फ़रवरी 21, 2016

जे.एन.यू. घटना पर.............. चेतन आनंद

 सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट: - जे.एन.यू. की घटना का शोर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. घटने का नाम हीं नहीं ले रहा है. संसद पर हमले का साजिशकर्ता अफजल गुरु को शहीद बतलाना कैम्पस में जो हुआ वह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र के पास यदि इसका ठोश प्रमाण है तो उसे राष्ट्र द्रोही के खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकना नहीं चाहिए। कैम्पस में जो राष्ट्र विरोधी नारे लगे और पाकिस्तान का झंडा लहराया गया यह कतई बर्दास्त के काबिल नहीं है. ऐसा करने तो कौन सोचने पर भी ऐसे तत्वों को सौ टुकड़े कर दे तो काम है. उक्त बातें चेतन आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र हम (से०) ने कहा.
इसके साथ उन्होंने ये भी कहा की वोट के लिए और मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम पर ऐसी शर्मनाक हरकत निंदनीय है. क्योंकि तारीख गवाह है कि भारत के मुसलमान किसी से भी ज्यादा राष्ट्रभक्त है. छदम सेक्युलरवादियों की ऐसी अोछी राजनीति ही हिन्दू चरमपंथियों को ताकत मुहैया कर रही है. लेकिन घटना के विरोध के नाम पर किसी पार्टी के दफ्तर पर हमला, पत्रकारों की पिटाई, पुलिस अभिरक्षा में एक पक्ष के वकीलों द्वारा कोर्ट परिसर में आरोपी पर हमला ये सभी जनतंत्र विरोधी आचरण है. इन सब पर भी कार्रवाई की जरुरत है. याद रहे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा लोकतंत्र की खूबसूरती है, पर इस नाम पर हर किसी को रास्त्र विरोधी गतिविधियों या उदंडता की छूट नहीं दी जा सकती।।।।।।।।।।।।।   चेतन आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष, छात्र हम (से०) के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति। 

फ़रवरी 20, 2016

बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री का NSUI ने किया स्वागत ........

बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री अवधेश नारायण सिंह
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट:-  अपुस्ट खबरों पर NSUI एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओंने पार्टी के प्रति सजगता दिखाते हुए मंत्री का गर्म जोशी से स्वागत कर न सिर्फ कोरम पूरा किया बल्कि अपने चकाचोंध में डूबे आयोजकों के बेसुध मंत्री का सुध भी लिया। BOACON सम्मलेन के उद्घाटन कर्ता बिहार सरकार के केबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता अवधेश नारायण सिंह की आने की अपुस्ट खबर यह बताता है कि परिसदन में जब मंत्री महोदय आते है तो आयोजक चाय तक की भी समुचित व्यवस्था नहीं कर पाया था. उक्त बाते NSUI के प्रदेश महा सचिव मनीष कुमार एवं NSUI के सहरसा जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से कहा.
गौरतलब है कि सहरसा में कोसी आर्थोपेडिक क्लब द्वारा बिहार आर्थोपेडिक एसोसिएशन का ४२ वां वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मलेन में विदेश के प्रसिद्ध हड्डी विशेषज्ञ भी शिरकत कर रहे है. 
NSUI छात्र नेता ने कहा कि  पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं के बदौलत आगंतुक मंत्री जी का समुचित व्यवस्था पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा ही सम्भव हो पाया। पुरे घटना क्रम से यह स्पष्ट हो रह है की आयोजक एवं आयोजन के उद्घाटन करने पहुंचे केबिनेट मंत्री का कोई एक दूसरे के प्रति शर्द्धा और विश्वास कम सिर्फ औपचारिकता निभाना मात्र था.
होगा भी क्यों नहीं जहाँ सम्मलेन के महत्व और उपयोगिता को संकल्पित कर आम जानो के बीच पहुँचाने वाले मीडिया कर्मी भी उक्त स्थलों पर  वर्जित है तो यह मोनोपोली नहीं तो और क्या ?

जन अधिकार पार्टी का अपराध के खिलाफ आक्रोश .....



