दिसंबर 01, 2012

लालू के आने की धमक

 रिपोर्ट चन्दन सिंह: परिवर्तन यात्रा के दौरान आगामी 2 दिसंबर को सहरसा में आयोजित होने वाली लालू की सभा को लेकर राजद नेता--कार्यकर्ता में ना केवल खासा उत्साह है बल्कि वे इस यात्रा को हर हाल में बेमिसाल और एतिहासिक बनाने में दिन---रात एक किये हुए हैं।पुरे जिले की बात करें तो एक तरह से लालू के आने की धमक हर तरफ साफ--साफ  सुनाई दे रही है।गाँव--देहात से लेकर चौक---चौराहे पोस्टर,बैनर और तोरणद्वार से पटे हुए हैं।यहाँ का नजारा देखकर लगता है की राजद कार्यकर्ताओं ने चहुँदिश पोस्टर वार छेड़ दिया है।इसमें कोई शक नहीं है की इस कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ता किसी तरह की कोई कोताही बरतने के मुड में नहीं है।जाहिर तौर पर लालू की सभा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।लेकिन इन तमाम ताम--झाम और कवायद को लेकर बड़ा सवाल यह है की सभा में उमड़ने वाली भीड़ आगामी चुनावों में वोट में किस तरह और कितनी तब्दील होती है।गाँव--देहात से लेकर जिला सह प्रमंडलीय मुख्यालय सहरसा के हर चौक--चौराहे पर बैनर--पोस्टर चारों तरफ पटे पड़े हैं।राजद ने यहाँ एक तरह से पोस्टर वार छेड़ रखा है।सहरसा के शहरी क्षेत्र की बात करें तो गंगजला चौक,महावीर चौक,रिफ्यूजी चौक,तिवारी टोला,सहरसा बस्ती,मीर टोला,शंकर चौक,थाना चौक,गांधी पथ,कुंवर सिंह चौक,अम्बेडकर चौक,दहलान चौक,चांदनी चौक से लेकर कमोबेस सारा इलाका पोस्टर वार की चंगुल में है।विभिन्य तरह के स्लोगन के साथ बैनर--पोस्टर में क्षेत्रीय नेता अपने बड़े नेताओं के साथ जनता से अपील करते दिख रहे हैं।
सारा आलम बता रहा है की यहाँ पर सभा को एतिहासिक और बेमिसाल बनाने की पुरजोर कवायद चल रही है।राजद नेताओं का समवेत कहना है की जनता नीतीश सरकार से अब उब चुकी है और परिवर्तन चाह रही है।लोग स्वस्फूर्त लालू की सभा में आ रहे हैं।जाहिर तौर पर आने वाले समय में बिहार में लालू--राबड़ी की सरकार बनेगी।
इसमें कोई शक नहीं है की कोसी का यह इलाका राजद का गढ़ रहा है।अभी भी सहरसा के महिषी विधानसभा से अब्दुल गफूर राजद के विधायक हैं।जाहिर तौर पर सत्ता सुख से दूर रह रहे लालू प्रसाद इस परिवर्तन यात्रा के बहाने न केवल अपनी खोयी हुयी राजनीतिक जमीन तलाशना चाह रहे हैं बल्कि नए सिरे से अपनी राजनीति की दमदार पारी का आगाज भी करना चाह रहे हैं।इसमें कोई शक नहीं है की आगामी 2 दिसम्बर की उनकी सभा में भारी भीड़ उमड़ेगी लेकिन यह भीड़ आगामी चुनावों में वोट में कितना तब्दील होगी,यह देखना दिलचस्प होगा।वैसे हम आपसे यह कहना चाह रहे हैं की सूबे की जनता लगातार सरकारी और गैर सरकारी यात्राओं का दंश झेल रही है।इन यात्राओं से जनता का कहीं से भी भला होता नहीं दिख रहा है।रब जाने की इन यात्राओं से सूबे की जनता को कब निजात मिलेगी।

