फ़रवरी 16, 2016

कुख्यात कुंदन सिंह पुलिस की गिरफ्त में....


सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट :- आज समस्तीपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर सहरसा जिले के कई थानों की पुलिस ने सहरसा के सोनवर्षा राज थाना के लगमा गाँव से कुन्दन सिंह को गिरफ्तार कर लिया । कुंदन सिंह लंबे समय तक जेल में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला था ।
बताना लाजिमी है की समस्तीपुर जिले के हसनपुर इलाके का रहने वाला कुंदन दहशत का दूसरा नाम माना जाता रहा है ।सहरसा से दबोचे गए कुंदन को पुलिस गुपचुप तरीके से लेकर समस्तीपुर के लिए निकल चुकी है ।दस दिन पूर्व समस्तीपुर में धीरेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला और आज सुबह समस्तीपुर के बिथान थाना के सिरसिया इलाके में राजद नेता सह व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उनके सहयोगी बिरजू यादव की कारबाईन से छलनी कर हुयी ह्त्या मामले में कुंदन सिंह को आरोपी बनाया गया है ।पूर्व के मामले को लेकर ही  पुलिस कुंदन की तलाश में थी ।
मुखबिर की सूचना और मोबाइल के आधार पर कुंदन के ठिकाने का पुलिस ने पता लगा लिया और आज दोपहर बाद उसे लगमा गाँव से दबोच भी लिया ।इधर कुंदन सिंह की पत्नी जिला पार्षद सुनीता सिंह ने अपने पति को बेकसूर बताते हुए,उन्हें साजिश में फंसाये जाने की बात कही है ।यही नहीं सुनीता देवी ने यह भी अंदेशा जताया है की कहीं साजिश में कुंदन की हत्या ना कर दी जाए ।पत्नी सुनीता की नजर में पति कुंदन बेकसूर हैं ।

फ़रवरी 12, 2016

कोसी के सपूत ने दुनिया में फिर बजाया बिहार का डंका ......

सरोज झा के पिता मदन मोहन झा से सहरसा टाईम्स ने खास बातचीत की 
* सरोज झा बने विश्व बैंक के सीनियर निदेशक, दुनिया में फिर बजा बिहार का डंका ...
* सहरसा के बनगाँव के रहने वाले हैं सरोज झा... 
* पहले इंजीनियरिंग की डिग्री कानपुर से ली, फिर 1990 में किया आई.ए.एस.  ....
* उड़ीसा सहित कई केंद्रीय सेवा में रहे सरोज.... 
* 2005 में वर्ल्ड बैंक में नौकरी किया ज्वाईन....

मुकेश कुमार सिंह की कलम से----बिहार की मिट्टी ने अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया भर में पूर्व से ही मनवाया है। इसी कड़ी में अब सहरसा के सरोज झा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने विश्व बैंक के सीनियर निदेशक का पद हासिल कर प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रौशन किया है।
सहरसा जिले के बनगांव निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ मदन मोहन झा व कुंता देवी के पुत्र सरोज कुमार झा इंजीनियर होने के साथ--साथ 1990 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कानपुर आई.आई.टी. से सिविल इंजीनियरिंग व डवलपमेंट इकॉनोमिक्स की डिग्री हासिल की है। सरोज झा आई.ए.एस. अधिकारी बनने के बाद उड़ीसा कैडर में विभिन्न पदों पर काबिज रहे। भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आपदा विशेषज्ञ के पद को भी उन्होंने सुशोभित किया। 
2005 में बर्ल्ड बैंक की सेवा में आने के बाद अगले तीन वर्षों तक सरोज कुमार झा विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक मध्य एशिया के रूप में कजाकिस्तान के अल्माटी में पदस्थापित थे। फिर उन्हें वाशिंगटन स्थित वर्ल्ड बैंक के हेड ऑफिस बुला लिया गया । 
अब एक फरवरी को विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यंग किम ने उन्हें कमजोरी, टकराव व हिंसा की चुनौती से निपटने के लिए अग्रणी नेतृत्व की भूमिका निभाने का काम सौंपा है। सरोज कुमार झा को विश्व बैंक का सीनियर निदेशक नियुक्त किया गया है ।सरोज कुमार झा की स्कूली शिक्षा बनगांव एलीमेंट्री स्कूल में हुई जबकि मिडिल बेगूसराय और हाई स्कूल तक की शिक्षा पथरगामा (अभी झारखंड) में हुई। संत जेवियर्स रांची से उन्होंने इंटर किया और फिर आई.आई.टी. में उनका सेलेक्शन हो गया । 
सरोज झा ने विश्व बैंक में अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की थी। उस समय वे वरिष्ठ ढांचागत विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किए गए थे। इससे पूर्व वे यूनाइटेड नेशन के डवलपमेंट प्रोग्राम के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।
उड़ीसा कैडर के आईएएस सरोज झा उड़ीसा के फुलवामी और सोनपुर के कलक्टर भी रह चुके हैं। सरोज अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अभी वाशिंगटन में हैं। सरोज कुमार झा की इस उपलब्धि पर उनके मुहल्ले और गांव के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। अपने घर और यहां की माटी से सरोज का गहरा लगाव है। यही वजह है कि वे हर दो-तीन माह पर एक बार जरूर सहरसा आते हैं ।

