जुलाई 30, 2016

✍🏻 *बिहार घटना क्रम * ✍🏻


बिग ब्रेकिंग---

सहरसा---अपराधियों ने किराना दूकान में की लूटपाट ।कैश सहित डेढ़ लाख से अधिक के सामान भी लुटे ।लूट के दौरान कई चक्र चलाई गोली ।सोनवर्षा राज के अतलखा की घटना ।
सहरसा---पिकअप वैन और ऑटो में भीषण टक्कर ।एक महिला सहित दो की मौत ।सात गंभीर रूप से जख्मी,तीन की हालात नाजुक ।सौर बाजार थाना के चंदौर के समीप की घटना ।

★ औरंगाबाद -शर्मा मोड़ के पास एक लाख रूपये की लूट ।

★ अररिया -बाढ़ के पानी में डूबकर लड़के की मौत ।जोकीहाट के मेहंदीनगर गांव में हुआ हादसा ।
★ पटना - बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह -उपेंद्र कुशवाहा ।सरकार का राहत पहुंचाने का दावा फेल - उपेंद्र कुशवाहा ।
★ बांका - वज्रपात से महिला की मौत, 7 झुलसे ।कटोरिया के कठौन गांव में हुआ हादसा। 
★ जमुई -वज्रपात से 2 युवकों की मौत ।सोनो के जोकटिया गांव के पास की घटना ।

सुपौल---उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कल सुपौल दौरे पर । कोसी महासेतु सहित बाढ़ प्रभावित विभिन्न जगहों का करेंगे निरीक्षण । कोसी निरीक्षण भवन भपटियाही में करेंगे पत्रकारों को संबोधित । उमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर की जा रही है तैयारी।
सुपौल-*एनडीआरएफ के डीआईजी एसएस गुलेरिया पहुंचे सुपौल ।पूर्वोत्तर भारत के डीआईजी है गुलेरिया ।कोसी तटबंधों और बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण । कहा-आपदा को ले सख्त है एनडीआरएफ ।*

✍🏻 *बिहार की ताजा खबर* ✍🏻 बिहार में ताड़ी पर प्रतिबंध नहीं ।


◆ पटना- लालू के दबाव में नीतीश का यू टर्न ।उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का नया एलान ।बिहार में ताड़ी पर प्रतिबंध नहीं ।
◆ पूर्णिया- चौरा नदी से बच्चे का शव बरामद ।नहाने के दौरान कल डूबा था बच्चा ।सदर थाना के कप्तानपुर के पास की घटना ।
★ वैशाली- सहदेई बुजुर्ग पीएचसी के क्लर्क पर केस दर्ज ।29.34 लाख राशि गबन का आरोप ।पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजीत ने दर्ज कराया केस ।
♀ पटना- डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने की बैठक ।राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या परवीन डावोर के साथ की बैठक ।
♂ गया- महाबोधि मंदिर सलाहकार समिति की बैठक ।बोधगया BTMC सभागार में बैठक ।भूटान के राजदूत की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न ।
♀ पटना- इंटर टॉपर्स घोटाला रूबी राय को नहीं मिली जमानत ।एक अगस्त को याचिका पर फिर होगी सुनवाई ।
◆ अररिया- 35 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,4 हिरासत में ।फारबिसगंज पुलिस ने की कार्रवाई ।
★ हाजीपुर- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पहुंचे हाजीपुर ।जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में हो रहे शामिल ।समाहरणालय सभाकक्ष में हो रही है बैठक ।
■ मधुबनी-भूमि विवाद में मारपीट ।4 घायल ।घायल रेफरल अस्पताल में भर्ती ।फुलपरास के धर्मडीहा का मामला ।
● लखीसराय- पिकअप वैन पर लदा गांजा जब्त ।मामले में एक गिरफ्तार । जैतपुर गांव के पास बढ़हिया पुलिस की कार्रवाई ।
◆ भोजपुर- कुख्यात छिदू यादव गिरफ्तार ।सिकरहटा के मोपती मेला मोड़ से हुआ गिरफ्तार ।हत्या समेत कई कांडों का है आरोपी ।

