जुलाई 04, 2016

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 04 जुलाई 2016
दिन - सोमवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - उत्तरायन
ऋतु - ग्रीष्म
मास - आषाढ
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  अमावास्या
नक्षत्र - आर्द्रा
योग - ध्रुव
करण- नाग
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌺🌻 सोमवती अमावास्या🌻🌺
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
    ब्रह्मा जी विष्णु जी के नाभि से उत्पन्न हुए थे ।
🌚  राहुकाल-  प्रातः 06:30  से 09:00 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
           आदर्श व्यक्ति बनने के लिये काम,क्रोध,मद और लोभ का त्याग करना है ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

जुलाई 03, 2016

बरात में चली गोली,एक जख्मी

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट---

सदर थाना के रिफ्यूजी कॉलोनी में बीती रात बारात में गोली चली जिसमें एक शख्स जख्मी हो गया ।मिली जानकारी के मुताबिक़ वरमाला के वक़्त लड़की के मामा जैसे ही भीड़ को हटा रहे थे की बरात की ओर से गोली चला दी गयी ।गोली लड़की के मामा की पीठ में लगकर पेट से निकल गयी । 
फिलवक्त पीड़ित शहर के सूर्या क्लीनिक में इलाजरत हैं ।पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है ।बताना लाजिमी है की बद्री यादव की बेटी की शादी में बरात खगड़िया जिले के माली गाँव से आई हुई थी,जिसमें यह घटना घटी ।अभीतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है ।

बिहार हलचल

सहरसा टाईम्स रिपोर्ट ---
👉🏻पूर्णिया- 81 लीटर विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार ।सूमो विक्टा गाड़ी, 9 हजार कैश, 3 मोबाइल जब्त ।बायसी पुलिस ने NH 31 पर की कार्रवाई ।
👉🏻पटना- पूर्व सीएम जीतन मांझी का बयान LJP और RLSP के इफ्तार पार्टी में होंगे शामिल ।
👉🏻पटना- जेनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया का बयान बिहार सूबे में शिक्षा की बदहाली के लिए सीएम नीतीश जिम्मेवार ।केंद्र की शिक्षा के लिए स्मृति ईरानी जिम्मेवार ।
👉🏻कैमूर-  महिला की हत्या ।शव को किया गायब ।दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पति पर हत्या करने का आरोप ।रामगढ़ थाना के शदुलहपुर गांव की घटना ।
👉🏻सारण- तालाब में नहाने के दौरान डूबे 5 बच्चे ।3 बच्चों की मौत, 2 की हालत गंभीर। सदर अस्पताल में भर्ती। नगरा थाना के अफौर गांव में हुआ हादसा ।
👉🏻प चंपारण- सिकरहना नदी से इंजीनियरिंग छात्र अजीत का शव बरामद ।मझौलिया के बथना घाट से बरामद हुआ शव ।कल नहाने के दौरान सिकरहना घाट पर डूबा था छात्र ।
👉🏻प चंपारण- जंगल से भटक कर ग्रामीण इलाके में पहुंचा बाघ ।धनहा के उरदहिया गांव में पहुंचा बाघ ।कई मवेशियों को बनाया शिकार ।इलाके के लोग दहशत में ।
👉🏻भागलपुर-छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत ।गोराडीह के मुरहन गांव में हुआ हादसा ।
👉🏻सीतामढ़ी- रून्नीसैदपुर के माधोपुर सुल्तानपुर के कपड़ा व्यवसायी से 25 लाख की लेवी की मांग ।लेवी नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी ।पुलिस तफ्तीश में जुटी ।
👉🏻भागलपुर- सांप के डंसने से एक  व्यक्ति की मौत ।गोराडीह के बड़ी जमीन गांव में हुआ हादसा ।
👉🏻पटना- पूर्व सीएम जीतन मांझी ने की निंदा ।बांग्लादेश में हुयी हिंसा की घटना की निंदा की ।केंद्र सरकार से कड़ा पत्र बांग्लादेश को भेजने का किया अनुरोध ।

