहेंगे,हमारी यह इंसानी कोशिश जारी रहेगी ।इस आलेख के माध्यम से हम पुरे देश भर में यह सन्देश पहुंचाना चाहते हैं की,समृद्ध लोग इस तरह के काम में आगे आएं ।जरूरतमंदों की सदैव मदद करें ।अच्छे कर्म का फल एक ना एक दिन अच्छा मिल कर रहेगा ।

जनवरी 01, 2017

बिहार लोक शिकायत में भी गड़बड़ झाला....


एडीएम {ADM} घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.........
नीतीश कुमार के सात निश्चय का मुख्य अंग ........
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट::--- बिहार में निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. विजिलेंस ने शनिवार को बेतिया से एक अपर समाहर्ता यानि एडीएम को घूस लेते धर दबोचा. पकड़ा गया अधिकारी एडीएम सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रंजीत प्रसाद सिंह है. निगरानी की टीम ने उन्हें दस हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. लोक शिकायत में आवेदक के पक्ष मे फैसला सुनाने के लिए एडीएम ने पचास हजार रूपये की मांग की थी लेकिन दस हजार मे सौदा तय हुआ. शनिवार को टीम ने एडीएम को रिश्वत के दस हजार रूपये लेते ऑफिसर कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. बेतिया में यह पहला मौका है जब एडीएम स्तर के किसी पदाधिकारी को निगरानी ने गिरफ्तार किया है .
पिछले दो साल के अन्दर दर्जनो रिश्वतखोर निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं बावजूद इसके जिले में घूसखोरी रूकने का नाम नहीं ले रहा है.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।