सहरसा जिला मुख्यालय के प्रतापनगर मोहल्ले में सरोज झा का आवास हैं, जहां उनके बुजुर्ग पिता सेवानिवृत बीडीओ मदन मोहन झा और उनकी माँ कुंता देवी रहती हैं। फिलवक्त सरोज झा की माँ अपने बेटे सरोज के पास है ।
घर पर मौजूद सरोज झा के पिता मदन मोहन झा से सहरसा टाईम्स ने खास बातचीत की । बातचीत में एक पिता अपने लायक बेटे के वजूद पर कितना गर्व करता है,उसकी इंतहा हमें यहां देखने को मिली । 
बेहद खुश पिता ने कहा की सरोज शुरू से ही प्रतिभा संपन्न थे और देश के लिए कुछ ख़ास करना चाहते थे । उनकी जिद की वजह से ही सरोज ने आईएएस परीक्षा पास की ।उन्हें अपने बेटे पर ना केवल गर्व है बल्कि वे भग्यशाली हैं की सरोज उनका बेटा है ।
सरोज झा के बारे में जानकारी देते हुए वे युवाओं को सन्देश दे रहे हैं की ईमानदारी और सच्ची लगन से सब कुछ हासिल किया जा सकता है ।
सच में हौसला हो, जुनूँ हो और कुछ कर गुजरने की चट्टानी तमन्ना हो तो पहाड़ खोदकर भी दूध की दरिया बहाई जा सकती है । सरोज झा देश के लिए आज नजीर बन चुके हैं और देश के युवाओं को अकूत अनमोल और बेशकीमती सन्देश दे रहे हैं ।सहरसा टाईम्स परिवार सरोज झा की इस कामयाबी पर उन्हें अंतरतम से बधाई देता है ।

फ़रवरी 11, 2016

बिहार में अपराधियों की सामानांतर सरकार---- लवली आनन्द

सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट :- बिहार में अपराधियों की सामानांतर सरकार चल रही है, खाकी का खौफ पूरी तरह से ख़त्म हो गया है, न्याय के साथ विकास और कानून का राज स्थापित करने के लोक लुभावन नारों पर सत्ता काबिज महागठबंधन की सरकार में न तो आमजनों को न्याय मिल पा रहा है और न ही विकास हो रहा है.
उक्त बाते पूर्व सांसद सह हम नेत्री लवली आनन्द ने सहरसा में डॉ आई. डी. सिंह, डॉ ब्रजेश सिंह और मृत छात्र गौरव के परिजनों से मिलने के बाद प्रेस वार्ता में कही.  
उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ तो बढ़ा ही लेकिन कोसी क्षेत्र अपराधियों का सबसे सुरक्षित अभ्यारण बना हुआ है. हत्या, अपहरण, रंगारी सहित छोटी बड़ी घटनाये घाट रही है, दोषी पुलिस के गिरफ्त से बहार है. कोसी में कानुन व्यवस्था के साथ साथ किसानों की समस्याओं को लेकर भगत सिंह के शहादत दिवस पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद रैली करेगी जिसमे राष्ट्रीय प्रांतीय स्तर के नेता व बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे।
प्रेस वार्ता में लवली आनंद के साथ नीरज गुप्ता, गोपाल झा, मुकुल कुमार सिंह, राजन आनंद (युवा प्रदेश महासचिव, हम),सतीश सिंह, बाबा जी, रोहिन दास, मो० अली भुट्टो, विनोद यादव के अलावा अन्य समर्थ भी मौजूद थे. 