बिहार हलचल

सहरसा टाईम्स रिपोर्ट --
मधुबनी(बिहार)---लदनियां से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे महेन्द्र नरायण झा का निधन आज दरभंगा मे हो गया ।वे 86  वर्ष के थे ।
अरवल- संदिग्ध स्थिति में महिला का शव बरामद ।2 दिन पहले मां-बेटी निकली थी घर से ।बेटी लापता । प्रसादी इंग्लिश बाजार के पास मिला शव ।
सासाराम- TPC के 9 नक्सली गिरफ्तार ।3 रायफल,2 कट्टा,32 कारतूस, 22 डेटोनेटर बरामद । बड्डी के पहाड़ी पर जिला पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई ।
वैशाली -बिदुपुर के चकौसन नदी के पास नाव से गिरकर एक व्यक्ति डूबा, ।तलाश जारी ।
अररिया - पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ।1 पिस्टल और 2 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार ।डकैती और चोरी की कई वारदातों में थी तलाश ।

सहरसा जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल डायरी से विशेष रिपोर्ट ...

चंद्रशेखर की 89 वीं जयंती पर खास ....
चंद्रशेखर आप आज भी मौजूं हो ......
सहरसा टाईम्स के द्वारा चंद्रशेखर जी को समर्पित ----
सहरसा जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल डायरी से दो टूक-----
चन्द्रशेखर जी अब नहीं रहे । आज उनकी 89 वीं जयंती है । उनके निधन से एक राजनीतिक युग का अंत हो गया है । एक प्रखर और स्पष्टवक्ता चन्द्रशेखर पहले पूरे देश में " युवा - तुर्क " के नाम से जाने गए और बाद में विचारोंवाली राजनीतिक धारा के अंतिम राजनेता बनकर उभरे । 
ठेठ गवई अंदाज , धोती , कुरता , चप्पलवाले , साधारण लिवास , बिन सवारे बाल , खिचड़ी दाढ़ी , अलमस्त चाल , मजबूत कद - काठी , आकर्षक व्यक्तित्व , आम और खास दोनों से बगैर बनावटी औपचारिकता बातचीत की बेवाक शैली … देशवासियों , खासकर ग्रामीण भारत से जुड़ाव उनकी विशिष्टता थी । वे भारतीय राजनीति के उन पुरोधाओं में थे , जिन्होंने राजनीति अपनी शर्तों पर की । शुद्ध बलियावी ठसक के साथ । सुविख्यात समाजवादी चिंतक मधु लिमये ने चन्द्रशेखर को धोती , कुरता , चप्पलवाला अक्खड़ प्रधानमन्त्री बतलाया । शपथ या विदेश दौरों के लिए जिन्होंने रातों - रात शूट या शेरवानी नहीं बनवाई ।
 राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर जिसने पढ़ कर भाषण नहीं किया । जब जो अंदर मन ने कहा , वही बाहर रखा । वे ' पोलिटिशियन ' नहीं ' स्टेट्स मैन ' थे । उनके पास छुपाने को कुछ नहीं था । जो सोचते थे - वही कहते थे , जो कहते थे - वही करते थे । अदभुत निर्णयक्षमता के धनी चन्द्रशेखर सही अर्थों में ' गाँव और गुदड़ी ' के लाल थे । कई - कई बार अपने ढंग से उन्होंने देश को दिशा दी । गरीबी हटाओ , बैंको का राष्ट्रीयकरण , प्रिविपर्स की समाप्ति जैसे काँग्रेस और इंदिरा जी के समाजवादी कदमों के पीछे चन्द्रशेखर जी की ही सोच थी ।
काँग्रेस प्रवेश के वक्त इंदिरा जी ने पूछा - आपके जैसे मुखर समाजवादी आखिर काँग्रेस में आने को क्यों तैयार हुए ? उनका स्पष्ट जवाब था - मैं कांग्रेस के चाल - चरित्र और चेहरा को बदलने आया हूँ । फिर इंदिरा जी ने पूछा - अगर ऐसा सम्भव नहीं हुआ ? चन्द्रशेखर जी ने सवाल पर सवाल दागा , सच सुनेंगी ? इंदिरा जी ने कहा - मैं आपसे सच की ही उम्मीद रखती हूँ । उनका जवाब था - फिर मैं कांग्रेस को तोड़ दूंगा ।
