पिछले तीन सालों से आतंक का राज कायम कर कोसी प्रमंडल सहित सीमावर्ती कई जिलों में अपराध--दर अपराध को अंजाम देने वाले दुर्दात और कॉन्ट्रेक्ट किलर अपराध सरगना भगवान रॉय को सहरसा पुलिस ने बड़े नाटकीय ढंग से सदर थाना के नयाबाजार के एक घर से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उसके पास से एक विदेशी पिस्टल,तीन जिन्दा कारतूस और करीब तीस की संख्यां में सिम कार्ड बरामद किये.भगवान रॉय की गिरफ्तारी को एक बहुत बड़ी कामयाबी बताते हुए सहरसा के पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी ने कहा की यह अपराध सरगना बिहार के अपराध जगत का बेताज बादशाह और अभी नेपाल जेल में बन्द पप्पू देव का खासम--खास शूटर है जो उत्तर बिहार के कद्दावर ठेकेदार प्रेम रंजन सिंह की ह्त्या करने की नीयत से सहरसा में ठहरा हुआ था.महज तीन वर्ष की अवधि में एक से बढ़कर एक बड़े अपराध को अंजाम देकर खौफ और दहशत के दूसरे नाम के रूप में मशहूर था. प्रेम रंजन सिंह नाम के समृद्ध और नामचीन ठेकेदार की ह्त्या की सुपारी लेकर सहरसा के नया बाजार में ठिकाना बनाए इस अपराधी को दबोचने के लिए सहरसा पुलिस लम्बे समय से रणनीति बना रही .पुलिस ने उसके पास से एक विदेशी पिस्टल,तीन जिन्दा कारतूस और करीब तीस की संख्यां में सिम कार्ड बरामद किये हैं.हांलांकि उसके पास कारबाईन और ए.के.सैंतालिस जैसे बड़े हथियार भी थे जिसे उसने अपने किसी अन्य साथी के हवाले कर दिया है.इस अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस अधीक्षक फुले नहीं समा रहे हैं.उन्होनें इस अपराधी को लेकर विस्तृत जानकारी दी.इस अपराधी के पास से बरामद सिम कार्ड को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा की इसका उपयोग यह पैसे वाले लोगों से रंगदारी मांगने के लिए करता था.हमेशा से पानी प़र डंडा मारने और लकीर की फकीर बनी रहने वाली सहरसा पुलिस के लिए ये दिन निश्चित रूप से कामयाबी का दिन है.अप्रैल 17, 2012
अपराध सरगना भगवान रॉय गिरफ्तार
पिछले तीन सालों से आतंक का राज कायम कर कोसी प्रमंडल सहित सीमावर्ती कई जिलों में अपराध--दर अपराध को अंजाम देने वाले दुर्दात और कॉन्ट्रेक्ट किलर अपराध सरगना भगवान रॉय को सहरसा पुलिस ने बड़े नाटकीय ढंग से सदर थाना के नयाबाजार के एक घर से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उसके पास से एक विदेशी पिस्टल,तीन जिन्दा कारतूस और करीब तीस की संख्यां में सिम कार्ड बरामद किये.भगवान रॉय की गिरफ्तारी को एक बहुत बड़ी कामयाबी बताते हुए सहरसा के पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी ने कहा की यह अपराध सरगना बिहार के अपराध जगत का बेताज बादशाह और अभी नेपाल जेल में बन्द पप्पू देव का खासम--खास शूटर है जो उत्तर बिहार के कद्दावर ठेकेदार प्रेम रंजन सिंह की ह्त्या करने की नीयत से सहरसा में ठहरा हुआ था.महज तीन वर्ष की अवधि में एक से बढ़कर एक बड़े अपराध को अंजाम देकर खौफ और दहशत के दूसरे नाम के रूप में मशहूर था. प्रेम रंजन सिंह नाम के समृद्ध और नामचीन ठेकेदार की ह्त्या की सुपारी लेकर सहरसा के नया बाजार में ठिकाना बनाए इस अपराधी को दबोचने के लिए सहरसा पुलिस लम्बे समय से रणनीति बना रही .पुलिस ने उसके पास से एक विदेशी पिस्टल,तीन जिन्दा कारतूस और करीब तीस की संख्यां में सिम कार्ड बरामद किये हैं.हांलांकि उसके पास कारबाईन और ए.के.सैंतालिस जैसे बड़े हथियार भी थे जिसे उसने अपने किसी अन्य साथी के हवाले कर दिया है.इस अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस अधीक्षक फुले नहीं समा रहे हैं.उन्होनें इस अपराधी को लेकर विस्तृत जानकारी दी.इस अपराधी के पास से बरामद सिम कार्ड को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा की इसका उपयोग यह पैसे वाले लोगों से रंगदारी मांगने के लिए करता था.हमेशा से पानी प़र डंडा मारने और लकीर की फकीर बनी रहने वाली सहरसा पुलिस के लिए ये दिन निश्चित रूप से कामयाबी का दिन है.बिजली ने ढाया कहर