नवंबर 23, 2012

मातम में डूबा पूरा गाँव

मुकेश कुमार सिंह : पुलिस की हीला--हवाली और लापरवाही की वजह से एक परिवार का दीपक हमेशा के लिए बुझ गया।18 नवम्बर को सहरसा से अगवा हुए दीपक की ह्त्या कर लाश को पुर्णिया जिले के सरसी थाना के मझुआ गाँव के एक गड्ढे में फेंक दिया गया था जिसकी शिनाख्त कल मृतक के परिजनों ने सरसी जाकर की।दीपक की लाश बीती देर रात उसके गाँव मुरली वसंतपुर पहुंची।लाश गाँव पहुँचते ही पुरे गाँव में मातम की सुनामी आ गयी।पुलिस अधिकारी अपनी लापरवाही पर पर्दा डालते हुए अब प्रेम प्रसंग या फिर कमीशन पर चेन्नई में इंजीनियरिंग में एडमिशन कराने के धंधे को ह्त्या की वजह बता आगे उचित कारवाई की बात कर रहे हैं।
  मृतक के घर के बाहर भारी भीड़ जमा है और हर कोई एक दुसरे से आँखों ही आँखों में यह सवाल करता दिख रहा है की आखिर यह क्यों और कैसे हो गया।चारों तरफ चीख और चीत्कार की आवाज गूंज रही है।आँखें यहाँ आंसुओं से तर और सीने चाक हो रहे हैं।दीपक घर का इकलौता चिराग था जो एक झटके में बुझ गया।मृतक के परिजन रो-रो कर बस विलाप किये जा रहे हैं।बहन,माँ और चाची सब बस यही कह रही हैं की दीपक के हत्यारे को ढूंढ़ कर ला दीजिये।दीपक को इन्साफ दिलवाईये।दीपक की माँ अरहुलिया देवी मातमी गीत के लहजे में अपने दर्द को बयां कर रही है।सच में पूरा घर और गाँव मातम में डूबा हुआ भगवान् को भी रोने को विवश कर रहा है।
अजीत सत्यार्थी,एस.पी,
सहरसा
 ह्त्या जैसी घटना घटी हो तो सियासी लोग सियासत करने से कहाँ बाज आने वाले।महिषी राजद विधायक अब्दुल गफूर भी दल-बल के साथ पीड़ित से मिलने पहुँच गए।उनका कहना है की इस बात की जानकारी लालू प्रसाद से लेकर राम विलास पासवान तक को है।वे हत्यारे तक पहुँचने के लिए हर संभव मदद के लिए कटिबद्ध हैं। पुलिस के अधिकारी इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानने को बिलकुल तैयार नहीं हैं।पुलिस अधीक्षक का कहना है की ह्त्या की दो वजह हो सकती है।पहला प्रेम प्रसंग या फिर दूसरा कमीशन पर चेन्नई में इंजीनियरिंग में एडमिशन कराने का धंधा।बताना लाजिमी है की दीपक इस इलाके के लड़कों को डोनेशन पर चेन्नई में एडमिशन भी कराता था।खुद दीपक बी.आई.टी मेसरा,रांची में इन्व्रामेंटल साईंस और इंजीनियरिंग फेकल्टी का फाईनल ईयर का छात्र था। घर का इकलौता चिराग जब बुझ गया हो तो उस घर का आलम क्या होगा,इसे समझा जा सकता है।पुलिस ने अनुसंधान में देरी की है,यह एक सच है।अब दीपक इस दुनिया से कूच कर चुका है।अब पुलिस को उसके हत्यारे को ढूंढ़कर उसे सलाखों के भीतर पहुंचाने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

