कहते हैं की वक्त और हालत हर किसी को उसकी जद में ला छोड़ता है.कभी राजपूतों का सिरमौर्य और छत्रप समझे जाने वाले पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन आज अपना चोला बदलकर कवि,लेखक और दार्शनिक हो गए हैं.इस रसूखदार और पूरा दम--ख़म वाले बाहुबली के हाथ में बन्दूक की जगह आज कलम आ चुकी है.पिछले पौने पांच साल से जेल में बंद आनंद मोहन यूँ खुद को कभी बाहुबली नहीं माने लेकिन देश उन्हें इसी नाम से जानता है.आज आनंद मोहन के इस ओजस्वी पहल को लोग ह्रदय परिवर्तन के रूप में ले रहे हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं है.आनंद मोहन रचित काव्य संग्रह "कैद में आजाद कलम"के तृतीय संस्करण का 1857 ग़दर के महानायक बहादुर शाह जफ़र और बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह के अवसर पर सहरसा के टाउन हॉल में बड़े ताम--झाम से लोकार्पण हुआ जिसमें देश की कई जानी--मानी राजनीतिक हस्ती,प्रखर समाजसेवी,नामचीन साहित्यिक हस्ती सहित कई बड़े पत्रकार भी शामिल हुए.इस लोकार्पण कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात यह रही की इस कार्यक्रम में बिहार के कई बाहुबली नेता भी शामिल हुए जो आखिरकार कई तरह के सवाल खड़े कर गए. अंगुलीमाल बाल्मीकि बन सकता है.जेल में बाल गंगाधर तिलक गीता लिख सकते हैं.जेल में मार्क्स पूंजीवाद के खिलाफ अनुपम ग्रन्थ की रचना कर सकते हैं तो पूर्व सांसद आनंद मोहन कवि लेखक और दार्शनिक क्यों नहीं बन सकते.इस बाहुबली का नया जन्म हो चुका है और यह विचार और शब्दों की ताकत के साथ नयी हुंकार भर रहा है.रब जाने आगे क्या होगा. अप्रैल 30, 2012
बाहुबली के हाथ में कलम
कहते हैं की वक्त और हालत हर किसी को उसकी जद में ला छोड़ता है.कभी राजपूतों का सिरमौर्य और छत्रप समझे जाने वाले पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन आज अपना चोला बदलकर कवि,लेखक और दार्शनिक हो गए हैं.इस रसूखदार और पूरा दम--ख़म वाले बाहुबली के हाथ में बन्दूक की जगह आज कलम आ चुकी है.पिछले पौने पांच साल से जेल में बंद आनंद मोहन यूँ खुद को कभी बाहुबली नहीं माने लेकिन देश उन्हें इसी नाम से जानता है.आज आनंद मोहन के इस ओजस्वी पहल को लोग ह्रदय परिवर्तन के रूप में ले रहे हैं जो किसी चमत्कार से कम नहीं है.आनंद मोहन रचित काव्य संग्रह "कैद में आजाद कलम"के तृतीय संस्करण का 1857 ग़दर के महानायक बहादुर शाह जफ़र और बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह के अवसर पर सहरसा के टाउन हॉल में बड़े ताम--झाम से लोकार्पण हुआ जिसमें देश की कई जानी--मानी राजनीतिक हस्ती,प्रखर समाजसेवी,नामचीन साहित्यिक हस्ती सहित कई बड़े पत्रकार भी शामिल हुए.इस लोकार्पण कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात यह रही की इस कार्यक्रम में बिहार के कई बाहुबली नेता भी शामिल हुए जो आखिरकार कई तरह के सवाल खड़े कर गए. अंगुलीमाल बाल्मीकि बन सकता है.जेल में बाल गंगाधर तिलक गीता लिख सकते हैं.जेल में मार्क्स पूंजीवाद के खिलाफ अनुपम ग्रन्थ की रचना कर सकते हैं तो पूर्व सांसद आनंद मोहन कवि लेखक और दार्शनिक क्यों नहीं बन सकते.इस बाहुबली का नया जन्म हो चुका है और यह विचार और शब्दों की ताकत के साथ नयी हुंकार भर रहा है.रब जाने आगे क्या होगा. अप्रैल 25, 2012
बेरहमी से युवती की हत्या
अहले सुबह सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा गाँव के शिव मंदिर स्थित पोखर में एक बीस वर्षीय नवविवाहिता की लाश मिली.लोगों ने पोखर में लाश को तैरते देखा तो उनके तो होश फाक्ते हो गए.देखते ही देखते वहाँ ग्रामीणों का तांता लग गया.लोगों ने आनन्--फानन में पुलिस को इस घटना की सूचना दी.सूचना मिलने प़र मौके प़र पहुंचकर पुलिस ने लाश को पहले तो पोखर से निकाला फिर तफ्तीश शुरू की.युवती की गर्दन रेतकर बड़ी बेरहमी से ह्त्या कर किसी ने उसकी लाश को पोखर में फेंक दिया था.