सहरसा के सोनवर्षा राज चौक प़र एक सवारी गाड़ी जिसमें बाराती लदे थे बिजली करेंट की चपेट में आ गयी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.एक और व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गयी जबी घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुयी है.सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है.घायलों में चार बच्चे शामिल हैं.घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराती लड़ी सवारी गाड़ी सोनवर्षा राज चौक पर खड़ी थी.बाराती वहाँ रूककर पीछे से आ रही अन्य गाड़ियों का इन्तजार कर रहे थी.अचानक बराती उस गाड़ी में बैठने लगे.कुछ बच्चे गाड़ी की छत पर चढ़ गए.गाड़ी के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजर रहा था.बच्चों ने उसे नहीं देखा और उनके हाथ उस तार से सट गए और देखते ही देखते बिजली का करेंट पूरी गाड़ी में दौड़ गया और लोग आग में जलने लगे.अफरातफरी मच गयी.कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था की अचानक क्या हो गया.जबतक लोगों की समझ में कोई बात आती तबतक मोहम्मद जुबेद नाम के एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी और सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.आनन्--फानन में जख्मियों को सदर अस्पताल लाया गया जहां दोपहर बाद एक और व्यक्ति की मौत हो गयी.अभी छः लोग घायल हैं जिसमें तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुयी है.एक बड़े हादसे ने शादी को तो बदरंग कर ही दिया कुछ जिंदगियों को छिनकर उसके परिवार को भी दोजख मयस्सर कर दिया. बहरहाल तीन लोगों की हालत नाजुक है जिसे बचा पाना सहरसा स्वास्थ्य महकमा के लिए एक बड़ी चुनौती है.
--
--
अप्रैल 11, 2012
M.B. INFOTECH कम्प्यूटर दूकान में लाखों की चोरी
सहरसा में चोरी की वारदात रुकने का नाम ही नहीं ले रही है.सुस्त पड़ी पुलिस प़र चोर ना केवल भारी प़र रहे हैं बल्कि इससे आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है.बीती रात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के महावीर चौक स्थित M.B. INFO TECH कम्प्यूटर की दूकान में लाखों के कम्प्यूटर सेट,लैपटॉप,अन्य कीमती सामान सहित 50 हजार से अधिक की नकदी चुरा के लोगों के होश उड़ा दिए हैं.हद बात तो यह है की सूचना बाद दूकान पहुंची पुलिस पहले तो इस चोरी की वारदात को चोरी मानने के लिए ही तैयार नहीं थी लेकिन बाद में उसे होश आया और उसने काण्ड दर्ज कर फिर तहकीकात शुरू कर दी.बताना लाजिमी है की पिछले तीन महीने के भीतर एक दर्जन से ज्यादा ना केवल चोरी की बड़ी घटना घटी है बल्कि तीन बड़ी डकैती की घटना भी घटी है जो पुलिस की कार्यशैली प़र बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं.चोरी की वारदात से आमलोग हलकान--परेशान है.चोरी की घटना पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है लेकिन पुलिस अधिकारी ठिठौली भरे अंदाज में सफाई देने से बाज नहीं आ रहे.सहरसा में हर तरह के अपराध सर चढ़कर बोल रहे हैं लेकिन पुलिस बेलगाम अपराध पर लगाम लगाने के बजाय महज हवाबाजी के दावे करती दिख रही है.आप जान लें की यह वह जिला है जहां लम्बे समय से अपराधी पुलिस पर ना केवल भारी रहे हैं बल्कि मनचाहे ढंग से वे बड़े से बड़े अपराध को अंजाम भी देते रहे हैं.