पुलिस की बेशर्म हीला---हवाली

 मुकेश कुमार सिंह  पुलिस की बेशर्म हीला---हवाली और पुलिस की बेशर्मी की इंतहा देखनी हो तो आप सीधे सहरसा चले आईये।बीते 18 नवम्बर से लापता  इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र दीपक का अभीतक कोई सुराग नहीं मिला है,यह उसी की बानगी है।यहाँ दो थाने के बीच क्षेत्र विवाद में पुलिसिया तफ्तीश पूरी तरह से शिथिल पड़ी हुयी है।इधर पीड़ित के परिजन छात्र के अपहरण किये जाने और उसकी जान को ख़तरा बता रहे हैं।बताना लाजिमी है की सहरसा  के मुरली वसंतपुर गाँव का रहने वाला 26 वर्षीय बी.आई.टी मेसरा,रांची के अंतिम वर्ष का छात्र दीपक कुमार बीते 18 नवम्बर को अपने गाँव से सहरसा रेलवे स्टेशन स्थित RMS में रजिस्ट्री करने आया था लेकिन उसके बाद से वह अभीतक अपने घर नहीं लौटा है।लापता छात्र के परिजनों ने सदर थाना में इस मामले की लिखित शिकायत की लेकिन सदर थानाध्यक्ष ने उन्हें रेलवे का मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की और उन्हें राजकीय रेल थाना भेज दिया,जहां इस मामले में गुमशुदगी का एक सनहा दर्ज किया गया।सहरसा पुलिस की बदमिजाज और बिगडैल रवैये से हलकान--परेशान पीड़ित के परिजन आज सैंकड़ों की तायदाद में ग्रामीणों के साथ एस.पी आवास के सामने धरने पर बैठ गए जहां उन्होनें सदर थानाध्यक्ष पर उन्हें बरगलाने और जिम्मेवारी से भागने का उनपर आरोप लगाया।
धरने पर बैठे लोगों का कहना था की जबतक छात्र की सकुशल बरामदगी नहीं होगी,वे जान दे देंगे लेकिन वहाँ से नहीं उठेंगे।सैंकड़ों लोग सुबह दस बजे से शाम तक धरने पर बैठे थे।पूरा माजरा समझते हुए सहरसा टाइम्स  ने एक बार फिर मामले में सिद्दत से दखल दिया।जाहिर तौर पर एस.पी ने सहरसा टाइम्स  की पहल के बाद इस मामले को न केवल गंभीरता से लिया बल्कि उन्होनें सदर थानाध्यक्ष को सदर थाना में मामला दर्ज कर गंभीरता से इस मामले का अनुसंधान करने का आदेश भी दिया।एस.पी के हस्तक्षेप और मामला सदर थाना में दर्ज किये जाने के बाद तत्काल लोग धरने पर से उठ गए।सहरसा पुलिस की एक बार फिर काली करतूत सामने आई है जो उसके नापाक चालों को बेपर्दा कर रही है।
बेलगाम अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल सहरसा पुलिस अपनी बिगडैल और लापरवाह कार्यशैली की नयी इबारत लिखने में जुटी हुयी है।उसकी हीला--हवाली का खेल बदस्तूर जारी है।इस नापाक खेल में अगर इस छात्र की जान चली गयी तो इसकी जबाबदेही आखिर कौन लेगा।सोये तंत्र में अंधेरगर्दी मची है।सच मानिए,यह जिला अपराधियों और भगवान के रहमो--करम से चल रही है।

घर जलकर हुआ खाक

रिपोर्ट चन्दन सिंह : छठ पर्व में उगते सूर्य को अर्ग देने गए एक परिवार पर अग्नि देवता का बीते दिन  जमकर कहर बरपा।पूरा परिवार छठ घाट पर पर्व मनाने गया था और इस दौरान उसका घर धू--धू कर जल रहा था।बड़ी बात यह थी की मोहल्ले के अधिकाँश लोग भी पर्व मनाने छठ घाट पर ही गए थे।वे लोग विभिन्य घाटों से जबतक लौटकर आये तबतक घर जलकर खाक हो चुका था।घर में लगी आग को देखकर कुछ लोगों ने थाने तो कुछ ने अग्निशमन दस्ते को फोन किया।अग्न्मिशमन दस्ता आया भी लेकिन उसमें खराबी थी,इस वजह से उससे एक बूंद पानी भी नहीं टपक सका।फिर मोहल्ले के लोगों ने खुद से आग पर काबू पाया।सदर थाना के भवानी नगर में किराना की दूकान चलाने वाले विरेन्द्र झा के घर आग लगी थी जिसमें करीब चार लाख की संपत्ति जलकर ख़ाक होने का अनुमान है।पीड़ित परिवार का सबकुछ जलकर ख़ाक हो चुका है।सदमें में पूरा परिवार रो--रोकर बेदम है। आग ने देखते ही देखते एक परिवार को बेघर और कंगाल करके सड़क पर ला दिया।  विरेंद्र झा के घर का सारा सामान खाक हो चुका है।न पहनने के लिए कपडे और न खाने के लिए अन्न का एक दाना बचा है।नकदी और गहने भी जलकर ख़ाक हो गए हैं।पूरी तरह से यह परिवार फ़क़ीर हो चुका है।
एक परिवार पूरी तरह से खानाबदोश हो चुका है।सरकारी मदद के नाम पर खानापूर्ति हो चुकी है।अब मोहल्ले वाले इस परिवार को इस बड़ी आफत से उबारने के लिए कमर कस चुके हैं।लोग इस उजड़े परिवार की मदद में आगे भी आ रहे हैं।देखना दिलचस्प होगा की समाज इस परिवार के लिए कितना कारगर साबित होता है।

