जुलाई 10, 2012

आनंद मोहन की सजा रही बरकरार

रिपोर्ट चन्दन सिंह : बहुप्रतीक्षित गोपालगंज के तत्कालीन डी.एम जी.कृष्णैया ह्त्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया. माननीय कोर्ट ने इस मामले में ना केवल पहले से दोषी करार दिए गए बल्कि आजीवन कारावास के सजायाफ्ता और पिछले पाँच साल से जेल में बन्द पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा.कोर्ट के इस फैसले से जहां आनंद मोहन के परिवार में मातम छाया हुआ है वहीँ आनंद मोहन के समर्थक भी पूरी तरह से गम में डूबे हुए हैं.अदालत के इस फैसले से आनंद मोहन की माँ गीता देवी काफी आहत हुई हैं और उनकी तबियत इस फैसले से काफी बिगड़ गयी है.
सहरसा आनंद मोहन का गृह जिला है.राजनीतिक जमीन खिसकने के बाद बड़ा जनाधार आनंद मोहन के साथ फिलवक्त नहीं हो लेकिन इनका रसूख और प्रभाव खासकर के कोसी इलाके में सर चढ़कर बोलता है.सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आनंद मोहन के समर्थक जाहिर तौर पर सदमे में हैं लेकिन इस फैसले को वे आसानी से हजम कर जायेंगे ऐसा कहीं से भी नहीं लग रहा.आगे इस इलाके की स्थिति क्या होगी,इसपर तुरंत कयास लगा पाना मुमकिन नहीं है.

BIHAR MADARSA BOARD RESULT 2012

BIHAR MADARSA BOARD RESULT 2012

जुलाई 08, 2012

तंत्र की बेइंतहा लापरवाही और ससुराल वालों के जुल्म की दास्ताँ

मुकेश सिंह,सहरसा टाइम्स   
एक बार फिर तंत्र की बेइंतहा लापरवाही ने इंसानियत का ना केवल सीना चाक किया है बल्कि बदले निजाम में भी जुल्म और सितम का दौर बदस्तूर जारी है इसका खुलासा भी किया है.बुरी तरह से जलाई गयी एक अबला को जिन्दा इलाज के लिए सस्दर अस्पताल में बीते 25 जून को एडमिट कराया गया था लेकिन जबतक वह पीड़िता अपने साथ हुए जुल्म की दास्ताँ को अपनी जुबानी बताने में समर्थ थी तबतक पुलिस ने उसका उसका बयान लेना मुनासिब नहीं समझा.बेहतर इलाज के अभाव में तड़प---तड़प उसकी मौत कल 07 जून को हो गयी. जाहिर सी बात है की पति और ससुराल वालों के द्वारा जलायी गयी यह युवती जब तक जिन्दा थी तब तक पुलिस को वह अपने साथ हुए हर जुल्म का बयान देने की स्थिति में थी लेकिन अस्पताल तंत्र की बेइंतहा लापरवाही देखिये की ओडी (ऑफिसर ऑन ड्यूटी) स्लिप 25 जून को ही उसे सदर थाना को भेजना चाहिए लेकिन अस्पताल ने ओडी स्लिप समय से नहीं भेजा.07 जुलाई यानि कल जब युवती की इलाज के दौरान मौत हो गयी तो अस्पताल से ओडी स्लिप भेजा गया.हद की इंतहा देखिये इस दौरान
 बेटी को इन्साफ मिले इसके लिए कई बार युवती की माँ सदर थाना गयी की किसी तरह उसकी बेटी का बयान हो जाए और उसके खूनी ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज हो जाए लेकिन थाने में किसी ने उसकी एक ना सुनी और वहाँ से उसे फटकार कर भगा दिया गया.एक बेबस माँ की गुहार और फ़रियाद प़र तंत्र की बेरहम लाठी पड़ती रही और आँखों के सामने तड़प--तड़प कर बेटी असमय काल के गाल में समा गयी.सहरसा के सौर बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय मधु की शादी तीन साल पहले मुजफ्फरपुर के कटरा गाँव के विक्रम मिस्त्री के साथ हुई थी.पति द्वारा दो लाख रूपये दहेज़ में और देने की मांग की पूर्ति मधु अपने मायके वालों से नहीं करा पायी.लिहाजा 19 जून को उसे जलाकर मारने की कोशिश की गयी.स्थानीय लोगों की दखल के बाद मधु के ससुरालवालों के द्वारा मधु को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.लेकिन उस अस्पताल में मधु को भर्ती करके ससुराल वाले फरार हो गए.24 जून को मधु के मायके वालों को फोन से सूचना मिली की मधु अस्पताल के बाहर लावारिश पड़ी हुई है.मायके वालों ने वहाँ जाकर 25 जून को मधु को सहरसा ले आये और उसी दिन मधु को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया.मधु अब इस दुनिया में नहीं रही.
 मधु की मौत जुल्म की पहली कहानी नहीं है लेकिन इस मौत ने तंत्र की लापरवाही की पोल--पट्टी पूरी तरह से खोलकर रख दी है.इस मामले में अस्पताल महकमा और पुलिस अधिकारी दोनों कटघरे में खड़े दिख रहे हैं.आगे देखना दिलचस्प होगा की दहेज लोभी मधु के ससुराल वालों को पुलिस किस तरह से कानूनी फंदे में घेरती है और उन्हें किस तरह की सजा और कितने समय में दिलाती है.फिलवक्त मधु को इन्साफ मिलेगा,ऐसा कहीं से भी नहीं दिख रहा है.