अप्रैल 10, 2012
पुलिसिया जुल्म से कराहता सहरसा का रामपुर गाँव
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के रामपुर गाँव में बेमौसम पुलिसिया आफत का कहर बरपा है.पुलिस दिन में तो जब चाहे इस गाँव में आकर उधम मचाती ही है,हद तो यह है की रात में भी किसी वक्त पुलिस इस गाँव में पहुंचकर किसी भी घर का दरवाजा खटखटाती है और घर खोलने को यह कहकर मजबूर करती है की घर का दरवाजा खोलो नहीं तो दरवाजा तोड़ डालेंगे.दरवाजा को बुजुर्ग महिला,महिला या कोई लड़की खोलती है तो उससे क्रमशः सवाल किये जाते हैं की तुम्हारा बेटा,पति और भाई कहाँ है,उसी ने वायरलेस सेट लिया है.गाँव का हर घर दहशत और खौफ के साए में है.जाहिर सी बात है की इस गाँव में शोले का गब्बर या किसी बड़े अपराधी गिरोह से कोई दहशत नहीं है बल्कि यह डर और भय पुलिस से है.हम आपको घटना को लेकर तफसील से बताते हैं की आखिर पुलिस इतनी बेदर्दी प़र क्यों उतरी हुई है.रामपुर गाँव में रामनवमी और चैती दुर्गा पर्व के मौके प़र दो दिवसीय ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन एक और दो अप्रैल को दो दिवसीय किया गया था.एक अप्रैल को प्रोग्राम हुआ लेकिन उसमें मारपीट हो गयी जिस वजह से दो अप्रैल को प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया.इस वजह से रामपुर गाँव वालों और बगल के गाँव सरोजा के ग्रामीणों के बीच ना केवल जमकर मारपीट हुई बल्कि गोलीबारी भी हुई.हद बात तो यह थी की सारा बबाल पुलिस की मौजूदगी में हुआ.गुस्साए लोगों ने उस समय पुलिस को भी अपना निशाना बनाया और पुलिस प़र ना केवल जमकर पथराव किये बल्कि पुलिस जवानों को दौड़ा--दौड़ा कर पीटा भी.पुलिस को अपमी जान बचाने के लिए गोलीबारी भी करनी पड़ी थी.करीब तीन घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा.इस घटना में जहां दो ग्रामीणों को गोली लगी थी वहीँ करीब तीन दर्जन लोग अफरातफरी में जख्मी हुए थे.यही नहीं इस घटना में एक हवलदार सहित करीब ढाई दर्जन पुलिस के जवान भी घायल हुए थे.इसी अफरातफरी में गुस्साए लोगों ने पुलिस जीप को ना केवल क्षतिग्रस्त कर दिया था बल्कि जीप की बैटरी और जीप में रखा वायरलेस सेट भी उड़ा ले गए थे.अब खासकर के इसी वायरलेस सेट की बरामदगी के लिए पुलिस के जवान गाँव वालों की चैन छीनकर उनकी आँखों की नींद उड़ा दी है.पूरे गाँव में दहशत का माहौल है.गाँव से पचहत्तर प्रतिशत लोग भाग चुके हैं और जो बचे हैं वे घर की जगह खेत और नजदीक के जंगल में शरण लिए हुए हैं.हर घर बेदम हो रहा है.दहशत में डूबी घर की महिलायें और बुजुर्ग अपनी तकलीफ को खुलकर बता रहे हैं.घर में अनाज--पानी नहीं है.आसपास की सारी दुकाने बन्द हैं.घर के मर्द पलायन कर चुके हैं.ऐसे में भोजन प़र भी आफत है.लगता है की इस गाँव में अघोषित कर्फ्यू लागू है.गाँव के लोग मीडियाकर्मी से कहते हैं की वे लोग चंदा करके रूपये देने को तैयार हैं.कोई उन्हें वायरलेस सेट खरीदकर ला दें जिसे वे पुलिस को सौंपकर इस मुसीबत से निजात पा सकें.इस गाँव में हर आँख खौफ की कहानी बयां कर रही है.अब तो आलम यह है की बुजुर्ग महिलायें रोटी--बिलखती ना केवल विलाप और क्रंदन कर रही हैं बल्कि कोई उन्हें इस मुसीबत से निजात दिला दे की गगनभेदी फ़रियाद भी लगा रही हैं.पुलिस के एक वायरलेस सेट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.स्थिति बद से बदतर होती जा रही है लेकिन इसपर आलाधिकारी कोई ठोस और मजबूत पहल की बजाय क्रूरता बरसाने प़र आमदा हैं.नक्सल क्षेत्र के जो हालात होते हैं पुलिस ने वहीँ हालात इस गाँव में पैदा भर करके नहीं बल्कि काबिज करके रख दिया है.हमारी नजर में इस सेट को वापिस कराने के लिए पुलिस द्वारा इस तरह से बर्बर कारवाई करना कहीं से भी जायज नहीं है.पुलिस लोगों को भरोसे में लेकर भी वायरलेस सेट की तलाश कर सकती है या फिर लोगों से सेट वापिस करने के लिए आग्रह--अनुग्रह कर सकती है.लेकिन ब्रिटिश पुलिस की तरह यह दादागिरी दिखाना पुलिस के काले और बदसूरत चहरे को दर्शा रहा है जो उसकी सेहत और छवि के लिए कहीं से भी अच्छा नहीं है.मामला काफी बिगड़ा हुआ है इसमें अब राज्य सरकार के साथ--साथ राज्य मुख्यालय को खुद से हस्तक्षेप करना चाहिए.यूँ ये सुशासन की पुलिस है भैईये,इनपर अब किसी का जोर नहीं चलता.