नवंबर 22, 2012

अपने शहर के सदर अस्पताल को जानिए

एक्सक्लूसिव डाटा सिर्फ सहरसा टाइम्स पर 
रिपोर्ट चन्दन सिंह कोसी प्रमंडल के PMCH कहे जाने वाले सदर अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियो की (दो माह पहले की स्थिति) स्थिति के बारे में ब्यौरा. 50 के दशक का बना यह अस्पताल 25 बेडों से शुरू हुआ.अस्सी के दशक में बेडों की संख्यां बढ़कर 96 हुई.फिर उसके बाद आज यह 240 बेडों वाला अस्पताल बन चुका है.करीब 30 एकड़ भूखंड पर पसरे इस अस्पताल में अनगिनत भवन हैं.
बताना लाजिमी है की 80 के दशक में जब इस अस्पताल में 96 बेड थे तब यहाँ 25 चिकित्सक,3 फार्मासिस्ट,4 ड्रेसर,2 ओटी बाबू,22 ए ग्रेड नर्स के पद सृजित थे.आज अस्पताल में ना केवल बेडों की संख्यां काफी बढ़ गयी है बल्कि अस्पताल में मरीजों की संख्यां में भी भारी इजाफा हुआ है.जाहिर तौर पर स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सकों की संख्यां में इजाफा किया जाना चाहिए.लेकिन वर्तमान में अभी महज 10 चिकित्सक,3 फार्मासिस्ट,4 ड्रेसर,ओटी बाबू एक भी नहीं और17 ए ग्रेड नर्स हैं.यही नहीं वार्ड बॉय 21 और महिला कक्ष सेविका की संख्यां 23 है.भण्डारपाल एक भी नहीं है.ओटी असिस्टेंट एक भी नहीं है.हद बात वतो यह है की इस अस्पताल में एक भी COMPOUNDER नहीं है.इसमें से भी चिकित्सक महोदय हों या फिर कर्मी छुट्टी से लेकर अन्य कार्यों में भी व्यस्त रहते हैं.आप समझ सकते हैं की यहाँ किस तरह इलाज चल रहा होगा.इस अस्पताल में कम से कम 40 चिकित्सक,6 फार्मासिस्ट,16 ड्रेसर,6 ओटी बाबू,60 ए ग्रेड नर्स,वार्ड बॉय 60,महिला कक्ष सेविका 30,भण्डारपाल 1,ओटी असिस्टेंट 4 और 20 COMPOUNDER की कम से कम जरुरत है.

नवंबर 09, 2012

गुम हो रहे कुम्हार के दिए

मुकेश कुमार सिंह,सहरसा: बिजली की चकाचौंध और चीनी भूक---भूक बत्तियों से पटे आज के बाजार से कुम्हारों के दिए बनाने के पुस्तैनी कारोबार पर ग्रहण लगने लगा है।दिवाली और छठ के मौके पर कुम्हारों के बनाए दिए,चुक्के और अन्य मिटटी के बर्तनों से जहां पूजा--पाठ और त्यौहार के मद्देनजर सजावटी काम बड़े उत्साह और समर्पण के साथ किये जाते थे वहीँ इस उद्यम से कुम्हारों का भी अच्छा कारोबार हो जाता था।लेकिन आज बिजली की चकाचौंध ने दिए और चुक्के के पुरे कुनबे को ही एक तरह से लील लिया है।अमूमन हर बाजार में चीनी चकमक से सजे बिजली के झालर और जुगनुओं से सजे अन्य सामान भरे रहते हैं।ख़ास बात यह है की आधुनिकता में और पर्यावरण में प्रदुषण के नाम पर लोग खासकर दीपों के महापर्व पर दिए और चुक्के के प्रयोग से न केवल अब कतराने लगे हैं बल्कि बिजली के जुगनुओं से पर्व को भी फ़टाफ़ट अंदाज पर मनाने का दृढ मन भी बना चुके हैं।जाहिर तौर पर लोगों के बदले मिजाज और बाजार पर चढ़े नए रंग से आज कुम्हारों के पुस्तैनी कारोबार पर न केवल ग्रहण लग रहा है बल्कि उनके पेट पर भी बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है।जिस दिया--बाटी और चुक्के से कुम्हारों के एक मुश्ते साल भर की कमाई होती थी वह धंधा आज बंद होने के कगार पर है।सही मायने में आब चीनी चकमक से गुम हो रहे हैं कुम्हार के दिए.
                              