फ़रवरी 10, 2016

ये फारस की बेशर्म सफाई है ......


मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट-----एक साथ सहरसा और मधेपुरा के दौरे पर आये पूर्व---मध्य रेल के जीएम (महाप्रबंधक) ए. के.मित्तल ने आज ए ग्रेड सहरसा रेलवे स्टेशन, रेलवे अस्पताल, रेलवे क्वार्टर ,रेलवे रैक पॉइंट, रनिंग रूम सहित कई अन्य जगहों का  निरीक्षण किया। इस मौके पर तमाम इंतजामों से वे एक तरह से संतुष्ट दिखे।
इस मौके पर उन्होनें सहरसा---फारविसगंज रेलखंड के अमान परिवर्तन को लेकर कहा की वे प्रयास में लगे हैं ।मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स से जैसे ही पैसे मिलेंगे,काम शुरू हो जाएगा ।इन्होनें कहा की पैसा मिलने पर वे बहुत जल्द कोसी ब्रिज भी खोलेंगे ।जीएम के इस दौरे को लेकर पुरे स्टेशन इलाके को नायाब तरीके से साफ़--सुथड़ा किया गया था जो महज वक्ती और फारस भर था । 
सहरसा टाईम्स ने आम यात्रियों से ख़ास बातचीत की जिसमें लोगों ने एक दिन की इस सफाई को पूरी तरह से बेपर्दा कर दिया ।जाहिर तौर पर रेलवे के एक बड़े अधिकारी का दौरा है तो मौक़ा बेहद खास है । सैलून से बड़े तामझाम के साथ सहरसा पहुंचे पूर्व--मध्य रेल के जीएम साहब को देखिये किस तरह से निरीक्षण कर रहे हैं ।पैदल घूम--घूमकर जनाब निरीक्षण कर रहे हैं ।लेकिन बता दें की साहब जहां--जहां जा रहे हैं,वहाँ पहले से ही तैयारी मुकम्मिल रखी गयी है। अपने निरीक्षण के क्रम में जीएम साहब रेलवे स्टेशन, रेलवे अस्पताल, रेलवे क्वार्टर, रेलवे रैक पॉइंट, रनिंग रूम सहित कई जगहों पर गए ।कुल मिलाकर हालात से ये संतुष्ट दिखे ।जीएम के इस निरीक्षण को कामयाब बनाने के लिए आमलोगों की आँख में धूल झोंका जा रहा है। 

देखिये इस बेशर्म सच को ।जीएम साहब के दौरे की वजह से पुरे स्टेशन इलाके को बेहद खास तरीके से साफ़--सफाई कर के चकाचक कर दिया गया है।Iयह तस्वीर अगर हमेशा के लिए होती,तो इसे हम नजीर बनाते लेकिन यह सफाई महज जीएम साहब को खुश करने के लिए करायी गयी है । सहरसा टाईम्स ने आमलोगों के साथ---साथ पुलिस जवानों से भी ख़ास बातचीत की ।आमलोग जहां बिल्कुल खुलकर कह रहे हैं की हमेशा स्टेशन पर गंदगी का अम्बार रहता है,यह सफाई महज दिखावा और यह सफाई सिर्फ एक दिन के लिए है ।पुलिस जवान भी दबी जुबान में जीएम के आगमन को इस सफाई की वजह बता रहे हैं । 
पूर्व-मध्य रेल के जीएम (महाप्रबंधक) ए. के.मित्तल
जीएम साहब से हमने सहरसा--फारविसगंज अमान परिवर्तन,रेलवे ओवरब्रिज,रात्रिकालीन ट्रेन सुविधा मिलने सहित कुछ और सवाल किये । सहरसा--फारविसगंज अमान परिवर्तन को लेकर उन्होनें कहा की वे प्रयास में लगे हैं ।मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स से जैसे ही पैसे मिलेंगे,काम शुरू हो जाएगा ।इन्होनें कहा की पैसा मिलने पर वे बहुत जल्द कोसी ब्रिज भी खोलेंगे ।बांकी सवाल के जबाब में वे हाथ जोड़े,आगे देखेंगे कहते रहे ।हमने एक दिन वाली इस सफाई को लेकर भी उनसे सवाल किया, जिसका जबाब उन्होनें यह कहते हुए दिया की सफाई के लिए वे प्रयास करेंगे । जीएम का यह दौरा क्षेत्रवासियों को कितना फायदा पहुंचाएगा, इसे देखने और समझने में कुछ समय लगेंगे । लेकिन जीएम के दौरे पर  सफाई के इस खेल ने इलाके वासियों को बेहद दुःखी किया है ।जाहिर तौर पर एक दिन के इस फारस की सफाई के नाम पर भी लाखों जरूर खर्च किये गए होंगे ।आखिर सिस्टम ऐसी बेशर्मी क्यों दिखाता है ।

फ़रवरी 09, 2016

दबंगों का टुटा कहर महादलितों पर........