जुलाई 06, 2012

मंदिर प़र पथराव से फूटा गुस्सा

शिव मंदिर, तिरंगा चौक
रिपोर्ट चन्दन सिंह: बीती रात सदर थाना के तिरंगा चौक स्थित शिव मंदिर प़र उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने से बौखलाए लोगों ने आज सुबह से तिरंगा चौक को जामकर ना केवल घंटों यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया बल्कि पुलिस--प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.इस दौरान सहरसा के भाजपा विधायक आलोक रंजन भी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और उपद्रवियों को शीघ्रता से गिरफ्तार करने की मांग करने लगे.विधायक जी तो आपे से इतने बाहर हो गए की उन्होनें कहा की अगर सरकार इस मामले में शख्त कदम नहीं उठाती है तो वे सरकार के विरोध में काम करेंगे.इस उबले गुस्से के बीच आक्रोशित लोगों ने सहरसा---मधेपुरा पेसेंजर ट्रेन को पॉलीटेक्निक ढाला के समीप ना केवल घंटों रोके रखा बल्कि ट्रेन पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ भी की.आस्था पर चोट के सवाल पर स्थिति बद से बदतर हो रही थी.मौके पर डी.एम,एस.पी सहित जिले के तमाम अधिकारी घंटों कैम्प करते रहे और लोगों को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन लोग दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे.
छातापुर के जदयू विधायक नीरज कुमार बबलू के हस्तक्षेप से मामले को करीब डेढ़ बजे दिन में शांत कराया जा सका.इस मामले में एस.पी.ने सदर थानाध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन को तत्काल निलंबित करते हुए इन्स्पेक्टर सदर को आठ लोगों पर नामजद और पचास से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाना में काण्ड दर्ज करने का निर्देश दिया है.इसके अलावे एस.पी.ने तिरंगा चौक पर एक पुलिस कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए हैं.फिलवक्त पुरे इलाके में तनाव है लेकिन स्थिति पूरे नियंत्रण में है.
जाम खत्म कराने के बाद भी यहाँ की स्थिति काफी तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.अधिकारियों और कुछ जन प्रतिनिधियों ने मिलकर लोगों के फुंफकार मारते गुस्से को तो भारी मशक्कत के बाद तत्काल शांत करा लिया है लेकिन पुलिस--प्रशासन के अधिकारियों को इतने प़र ही चुप नहीं बैठना चाहिए.सबसे पहले उन्हें शरारती तत्वों को ढूंढ़कर उन्हें शख्त से शख्त सजा दिलानी होगी जिससे इस तरह की कभी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की एक बार फिर से पुनरावृति नहीं हो.ऐसी घटना समाज के लिए कलंक है.समाज के लोगों को भी सामाजिक समरसता बनी रहे इसके लिए मजबूती से आगे आकर पहल करनी चाहिए.
                                                        विडियो  के लिए क्लीक करे  ----
                                      http://youtu.be/5RwA749bQGw