दीपों का अनूठा और महान महापर्व दिवाली सामने है।यह वह पर्व है जिसके आने का जहां आमलोग हर्ष और उल्लास के इजहार से पर्व मनाने के लिए इसका इन्तजार करते हैं वहीँ समाज का एक तबका कुम्हारों का ऐसा है जो अपने घर परिवार की गाड़ी बेहतर तरीके से खिंच सके इसके लिए इन्तजार करते हैं।दीया--बाती,चुक्के और अन्य मिटटी का सामान चाक पर गढ़के कुम्हार दिवाली के मौके पर साल भर की कमाई कर लेते थे।इस पर्व के मौके पर हुयी कमाई से इन कुम्हारों के परिवार के दिन कुल--मिलाकर अच्छे कटते थे।लेकिन विगत कुछ वर्षों से कुम्हारों के पुस्तैनी कारोबार चीन निर्मित झालर और बिजली के सामानों से खासे प्रभावित हैं।लोग पहले दिवाली में घी के दिए जलाते थे लेकिन समय बदला और लोग पहले सरसों तेल फिर किरासन तेल से काम चलाने लगे।अब वह समय भी लगभग जाने को है।लोग बदले परिवेश में पर्व--त्यौहार को भी बस मना देने के अंदाज में मनाने लगे हैं।बाजार में बिजली के जुगनुओं की भरमार है जिसे अपने घर में सजा कर लोग दीया और चुक्के से एक तरह से परहेज करने लगे हैं।जाहिर सी बात है इससे कुम्हारों के पेट पर लात पर रही है।चाक पर कुम्हार के घर की महिलायें और मासूम नौनिहाल भी दीया,चुक्का और मिटटी के अन्य बर्तन बनाते हैं। घर की महिलायें कह रही हैं की अब उनके द्वारा बनाए गए सामानों के खरीददार काफी कम हो गए हैं।सरकार भी उनकी कोई मदद नहीं करती है।घर का चुल्हा सालों भर ठीक से जल पाना भी अब मुश्किल है।
अपने पुस्तैनी कारोबार की विरासत को संभाले उमेश पंडित चाक घुमा--घुमाकर दीया और चुक्के तो बना रहे हैं लेकिन बेमन से।दिवाली के मौसम में बस कुछ दिए और अन्य मिटटी के सामान वे बनाते हैं लेकिन वह भी बिकना मुश्किल हो जाता है।इस कारोबार के अलावे वे मजदूरी करते हैं तो जाकर दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो पाता है।क्या करें पुश्तैनी कारोबार है,इसे छोड़ भी नहीं सकते।यानी उमेश पंडित यह कारोबार को बस ढ़ोने का धर्म निभाते दिख रहे हैं।
                                                            घर का चुल्हा कहीं खामोश न हो जाए,इससे लिए अंगीठी को जलाए रखने की कोशिश में मासूम नौनिहाल भी चाक चलाने के लिए मजबूर है। जिस मासूम उँगलियों में कलम और नन्हे हाथों में किताबें दबी होनी चाहिए वह चाक पर अपनी किस्मत को दौड़ा रहा है।मासूम जीतन विरासत में मिली गरीबी को चाक घुमाकर दूर करने की भागीरथ कोशिश करता दिख रहा है।पूछने पर कहता है की वह गरीब है।पहले पेट की भूख मिटानी है।इस चाक चलाते मासूम के अल्फाज आपके सीने को चाक कर जायेंगे।
दुकानदार भी यह मान रहे हैं की अब दीया--बाती से दिवाली मनाने के दिन अब लद गए।चीन निर्मित झालर और जुगनुओं से दिवाली मनाने में ही अब लोगों को न केवल मजा आ रहा है बल्कि उसमें ही उन्हें अपना सोसल स्टेटस भी बढ़ा हुआ दिख रहा है।
समाज में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो दिए--चुक्के सहित अन्य मिटटी के बर्तन के इस्तेमाल से दिवाली मनाते हैं।लेकिन हालात ऐसे बन रहे हैं जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की आने वाले कुछ वर्षों के भीतर कुम्हारों का यह पुश्तैनी कारोबार पूरी तरह से बंद हो जाएगा।चाक पर अपनी कारीगरी का जौहर दिखाने वाले ये कुम्हार आगे कौन सा धंधा अपनाकर अपने परिवार को चलायेंगे,अभी इसपर शब्द रखना बेमानी है।सहरसा जिले में डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी वाले कुम्हार परिवार पर आफत के घने बादल मंडरा रहे हैं।इस मसले पर सरकार पहले से ही खामोश दिख रही है।

