जुलाई 02, 2016

जानिये बिहार बोर्ड ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय ....

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट -----
पटना- BSEB की बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय । सभी कक्षों में सीसीटीवी और ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा होगी उपलब्ध ।
पटना- BSEB की बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय सूबे के सभी प्रमंडल और जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन ।
पटना- BSEB की बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय ।सभी प्रमंडलीय मुख्यालय वाले जिलों में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का लिया गया फैसला ।

BDO विनीत कुमार सिन्हा को घूस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ---
पटना के पुपरी प्रखंड विकास पदाधिकारी, विनीत कुमार सिन्हा को आज निगरानी ने गिरफ्तार कर लिया. विनीत कुमार को निगरानी ने रंगे हाथ 40 हजार रू. घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. विनीत के साथ सहायक सत्येंद्र सहनी भी गिरफ्तार किया है. 
जाहिरतौर से बिहार में घूसखोड़ी का राज्य स्थापित है लगातार निगरानी विभाग एक से एक कबूतर को पकड़ रहा है. घूसखोड़ी धंधा में सरकारी कार्यालय में छोटे बाबु से लेकर वरीय अधिकारी तक संलिप्त है. पैसा की हवस ने अँधा बना दिया है. नौकड़ी को दाव पर लगा कर उगाही किया जाता है. निगरानी के मुस्तैदी से कई अधिकारी तक नौकड़ी गवां कर जेल के कल कोठड़ी में अपने भविष्य का इतिहास लिख रहा है. 

अबतक बिहार हलचल

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ------
पटना - डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बयान  "बाढ़ नियंत्रण को लेकर सरकार गंभीर"।  तेजस्वी ने कहा जल्द ही कोसी सेतु का करूँगा निरीक्षण ।
पटना - रालोसपा की दावत ए इफ्तार कल रालोसपा प्रदेश कार्यालय में 6.46 बजे से ।
सासाराम - रालोसपा में घमासान पर बोले उपेंद्र कुशवाहा निगेटिव काम में नहीं करते विश्वास  ।
रोहतास--ACCI तालाब में डूबकर 2 बच्चों की मौत ।अगरेर के खरवनिया गांव में हुआ हादसा ।
समस्तीपुर--CRI रोसड़ा के मिर्जापुर राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की 4 मूर्तियों की चोरी ।
गया - कट्टा के साथ पैक्स अध्यक्ष समेत 2 गिरफ्तार ।परैया पुलिस ने प्राणपुर गांव से किया गिरफ्तार ।
सारण - लहलादपुर PHC में डॉक्टरों ने की तालाबंदी ।डॉक्टर अमरेंद्र सिंह पर हुए हमले के विरोध में तालाबंदी ।डॉक्टर सुरक्षा की कर रहे मांग ।
सारण - ट्रक से कुचलकर महिला की मौत ।पुलिस ने ट्रक किया जब्त, ड्राइवर फरार ।जनता बाजार के सारण गांव में हुआ हादसा ।
आरा - लावारिस स्थिति में भटक रही युवती बरामद ।नवादा के स्टेशन रोड से पुलिस ने किया बरामद ।अपना नाम और पता नहीं बता पा रही युवती ।
पटना - सड़क हादसे में 5 लोग घायल ।3 गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर ।शालिमपुर के रामनगर गांव के पास हादसा ।

बकाये वेतन की मांग और भूख की कुल-कुलाहट पर मौत भाड़ी......

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट  -------
बिहार में संविदा कर्मी की हालात बद से बत्तर हो चुकी है. बिहार सरकार के अधिकाश विभाग इन संविदा कर्मियों के बदोलत चल रही है. लेकिन बर्तमान समय में इनकी दुर्दशा **** से भी ज्यादा बत्तर हो चुकी है. अन्य विभागों में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों का वेतन कई महीनों से नहीं मिला है. जिसके कारण परिवार का भरण पोषण करना इनके लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है. 
गौरतलब है कि बीते कल समस्तीपुर में बकाये मानदेय के भुगतान को लेकर अनशन पर बैठी मुख्य साधनसेवी में से पिंकी कुमारी की मौत हो गई. अनशन पर बैठी पिंकी को पेट की भूख की कुलकुलाहट और बकाये वेतन की मांग पर मौत भाड़ी पर गई. बिहार की सरकार संविदा कर्मियों पर कितनी मेहरबान है इसकी सत्यता पिंकी की मौत साबित करती है. 
आखिर बिहार सरकार इनके प्रति कब संवेदनशीलता देखाएगी, क्या वर्तमान सरकार बिहार में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों के लिए कोई हल ढूंढेगी ये बड़ा सवाल है. 

ख़बरे कटिहार और सिवान से


कटिहार(बिहार)---बिजली के बिजली खम्भे पर काम करने के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल ।  प्राणपुर थाना क्षेत्र का मामला ।

सिवान(बिहार)--- गोरैया कोठी थाने के पिपरा मठ मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों को चोरो ने चुराया ।बीती रात की घटना ।लगभग आधा दर्जन मूर्ति की हुयी चोरी ।पुलिस मौके पर पहुंची ।

जुलाई 01, 2016

अभी तक बिहार हलचल....