कांग्रेस विभाजन के वक्त के. कामराज , मोरारजी देसाई , निजलिंगगप्पा , नीलम संजीव रेड्डी , चन्द्रभानू गुप्त , सत्येन्द्र नारायण सिंह , तारकेश्वरी सिन्हा , डॉ. राम सुभग सिंह जैसे सिंडिकेट के धाकड़ों की बनिस्बत अपेक्षाकृत कमजोर इंदिरा जी के साथ खड़ा होना , ' अंतरात्मा की आवाज ' के नाम पर राष्ट्रपति वी. वी. गिरी के चुनाव में उनकी वैचारिक भूमिका और फिर इंदिरा जी के विरोध के बावजूद कांग्रेस - कार्यसमिति में उनके प्रत्याशी को हराकर भारी अंतर से जीत ने बहुत पहले ही उन्हें भारतीय राजनीति में ' विशिष्ट ' बना दिया था । उन्हें लीक पर चलना स्वीकार नहीं था ।
अपनी दृढ़ वैचारिक पृष्ठभूमि के चलते वे धारा के प्रतिकूल चलने और साहस के साथ सार्थक हस्तक्षेप करनेवाले भारतीय राजनीति की शायद अंतिम कड़ी थे । कश्मीर पर शेख अब्दुल्ला का मजबूती से साथ , डी. के. बरुआ की ' सीमित तानाशाही के सिद्धांत ' पर कदम बढ़ा चुकी इंदिरा जी की ' इमर्जेंसी के खिलाफ कांग्रेस में रहते श्री कृष्णकांत , मोहन धारिया , रामधन ' जैसे मित्रों सहित 60 सांसदों के साथ जे. पी. के पक्ष में खड़ा होना और जेल जाना , ऑपरेशन ' ब्लू स्टार ' की वाह - वाही के बीच उसे ' अक्षम्य अपराध ' और ' एतिहासिक भूल ' करार देना , नेपाल में राजशाही के खात्में और लोकशाही की स्थापना के संघर्ष में अविस्मरणीय भूमिका उनके ' एकला चलो ' राजनीति के उदाहरण हैं। आतंकवादियों के खिलाफ सिख आस्था के प्रतीक ' स्वर्ण मंदिर ' पर सैनिक अभियान पर कई विकल्प सुझाते हुए उनका दूरंदेशी कथन कि ' देश को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी ' । बाद के दिनों में प्रधानमन्त्री इंदिरा जी की हत्या और देशव्यापी सिख - विरोधी दंगों में जान - माल की अपार क्षति ने उनकी भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया ।
धोखे और धुर्तई की आज की राजनीति में वो दोस्ती और वचन निभानेवाले राजनेता के रूप में मशहूर थे । वे यारों के यार थे ।
कांग्रेस के समर्थन के कारण भारी आलोचनाओं , युवा आक्रोश के विस्फोट और उन्माद में जलते देश की बागडोर संभालने के साथ ही चौतरफा शांति , बाबरी मस्जिद - रामजन्मभूमि विवाद पर सदभावपूर्ण सार्थक पहल, उनके कुशल नेतृत्व के कुछ प्रमाण थे , जिसे समयाभाव में अंजाम नहीं मिल पाया । देश यह भी जानता है कि बात - बेबात कांग्रेस की समर्थन वापसी की धमकी से तंग आकर एक दिन जब उन्होंने इस्तीफे का मन बना लिया तो दोनों ही तरफ के मित्रों ने समझौते की पहल की । राजीव जी तो मान गये , परन्तु चन्द्रशेखर जी अड़ गये । उन्होंने कहा - प्रधानमन्त्री का पद देश के सम्मान से जुड़ा है । छोटी - छोटी शर्तों पर उसके झुकने से इस पद की मर्यादा जाती रहेगी । बतौर व्यक्ति चन्द्रशेखर कहीं झुक भी सकता है , परन्तु प्रधानमन्त्री चन्द्रशेखर कदापि नहीं । सदन में एक प्रतिपक्षी मित्र के इस व्यंग्य कि - ' इतिहास में प्रधानमन्त्री के रूप में चन्द्रशेखर सबसे छोटे कार्यकाल के लिए जाने जायेंगे ' , उन्होंने जवाब में कहा - एवरेस्ट पर लोग झंडा गाड़ने जाते हैं - घर बनाने नहीं … 