अक्टूबर 24, 2012

बाढ़ विस्थापितों के लिए बेमानी है पर्व--त्यौहार

आइये हम सब मिलकर इन्हे भी दशहरा की शुभकामनाये दे ..........
मुकेश कुमार सिंह,सहरसा टाइम्स:  सहरसा जिले के पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के भीतर कोसी हर साल तबाही लाती है।हर साल हजारों लोग बेघर होकर यायावर हो जाते हैं।सही मायने में यह वह इलाका है जहां के लोग हर साल पहले उजड़ते फिर बसने की कोशिश करते रहते हैं।यानी उजड़ने और बसने का यह अंतहीन सिलसिला ताउम्र चलता रहता है।हजारों की तायदाद में बहुतों ऐसे बाढ़ विस्थापित हैं जो पिछले कई दशकों से तटबंध के किनारे या उसके आसपास बसे आजतक बस सरकारी मदद की बाट जोह रहे हैं।हम उन्हीं बाढ़ विस्थापितों में से हाल के वर्षों में अपना सबकुछ गंवाकर पूर्वी कोसी तटबंध के रिंग बाँध या फिर उसके आसपास आकर बसे और जिन्दगी से रोजाना जंग लड़ते मुफलिसों के दर्द से सनी जिन्दगी यानी सच की जलती तस्वीर दिखाने लाये हैं।यूँ तो सहरसा जिले के नवहट्टा,महिषी,सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ प्रखंड के कई ऐसे इलाके हैं हैं जहां तटबंध के आसपास अलग--अलग जगहों पर बाढ़ विस्थापित आकर बसे हैं।सभी की मुकम्मिल तस्वीरों को हम आपको एक साथ कभी भी नहीं दिखा पायेंगे।एक जगह की स्थिति को देखकर ही आप बांकी तस्वीरों को खुद ब खुद समझ जायेंगे।आज हम आपको नवहट्टा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित रिंग बाँध पर पिछले तीन वर्षों से आकर बसे बाढ़ विस्थापितीं के दर्द से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं।हम बेबस हैं इसलिए दर्द में सने हजारों बाढ़ विस्थापित जिंदगियों को एक खबर में समेट कर आपको नहीं दिखा सकते। अभी का पूरा आलम माँ जगदम्बे की पूजा--अर्चना का है।हर ओर उत्साह और खुशियों में डूबकर लोग इस महान पर्व को सिद्दत से मना रहे हैं लेकिन इन बाढ़ विस्थापितों के लिए हर पर्व--त्यौहार बेमानी है।इनके लिए ना होली ना दिवाली और ना ईद और दशहरा।किसी भी पावन पर्व के मौके पर इनमें कोई हर्ष और उत्साह नहीं है।इन करमजलों के लिए सबकुछ फीका--फीका और बेस्वादी है।इनकी बेजा जिन्दगी फकत जिन्दगी बचाने और उसे सहेजने में ही निकल जाती है।जाहिर तौर पर यहाँ की हजारों बेबस जिंदगियां सरकार और तंत्र से अपने हक़ और हकूक को लेकर सैंकड़ों सवाल पूछती नजर आती हैं।
 दशहरा के पावन पर्व में सारा आलम न केवल भक्तिमय है बल्कि इस पर्व को लोग काफी हर्ष और उत्साह से मना रहे हैं।लेकिन इन बाढ़ विस्थापितों के लिए किसी भी पर्व का कोई महत्व नहीं है।पेट में दाना,सर ढकने के लिए छप्पर और तन ढकने के लिए कपडे का इंतजाम,इनके लिए मिल का पत्थर है तो पूजा---पाठ ये किसतरह से और क्योंकर करेंगे।बस माँ को पांच--दस रूपये का कभी हुआ तो किसी तरह से चढ़ावा चढ़ा देते हैं।बच्चे इस पर्व के मौके पर बहुत कुछ मांगते हैं लेकिन उनके पास कुछ भी नहीं है जिससे वह बच्चों का मन रख सकें।सुनिए इन दो महिलाओं को।इनके दर्द इनकी जुबान पर किस तरह से बयां हो रहे हैं।
यह बच्चियाँ तक़दीर से फ़क़ीर है।बाढ़ ने इसका घरबार--कुल जमापूंजी को निगल लिया।पिछले तीन साल से यह सपरिवार रिंग बाँध पर जिन्दगी बचाने की बस कवायद कर रही है।कहती है की सारा समय तो उसे नाम के घर को संभालने में ही गुजर जाता है तो वह पूजा--पाठ क्या करेगी।इसकी माने तो पूजा--पाठ और पर्व--त्यौहार अमीरों और सामर्थ्यवानों के लिए है।सरकार ने उनलोगों को आजतक कुछ नहीं दिया है।वे किसी भी पर्व--त्यौहार में खुश और उत्साह में रहने के लायक ही नहीं हैं।सुनिए इस बच्ची को।आपके सीने छलनी हो जायेंगे।
एक माँ उबालती रही पत्थर तमाम रात,बच्चे फरेब खाकर चटाई पर सो गए।सो जाते हैं फुटपाथ पर अखबार बिछाकर,मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाते।इन बाढ़ विस्थापितों का जीवन ही बेस्वादी है।पर्व--त्यौहार इनके जीवन में ख़ुशी और उत्साह की जगह उनके उपहास उड़ाते नजर आते हैं। काश कोई फरिस्ता---तारणहार आता और इनके जीवन में भी रंग भर जाता।महुआ न्यूज़ इस महान पर्व के मौके पर माँ जगदम्बे से इन पीड़ितों के दिन बहुरें,इसके लिए दिल से कामना करता