*बिहार अबतक*

कटिहार ब्रेकिंग---
कदवा के जाजा पंचयात के मालिक पुर में 2 बच्चों की डूबने से हुई मौत  ।।
बेतिया - फर्जी 25 शिक्षक बर्खास्त ।DPO ने केस दर्ज करने का दिया आदेश ।योगापट्टी,सिकटा,चनपटिया मझौलिया के शिक्षक पर हुयी कार्रवाई ।


◆ *बेगूसराय - सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत ।बाईक दुर्घटना में हुयी मौत ।बछवारा के फतेहा ओवर ब्रिज के पास की घटना ।*
● सीवान- कुख्यात त्रिभुवन तिवारी गिरफ्तार ।एसटीएफ ने किया गिरफ्तार ।मैरवा के हरीपुर से हुई गिरफ्तारी ।
◆ खगड़िया- घरेलू विवाद में पत्नी को मारी चाकू ।गंभीर हालत में महिला परबत्ता PHC में भर्ती ।पति गिरफ्तार ।परबत्ता के भरसो गांव की घटना ।
♂ *भागलपुर - सड़क हादसे में महिला कांवरिया का मौत ।सुल्तानगंज के कठपुलवा के पास हुआ हादसा ।बेगूसराय की रहनेवाली है मृतक महिला कांवरिया ।*
♂ *बक्सर -25 हजार का इनामी मंटू चौबे गिरफ्तार ।मॉडल थाना के शिवपुरी से STF ने किया गिरफ्तार ।*
★ हाजीपुर-टुन्ना पांडे छेड़खानी मामले में नया मोड़ ।पीड़ित के पिता ने GRP पर दबाव डालने का लगाया आरोप ।दबाव डालकर बयान दर्ज कराने का आरोप ।
◆ सारण- शिक्षक कॉलोनी में भीषण चोरी ।10 लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी ।घटना के समय घर में सोये हुए थे लोग ।नगर थाना इलाके की घटना ।
◆ दरभंगा- डबल इंजीनियर्स मर्डर केस के मुख्य आरोपी संतोष झा को लाया गया दरभंगा मंडल कारा । भागलपुर सेंट्रल जेल से लाया गया है दरभंगा मंडल कारा ।
◆ पटना-इंटर टॉपर्स घोटाला रूबी राय की जमानत पर आज होगी सुनवाई ।
★ हाजीपुर-केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आज आएंगे हाजीपुर ।जिला सतर्कता एवं निगरानी कमिटी की करेंगे बैठक ।
★ लखीसराय- पुल निर्माण निगम से रंगदारी मांगने का मामला ।मुख्य आरोपी दिलखुश सिंह गिरफ्तार । पिपरिया थाना इलाके से हुई गिरफ्तारी ।
★ कैमूर- पूर्व सीएम जीतन मांझी आएंगे कैमूर ।भभुआ में मृतक के परिजन से करेंगे मुलाकात ।भभुआ में लड़की से रेप के बाद हुई थी हत्या ।
★ समस्तीपुर- टैंक लॉरी से कुचलकर युवक की मौत ।मुसरी घरारी के भट्ठी चौक के पास हुआ हादसा ।विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ।
◆ औरंगाबाद- 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार ।हथियार के साथ हुई गिरफ्तारी ।गोह थाना इलाके में कार्रवाई ।
खगड़िया--बिजली के खम्भे से बाईक की टक्कर में युवक की मौत ।युवक की पहचान महेशखूंट के इंग्लिश टोला के अभिषेक के रूप में हुई ।

जुलाई 29, 2016

*बिहार एक नजर*


बिहार एक नजर*
★ कैमूर-वज्रपात से अधेड़ की मौत । खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा ।कुदरा के नाथोपुर की घटना ।
♂ बक्सर- दयाशंकर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।बिहार पुलिस की मदद से UP STF ने किया गिरफ्तार ।बक्सर के मूल निवासी हैं दयाशंकर सिंह ।
♂ पटना-मंत्री मदन मोहन झा ने किया समर्थन ।डोमिसाइल पर लालू प्रसाद के बयान का किया समर्थन । बिहार के बच्चों को इससे मिलेगा फायदा- मदन मोहन ।
♂ पटना-डोमिसाइल के साथ बीजेपी बीजेपी नेता नंदकिशोर का बयान 'सरकार डोमिसाइल पर विधेयक लायेगी तो देंगे समर्थन ।
◆ भागलपुर-शाहकुंड CO से मांगी 5 लाख की रंगदारी ।रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी ।CO ने डीएम और थाने को दी सूचना ।