** दबंगों ने महादलितों को दौड़ा--दौड़ा कर पीटा.........
** इस भीषण हमले में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हुए.......
** तीन की हालत गंभीर है ..........
** घटना के बाद पूरा गाँव जहां पुलिस छावनी में तब्दील..........

मुकेश कुमार सिंह की कलम से---- दबंगों ने महादलितों को दौड़ा--दौड़ा कर पीटा।शव जलने को लेकर हुवा विवाद। करीब एक दर्जन लोग जख्मी,3 की हालात गंभीर। पुलिस की मौजूदगी में घटी घटना । सहरसा के बैजनाथपुर पुलिस शिविर के बैजनाथपुर गाँव की है घटना। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुलिस जवानों के साथ कर रहे हैं कैम्प । लाश का दाह--संस्कार कराकर तत्काल मामले को जरूर शांत करा लिया गया है लेकिन गाँव में काफी तनाव है । घटना के बाद आरोपी पक्ष गाँव से फरार हो गए हैं । बड़ा सवाल यह की कहीं यह गुंडाराज का ट्रेलर तो नहीं । 
बैजनाथपुर गाँव में आज दिन में इस गाँव के निवासी चंदेश्वरी सदा की स्वाभाविक मौत हो गयी ।इनके घर के लोगों के साथ--साथ इनके समाज के लोग लाश को जलाने के लिए एक खेत में ले गए लेकिन गाँव के दबंग लखीरन यादव अपने घर के कुछ लोग और कुछ सहयोगियों के साथ हरबे--हथियार से लैस होकर वहाँ आ धमके ।इनलोगों ने उस खेत में लाश के दाह--संस्कार से पहले तो उन्हें रोका लेकिन जब उनकी एक ना चली तो उन्होनें इन महादलितों पर हमला बोल दिया ।
दबंगों का यहां ऐसा कहर बरपा की इन जालिमों ने इन महादलितों को खेत में ही दौड़ा--दौड़ा कर पीटा ।
इस भीषण हमले में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं,जिसमें से तीन की हालत गंभीर है ।सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।करीब डेढ़ घंटे तो यह पूरा इलाका किसी रणक्षेत्र में तब्दील रहा ।

घटना की सूचना बड़े अधिकारियों को दी गयी ।तबतक इन महादलितों ने जख्मी को लेकर एनएच 107 को जाम कर दिया ।मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे ।बड़ी मशक्कत के बाद लोगों के गुस्से को शांत कराया जा सका ।पीड़ित पक्ष तो यह भी आरोप लगा रहे हैं की दबंगों ने बैजनाथपुर पुलिस को भी बुला रखा था और सारी घटना पुलिस वालों के सामने और उनके संरक्षण में ही घटी ।


जहांगीरआलम,एसडीओ,सदर 
घटना के बाद पूरा गाँव जहां पुलिस छावनी में तब्दील है वहीं सभी आरोपी गाँव से फरार हैं ।पुलिस के अधिकारी पुलिस जवानों के साथ गाँव में कैम्प कर रहे हैं ।घटना को दुखद बताते हुए अधिकारी ना केवल घटना की पूरी कहानी बता रहे हैं बल्कि दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की बात भी कर रहे हैं । जहांगीरआलम,एसडीओ,सदर और सुबोध विश्वास,एसडीपीओ,सदर तो यह भी कह रहे हैं की अगर पुलिस के सामने ऐसी घटना हुयी है,जांच में यह सामने आया तो पुलिस अधिकारी पर भी कड़ी कार्रवाई होगी ।

मैं चाहूँ ये करूँ,मैं चाहूँ वो करूँ----मेरी मर्जी ।क्या कानून का कोई खौफ नहीं रहा ।क्या महादलितों को अपने मरे हुए स्वजनों के दाह--संस्कार की भी इजाजत नहीं ।ऐसे जुल्म से ऐसा प्रतीत हो रहा है की ये मंजर कहीं गुंडाराज का ट्रेलर तो नहीं ।

फ़रवरी 08, 2016

DR. I.D. SINGH से एक करोड़ रूपये रंगदारी की माँग.......