मुकेश कुमार सिंह-----बिहार में बढ़ते अपराध,सत्ताधारी विधायकों की अपराध लीला सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के द्वारा बिहार बंद का आज सहरसा में व्यापक असर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जहां जिले के विभिन्य इलाकों में सड़क यातायात को जाम कर दिया वहीं घूम---घूमकर बाजार को भी बंद करा डाला ।
आज सुबह से ही जन अधिकार पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता जत्थे में सड़कों पर उतरे और सहरसा बाजार को पूरी तरह से बंद करा डाला। बंद के दौरान बाबले हो रहे ये आंदोलनकारी जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे ।बताते चलें की जन अधिकार पार्टी के सर्वे--सर्वा मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव का कोसी और सीमांचल इलाके में मजबूत जनाधार है। आंदोलनकारियों ने जिले की कई मुख्य जगहों मसलन सलखुआ,सिमरी बख्तियारपुर,महिषी, नवहट्टा सहित कई अन्य इलाकों में भी सड़कों पर जाम लगाकर जहां यातायात को पूरी तरह से बाधित कर डाला वहीं बाजार को भी बंद करा दिया ।
इन आंदोलनकारियों ने बैजनाथपुर के समीप एनएच 107 को जामकर सहरसा--मधेपुरा मार्ग को जामकर यातायात को पूरी तरह से ठप्प कर दिया ।
आंदोलनकारियों ने सहरसा जिला मुख्यालय के शंकर चौक को जामकर मुख्य बाजार डीबी रोड,बंगाली बाजार,महावीर चौक,पूरब बाजार,कपड़ा पट्टी सहित सभी बाजार को जबरन बंद करा दिया इस जाम और बंदी के दौरान पुलिस पूरी तरह से असहाय नजर आती रही ।इस बंद से आमलोग काफी हलकान और परेशान रहे ।
इस बंदी का बिहार सरकार पर आगे जो भी असर हो लेकिन इस बंदी के बहाने सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर बिहार में अपनी ताकत का अहसास जरूर कराया है 

फ़रवरी 19, 2016

सहरसा के एस.पी. का तबादला...

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट :- नितीश सरकार ने लॉ एंड ऑडर को दुरुस्त करने के लिए सहरसा जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है. बिगत दिनों से सहरसा जिले में क्राइम का ग्राफ काफी तीव्र गति से  बढ़ा है.  
गौरतलब है कि सहरसा एस.पी. का तबादला करते हुए नये एस.पी. अश्वनी कुमार को सहरसा के बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का जिम्मा नीतीश कुमार ने दी है. आगे देखना होगा कि अश्वनी कुमार सहरसा जिले में अपराध पर कितना अंकुश लगा पाते है.

फ़रवरी 18, 2016

बच्चों का फूटा गुस्सा

मुकेश कुमार सिंह की कलम से----जब स्कूल में पढ़ाई ना हो,जब स्कूल में एमडीएम का का खाना ठीक से ना मिले और जब पोशाक सहित छात्रवृति की राशि ना मिले तो थक--हारकर ये मासूम नौनिहाल अपने हक़ और हकूक के लिए सड़कों पर उतरेंगे ही ।आज सदर थाना के बेंगहा स्थित मध्य विद्यालय के छात्रों ने ना केवल स्कूल में तालाबंदी कर स्कूल के शिक्षकों को बंधक बना लिया बल्कि सड़कों पर ही पढ़ाई शुरू कर के सिस्टम पर कई सवाल भी खड़े कर दिए ।हद तो इस बात की है की इन बच्चों के अभिभावक भी इन बच्चों के साथ हंगामे को और हवा दे रहे थे ।