अक्टूबर 23, 2012

नवमी में उमड़ी भीड़

रिपोर्ट चन्दन सिंह:  आज नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री के दर पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है.महानगर से छोटे शहरों की बात तो छोड़िये सुदूर ग्रामीण इलाके में भी माँ के दर पर माथा टेकने के लिए होड़ मची हुई है.सहरसा जिला मुख्यालय में भी कई जगहों पर माँ की पूजा के लिए कई भव्य पांडाल बनाए गए हैं जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है.इन विभिन्य पूजा पंडालों में खासकर के महिलायें और बच्चियों की अपार भीड़ देखी जा रही है.महिलायें और बच्चियां माँ सिद्धिदात्री से जहां अपने मन की मुराद पूरी कराने के लिए माँ के दर पर अपना माथा टेक रही हैं वहीँ माँ रीझ सके इसके लिए चुनरी और चढ़ावा चढाने के लिए वे बाबली भी हो रही हैं.
महिलायें तो माँ का खोंचया भरने के लिए इतनी उतावली दिख रही हैं मानों कोई रिकार्ड कायम करने की ठान रखी हो। थाना चौक,भी.आई.पी रोड,रेलवे कोलोनी,सहरसा कॉलेज गेट,कचहरी ढाला और रिफ्यूजी कोलोनी स्थित माँ के पांडाल काफी भव्य बनाए गए हैं जहां भक्तों की अपार भीड़ भी उमड़ रही है.सहरसा के इनदोनों पंडालों में थाना चौक स्थित पांडाल का कुछ ख़ास महत्व है.शहर के बीचोबीच बने इस पांडाल तक भक्तों को पहुँचने में आसानी होती है इसलिए जाहिर सी बात है की यहाँ अपार भीड़ उमड़ती है. शाम ढलते ही यहाँ की अप्रत्यासित भीड़ किसी को भी दांतों तले ऊँगली दबाने को विवश कर देता है. महिलायें यहाँ किस तरह से धक्का--मुक्की करती हुई माँ की पूजा-अर्चना में जुटी हैं.माँ को चढ़ावा और चुनरी चढाने की उनमें बेताबी तो है ही कैसे माँ का वे खोंचया भर सकें इसके लिए भी उनका मन जरुरत से कहीं ज्यादा व्याकुल है.
 माँ तो माँ हैं.दर खुला है उनका जहां भक्तों के आनी की कोई सीमा तय नहीं है.लोगों को अपनी मन की मुरादें माँ से पूरी करानी है.माँ की करुणा बरस रही है जिसमें भक्तजन गोते लगा रहे हैं.दुर्गा है मेरी माँ,अम्बे है मेरी माँ.जय माता दी.