बेगुसराय(बिहार)-नगर थाना पुलिस ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में हवाई फायरिंग करने और टूना राय हत्याकांड मामले में 3 अपराधियों को 2 पिस्टल और 8 कारतूस के साथ किया गिरफ्ता ।एसपी रणजीत कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी ।

◆ सीवान- बंद घर से गहने समेत लाखों के सामान की चोरी ।हुसैनगंज थाना के प्रतापपुर की घटना ।
♂ नवादा--हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा ।2012 में भूमि विवाद में हुई थी हत्या ।
♀ पटना -बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को ।सुशील मोदी के पोलो रोड आवास पर होगी बैठक । शाम 6 बजे से शुरू होगी विधानमंडल दल की बैठक ।
◆ पूर्णिया - बाढ़ के पानी में डूबकर एक बच्चे की मौत ।अमौर के मछरहट्टा गांव में हुआ हादसा ।
◆ पटनासिटी -दीवार तोड़कर बर्तन फैक्ट्री से 2 लाख की संपत्ति की चोरी ।फतुहा थाना के औद्योगिक इलाके में वारदात ।

कटिहार(बिहार) अज्ञात ट्रक ने  बुलेट सवार को रौंदा ।मौके पर हुयी मौत ।स्टेट हाइवे कुर्सेला फारबिसगंज SH__77 जाम ।फलका थाना के पोठिया ओपी क्षेत्र के रंगकोल के समीप की घटना ।

🌅🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 29 जुलाई 2016
दिन - शुक्रवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - दक्षिणायन
गोल - उत्तर
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  दशमी
नक्षत्र - कृत्तिका
योग - वृद्धि
करण- भद्रा
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
शैलूष गन्धर्व की पुत्री सरमा विभीषण की पत्नी थी ।
🌚  राहुकाल-  दिन के 10:30 से 12:00 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
        उच्च मनोबल वाला व्यक्ति विपरित समय में भी अपना धैर्य नहीं खोता है ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

जुलाई 28, 2016

वर्चस्व काबिज करने को लेकर फ़िल्मी स्टाईल में कर रहे हैं दादागिरी


एक युवक जख्मी.......

पढ़ने की जगह हथियार उठा रहे हैं युवक......
क्या कर रही है पुलिस और क्या कर रहे हैं अभिभावक........
मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट ------ सदर थाना के कबीर चौक पर आज वर्चस्व काबिज करने की गरज से चाकूबाजी की घटना घटी जिसमें शिवम् सिंह नाम का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । चाक़ू शिवम् के सर में लगी है ।मिली जानकारी के मुताबिक़ गोलू सिंह नाम के एक युवक ने अपने दर्जन भर से ज्यादा सहयोगियों के साथ मिलकर शिवम् को तो पहले कबीर चौक पर दबोचा और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी । लेकिन उससे भी जी नहीं भरा तो, गोलू ने शिवम् के सर पर चाक़ू से कई वार करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । आधे घंटे से ज्यादा फ़िल्मी स्टाईल में मारपीट का यह खेल चला लेकिन बीच--बचाव करने मुहल्ला का कोई शख्स सामने नहीं आया।
बताते चलें की गोलू कबीर चौक के बगल के मोहल्ले गौतम नगर का रहने वाला है और आये दिन दादागिरी के नए--नए पैंतरे आजमाता रहता है। इलाके में उसका दबदबा कायम रहे और उसकी उम्र के लड़के उसका हुक्म बजाएं, यह उसकी ख्वाहिश रहती है । इससे पहले भी उसने मारपीट की कुछ और घटनाओं को अंजाम दिया है । गोलू के पिता सुनील कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं और समाज में उनकी खासी ईज्जत है । जख्मी युवक कबीर चौक के आसपास का ही रहने वाला है, उसके पिता का नाम उमेश सिंह बताया जा रहा है । अभी सदर अस्पताल में जख्मी युवक भर्ती है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना से दो सवाल उठ रहे हैं। पहला सवाल यह की क्या कर रही है पुलिस ? आखिर पुलिस की गस्त क्यों नहीं होती है ? बड़े वाहन और पैदल गस्त के साथ--साथ मोटर साईकिल से लगातार हर मोहल्ले में पुलिस गस्त लगा रही है, यह दावा करते पुलिस के बड़े अधिकारी अघाते नहीं ।लेकिन आधा घंटा से लेकर एक घंटे तक फ़िल्मी अंदाज में घटना घटती है लेकिन कहीं भी पुलिस नजर नहीं आती है । 
सच यह है की पुलिस की गस्त ज्यादातर हफ्ता वसूली के लिए होती है । ऐसे में घटनाओं पर लगाम लगाना बेहद मुश्किल और टेढ़ी खीर है ।दूसरा सवाल यह की आखिर युवा पौध को क्यों घुन्न लग रहा है ।पढ़--लिखकर घर--परिवार के साथ--साथ देश--समाज का नाम रौशन करने की जगह युवा आखिर क्यों अपराध की ओर उन्मुख हो रहे हैं ।पुलिस के अलावे अभिभावक और सामाजिक जानकारों को भी अब इस गंभीर मसले पर पुरजोर दखल देने की जरुरत है ।