घटना को लेकर कयास लगाया जा रहा है की पहले इसके साथ दुष्कर्म किया गया फिर राज खुल ना सके इसके लिए इसकी ह्त्या कर दी गयी.यूँ पुलिस इस बाबत कुछ भी ख़ास बताने से परहेज कर रही है..जीवन के महज बीस बसंत ही इसने देखे थे की हवस के भेड़ियों ने इसकी अस्मत उतारकर इसकी जान ले ली.हालांकि इसके साथ बलात्कार किये जाने की तत्काल कोई पुष्टि नहीं कर रहा है लेकिन यहाँ के हालात चीख--चीख कर यह बयां कर रहे हैं की बलात्कार के बाद इसकी ह्त्या की गयी है.कलाई में सजी इसकी चूड़ियाँ अब बेजान हो चुकी हैं. घटना के समीप कुछ सामान भी यहाँ बिखड़े पड़े थे .लगता है की इसके लिए किसी ने पहले कुछ खरीददारी की फिर इसे इस ओर लेकर आया.इसके जिश्म से यहाँ पर जीभर के खिलवाड़ किया फिर इसकी जान गला रेतकर निकाल दी और इसकी लाश को पोखर में फेंक दिया. स्मत के चिथड़े उड़े या की ना उड़े लेकिन एक युवती असमय इस दुनिया से जा चुकी है.बेरहमी से उसकी गला रेतकर ह्त्या हुई है यह तो साफ़--साफ़ दिख रहा है.अब पुलिस को इसकी शिनाख्त में कितना वक्त लगता है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या आता है उसके बाद ही उसकी जांच करीने से आगे बढ़ सकेगी.वैसे पुलिस के पिछले रिकॉर्ड प़र गौर करें तो इस नवयुवती के साथ कोई बड़ा न्याय हो पायेगा,यह कहीं से भी नहीं दिख रहा है.पुलिस के लिए आगे की राह मुश्किलों से भरा पडा जान पड़ता है.
अप्रैल 24, 2012
सहरसा में डायरिया ने मचाया कोहराम
EXCLUSIVE REPORT
सहरसा में डायरिया का कहर अब सुरसा की तरह मुंह बाए महामारी का रूप लेने लगा है.जिले के सभी दस प्रखंड डायरिया से ना केवल आक्रान्त हैं बल्कि लोग इसकी चपेट में आकर त्राहिमाम कर रहे हैं.जाहिर सी बात है की प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों प़र डायरिया पीड़ितों का तांता लगा हुआ है.जहांतक सहरसा के सदर अस्पताल का सवाल है तो इस अस्पताल में डायरिया पीड़ितों की संख्यां सौ से भी ज्यादा हो गयी है और लगातार इस संख्यां में इजाफा ही होता जा रहा है.सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों में 15 मरीज की हालत काफी नाजुक है. अस्पताल के संक्रामक कक्ष के सभी बेड ना केवल भरे पड़े हैं बल्कि आपातकालीन कक्ष भी डायरिया मरीजों से लबालब है.बेड कम पड़ गए हैं और आलम यह है की मरीज बाहर में यत्र--तत्र फर्श प़र पड़े हुए इलाज कराने को मजबूर हैं.हलकान--परेशान मरीज और मरीज के परिजन एक तरफ जहां इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं वहीँ जिले के सिविल सर्जन को स्थिति की भयावहता से कोई सरोकार नहीं है.सिविल सर्जन साहब किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की टीम तैयार रखने की बात कर,हमें रिझाने की जुगात करने की कोशिश करते दिखे .फिलवक्त सौ से ज्यादा मरीज इस अस्पताल में भर्ती हैं और इस संख्यां में लगातार इजाफा ही होता जा रहा है. इस अस्पताल में घोर
लापरवाही का आलम है.मरीज के परिजन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से मरीजों के इलाज में हो रही कोताही से खासे नाराज हैं.अस्पताल में आये समाजसेवी भी काफी खिन्न हैं और इस अस्पताल को खुद बीमार बता रहे हैं.इनकी मानें तो इस अस्पताल को खुद डायरिया हो गया है.यहाँ मरीज की चंगा होने की तो बात छोड़िये,यहाँ की बदइन्तजामी की वजह से मरीज के परिजन भी डायरिया या फिर किसी अन्य बीमारी के शिकार हो जायेंगे. हमाम में सारे नंगे हैं लेकिन यहाँ तो धरती के दूसरे भगवान् समझे जाने वाले डोक्टरों में भी सीनियर डॉक्टर साहब बिल्कुल नंगे नजर आ रहे हैं.डायरिया इस जिले में महामारी का रूप ले रहा है और स्वास्थ्य अधिकारियों को ठिठौली सूझ रही है.हम दावे के साथ कह सकते हैं की इन अधिकारियों को कुछ डायरिया पीड़ितों की मौत का इन्तजार है.पुराने आंकड़े गवाह हैं की बिना बड़ी घटना के इन्हें कुम्भ्करनी नींद से जागने की आदत नहीं है.लेकिन हम तो इन पीड़ितों के फिर से चंगे होने की ईमानदार दुआ अल्लाह से करते हैं.