यह है बेंगहा का मध्य विद्यालय । देखिये इस स्कूल के बच्चे किस तरह से स्कूल के मुख्य गेट पर टाला जड़ के हंगामा कर रहे हैं ।इस स्कूल के बच्चों को विगत कई महीनों से ना तो छत्रवृति मिली है और ना ही इन्हें अच्छा खाना दिया जा रहा है ।बच्चों के अभिभावक अगिया--बेताल हैं और स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर उनके सामने ही कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं ।बच्चों के टीसी के नाम पर तीन सौ रूपये वसूलने का उनपर आरोप लग रहा है ।हमारे कैमरे के सामने और प्रिंसिपल के सामने ही स्कूल के एक बच्चे ने कह डाला की उसको छात्रवृति का पैसा नहीं मिला है । हद की तस्वीर तो यह देखिये की बच्चे किताब निकाल कर बीच सड़क पर ही पढ़ाई शुरू करके सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं ।अभिभावक कह रहे हैं की उन्होनें सात---आठ बार सड़क जाम किया है लेकिन उनके बच्चों को फिर भी उनका हक़ नहीं मिला ।
स्कूल की प्राधानाध्यापिका की अलग दलील है ।यह कह रही हैं की हाजिरी के मुताबिक़ बच्चों को छात्रवृति की राशि दे दी गयी है ।अब जो बच्चे पैसे मांग रहे हैं,वे उनके विद्यालय के नहीं हैं ।हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी उमाकांत उपाध्याय ने घटना के बाबत तफ़सील से हमें जानकारी दी । उनकी माने तो आगे जांच के बाद कार्रवाई होगी ।
बच्चों के तल्ख तेवर और सड़क पर पढ़ाई करने का यह तरीका निसंदेह उनकी पीड़ा का परवान है ।आगे यह देखना बेहद जरुरी है की इन बच्चों के हक़ के लिए कोई ठोस पहल होती है,या फिर ये बच्चे यूँ ही फिर से आंदोलन को विवश होंगे ।वैसे ऐसे मामले में बड़े अधिकारी आश्वासन की घूंटी पिलाने के सिवा हमें तो कोई बड़ी कार्रवाई करते आजतक नजर नहीं आये हैं ।

डॉक्टर अजय कुमार सिंह सड़क हादसे में जख्मी ....


सहरसा टाइमस की रिपोर्ट :- सहरसा के ख्यातिलब्ध शल्य चिकित्सक डॉक्टर अजय कुमार सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने मधुबनी जाने के दौरान कोसी माहासेतु पर एक वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गए । फिलवक्त डॉक्टर अजय पटना के पारस  अस्पताल में भर्ती हैं, जहां चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। 
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक़ डॉक्टर अजय अपने चार पहिये वाहन से अपने कुछ मित्रों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे ।किसी काम से वे सेतु पर रुके और दाहिनी तरफ से जैसे ही गाडी से उतरने की कोशिश की,तभी पीछे से आ रही एक दूसरी गाड़ी उन्हें ठोकर मारते हुए आगे निकल गयी ।गंभीर रूप से जख्मी डॉक्टर अजय को पहले सुपौल अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस से बिना समय गंवाए उन्हें पटना ले जाया गया। 
उनके साथ गए डॉक्टर विजय शंकर से सहरसा टाईम्स की बात हुयी जिसमें उन्होनें बताया की डॉक्टर अजय को सर और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में चोट आई है । अभी डॉक्टर अजय होश में आ चुके हैं और सभी से बात भी कर रहे हैं । पारस अस्पताल में डॉक्टर की एक टीम उनकी चिकित्सा में लगी हुयी है।
सहरसा टाईम्स डॉक्टर अजय की लंबी उम्र की कामना के साथ यह भी दुआ कर रहा है की वे जल्द स्वस्थ होकर सहरसा वापिस आएं और सिद्दत से अपने कर्तव्य में जुट जाएँ। कोसीवासी डॉक्टर अजय के जल्द स्वस्थ होने की अलग से कामना कर रहे हैं ।

घूसखोर सीओ गिरफ्तार .....