सहरसा टाईम्स रिपोर्ट ---
👉🏻 समस्तीपुर(बिहार)---   जिला साक्षरता कार्यालय पर कई दिनों से अनशन कर रहे एक अनशनकारी की मौत । बकाये मानेदय की मांग को लेकर अनशन पर थे कर्मी ।
👉🏻 पटना(बिहार)--10 प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी और 4 आपूर्ति निरीक्षक का हुआ तबादला ।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने किया तबादला ।
👉🏻खगड़िया--देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार । पसराहा पुलिस ने सोंदिया गांव से किया गिरफ्तार ।
👉🏻पूर्णिया- -46 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार ।बायसी पुलिस ने की कार्रवाई ।
👉🏻सुपौल- अज्ञात युवक की मिली लाश ।हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका ।त्रिवेणीगंज के मलहनवा गांव की घटना ।
👉🏻दरभंगा - सड़क हादसे में दो लोगों की मौत,एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर ।सदर थाना के बसैला मोड़ के पास हादसा ।
👉🏻पूर्वी चंपारण-  60 भारतीय मजदूर सउदी अरब में फंसे, 7 महीने से कंपनी ने नहीं दी सैलरी ।मस्जिद में सभी ने ले रखा है शरण ।
👉🏻समस्तीपुर -करंट लगने से पति की मौत,पत्नी गंभीर रुप से झुलसी । दलसिंहसराय थाना इलाके की घटना ।
👉🏻पटना-  अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर से की लूटपाट ।हजारों रुपये कैश समेत मोबाइल छीने  फतुहा के बुद्धुचक फोरलेन पर हुई वारदात ।
👉🏻मधुबनी -  बीती रात 4 घरों में लगी आग ।लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान ।खजौली के लक्ष्मीपुर गाँव  की घटना ।

अगस्त-सितंबर में होगी इंटर स्तरीय (BSSC) प्रारंभिक परीक्षा

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट :-  
राज्य में इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त-सितंबर महीने में होगी ।बिहार कर्मचारी चयन आयोग इसकी तैयारी को फाइनल करने में लगा है । चार चरणों में प्रारंभिक परीक्षा ली जायेगी और जुलाई में इसके शिड्यूल को जारी कर दिया जाएगा । 12,140 पदों के लिए होनेवाली इस परीक्षा में करीब 22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे ।

ब्रेकिंग --- नेपाल निर्मित 396 बोतल शराब बरामद

BREAKING NEWS
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ---
सुपौल---नेपाल निर्मित 396 बोतल शराब बरामद ।निर्मली थाना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता । वेलासिंगार मोती पंचायत भवन के समीप से हुयी बरामदगी ।

बिहार हलचल

सहरसा टाईम्स -----
बक्सर--- दलित महिला के साथ शोषण का आरोप । चार लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज । डुमरांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत एकौनी गाँव का मामला । पुलिस जांच मे जुटी ।
मुजफ्फरपुर---  मोतीपुर के ठीकेदार को पत्र लिखकर 10 लाख की मांगी रंगदारी ।मोतीपुर थाना में मामला दर्ज़ । पुलिस जांच में जुटी ।
मुजफ्फरपुर--- दहेज़ हत्या की शिकार जिन्दा मिली युपी के फरुखाबाद में ।प्रेमी के साथ फरार हो गई थी आमना । परिजनों ने 2011 में ससुराल वालो के खिलाफ दर्ज़ कराया था दहेज़ हत्या का मामला ।निर्दोष परिवार 5 वर्षो से पुलिस के भय से भटक रहा था इधर से उधर ।कल बरामद आमना को मुजफ्फरपुर पुलिस लेकर आएगी ।
हाजीपुर-- हाजीपुर के मुफसिल थाना अंतर्गत चंद्रालय इलाके में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या ।
नवादा-  ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत ।आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम ।एनएच-82 नारदीगंज के कोसला टार पर हादसा ।
छपरा--मांझी थाना ने छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार ।

शुभ प्रभातम् ** आज का पंचांग**

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 01 जुलाई 2016
दिन - शुक्रवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - उत्तरायन
ऋतु - ग्रीष्म
मास - आषाढ
पक्ष -  कृष्ण पक्ष
तिथि-  द्वादशी
नक्षत्र - कृत्तिका
योग - धृति
करण- कौलव
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
    विष्णु जी के मंत्री का नाम उद्धव था ।
🌚  राहुकाल- दोपहर  10:30  से 12:00 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
           जो स्वयं अनुशासन में नहीं रह सकता और ना ही अपनों से बड़े के अनुशासन में रह सकता है,वह दुःख मुक्त कैसे बन सकता है ।
            🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।