उनके हीरक जयंती समारोह पर अपने उदगार में तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल जी ने ठीक ही कहा - अपने पाँच दशकों के संसदीय जीवन में मैंने लोकतंत्र के दो ही पक्ष देखे - ' सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष ' लेकिन चन्द्रशेखर की मौजूदगी ने भारतीय लोकतंत्र को तीसरा मजबूत पक्ष दिया - ' निष्पक्ष '…! सच , आनेवाली पीढ़ी चन्द्रशेखर को एक निर्भीक और निष्पक्ष नायक के रूप में याद करेगी । पगडंडियों से चल कर राजपथ और गाँव और गरीबी के परिवेश से निकलकर शिखर तक पहुँचनेवाले चन्द्रशेखर देश की राजनीति के विरल पुरुष थे । 
महात्मा गाँधी को प्रेरक और आचार्य नरेन्द्र देव को अपना आदर्श माननेवाले चन्द्रशेखर जी जयप्रकाशी थे । आपातकाल के पूर्व , जयप्रकाश आन्दोलन के दौरान उन्होंने जे. पी. से न भिड़ने की इंदिरा जी को बार - बार सलाह दी । उन्होंने समझाया - ' सत्ता जब - जब संत से टकराई है , पराजय सत्ता की ही हुई है ' । 
गाँधी और विनोवा के बाद वह चन्द्रशेखर ही थे जिन्होंने पाँव - पैदल ' भारत यात्रा ' की । उस यात्रा - क्रम में उन्होंने देश की दारुण दुर्दशा , भूख , प्यास , बेबसी और बीमारी को और करीब से देखा । वे ग्रामीण भारत के प्रतिनिधि - प्रवक्ता थे , जिन्होंने गरीबी को न सिर्फ देखा था बल्कि स्वंय भोगा भी था । उनके राजनीतिक जीवन और चिन्तन के मूल में ' गाँव और गरीब ' थे । इसलिए वो मन और आचरण से समाजवादी थे । उनके निधन से समाजवाद का एक बड़ा आधारस्तंभ ढह गया । डंकल हो या गैट , उदारीकरण हो या नई आर्थिक नीति , उन्होंने देश को इसके दुष्परिणामों से लगातार सचेत किया । वे अपनी अस्वस्थता के पूर्व अकेले घूम - घूम कर इसका मुखर विरोध करते रहे । उनका स्पष्ट मत था , कि भारत अपने स्वदेशी और स्वावलंबन के गाँधीवादी समाजवाद के फ्रेम में ही आगे बढ़ेगा ।
चन्द्रशेखर जी से मेरी कई व्यक्तिगत यादें जुड़ी है । विस्तार में जाने का यह वक्त नहीं है , लेकिन मैं उन खुशनसीबों में हूँ , जिसके शादी - समारोह में प्रधानमन्त्री चन्द्रशेखर ने वायुसेना के कई हेलिकॉप्टरों से अपने आधे कैबिनेट के साथ मेरे गाँव पंचगछिया पहुँचकर मेरा मान बढ़ाया । 
पूरे भरोसे के साथ बिहार पार्टी के ' उर्जा श्रोत ' की युवा - शाखा की मुझे कमान सौंपी । विधायक बनने के तुरंत बाद वर्ष 1990 में नेपाल में राजशाही के खिलाफ लोकशाही की स्थापना की निर्णायक लड़ाई में कूदने का आदेश दिया ।
पदार्पण से प्रस्थान तक चन्द्रशेखर जी भारतीय राजनीति में हर समय प्रासांगिक थे । इस विचारवान विराट व्यक्तित्व को कुछ करने के लिए निहायत सीमित समय ( चार महीना मात्र ) मिला … परन्तु गांधी , लोहिया , जयप्रकाश की विरासत इस व्यक्ति ने देश की राजनीति पर अपने ढंग से अलग छाप छोड़ी । अब वे हमारे बीच आज सशरीर नहीं हैं , फिर भी उनके संघर्ष , विचार और आदर्श युवा पीढ़ी को अपनी पूरी प्रासंगिकता के साथ मार्गदर्शन करते रहेंगे ।
उनकी 89 वीं जयंती पर श्रद्धा - सुमन के साथ … !