मुकेश कुमार सिंह :- आज पटना से आई निगरानी टीम ने सहरसा जिले के कहरा सीओ अनिल कुमार सिंह को बीस हजार रूपये घुस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया ।गिरफ्त में आये सीओ ने सदर थाना में तैनात एक चौकीदार से उसके बकाये एरियर के भुगतान के बदले चालीस हजार रूपये बतौर नजराने की मांग की थी ।निगरानी की टीम गिरफ्तार सीईओ को लेकर पटना रवाना हो चुकी है ।इधर गिरफ्तार सीओ ने खुद को बेकसूर और साजिश के तहत फंसाये जाने की बात कही है ।गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने सीओ के घर की भी सघन तलाशी ली लेकिन इसमें निगरानी को कोई भी दस्तावेज हाथ नहीं लग सके ।
देखिये घूसखोर सीओ को । जनाब मोहन कुमार यादव नाम के चौकीदार से उसके बकाये एरियर दो लाख रूपये की निकासी के लिए बतौर नजराना चालीस हजार रूपये मांग रहे थे ।मोहन यादव ने पहले तो खूब मिन्नतें की लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने इसकी शिकायत निगरानी से कर दी ।निगरानी ने दो दिन पूर्व सहरसा आकर मामले का सत्या  
पन किया फिर धावादल बनाकर आज पहले तो सदर थाना के नया बाजार स्थित इनके घर की घेराबंदी की फिर बीस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथों उन्हें दबोच लिया ।
बताते चलें की शेष बीस हजार रूपये के भुगतान की बात बाद में देने की हुयी थी ।मुन्ना प्रसाद,डीएसपी, निगरानी ने गिरफ्तारी के बाबत तफसील से जानकारी दी। 
इधर गिरफ्त में आये सीओ अनिल कुमार सिंह खुद को बेकसूर और साजिश में फंसाये जाने का राग अलाप रहे हैं ।कह रहे हैं की उन्होनें ललन सिंह नाम के कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज करवाया है ।सम्भव है की इसी कारण से उन्हें फंसाया गया है ।उन्होंने मोहन चौकीदार से रूपये की मांग नहीं की थी ।वैसे सभी कुछ जांच के बाद साफ़ हो जाएगा ।
इस मामले ने इतना तो साफ़ कर दिया है की बिहार में घुसखोरी का खेल बदस्तूर जारी है ।वैसे बताते चलें की निगरानी के हत्थे अक्सर छोटी मछलियाँ ही चढ़ती हैं । अमूमन बड़ी मछलियाँ बिना किसी के भय के ही घुसखोरी का परचम लहरा रही हैं।जाहिर तौर पर जो पकड़ा गया वह चोर,वर्ना सन्यासी ।

फ़रवरी 16, 2016

आक्रोश में धरती के भगवान ....


मुकेश कुमार सिंह की कलम से----अपराधियों के द्वारा लगातार रंगदारी मांगे जाने सहित उनके अपहरण और ह्त्या की साजिश किये जाने के विरोध में आज सहरसा के डॉक्टर्स काफी आक्रोश में दिखे । आक्रोशित डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय के शंकर चौक से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त,डीआईजी,एसपी के साथ--साथ डीएम कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस विरोध मार्च के दौरान इन डॉक्टरों  ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । डॉक्टर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है की उन्हें बेहतर सुरक्षा दी जाए नहीं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे । भय के माहौल में वे काम नहीं कर सकते हैं । हद की इंतहा तो इस विरोध मार्च में यह रही की इन डॉक्टरों ने खुद से अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठाने की बात करते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी से आर्म्स लाइसेंस की मांग की है ।

देखिये धरती के भगवान् कहे जाने वाले इन डॉक्टरों के सड़कों पर फूटे आक्रोश को ।आज इनके हाथों में चिकित्सीय सामग्री की जगह बैनर और तख्तियां हैं ।जाहिर तौर पर इनको अपनी और अपने परिवार के लोगों की जान की पड़ी है ।विगत कुछ दिनों से लगातार इन डॉक्टरों से ना केवल रंगदारी की मांग की जा रही है बल्कि उनके अपहरण की साजिश के साथ---साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है ।अपराधियों ने बीते कुछ दिनों के भीतर सहरसा के ख्यातिलब्ध डॉक्टर आई डी सिंह से एक करोड़,डॉक्टर ब्रजेश  कुमार सिंह से बीस लाख,डॉक्टर ललन कुमार से दस लाख,कोसी पैथोलॉजी से दस लाख,डॉक्टर सिद्दार्थ से पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग की है । यही नहीं डॉक्टर गणेश यादव के अपहरण की कोशिश भी की गयी है ।इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्र के कुछ डॉक्टरों से भी रंगदारी की मांग की गयी है ।
जाहिर सी बात है की डॉक्टर समुदाय डरा--सहमा हुआ है ।पुलिस की अबतक की हुयी कार्रवाई  इनके खौफ को कम करने में कहीं से भी कामयाब नहीं हो पा रहा है ।नतीजतन आज डॉक्टर विरोध मॉर्च निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं ।
सहरसा के एसपी विनोद कुमार
प्रमंडलीय आयुक्त टी विन्देश्वरी और डीआईजी नागेन्द्र प्रसाद सिंह  फिलवक्त अवकाश पर हैं । ऐसे में इन डॉक्टरों ने एसपी और डीएम से मुलाक़ात कर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया । डॉक्टर का साफ़ कहना था की उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये जा रहे हैं ।ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन उन्हें हथियार का लाइसेंस मुहैया कराये जिससे वे भयमुक्त होकर मरीज का इलाज कर सकें। सहरसा के एसपी विनोद कुमार का कहना है की डॉक्टरों से रंगदारी मांगे जाने,उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने और उनके अपहरण की साजिश को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है ।
डीएम विनोद सिंह गुंजियाल
वैसे सुरक्षा के लिए डॉक्टर्स हथियार का लाइसेंस चाह रहे हैं, इसके लिए उन्होनें डीएम से बात की है । डीएम विनोद सिंह गुंजियाल डॉक्टरों की पुलिस को लेकर शिकायत के बारे बताते हुए कहते हैं की इन्हें आर्म्स का लाइसेंस चाहिए।पुलिसिया कार्रवाई को लेकर उन्होने पुलिस कप्तान से बात की है। रही बात आर्म्स लाइसेंस की तो वे इस मामले में आगे विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे।
मसला बेहद गंभीर और डॉक्टर्स की जान और कमाई पर मंडराते गुंडों की काली नजर को लेकर है ।आज जिस तरह से डॉक्टर्स सड़कों पर उतरकर अपने आक्रोश का इजहार कर रहे हैं,वह सरकार के लिए कहीं से भी शुभ संकेत नहीं है ।वैसे सबसे खास बात यह है की डॉक्टर्स अपनी सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस की मांग कर रहे हैं ।पुरे मामले में बड़ा सवाल यह है की क्या आगे हथियार की नोंक या फिर हथियार के खौफ के साये में मरीजों का इलाज होगा ?