![]() |
| डायरिया से बदहाल मरीज सदर अस्पताल सहरसा |
![]() |
| डायरिया के चपेट में बच्चे |
लापरवाही का आलम है.मरीज के परिजन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से मरीजों के इलाज में हो रही कोताही से खासे नाराज हैं.अस्पताल में आये समाजसेवी भी काफी खिन्न हैं और इस अस्पताल को खुद बीमार बता रहे हैं.इनकी मानें तो इस अस्पताल को खुद डायरिया हो गया है.यहाँ मरीज की चंगा होने की तो बात छोड़िये,यहाँ की बदइन्तजामी की वजह से मरीज के परिजन भी डायरिया या फिर किसी अन्य बीमारी के शिकार हो जायेंगे. हमाम में सारे नंगे हैं लेकिन यहाँ तो धरती के दूसरे भगवान् समझे जाने वाले डोक्टरों में भी सीनियर डॉक्टर साहब बिल्कुल नंगे नजर आ रहे हैं.डायरिया इस जिले में महामारी का रूप ले रहा है और स्वास्थ्य अधिकारियों को ठिठौली सूझ रही है.हम दावे के साथ कह सकते हैं की इन अधिकारियों को कुछ डायरिया पीड़ितों की मौत का इन्तजार है.पुराने आंकड़े गवाह हैं की बिना बड़ी घटना के इन्हें कुम्भ्करनी नींद से जागने की आदत नहीं है.लेकिन हम तो इन पीड़ितों के फिर से चंगे होने की ईमानदार दुआ अल्लाह से करते हैं.
अप्रैल 23, 2012
सोनवर्षा राज के भौरा गाँव में आग से भीषण तबाही
![]() |
| सोनवर्षा राज के भौरा गाँव में आग से भीषण तबाही |
पहले से ही गम और सितम कम ना थे,ऊपर से कुदरत के कहर ने जिन्दगी को फकीरी की आगोश में धकेल दिया.कल चमन था आज एक सहरा हुआ,देखते ही देखते ये क्या हुआ.सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड के खुजराहा पंचायत के भौरा गाँव में आग ने आज भीषण तबाही मचाई.आग की एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते भौरा गाँव के सौ से ज्यादा घर ख़ाक हो गए.पेट की रोटी काटकर और कुछ मनसुख सपनों को कुचलकर जमा की गयी सारी संपत्ति धू--धू कर जल गयी.चारों तरफ चित्कार मचा है.अब कैसे कटेगी आगे जिन्दगी.पछवा हवा में इस तबाही का ग्राफ और बड़ा होता लेकिन ग्रामीण ने एक साथ कई पम्प सेट चलाकर आग बुझाने की शुरुआत बड़ी तेजी से की, नतीजतन आग दूसरे गाँव में नहीं फ़ैल सकी.वैसे आग बुझने--बुझने पर थी तब अग्निशमन दस्ता भी वहाँ पहुंचा और मुस्तैदी से राख से उठ रहे धुएं को पानी की बौछार से शांत किया.तबाही बड़ी है जिसका आकलन मौके प़र प्रखंड प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचकर ना केवल कर रहे हैं बल्कि पीड़ित परिवार की सूची बनाकर उन्हें सरकारी राहत भी दे रहे हैं.इस साल अभीतक आग से हुई तबाही की बात करें तो इस जिले में एक हजार से ज्यादा घर अभीतक आग की भेंट चढ़ चुके हैं.आग का कहर बड़ा था इसलिए पीड़ितों का कुशल क्षेम जानने कुछ नेता--भगता भी वहाँ पहुँचे और पीड़ितों के पास बैठकर वक्ती और सियासी आंसू बहाए.तबाही का ग्राफ बड़ा था और मीडिया सक्रिय था जिस कारण से प्रखंड प्रशासन भी आनन्--फानन में वहाँ पहुंचा.मौके प़र पहुँचे अधिकारी ने पीड़ितों की सूची बनानी शुरू की.तत्काल सत्रह परिवार की सूची बनायी गयी जिन्हें 2250 रूपये नकद,एक क्विंटल अनाज और एक तिरपाल दिए गए.वैसे इनका कहना है की वे अभी जांच कर रहे हैं,पीड़ितों की संख्यां बढ़ सकती है.आग लगने का कारण ये चूल्हे की आग बता रहे हैं.आग से तबाही का ग्राफ इस जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है.इस साल अभी तक की बात करें तो एक हजार से ज्यादा घर आग की चपेट में आकर ख़ाक हो चुके हैं जिसमें करोड़ों की संपत्ति का नुकशान हुआ है.अभी पछ्वा हवा का झोंका अंगडाई ही ले रहा है.इस जिले के ग्रामीण इलाके में ज्यादातर घर फूस के हैं.आग ज्यादातर फूस के घरों को ही अपना निशाना बनाती है.ऐसे में लोगों को आग को लेकर सतर्कता बरतने की जरुरत है.सबकुछ सरकार और प्रशासन के भरोसे छोड़ना जायज नहीं.