*बिहार अभीतक*

सहरसा---*WhatsApp से प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की हाजिरी शुरू*।  D.M. बिनोद सिंह गुंजियाल खुद हैं एडमिन ! अच्छी पहल ।
सहरसा -- हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक शख्स की मौत । सोनवर्षा राज थाना के सोनवर्षा राज बाजार की घटना ।आक्रोशित लोगों ने घंटों एनएच 107 को जामकर यातायात किया बाधित ।मौके पर पहुंचे अधिकारी ।
मधेपुरा : *भारत गैस एजेंसी से लगभग 5 लाख की लूट ।एक अपराधी पकडाया ।दिन--दहाड़े हुई वारदात ।बाईक समेत हथियार भी जब्त ।

♂ पूर्णिया- बाढ़ के पानी में डूबकर 2 बच्चों की मौत ।स्नान के दौरान घटी घटना ।मोहनपुर ओपी के रही टोला के पुलिया के पास की घटना ।
★ पटना- सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करे रहे हैं ।हवाई सर्वेक्षण ।
♂ पटना- बैंक पीओ के हत्यारे पति को पटना एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार ।एसएसपी की टीम ने किया गिरफ्तार ।सर्विलांस के आधार पर हुयी गिरफ्तारी । 
मुजफ्फरपुर---पूर्वांचल एक्सप्रेस से 11 अवैद्य हथियार किया गया बरामद ।बंगाल से तस्करी कर लाया जा रहा था हथियार । रेल एसपी मुजफ्फरपुर ने की पुष्टि ।


◆ पटना-राजधानी में महिला की हत्या मामला ।राजेंद्रनर में हंगामा ।सड़क जाम और आगजनी ।शव के साथ लोग कर रहे हैं प्रदर्शन ।रात में  सावित्री की हुई थी हत्या ।
●सीवान-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार ।नवतन थाना के बंका मोड़ पर कार्रवाई ।
◆ मुजफ्फरपुर-बागमती पर बना चचरी पुल पानी में टूटकर बहा ।नदी का जल स्तर बढ़ा,टूटा पुल ।यातायात प्रभावित ।कटरा के बोकची घाट का मामला ।
★ पूर्वी चंपारण- चाकू मारकर कपड़ा कारोबारी से लूटपाट । कारोबारी को मोतिहारी किया गया रेफर ।हरसिद्धि के गोविंदापुर चौक के पास की घटना ।
★ पटना- मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार आज कर रहे हैं सर्वेक्षण ।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कर रहे गेन हवाई सर्वेक्षण ।
★ आरा-प्लास्टिक की गोली खाने से बच्चे की मौत ।चरपोखरी के कथराई गांव की घटना ।
★ हाजीपुर- धारदार हथियार से महिला का कान काटा ।बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद ।4 के खिलाफ थाना में केस दर्ज ।सदर थाना इलाके की घटना ।
★ भोजपुर- ट्रक-बाईक की टक्कर बाईक सवार दारोगा की मौके पर मौत ।एक गंभीर रुप से घायल,पटना रेफर ।बिहियां के अमराई नवादा के पास हुआ हादसा ।
◆ दरभंगा-पार्सल बोगी से भारी मात्रा में शराब बरामद ।जिला उत्पाद अधीक्षक पहुंचे मौके पर ।लहेरिया  सराय स्टेशन पर आरपीएफ ने की कार्रवाई ।
◆ मधेपुरा- अज्ञात बच्ची का मिला । शव हत्याकर शव फेंके जाने का शक । चौसा के चिरैरी गांव से मिला शव ।
★ पटना-सावित्री हत्याकांड में एक गिरफ्तार ।नामजद आरोपी दीना हुआ गिरफ्तार ।एसएसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी में पकड़ा गया दीना ।