कुख्यात कुंदन सिंह पुलिस की गिरफ्त में....


सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट :- आज समस्तीपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सहरसा जिले के कई थानों की पुलिस ने सहरसा के सोनवर्षा राज थाना के लगमा गाँव से कुन्दन सिंह को गिरफ्तार कर लिया । कुंदन सिंह लंबे समय तक जेल में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला था ।
बताना लाजिमी है की समस्तीपुर जिले के हसनपुर इलाके का रहने वाला कुंदन दहशत का दूसरा नाम माना जाता रहा है ।सहरसा से दबोचे गए कुंदन को पुलिस गुपचुप तरीके से लेकर समस्तीपुर के लिए निकल चुकी है ।दस दिन पूर्व समस्तीपुर में धीरेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला और आज सुबह समस्तीपुर के बिथान थाना के सिरसिया इलाके में राजद नेता सह व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उनके सहयोगी बिरजू यादव की कारबाईन से छलनी कर हुयी ह्त्या मामले में कुंदन सिंह को आरोपी बनाया गया है ।पूर्व के मामले को लेकर ही  पुलिस कुंदन की तलाश में थी ।
मुखबिर की सूचना और मोबाइल के आधार पर कुंदन के ठिकाने का पुलिस ने पता लगा लिया और आज दोपहर बाद उसे लगमा गाँव से दबोच भी लिया ।इधर कुंदन सिंह की पत्नी जिला पार्षद सुनीता सिंह ने अपने पति को बेकसूर बताते हुए,उन्हें साजिश में फंसाये जाने की बात कही है ।यही नहीं सुनीता देवी ने यह भी अंदेशा जताया है की कहीं साजिश में कुंदन की हत्या ना कर दी जाए ।पत्नी सुनीता की नजर में पति कुंदन बेकसूर हैं ।

फ़रवरी 12, 2016

कोसी के सपूत ने दुनिया में फिर बजाया बिहार का डंका ......

सरोज झा के पिता मदन मोहन झा से सहरसा टाईम्स ने खास बातचीत की 
* सरोज झा बने विश्व बैंक के सीनियर निदेशक, दुनिया में फिर बजा बिहार का डंका ...
* सहरसा के बनगाँव के रहने वाले हैं सरोज झा... 
* पहले इंजीनियरिंग की डिग्री कानपुर से ली, फिर 1990 में किया आई.ए.एस.  ....
* उड़ीसा सहित कई केंद्रीय सेवा में रहे सरोज.... 
* 2005 में वर्ल्ड बैंक में नौकरी किया ज्वाईन....