जुलाई 05, 2012

पहले बलात्कार फिर बेरहमी से ह्त्या

रिपोर्ट चन्दन सिंह आज सुबह जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के रंगीनिया गाँव के समीप एक खेत में एक 18 वर्षीय अज्ञात युवती की लाश देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.आनन्--फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया वहीँ गहराई से तफ्तीश में जुट गयी है.बताया जा रहा है की बीती रात किसी ने पहले उसकी अस्मत उतारी फिर उसकी इहलीला ही खत्म कर डाली.अब पुलिस को पहले यह जानना जरुरी है की यह अज्ञात लड़की कौन है और कहाँ की रहने वाली है.आगे पुलिस के लिए यह जानना भी जरुरी है की ह्त्या से पूर्व इसके साथ कहीं सामूहिक दुष्कर्म तो नहीं हुआ.इन बातों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो जाएगा लेकिन बड़ा सवाल तो यह है की जिश्म की भूख मिटाने के लिए क्या अब इंसानी जान की कोई कीमत नहीं रही.
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी गयी यह अभागी बच्ची कहाँ की रहने वाली है और इसकी जिन्दगी किसने लील ली,इसके  जबाब अभी तलाशने हैं.पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी इस ह्त्या को बेरहमी से हुई ह्त्या बता रहे हैं.दुष्कर्म को लेकर इन्होनें कुछ भी नहीं बताया,बस इतनी जानकारी अवश्य दी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कल दिया जाएगा जिसमे सारे सच उकेरे होंगे. नारी देह अभिशप्त तो नहीं.देह की भूख ने एक मासूम को असमय इस दुनिया से विदा करा दिया.अब पुलिस की तफ्तीश में आगे क्या कुछ निकलकर सामने आता है और दोषियों तक पुलिस कैसे और कितने समय झोंककर पहुँचती है,इसे देखना बांकी है.वैसे जाने वाली जा चुकी है.जीते जी इसके साथ भला नहीं हो सका तो आगे कौन सा इन्साफ इसे जिन्दा कर देगा.यह खौफनाक और दर्दनाक वाकया अब भूली--बिसरी कहानी की तरह है.

कैदी के जहर खाने की आशंका

रिपोर्ट: चन्दन सिंह: बीते शाम  करीब चार बजे सहरसा जेल के भीतर एक कैदी की हालत अचानक बिगड़ गयी.आनन्--फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सूत्रों की माने तो इस कैदी ने जहर खाया है.अस्पताल के डॉक्टर भी इसके द्वारा जहर खाने की बात कह रहे हैं.डॉक्टर फिलवक्त उसके इलाज में जुटे हुए हैं.ह्त्या,लूट,अपहरण और डकैती जैसे 21 संगीन मामले में पिछले साढ़े तीन वर्षों से सहरसा जेल में बन्द चन्दन यादव नाम के इस अपराधी द्वारा खुद जहर खाने या किसी के द्वारा जहर दिए जाने की आशंका से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.खुद चन्दन यादव की मानें तो आज कोर्ट पेशी के दौरान आशीष नाम के एक युवक ने जान मारने की नीयत से एक साथ उसे दवा की कई गोलियां खिला दी थी.मामले के पीछे की सच्चाई आखिर जो हो लेकिन फिलवक्त इस घटना ने जेल प्रशासन के काम--काज प़र कई तरह के सवाल तो खड़े कर ही दिए हैं.सहरसा जेल में महीनों से कारा अधीक्षक नहीं हैं.जिला प्रशासन के एक मेजिस्ट्रेट सत्यनारायण मंडल कारा अधीक्षक के प्रभार में हैं.घटना के वक्त वे जेल प़र मौजूद नहीं थे.हमारे जेल प़र आने की सुचना पाने के बाद भी जेलर सुरेश चौधरी ने जेल के भीतर से बाहर आना मुनासिब नहीं समझा.आखिर हमने जेल सुरक्षा में तैनात बीएमपी के अधिकारी से ही इस घटना को लेकर जबाब--तलब किया.यह अधिकारी जेलर और जेल प्रशासन प़र ठींकरा फोड़ते हुए इस घटना के लिए उन्हीं लोगों को जिम्मेवार ठहराया. एक बंदी के द्वारा जहर खाये जाने की बात से पूरे प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गयी है.अभी कैदी अस्पताल में भर्ती है और इस मामले के पीछे का असली रहस्य क्या है वह जाहिर नहीं हो पा रहा है.एक कैदी द्वारा ऐसा कदम उठाना जेल प्रशासन प़र कई तरह के प्रश्न खड़े कर रहा है.इस मामले में सघन और तटस्थ जांच और फौड़ी तौर प़र बड़ी कारवाई की जरुरत है.