*बेगूसराय -2 राइफल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार ।रिफाइनरी थाना पुलिस की कार्रवाई ।*

सहरसा में अपराधियों का नंगा नाच, डॉक्टर की गाड़ी पर बरसाई गोली

 बाल--बाल बचे डॉक्टर ब्रजेश ............
पीड़ित डॉक्टर से अपराधियों ने पहले ही मांगी है 25 लाख की रंगदारी
सुशासन में धरती के भगवान् पर आफत............
मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट ------ 
महिला कॉलेज के समीप डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह की गाड़ी पर अपराधियों ने गोलीबारी की । इस गोलीबारी में डॉक्टर ब्रजेश बाल--बाल बचे। घटना मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे के बाद की है। गोलीबारी को पहले डॉक्टर सहित गाड़ी पर सवार अन्य लोगों ने किसी गाड़ी का टायर फटना समझा और रात में इस बात को लेकर कोई गंभीर नहीं हुआ । आज दिन में डॉक्टर ब्रजेश जब नया बाजार स्थित क्लीनिक के लिए अपने घर से रवाना हो रहे थे, तो ड्राईवर ने उस समय गाड़ी में छेद दिखाया । छेद से पहले डॉक्टर ब्रजेश कुछ नहीं समझे ? लेकिन ड्राईवर ने गोली से छेद होने की आशंका जाहिर की । फिर डॉक्टर ब्रजेश का दिमाग ठनका और वे अपने डॉक्टर मित्रों को फोन करते चले गए ।बहुत सारे दोस्त घर पर आये और यह बात साफ़ हो गयी की बीती रात किसी गाड़ी का टायर नहीं फटा था बल्कि उनपर जानलेवा हमला हुआ था ।
कल दोपहर में डॉक्टर का एक प्रतिनिधिमण्डल एसपी अश्वनी कुमार से प्राण रक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंचा ।एसपी ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए इस घटना का त्वरित गति से अनुसंधान और डॉक्टर की बेहतर सुरक्षा का तत्काल डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया ।इस घटना से इलाके के सभी डॉक्टर्स बेहद दहशत में और डरे--सहमे हुए हैं ।
बीते कुछ महीनों की बात करें तो, अपराधियों ने सहरसा के ख्यातिलब्ध डॉक्टर आई.डी.सिंह से एक करोड़, डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह से बीस लाख, डॉक्टर ललन कुमार से दस लाख, कोसी पैथोलॉजी से दस लाख, डॉक्टर सिद्दार्थ से पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग की है । यही नहीं डॉक्टर गणेश यादव के अपहरण की कोशिश भी की गयी है ।इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्र के कुछ डॉक्टरों से भी रंगदारी की मांग की गयी है ।
जाहिर सी बात है की डॉक्टर समुदाय डरा--सहमा हुआ है ।पुलिस की अबतक की हुयी कार्रवाई इनके खौफ को कम करने में कहीं से भी कामयाब नहीं हो पा रहा है ।मसला बेहद गंभीर और डॉक्टर्स की जान और कमाई पर मंडराते गुंडों की काली नजर को लेकर है ।आखिर डॉक्टर करें तो क्या करें ?और जाएँ तो जाएँ कहाँ ?यहां यह बताना भी बेहद जरुरी है की अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित यहां के डॉक्टर ने कई दिनों तक ना केवल जिलेभर में हड़ताल किया था बल्कि थोक में डॉक्टरों ने जिला प्रशासन से हथियार के लायसेंस भी मांगे थे ।लेकिन डॉक्टर्स को अभीतक हथियार का लायसेंस मुहैया नहीं कराया गया है ।
डॉक्टर ब्रजेश पर हुयी गोलीबारी, यह जाहिर करने के लिए काफी है की ना केवल पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच नहीं रहा बल्कि अपराधियों के निशाने पर डॉक्टर्स पूरी तरह से हैं ।अब आगे यह देखना बेहद जरुरी है की इस मामले में पुलिस कितनी गंभीरता सेतफ्तीश करती है और कितनी तेजी से फलाफल सामने लाती है ? वैसे डॉक्टर समुदाय एक बार फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं,इसकी पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है।आमलोगों के सामने फिर से एक बड़ी मुसीबत आने वाली है ।आखिर हम अपने पाठकों को यह जरूर कहेंगे की सहरसा पुलिस को अपराध पर लगाम लगाने से ज्यादा धन उगाही की ज्यादा फ़िक्र रहती है ।अपराधियों की धड़--पकड़ की जगह ये पुलिस वाले दूसरे रास्ते से कैसे मोटी रकम आएगी,इसपर ज्यादा माथा--पच्ची कर रहे हैं ।