मुकेश कुमार सिंह की कलम से----बिहार की मिट्टी ने अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया भर में पूर्व से ही मनवाया है। इसी कड़ी में अब सहरसा के सरोज झा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने विश्व बैंक के सीनियर निदेशक का पद हासिल कर प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रौशन किया है।
सहरसा जिले के बनगांव निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ मदन मोहन झा व कुंता देवी के पुत्र सरोज कुमार झा इंजीनियर होने के साथ--साथ 1990 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कानपुर आई.आई.टी. से सिविल इंजीनियरिंग व डवलपमेंट इकॉनोमिक्स की डिग्री हासिल की है। सरोज झा आई.ए.एस. अधिकारी बनने के बाद उड़ीसा कैडर में विभिन्न पदों पर काबिज रहे। भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आपदा विशेषज्ञ के पद को भी उन्होंने सुशोभित किया। 
2005 में बर्ल्ड बैंक की सेवा में आने के बाद अगले तीन वर्षों तक सरोज कुमार झा विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक मध्य एशिया के रूप में कजाकिस्तान के अल्माटी में पदस्थापित थे। फिर उन्हें वाशिंगटन स्थित वर्ल्ड बैंक के हेड ऑफिस बुला लिया गया । 
अब एक फरवरी को विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यंग किम ने उन्हें कमजोरी, टकराव व हिंसा की चुनौती से निपटने के लिए अग्रणी नेतृत्व की भूमिका निभाने का काम सौंपा है। सरोज कुमार झा को विश्व बैंक का सीनियर निदेशक नियुक्त किया गया है ।सरोज कुमार झा की स्कूली शिक्षा बनगांव एलीमेंट्री स्कूल में हुई जबकि मिडिल बेगूसराय और हाई स्कूल तक की शिक्षा पथरगामा (अभी झारखंड) में हुई। संत जेवियर्स रांची से उन्होंने इंटर किया और फिर आई.आई.टी. में उनका सेलेक्शन हो गया । 
सरोज झा ने विश्व बैंक में अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की थी। उस समय वे वरिष्ठ ढांचागत विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किए गए थे। इससे पूर्व वे यूनाइटेड नेशन के डवलपमेंट प्रोग्राम के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।
उड़ीसा कैडर के आईएएस सरोज झा उड़ीसा के फुलवामी और सोनपुर के कलक्टर भी रह चुके हैं। सरोज अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अभी वाशिंगटन में हैं। सरोज कुमार झा की इस उपलब्धि पर उनके मुहल्ले और गांव के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। अपने घर और यहां की माटी से सरोज का गहरा लगाव है। यही वजह है कि वे हर दो-तीन माह पर एक बार जरूर सहरसा आते हैं ।

सहरसा जिला मुख्यालय के प्रतापनगर मोहल्ले में सरोज झा का आवास हैं, जहां उनके बुजुर्ग पिता सेवानिवृत बीडीओ मदन मोहन झा और उनकी माँ कुंता देवी रहती हैं। फिलवक्त सरोज झा की माँ अपने बेटे सरोज के पास है ।
घर पर मौजूद सरोज झा के पिता मदन मोहन झा से सहरसा टाईम्स ने खास बातचीत की । बातचीत में एक पिता अपने लायक बेटे के वजूद पर कितना गर्व करता है,उसकी इंतहा हमें यहां देखने को मिली । 
बेहद खुश पिता ने कहा की सरोज शुरू से ही प्रतिभा संपन्न थे और देश के लिए कुछ ख़ास करना चाहते थे । उनकी जिद की वजह से ही सरोज ने आईएएस परीक्षा पास की ।उन्हें अपने बेटे पर ना केवल गर्व है बल्कि वे भग्यशाली हैं की सरोज उनका बेटा है ।
सरोज झा के बारे में जानकारी देते हुए वे युवाओं को सन्देश दे रहे हैं की ईमानदारी और सच्ची लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है ।
सच में हौसला हो, जुनूँ हो और कुछ कर गुजरने की चट्टानी तमन्ना हो तो पहाड़ खोदकर भी दूध की दरिया बहाई जा सकती है । सरोज झा देश के लिए आज नजीर बन चुके हैं और देश के युवाओं को अकूत अनमोल और बेशकीमती सन्देश दे रहे हैं ।सहरसा टाईम्स परिवार सरोज झा की इस कामयाबी पर उन्हें अंतरतम से बधाई देता है ।

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।