जुलाई 04, 2012

मुखिया ने बेरहमी से की महिला की पिटाई

रिपोर्ट चन्दन सिंह:  सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के कोपा पंचायत के मुखिया अजय रजक ने अपनी भाभी की ना केवल बेरहमी से सड़क पर पटक--पटक कर के पिटाई की बल्कि उसकी अस्मत से खेलने की भी पुरजोर कोशिश की.गंभीर रूप से जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुयी है. मौके पर मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उसके इलाज में लगे हुए हैं.यहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुयी  है. जालिम देवर ने बीच सड़क पर पटक--पटक के लात--घूंसे से बेरहमी और दरिंदगी से उसे पीटा है.घंटों अस्पताल के बेड पर यह महिला बेहोश पड़ी रही.बड़ी मशक्कत के बाद इसे होश में लाया जा सका.पीडिता ने जहां आज की घटना के बारे में पूरी जानकारी दी वहीँ बताया की उसका देवर जब उसके पति घर में मौजूद नहीं रहते हैं तो वह घर में घुस जाता है और उसकी अस्मत उतारने की पुरजोर कोशिश करता है.लेकिन उसकी किस्मत अच्छी रही है की आजतक वह अपनी इज्जत को बचाए रखी. आज भी उस जालिम ने पहले उसकी अस्मत उतारने की कोशिश की लेकिन जब कामयाब नहीं हुआ तो उसने पीट--पीट कर उसको अधमरा कर दिया.उन्हौनें कई बार पुलिस से इस बाबत शिकायत की लेकिन पुलिस मुखिया के पैसे प़र बिक गयी और उसकी फ़रियाद पर उसने आजतक कोई कारवाई नहीं की.पीड़िता के पति शिक्षक हैं और वे भी अपने छोटे लेकिन दबंग भाई से काफी परेशान है.पैसे की हनक में रिस्ते--नाते और मान--मर्यादा की कोई कीमत नहीं रह जाती.मुखिया की हरकत घिनौनी और दरिंदगी से भरी हुई है.पुलिस इस मामले में आजतक खामोश रही जिसका नतीजा सामने है.अब पुलिस के बड़े अधिकारियों को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित कारवाई करनी चाहिए.बहरहाल पीडिता को किसी तरह का न्याय मिल सकेगा,इसके द्वार फिलवक्त खुलते नहीं दिख रहे हैं.

जुलाई 03, 2012

मौत का पानी

चन्दन सिंह की रिपोर्ट : कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़.भूख से कुलबुलाते पेट और खामोश चूल्हे.गरीबी,बेकारी और अभाव में सिसकते और सुबकते कोसी के इस इलाके में यूँ तो आफतों की कोई कमी नहीं है लेकिन असमय विभिन्य तरह की बीमारियों की चपेट में आकर लोगों की हो रही मौतों से यहाँ की जिन्दगी दोजख में बेमानी होकर रह गयी है.यह अलग बात है की इससे यमराज को काफी राहत और सुकून मिल रहा होगा.कोसी नदी के कहर को हर साल सिद्दत के साथ झेलने वाले इस इलाके में विभिन्य तरह की बीमारियों के शिकार होकर लोग असमय काल--कलवित हो रहे हैं.खासकर के
मौत का पानी
 कोसी इलाके में शुद्ध पानी एक बहुत बड़ी समस्या है.एक तो पानी में आयरन की मात्रा अत्यधिक है उसपर पानी बिलकुल पीला और बदबूदार निकलता हैं.जाहिर सी बात है की पानी में विभिन्य तरह के कीटाणु भी होते हैं.लेकिन लोग आखिर करें भी तो क्या.सम्बद्ध विभाग और सरकार इस मामले में बिल्कुल खामोश है.सरकार के प्रयास से जिले में PHED विभाग ने आमलोगों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए करोड़ों की दो योजनायें कोसी अमृत पेयजल और आयरन रिमूवल प्लांट (IRP)युक्त चापाकल योजना चलाई लेकिन ये दोनों योजनायें महज खाऊ--पकाऊ बनकर रह गयी और जिले के लोग इसके एक बूंद पानी को भी हलाक के नीचे नहीं पहुंचा सके.ऐसे में लोग गंदे पानी को पीने को विवश हैं.ग्रामीण इलाके की बात तो छोडिये जनाब शहरी इलाके में भी लोग गंदे और बदबूदार पानी पीने को विवश हैं.लोगों के सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं है. लोग ऐसे पानी को पीकर अक्सर बीमार ही रहते हैं.खासकर के गरीब तबके के लोगों को तो शायद स्वस्थ्य रहने की इजाजत ही नहीं है.ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम छोटे--बड़े अस्पताल से लेकर शहर के अस्पताल गरीब मरीजों से भरे रहते हैं.इन अस्पतालों में मरीजों को कैसी स्वास्थ्य सुविधा मिलती है इसकी चर्चा करना,कम से कम आज बेमानी है.
अगर आपके गले सुख रहे हैं और आपको पानी की शख्त जरूरत है,फिर भी कम से हम आपको सहरसा के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी भी पानी पीने की सलाह नहीं देंगे.यहाँ मौत का पानी मिलता है.नीतीश जी आप तो साधारण पानी की जगह मिनरल वाटर पीते हैं.कभी सहरसा आईये तो यहाँ के आमलोगों के इस मौत के पानी को भी पीने की जहमत उठाईये.आप इस इलाके का दर्द यहाँ के लोगों के बीच घुसकर देखिये.लेकिन आपको हवाई यात्रा और ए.सी कमरे में बैठे--बैठे फाईलों के मकड़जाल से निकलने की फुर्सत कहाँ है