( प्रखर समाजवादी नेता , पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. चन्द्रशेखर जी की 89 वीं जयंती पर पूर्व सांसद  आनन्द मोहन का सन्देश । जेल डायरी से... )

झारखंड हलचल

सहरसा टाईम्स ----
रांची -- लोकसभा अध्यक्ष का 4 जुलाई को रांची दौरा ।रांची विवि के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा ।5 जुलाई को रांची यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह ।
जमशेदपुर - वज्रपात से एक महिला की मौत ।बरसोला थाना के कुम्हारा डुबी की घटना ।
जमशेदपुर - महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान ।परसुडीह थाना के सलवाजुड़ी रेलवे फाटक की घटना ।
जमशेदपुर - सोनारी से तीन अपराधी गिरफ्तार  ।2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस जब्त ।
रांची - लक्ष्मण गिलुआ हो सकते हैं बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष ।अध्यक्ष पद के लिए  गणेश मिश्रा,अनंत ओझा के नाम की भी चर्चा ।हलांकि,प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास 7 दिनों के लिए प्रदेश से हैं बाहर ।उनके आने के बाद ही अंतिम फैसला लिए जाने की है  संभावना ।
सूत्रों के हवाले से खबर--- ताला मरांडी पर गिर सकती है गाज़ । हालिया नाबालिक बहू लाने और बेटे पर यौन शोषण के आरोप के बाद पार्टी के केंद्रीय नेताओं में भी है  नाराज़गी ।