रूपये दो नहीं तो जान दो

 आरोपी चन्दन सिंह
रिपोर्ट मुकेश कुमार सिंह,सहरसा टाइम्स:   बीते शनिवार देर शाम सदर थाना के PHED कॉलनी के आवासीय परिसर में PHED के ही एक कनीय अभियंता के घर आठ से दस की संख्यां में मोटरसाईकिल सवार कुछ हथियार बंद युवकों ने हमला बोल दिया।हमलावरों ने कनीय अभियंता को पहले तो जीभर के भद्दी---भद्दी गालियाँ दी फिर कनपटी पर पिस्टल सताकर पचास हजार रूपये तुरंत देने और हर महीन पचास हजार रूपये रंगदारी देने की मांग की और नहीं देने पर सपरिवार जान से मारने की धमकी दी।भला हो पड़ोसियों का की हो हल्ला सुनकर लोग जमा होने लगे जिससे मोटरसाईकिल पर सवार होकर ये मवाली भाग खड़े हुए। अभियंता ने हमलावरों में से दो युवकों की
 पहचान की है जो PHED के ही एक कर्मचारी कैलास सिंह के बेटे चन्दन सिंह और रौशन सिंह हैं।हद बात तो यह है की इस मामले का मुख्य आरोपी चन्दन सिंह भाजपा का जिला RTI सेल का अध्यक्ष है।इस घटना के बाबत पीड़ित अभियंता ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने सदर थाना में काण्ड दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।-
यह है PHED के कनीय अधियानता लाल बाबू साह का घर।देखिये पूरा परिवार किस तरह से दहशत में है।घर में पत्नी,बेटा --बेटी--दामाद और सभी सगे--सम्बन्धी सकते में और परेशान हाल हैं।घटना के बाबत पीड़ित अभियंता और उनके परिवार के लोग पूरी जानकारी देते हुए अपने प्राण की रक्षा की गुहार लगा रहे हैं।बेटा भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग की पढाई करता है और छुट्टी में घर आया है।कहता है की इस भय और डर से उसकी पढाई छुट जायेगी।  अब इस मामले का पुलिसिया अनुसंधान के बाद जो और जैसा फलाफल आये लेकिन अभी पीड़ित का पूरा परिवार भय और दहशत के साए में है।चूँकि आरोप भाजपा जिला RTI सेल के अध्यक्ष पर लगा है तो जाहिर सी बात है की आगे इस मामले में सियासी दाँव--पेंच भी खूब देखने को मिलेंगे।यूँ हम बता दें की पुलिस के लिए यह मामला आसानी से निपटाने वाला कहीं से भी साबित नहीं होगा।

मदिरा से माँ की अनूठी पूजा

 ।।। खाश रिपोर्ट।।। चन्दन सिंह
मदिरा से माँ की अनूठी पूजा : शक्तिपीठों में विशिष्ट माँ उग्रतारा धाम में एक तरफ माँ को शराब पिलाकर हुयी अनूठी पूजा तो दूसरी तरफ नगाड़ों की थाप पर लगा माँ तारा का जयकारा  /तंत्र--मन्त्र के साधक भी दूर--दराज इलाके से आकर जुटे हैं सिद्धि लेने में।।। साधकों और आमभक्तों ने माँ तारा को खूब पिलाई मदिरा।।।। माँ को मदिरा पिलाकर पूजा का यह विधान है चौंकाने वाला।।। खाश रिपोर्ट।।।।
पूरा देश माँ अम्बे के जयकारे से गुंजायमान है.दशहरे की धूम से जर्रा--जर्रा सिक्त है.सहरसा में भी नवरात्रे की अपनी छंटा है जो अलग तरह की ही अनुभूति करा रही है.देश के 52 शक्तिपीठों में से एक सहरसा जिले के महिषी गाँव स्थित माँ उग्रतारा धाम में शक्ति की देवी माँ तारा की पूजा बड़े धूम--धाम से मनाई जा रही है.तंत्र साधना के लिए विख्यात इस शक्ति पीठ पर चिनाचार और षोडषोपचार विधि से पूजा--अर्चना करने की परम्परा रही है.यहाँ देश के विभिन्य हिस्सों के अलावे विदेशों से ना केवल भक्तजन अपनी मुरादों की पूर्ति कराने आते हैं बल्कि तंत्र साधक भी यहाँ आकर सिद्धि प्राप्त करते हैं.नवरात्रे में यहाँ अष्टमी और नवमी की पूजा काफी महत्वपूर्ण और अनूठी होती है.अष्टमी को माँ की अद्दभुत आरती होती है.ढोल--नगाड़े बजते हैं और माँ का जयकारा लगता है.जहां साधक अपनी तंत्र सिद्धि के लिए विभिन्य तरह से पूजा-अर्चना करते हैं वहीँ साधक के साथ--साथ आमभक्त माँ को मदिरा पिलाते हैं.आम भक्तों के द्वारा माँ को रिझाने--मनाने के लिए मदिरा पिलाकर भक्ति की यह परम्परा विरले ही देखने को मिलती होगी.आज हम आपको अष्टमी में माँ को  शराब पिलाकर हो रही इस अनूठी पूजा को दिखाने लाये हैं जिसे देखकर एक बार आप भी जरुर दंग रह जायेंगे.
माँ की महिमा अपरम्पार है तो भक्तों की भक्ति का अंदाज भी कोई कम नहीं है.इस धाम की बात ही निराली है.आज नवमी को यहाँ पर बलि प्रदान की परंपरा है.जानते हैं विभिन्य मुरादों की पूर्ति के लिए माँ से मनौती करने वाले भक्तों की ओर से आज यहाँ तीस हजार से ज्यादा छागर और भैंसे की बलि दी जायेगी.हम तो आखिर में बस इतना ही कहेंगे की जय माता दी. 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।