अप्रैल 22, 2012
सहरसा में डायरिया का कहर

सहरसा में डायरिया के कहर ने लोगों को ना केवल हलकान--परेशान कर के रख दिया है बल्कि उनकी आँखों की नींद उड़ा के रख दी है.कोसी के PMCH कहे जाने वाले सदर अस्पताल में डायरिया के रोगियों का तांता लग रहा है जो किसी संभावित बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है.नाम बड़े और दर्शन छोटे के सूरते हाल वाले इस सदर अस्पताल में डायरिया से ग्रसित मरीजों का इलाज बेड की जगह फर्श प़र हो रहा है.मरीजों के रख--रखाव और संजीदगी से होने वाले इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप ना केवल मरीजों के परिजन बल्कि खुद मरीज भी लगा रहे हैं.जब इतने बड़े अस्पताल में आलम ऐसा है तो सुदूर ग्रामीण इलाकों में क्या चल रहा होगा,इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है.डायरिया इस इलाके में महामारी का रूप लेता दिख रहा है लेकिन स्वास्थ्य इंतजामात नाकाफी और सिफर दिख रहे हैं.ढाई दर्जन से ज्यादा मरीज यहाँ भर्ती हैं और मरीजों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है.ऐसे प़र मौके प़र मौजूद चिकित्सक को संजीदा और गंभीर होना चाहिए.लेकिन आकस्मिक सेवा के लिए मौके प़र मौजूद चिकित्सक डायरिया मरीज के बाबत पहले तो कुछ भी बताना नहीं चाहते लेकिन हमारे बार--बार कुरेदने प़र पहले तो कहते हैं की सिविल सर्जन से पूछिये. बर्बादे गुलिस्तां को एक ही उल्लू काफी है.जहां हर शाख प़र उल्लू बैठा हो,अंजामें गुलिस्तां क्या होगा.इस अस्पताल से तो भगवान ही बचाए.यहाँ अगर मरीज की जान बच गयी तो समझिए अल्लाह मेहरबान है.वैसे हम आपको बता दें की यहाँ भगवान से ज्यादा यमराज की चलती है.अप्रैल 21, 2012
जल्लाद शौहर ने बीबी की जान ली
पैसे का लोभ और लालच के प्रपंच ने एक बार फिर एक शौहर को दरिंदा बना
डाला.सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के नरियार गाँव में एक तीस वर्षीय बहशी पति
ने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए चार बच्चे वाली अपनी पत्नी की गला
दबाकर बेरहमी से ह्त्या कर दी.यही नहीं इस जालिम ने अपने बड़े बेटे की भी
चाक़ू से गर्दन काटकर ह्त्या करने की कोशिश की.19 अप्रैल की रात साहिना की
आखिरी रात थी.साहिना के जालिम शौहर मुस्तकीम
ने सोये में उसकी गला दबाकर ह्त्या कर दी.सुबह जब साहिना रोज की तरह उठकर
चौका--बर्तन करती नहीं दिखी तो घर के लोगों ने उसे खोजना--जगाना चाहा.लेकिन
जब कुछ महिलायें उसके कमरे में गयीं तो कमरे में साहिना बिस्तर प़र दुनिया
को अलविदा कहकर पड़ी हुई थी.आस--पास के लोगों ने मुस्तकीम को दबोच लिया और
पुलिस को इस घटना की सूचना दी.पड़ोस के लोगों का साफ़ कहना है की मुस्तकीम
पहले सी ही बदमिजाज किस्म का था और वह साहिना को मायके से दहेज़ लाने के
लिए प्रताड़ित करता था.वह साहिना को बराबर मारता--पीटता था.लेकिन पिछली रात
वह जल्लाद बन गया और अपनी पत्नी की गला दबाकर उसकी ह्त्या कर दी.मुस्तकीम