ठेंगे पर कानून, रसूख के सामने कानून भी पड़ा बौना


*** आखिर इस तरह की दोरंगी नीति अपनाने का सच क्या ?
*** सजायाफ्ता के हाथ खुले, विचाराधीन के हाथों में  हथकड़ी ?
*** बिहार के लिए अलग है कानून या सताता है बाप का डर
मुकेश कुमार सिंह की कलम से दो टूक----
हमने इस आलेख में तीन तस्वीर को सच कहने का आधार बनाया है । हमारे पाठक पहले नीचे की तीन तस्वीर पर गौर फरमाएं ।
** बिना हथकड़ी वाली पहली तस्वीर है भागलपुर जेल में बंद व हत्या मामले में सजायाफ्ता राजद के पूर्व सासंद बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की ।
 ** हथकड़ी में जकड़ी दूसरी तस्वीर है एक नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में आरोपी नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद की ।
** तीसरी तस्वीर निर्भया रेप मामले के एक विचाराधीन बंदी की है जिसे देखिये किस तरह से दबोच कर रखा गया है ।
बीते शनिवार 2 जुलाई को बिहारशरीफ में कोर्ट में पेशी के समय की यह राजबल्लभ यादव की तस्वीर है । कानून कहीं भी किसी विचाराधीन बंदी को पेशी के वक्त हथकड़ी लगाने की इजाजत नहीं देता बल्कि हथकड़ी लगाना पुलिस के विवेकाधिकार के दायरे में आता है ।पुलिस को अगर यह शक या शंका हो की विचाराधीन बंदी हथकड़ी नहीं लगाने पर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो सकता है तभी वह हथकड़ी लगा सकती है । राजबल्लभ यादव पर यकीनन गंभीर आरोप हैं पर वह एक विधायक व जनप्रतिनिधि भी हैं । उनका पूर्व का कोई गंभीर आपराधिक इतिहास भी नहीं है । 
जबकि अपहरण, हत्या, देशद्रोह सहित कई मामलों में आरोपित पूर्व सांसद शहाबुद्दीन हत्या के मामले में सजायाफ्ता भी हैं और वे अलग से आतंकी संगठनों से साठगांठ के आरोपी भी हैं । पिछले 13 मई को सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या की शक की शुई शहाबुद्दीन पर जाने के बाद उनका स्थानांतरण सिवान से भागलपुर केन्द्रीय कारा में कर दिया गया । कमर की दर्द की शिकायत के बाद पांच दिनों पूर्व उन्हें डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से ईलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया । शहाबुद्दीन के साथ दो जेलर सहित दो पुलिस अधिकारी और 24 सुरक्षाकर्मियों का एक जत्था भी दिल्ली गया पर भागलपुर जेल से दिल्ली एम्स तक पहुंचन वाले शहाबुद्दीन के हाथों में कहीं भी हथकड़ी लगी नहीं दिखीं । शहाबुद्दीन किसी फ़िल्मी हीरो के स्टाइल में चल रहे थे । 
बताना लाजिमी है की मोहम्मद शहाबुद्दीन वर्तमान में जिस पार्टी के महासचिव हैं राजबल्लभ प्रसाद उस पार्टी के विधायक हैं । तो फिर सवाल यह भी उठता है की इस तरह की दोरंगी नीति का मतलब क्या है ? क्या सरकार या कानून ने शहाबुद्दीन को हथकड़ी न लगाने और राजबल्लभ को हथकड़ी लगाकर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था या फिर शहाबुद्दीन के साथ गए पुलिस अधिकारियों, जेलर या पुलिसकर्मियों में शहाबुद्दीन के हाथों में हथकड़ी लगाने की हिम्मत नहीं थी ? एक विधायक को फरार होने की आशंका से अगर उनके हाथों में हथकड़ी लगायी जा सकती है तो एक सजायाफ्ता और देशद्रोह के मामले में अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित कुख्यात बाहुबली शहाबुद्दीन के हाथों में हथकड़ी क्यों नहीं ? 
बिहार सरकार ने क्या दोनों के लिए क्या अलग-अलग कानून बना रखे हैं । ऐसा नजारा देश के किसी अन्य राज्य की अदालतों में नहीं देखा जाता जहां सामान्य और विचाराधीन जनप्रतिनिधियों के हाथों में हथकड़िया लगाई जाती हों ।
देश की राजधानी दिल्ली जहां सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट, तीसहजारी, पटियाला हाऊस व कड़कड़डुमा जैसे पांच शीर्षस्थ और महत्वपूर्ण अदालतें हैं वहां भी पेशी के वक्त किसी विचाराधीन बंदी को कानून के बंदिश के कारण हथकड़ी नहीं लगाया जाता बल्कि पुलिसवाले बंदी की एक हथेली को अपनी हथेली में जकड़ कर उसे अदालत में पेश करते हैं ।
यहां तक की दो वर्ष पूर्व दिल्ली में हुए बहुचर्चित निर्भया रेप मामले के आरोपितों में से एक शिवकुमार यादव (तस्वीर में देखें) को भी कोर्ट में पेशी के वक्त हथकड़ी नहीं लगाया गया था । हमारे इस आलेख का मतलब कानून पर सवाल खड़ा करना नहीं है । हमारा मकसद बस इतना है की रसूख,पैसा,बड़ा आपराधिक इतिहास, पहुँच और बड़ा राजनीतिक कद होने से नियम--कायदे प्रभावित होना लाजिमी हैं क्या ? क्या कानून इसकी ईजाजत देता है क्या ? जनता के लिए यह स्वीकार्य है क्या ? यह एक गंभीर मसला है जिसपर देश के बड़े सामाजिक और नैतिक चिंतकों को सामने आना चाहिए और अपनी बेबाक राय रखनी चाहिए । हमने तस्वीर के जरिये अपनी बात रख दी है ।यहां सिर्फ सच दिखता है ।