जुलाई 01, 2012

जहानाबाद के दो परीक्षार्थी शराब पीकर हुए टुन्न

रिपोर्ट चन्दन सिंह: पॉलीटेक्निक की एक दिवसीय परीक्षा के संपन्न होने के उपरान्त आज दोपहर बाद दो परीक्षार्थियों ने छंककर इतनी शराब पी की ना केवल उनकी हालत बुरी तरह से बिगड़ गयी बल्कि नशे में टुन्न ये दोनों परीक्षार्थी बेहोशी की हालत में एक गड्ढे में गिर गए.स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक रेल पुलिस लेकर सदर थाने की पुलिस तक को इसकी सूचना दी लेकिन अपनी आदत से मजबूर कहीं से कोई पुलिस वहाँ नहीं पहुंची स्थानीय लोगों के प्रयास से गंभीर स्थिति में फंसे इन दोनों परीक्षार्थियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है.अस्पताल में मौजूद चिकित्सक के मुताबिक़ इनदोनों युवकों की हालत काफी नाजुक है.वे इलाज में लगे हैं लेकिन सबकुछ भगवान के हाथों है.
घर से अपने स्वजन--परिजनों को ढेरों सतरंगी सपने दिखाकर आने वाले ये युवक अपनी करनी से आज मौत के मुहाने प़र खड़े हैं. रब जाने इनकी जिन्दगी बचेगी भी की नहीं.

गिरफ्त में आया लुटेरा

रिपोर्ट चन्दन सिंह : सदर थाना क्षेत्र के रूपनगरा गाँव में आज दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे रहे तीन अपराधियों में से एक अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर दबोच लिया.अभय यादव नाम का यह लुटेरा अपने दो अन्य साथियों के साथ इस गाँव के रास्ते सहरसा की ओर जा रहा था.रास्ते में इसने मोहम्मद नियमान आलम नाम के एक मोटर साईकिल सवार को पहले तो रोका फिर पहले उसकी मोबाइल छीन ली और पुनः उसकी गाड़ी छीनने लगा.पीड़ित युवक ने थोड़ा सा प्रतिरोध किया की इन अपराधियों ने उसपर गोली चला दी.किस्मत अच्छी थी की वह बाल--बाल बच गया.पीड़ित युवक पहले तो जान बचाकर भागा फिर उसने जोर--जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया.आसपास के लोग चीख सुनकर चारों तरफ से जमा होने लगे और लुटेरों को खदेड़ना शुरू कर दिया काफी मसकत के बाद एक अपराधी को ग्रामीण ने  गिरफ्त में लेकर उसकी जमकर धुनायी भी की.ग्रामीणों ने इस अपराधी के पास से दो खतरनाक हथियार और बारह जिन्दा कारतूस भी बरामद किये.बताना लाजिमी है की लोगों ने लुटेरे की मोटरसाईकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया.बाद में इस घटना की सूचना लोगों ने सदर थाने को दी.पुलिस ने आकर इस लुटेरे को अपनी गिरफ्त में लेकर गहराई से तफ्तीश शुरू कर दी है.मालूम हो की पुलिस के हाथ लुटेरे के दो हथियार तो आये लेकिन बारह में से महज चार गोली ही उसकी हाथ लगी.जाहिर सी बात है की किसी ने अफरातफरी में आठ गोली गायब कर दिए.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।