एक करोड़ रुपया रंगदारी ने दी तो जान से मारने की धमकी...... 
ह्रदय रोग चिकित्सक I.D. SINGH
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट:-  बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है उसके साथ ही सहरसा में अपराधी ने एक से एक घटना को अंजाम देने से बाज  नहीं  आ रहा है. आज इसी क्रम में सहरसा ही नहीं कोसी के प्रसिद्ध ह्रदय रोग चिकित्सक I.D. SINGH डॉ इंद्रदेव सिंह,( क्लीनिक नया बाजार) को अपराधियों ने डॉ सिंह से एक करोड़ रूपये रंगदारी की माँग की है. 
डॉ आई डी सिंह के मुताबिक अपराधी ने सुबह सात बजे कॉल कर एक करोड़ रूपये रंगदारी की मांग की है. यदि ऐसा नहीं किया गया तो जान से मार देने की धमकी भी दी है.
फिलवक्त सहरसा पुलिस हड़कत में आ चुकी है. जाहिर तौर से सहरसा पुलिस जबतक एक गुत्थी को सुलझाने में लगे रहती है तबतक अपराधी द्वारा दूसरी चुनौती सामने आ जाती है. आखिर यह सिलशिला कब तक चलता रहेगा ?

जनवरी 31, 2016

इस शहर में कब थमेगा हत्याओं का शिलसिला ???

 सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट :-  सहरसा में निरंतर हो रही हत्याओं से शहरवासी अब पूरी तरह से असुरक्षित महसूस करने लगे है. सहरसा की पुलिस एक घटना के अनुशंधान में लगी रहती है तबतक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते है. आखिर कब रुकेगा हत्याओं का शिलसिला?
मृत गौरव कुमार
गौरतलब है की बीते दिन स्थानीय कारु खिरहर होल्ट के पास क्रिकेट खेल रहे शशि सिंह के पुत्र गौरव कुमार जो की मधेपुरा जिलान्तर्गत आलमनगर थाना के शहजादपुर निवासी है को अग्यात अपराधिओं ने गोली मार कर घायल कर दिया। क्रिकेट खेल रहे गौरव के मित्रों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में हीं घायल छात्र गौरव की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार गौरव एम.एल.टी. कॉलेज में इंटर का छात्र बताया जा रहा है. घटना बाद अस्पताल पहुँचे गौरव के परिजनोँ के क्रंदन से पूरा परिसर गमगीन हो गया. 
इस शहर में अपराधों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहरी क्षेत्र में गली-मुहल्ले में लफंगों  का जमावड़ा मिलेगा, गलत तरीके से बाईक चलाकर लोगो को परेशान करते आपको दिख जायेगा, सड़को पर बिना मतलब का बाइक से डिपर जला कर परेशान करना, यदि आप उससे तकरार करेंगे तो आपकी खैर नहीं. घटना के बाद आपको चौक चौराहे पर सहरसा की पुलिस मोटर साईकिल जाँच करते जरूर दिखेगी. उसके पीछे का तथ्य आप भी बेहतर जानते है. ये है इस शहर की क़ानूनी व्यवस्था. आप भी सजग रहिये पुलिस भी सजग है. 

जनवरी 26, 2016

कोसी की धरती से एक और गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी का निधन.............