जुलाई 26, 2016

*बिहार अबतक*

*सुपौल-* वीरपुर कोसी बराज से 2.83 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज ।जलस्तर में तेजी से इजाफा के संकेत ।
कटिहार---पोठिया थाना क्षेत्र के डुम्मर के पुआई टोला के 12 वर्षीय अमर कुमार की मारा धार में डूबने से हुई मौत ।
औरंगाबाद(बिहार)---वज्रपात से चार की मौत,पांच गंभीर रूप से झुलसे ।सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती ।
पटना-ट्रक लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ ।गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार ।नशा खिलाकर करते थे लूट ।फतुहा,दीदारगंज थाना इलाके में गिरोह था सक्रिय ।

औरंगाबाद-वज्रपात से मजदूर की मौत ।नवीनगर के लबरीटांडी गांव में हुआ हादसा ।
समस्तीपुर--वाहन लुटेरा गिरोह का भांडाफोड़ ।लूट की 4 बाईक के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार ।जिले के विभिन्न थाना इलाकों में पुलिस की छापेमारी ।
पटना-संगठनात्मक चुनाव को लेकर जदयू की बैठक संपन्न ।राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जर्नादन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुयी बैठक ।
औरंगाबाद -जीप से कुचलकर महिला की मौत ।हसपुरा थाना के के पचरुखिया बाजार की घटना ।
मधुबनी-ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत ।पंडौल के होम सिग्नल के पास हुआ हादसा ।
भागलपुर-ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत,मां घायल ।गंभीर हालत में PHC में भर्ती ।सन्हौला के भुडिया पुल के पास हुआ हादसा ।
मुजफ्फरपुर-सड़क हादसे में घायल हुए एक और की मौत ।अब तक 12 लोगों की हो चुकी है मौत ।कल अहियापुर के झपहा में हुआ था बस-ऑटो की टक्कर ।
मुजफ्फरपुर- केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बयान 'पारु में दलित प्रताड़ना मामले की हो रही लीपापोती' ।
पटना- सुशील मोदी की प्रेसवार्ता ""राज्य सरकार KK पाठक के दबाव में'"- सुशील मोदी ।सुशील मोदी ने पुलिस पर भी लगाया आरोप ।
दिल्ली- केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का तेजस्वी को जवाब ।बिहार की जिद से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने में लगे 6 साल ।
मुजफ्फरपुर- मीनापुर वासुदेव छपरा मिडिल स्कूल में हंगामा ।छात्रों और अभिभावकों ने किया हंगामा ।
जहानाबाद-5 लाख रूपए की लूट । बाईक की भी लूट ।बैंक से पैसा निकाल कर घर जाते समय एक व्यक्ति से हुयी लूट ।अरवल मोड़ के पास की घटना ।
मधेपुरा---डायरिया से 125 लोग बीमार ।मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची ।कुमारखंड प्रखंड के जोरावरगंज की घटना ।

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 26 जुलाई 2016
दिन - मंगलवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - दक्षिणायन
गोल - उत्तर
ऋतु - वर्षा
मास - श्रावण
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  सप्तमी
नक्षत्र - रेवती
योग - धृति
करण- भद्रा
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌺🍁 श्रीशीतलासप्तमी(उड़िसा), कालाष्टमीव्रत🍁🌺
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
राजा बलि के पत्नी का नाम विन्ध्यावलि था ।
🌚  राहुकाल-  दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
            एक अच्छा संकल्प भी अनेक समस्याओं से बचाने वाला हो सकता है । आवश्यकता है उस संकल्प का निष्ठा के साथ पालन हो ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।