बिहार की मुख्य ख़बरें

सहरसा टाईम्स रिपोर्ट ----
आरा (बिहार)---सड़क निर्माण में लगे डंपर में लगाई आग ।अपराधियों ने डंपर के ड्राइवर को पीटा, की फायरिंग ।सहार के लोदीपुर की घटना ।
खगड़िया--आपसी रंजिश में एक व्यक्ति को मारी गोली। ।गंभीर हालत में सहरसा रेफर ।बेलदौर थाना के रोहियामा गांव की घटना ।
खगड़िया---कोशी नदी में डूबने से एक की मौत ।शव की खोचबीन जारी ।शौच करने के दौरान हुआ हादसा ।बेलदौर थाना के डूमरी पुल के पास की घटना ।

गया - पेड़ से लटकता मिला युवक का शव ।हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका ।बेलागंज के सोनपुर गांव की घटना ।रौना गांव का रहनेवाला था युवक ।
गया - कालाबाजारी का 28 बोरा चावल जब्त ।डुमरिया के कोलूबार गांव में जीविका की महिलाओं ने पकड़ा चावल ।
बेतिया - पूर्व उप मुखिया के पति को मारी गोली ।अपराधियों ने चाकू से भी किया हमला गंभीर स्थिति में घायल पटना रेफर सिरिसिया ओपी के आजाद चौक पर वारदात ।
गया -बेलागंज के पाई बिगहा बाजार में 5 दुकानों में लाखों की चोरी ।
पटना - पूर्व CM जीतन राम मांझी कल 4 को जुलाई को 3 बजे 12 M स्टैंड रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस को करेंगे संबोधित ।
बगहा - गंडक नदी के जलस्तर में उफान ।वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़ा गया 1.83 लाख क्यूसेक पानी । उत्तर बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का ख़तरा बढ़ा ।
भागलपुर - रंगरा प्रखंड प्रमुख शीला देवी के पति पर जानलेवा हमला ।मोती यादव गिरोह पर हमला करने का आरोप ।पुलिस जांच में जुटी ।

5 प्रमंडलों के कमिश्नर समेत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला


पटना(बिहार)-- -बीते कल शाम में जहां 5 प्रमंडलों के कमिश्नर समेत 14 आईएएस का तबादला हुआ वहीं 3 आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया । जो की निम्नवत है ----
कुँवर जंग बहादुर ----कोसी के कमिश्नर ।
अजय कुमार चौधरी ----- भागलपुर के कमिश्नर ।
नवीन चंद्र झा------ मुंगेर के कमिश्नर ।
टी एन बिंदेश्वरी ----पूर्णिया के कमिश्नर ।
नर्मदेश्वर लाल ----- सारण के कमिश्नर ।
सुधीर कुमार ---- कृषि विभाग के प्रधान सचिव ।
शशि भूषण ---- संयुक्त सचिव पशुपालन विभाग ।
आदित्य कुमार दास ----- उत्पाद आयुक्त ।
रामशंकर ------ आईसीडीएस के निदेशक ।
रामबुझावन चौधरी ------ अपर सचिव राजस्व पार्षद ।
अरविंद सिंह ----- निःशक्तता आयुक्त ।
मो सलीम ----- सयुक्त सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता ।
नरेंद्र मंडल ----- सहयोग समितियो के निदेशक ।
गोपाल मीणा ----- श्रम आयुक्त ।

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग 🌺

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 03 जुलाई 2016
दिन - रविवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - उत्तरायन
ऋतु - ग्रीष्म
मास - आषाढ
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  चतुर्दशी
नक्षत्र - मृगशिरा
योग - वृद्धि
करण- भद्रा
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
    ब्रह्मा जी विष्णु जी के नाभि से उत्पन्न हुए थे ।
🌚  राहुकाल-  सायं 04:30  से 06:00 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
           उच्च मनोबल वाला व्यक्ति, विपरीत समय में भी अपना धैर्य नहीं खोता है ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।