चन्दन सिंह की रिपोर्ट :-  सहरसा के पूर्व सांसद आनंद मोहन के चाचा प्रखर गांधीवादी और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत पदमानन्द ब्रह्मचारी जी का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन के साथ ही पंचगछिया गाँव सहित कोसी में शोक के लगर फ़ैल गई. उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके पंचाछिया गावं में लोगो का ताँता लगाना शुरू हो गया. कोसी की धरती से स्वतंत्रा आंदोलन में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही थी. उसके बाद उन्होंने गांधीवादी विचारधारा को अपनाया. 
गौरतलब है कि आज उनके पार्थिव शरीर को गंगजला स्थित पूर्व सांसद आनंद मोहन के कार्यालय लाया गया जहां शोक सभा के साथ साथ उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. 
शोक सभा में पुर्व सांसद लवली आनंद,भा०जा०पा० के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ०रामनरेश सिंह, पुर्व विधायक संजीव झा, गुंजेश्वर साह, किशोर कुमार मुन्ना, आलोक रंजन, सीपीआई सचिव ओमप्रकाश नारायण, रमेश सिंह, पुर्व एमएलसी इसराइल राईन, सरिता पासवान, प्रमुख पूनम सिंह, हम के छात्र युवा राष्ट्रीय  अध्यक्ष चेतन आनंद, खादी भंडार के मंत्री नकुल कुमार सिंह, अध्यक्ष सुमन कुमार, मुख्या रोशन सिंह, प्रो० एह्साम शाम.प्रो० एस०पी सिंह, पुर्व मुख्या अजय सिंह, त्रिवेणी सिंह, वार्ड पर्षद ध्यानी यादव, गोपाल झा, युवा प्रदेश महासचिव (हम )राजन आनंद, पुर्व प्रमुख सियाराम सिंह, हिरा सिंह, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के अनीता कुशवाहा, रतन कुमार सिंह, सागर झा, अवनीस कुमार, बाबुल झा, सागर झा, डिग्री सिंह, संतोष यादव, सत्यप्रकाश, रजनी बाला जिला परिषद अजय झा, सरोज सिंह, लुकमान अली,कुणाल वीरू के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे |

जनवरी 18, 2016

सहरसा के अहद का धमाल चेन्नई में.....

सहरसा टाइम्स कि रिपोर्ट : बिहार एकलव्य खेल बैड¨मिंटन प्रतियोगिता अंडर-15 में प्रथम स्थान प्राप्त कर सहरसा का अब्दूल अहद अंसारी आज चेन्नई में धमाल मचा रहा है.
जी हाँ सहरसा से मीर टोला निवासी मोहम्मद याकूब अंसारी के पुत्र अब्दुल ने जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम इंडोर होम चेन्न्ई में शनिवार को प्री क्वार्टर फाईनल एकल और युगल प्रतियोगिता में त्रिपुरा को पराजित कर रविवार को क्वाटर फ़ाइनल खेला है.
सहरसा टाईम्स भी दुआ करता है कि सहरसा का अहद अंसारी बैडमिनटन खेल में सिर्फ कोसी में ही नहीं बल्कि भारत के मानचित्र पर इस क्षेत्र का नाम रोशन करे.   

जनवरी 15, 2016

दवा दुकानदारों में मची है हड़कंप......

स्पेशल रिपोर्ट सहरसा टाईम्स:- सहरसा में आजकल दवा दुकान पर राज्य सरकार द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने छापामारी शुरू कर दी है. इसी दरम्यान बीते दिन महावीर चौक स्थित गुप्ता मेडीकल एजेंसी में टीम द्वारा दवा दुकान की जांच की गयी जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौपी गयी. इस दौरान दुकान में मौजूद दवाओं की जांच की गयी जिसमे कुछ दवाए मिली है जिसके कागजात नहीं थे.
गौरतलब है कि अचानक इस छापेमारी से शहर का अधिकतर दवा दुकाने बंद रहती है नहीं तो चोरी छुपे खुलती है. आखिर इस सिस्टम को पहले से ही क्यों नहीं सुधार की जाती है कही न कही निचले स्तर के पदाधिकारी के मिलीभगत से ये होता है बिना उनके रजामंदी से ये गौरख धंधा फलफूल नहीं सकता है. इनकी जाँच सिर्फ पॉकेट गर्म करने के लिए होता है जिसमे दवा व्यापारी तत्काल तो कमा लेता है लेकिन जब विभाग के वरीय पदाधिकारी का दौरा होता तो इनकी नाकोदम हो जाती है. 
जाहिर तौर से ये कोसी का इलाका बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण तरह तरह के बिमारियों से लोग काफी त्रस्त है उसी का गलत फायदा उढ़ा कर यंहा भिन्न भिन्न तरह की कम्पनिया नकली दावों को मार्केट में बेच कर मालामाल हो रही है. जानकारों का कहना है कि इसतरह की दवाओं का पटना से बस के माध्यम से कोसी के क्षेत्र में लाया जाता है और बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र तक भेजा जाता है जहाँ दवा दुकानदार गरीबों पर अपना मंसूबा साफ़ करता है.  
सरकार दुवारा यह एक बहुत ही सार्थक पहल है जिससे बाजार में बिक रहे नकली दवाओं पर नकेल कसी जा सकती है और यहाँ के गरीब लोगों को इससे छुटकारा मिला सकता है. 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।