के ससुराल वाले भी सीधे तौर पर उसे हत्यारा बताकर उसकी पोली-पट्टी खोल रहे
हैं. हत्यारे शौहर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू
कर दी है.लेकिन इस हैवानियत से चार मासूमों की नन्हीं दुनिया ना केवल
उजड़--बिखड़ गयी है बल्कि पूरी तरह से दोजख में समा गयी है.
पैसे ने आज फिर एक अबला की बलि ले ली.दुनियावी चमक--दमक में आज
रिश्ते--नाते बेमानी हो गए हैं.मासूमों की कातर आँखें और पत्नी की बेपनाह
मुहब्बत को आखिर दरकिनार कर ऐसी बड़ी घटना को कोई क्यूँकर अंजाम दे जाता
है.साहिना जाकर भी कई सवाल छोड़े गयी है जिसके जबाब सदियों से नहीं दिए जा
सकें हैं.
अप्रैल 18, 2012
Bihar Teacher Eligibility Test Result 2012

Coming Soon On
www.biharboard.net(or) www.educationbihar.gov.in.
Bihar TET Result 2012 | Bihar TET Exam Result 2012 Date to Announce TET Bihar Result : 1.Bihar TET result Will be announced soon. However, it is expected Bihar TET result 2012 would be announced by last week of April or first week of May. There is no official announcement about Bihar TET exam result date till now. Bihar TET result would be announced for Bihar TET 2011 examination conducted on 20th and 21st December 2011. TET Bihar result 2011-12 would be announced for both papers I and II.
2.Candidates will be able to check Bihar TET result 2011 for Classes I to V and VI to VIII. More than 26 lakh candidates waiting for Bihar TET result 2012. More than 28 lakh candidates had applied for Bihar Teacher Eligibility Test 2011-12.Bihar TET exam result 2012 would be announced by State Council of Educational Research and Training (SCERT) Patna, Bihar.
3.Candidates have to secure minimum 60% marks to get listed in Bihar TET result 2011-12. Bihar TET certificate will remain valid for the period of 7 years from the date of issue.Bihar TET answer key has also not been published till now. So, candidates are waiting for Bihar TET answer keys as well as result.
Bihar TET result 2012 :
IBPS PO ANSWER KEY 2012
Instanotes
Mouse
Programmer line
SYN flooding
Webhosted Technology
Word Processing
Cell Address
Outsourcing
Insert
Full Motion Video
Cookies
Mutimedia
DSL line
XBRL
Typeface
ALU
Speech recognization software
?????
GENERAL Knowledge and Awareness Question Answers..
1. Which Of Following is smart money?
Credit card
2. What is not necessary For opening bank account ?
Domicile Certificate
3. Guest of Honour in Pravasi bharat diwas:
Kamala prasad biseesa
4. NERPA is a Submarine
5. Who won Australian open doubles
Leander Paes
6 .India australia test match captain of Australia
Michael clark
7.Ranbir kapoor best actor film
Rockstar
8.DICGC limit-Each depositor in a bank is insured upto a maximum of Rs.1,00,000
9. Ombudsman –court of law
10.Which one transfer money from one bank to another internationally
Swift
12.Which of the following is not afunction of rbi fiscal policy
13. Rajiv gandhi electrification scheme
14. What is Debit card?
15.Base rate was decided by?
Ibdivisuak banks
16.Padmavibushan award Mario de miranda got which award
17.Drawee bank means
18. Golden jubilee of afro asian rural development held in New Delhi
19. Not money market instru.?Equity shares
20.Retail loan
21.Speed transfer rtgs
22.Question on revenue deficit
23. Rice quota 7 kgs
24.Banks
follow negiotable instruments act
25.Axis bank is a Private ltd bank
26.Swalbham scheme is for senior citizens
27.which facility was provided by linked in- search
28. Fixed deposites also called as term deposites
29.Fixed deposites can be mature at a preagreed timeperiod only
30.If repo rate increases bank will raise intrest rates
31.which is nt the capitl mrket money tresury bill
32.question on npa
33. Question on gdp
34.Italian ship ‘Enrica Lexie’ for killing 2 kerala fisherman
35.2012 Asian Indoor Athletics Championships in Colombia
36. Dhaka book fair releases Taslima’s Nirbasan
37. ECS Complaint solved by payment and settlement act
38.non banking institutions set up atms called white lable atms
39.2012 badminton champion held in hyb
40.The full form of seu ans. Slightly enriched uranium
41..female CEO of any bank-Chanda kochhar
42.WhY inDIA voted against SRi Lanka?.
43.3male president related question.
44.Parmshwr yojna-mp
45.Doubtful asset percentage
46.All mewmbers should enforce budget discipline Europian Union
47.End of present foreign trade policy
48.Fund to fight Naxalism sanctioned by Home ministry.
49. Planning Commission along with which dept. announced packaged for the tribal naxlite area….option are——-tribal dept/Home Ministry/financedept./rural
50.In which organisation summit talked about budget?
BY THIS LINK
अप्रैल 17, 2012
शिव को किया बेघर निर्मल
![]() |
| ढोंगी के रूप में निर्मल |
कल तक लोगों में ज्ञान की रौशनी भरने वाले,सुख समृधि की बरसात करने वाले संकटमोचन निर्मल बाबा अचानक लोगों को बदबू देने लगे हैं.कल तक जो लोग निर्मल बाबा का उद्दघोष और जयकारा लगाने में जुटे थे वे अब उन्हें फ्रॉड और ढोंगी बाबा कहकर उनके पुतले जलाने में जुटे हैं.सहरसा के लोग निर्मल बाबा के प्रवचन से इतने प्रभावित थे की उनके कहने प़र अपने घर में रखे शिव लिंग को विभिन्य शिवालय अथवा किसी मंदिर में पहुंचाकर उनकी पूजा--अर्चना वहीँ शुरू कर दी थी.लोगों की मानें तो निर्मल बाबा ने कहा था की अगर घर में शिव लिंग को रखकर पूजा अर्चना करोगे तो अनिष्ट होने से कोई नहीं बचाएगा.यही वजह थी की खासकर के घर की महिलाओं ने शिव लिंग को अपने--अपने घर से निकाल कर किसी अन्य जगह प़र रख दिया.यानि शिव को इस तरह से बेघर कर दिया.अब जब निर्मल बाबा प़र तरह--तरह के आरोप लग रहे हैं तो लोगों की तन्द्रा टूटी और उन्हें अपनी गलती का अहसास हो रहा है.अब लोग कह रहे हैं की निर्मल बाबा ने उनके साथ बड़ा धार्मिक छलावा किया.
सर चढ़कर बोल रहा निर्मल बाबा का जादू पलक झपकते ही काफूर हो गया है.कल तक जो निर्मल बाबा भगवान् की तरह पूजे जाते थे आज उन्हें लोग इंसान कहने में भी सौ बार सोचते हैं.यह अलग बात है की उनके लाखों भक्त अभी भी उनके लिए झंडा उठाकर सामने आने को बेताब हैं.लेकिन सच जब पूरी तरह से सामने होगा तो ये अंध भीड़ भी अपना रास्ता बदल लेगी.
सर चढ़कर बोल रहा निर्मल बाबा का जादू पलक झपकते ही काफूर हो गया है.कल तक जो निर्मल बाबा भगवान् की तरह पूजे जाते थे आज उन्हें लोग इंसान कहने में भी सौ बार सोचते हैं.यह अलग बात है की उनके लाखों भक्त अभी भी उनके लिए झंडा उठाकर सामने आने को बेताब हैं.लेकिन सच जब पूरी तरह से सामने होगा तो ये अंध भीड़ भी अपना रास्ता बदल लेगी.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
*अपनी बात*