अप्रैल 08, 2012
एक लाख में हुआ बच्ची का सौदा
भूख,बेकारी,अभाव और बीमारी से भरे कोसी के इलाके में मासूम बच्चियों की खरीद--फरोख्त का धंधा बदस्तूर जारी है.गरीबी की मार और पैसे की लालच में कभी खुद माँ--बाप अपनी बच्चियों का सौदा दलालों के हाथों कर डालते हैं तो कभी मजबूर बच्चियां खुद दलाल की चंगुल में फंसकर बिक जाती हैं.ताजा घटना में एक मासूम बच्ची का सौदा एक राजस्थानी व्यक्ति से एक महिला दलाल के द्वारा एक लाख में हुआ था जिसकी शादी सदर थाना के शंकर चौक स्थित शिव मंदिर में बीती रात हो रही थी.किसी ने इस बात की सूचना सदर थाना के पुलिस को दी.फौड़ी कारवाई करते हुए रात के दो बजे पुलिस मंदिर पहुंची जहां उसने राजस्थानी दुल्हे के साथ--साथ महिला दलाल को ना केवल गिरफ्तार कर लिया बल्कि बर्बाद होने जा रही बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया..सहरसा के धमसैनी गाँव की रहने वाली अमिला देवी नाम की एक महिला दलाल ने अमीषा नाम की तेरह वर्षीय नाबालिग बच्ची का सौदा एक लाख रूपये में राजस्थान के रहने वाले प्रेम कुमार से किया था.सौदा पक्का था और वायदे के मुताबिक़ बच्ची विवाह के रस्म अदायगी के बाद राजस्थानी दुल्हे को सौंपी जाने वाली थी लेकिन कुदरत को यह मंजूर नहीं था.जाहिर सी बात है की यही वजह थी की हमेशा अपनी लेट--लतीफी को लेकर बदनाम रहने वाली सहरसा पुलिस इतनी चुस्त निकली की उसने सही वक्त प़र मंदिर पहुंचकर लड़की को बर्बाद होने से बचा लिया.अमीषा मधेपुरा जिला के कोरलाही-सुखासन गाँव की रहने वाली है लेकिन छः माह पूर्व वह गुस्से में घर छोड़कर भाग गयी थी.उसके माता--पिता और अन्य रिस्तेदार लुधियाना में रहते हैं.अमीषा की मानें तो जिसे महिला दलाल कहा जा रहा है,वह दलाल नहीं है.उसी ने छः माह पूर्व उसे अपने घर में पनाह दी थी,जब वह सड़कों प़र भटक रही थी.अमिला देवी नाम की महिला दलाल को वह दलाल मानने से साफ़ तौर प़र इनकार करती है और कहती है की यह शादी उसकी मर्जी से हो रही थी,उसका सौदा नहीं हुआ था.महिला दलाल अमिला देवी भी खुद को दलाल होने से इनकार कर रही है.उसका कहना है की लड़की की मर्जी से उसका विवाह किया जा रहा था.उसने दलाली के तौर पर कोई रकम नहीं ली है.लड़की और महिला दलाल के बीच इतने गहरे ताल्लुकात हैं की सारे सच को दफनाने की कोशिश हो रही है.अप्रैल 07, 2012
बड़े जालसाज हुए गिरफ्तार
बीती रात सहरसा पुलिस ने सदर थाना के पूरब बाजार और शंकर चौक स्थित एक फोटो
स्टेट की दूकान में छापा मारकर फर्जी वोटर आई.डी.कार्ड,ड्राईविंग
लाईसेंस,पेन कार्ड सहित स्कूल--कॉलेजों
से लेकर तमाम तरह के प्रमाण पत्रों की हुबहू नक़ल करने वाले बड़े और शातिर
गिरोह का खुलासा किया.पुलिस ने तीनों दुकानों से ना केवल थोक में नकली
कागजात और सर्टिफिकेट बरामद किये बल्कि इस गोरखधंधे में लगे पाँच शातिर
युवकों भी गिरफ्तार किया.सामने नगर परषिद का चुनाव है और पुलिस को कुछ समय
पूर्व से यह सूचना मिल रही थी की सहरसा की कुछ फोटो स्टेट दुकानों में इस
तरह के फर्जीवाड़े का काला खेल चल रहा है.पिछले माह इस जिला की कमान
संभालने वाले पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी ने अपराध नियंत्री पदाधिकारी
एस.आई चन्दन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर ऐसे नक्कालों को चिन्हित
करने का निर्देश दिया था.इस टीम ने एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद आज इस
गिरोह की शिनाख्त कर ली और इसी का फलाफल है की देर शाम एस.डी.ओ राजेश कुमार
और एस.डी.पी.ओ राज कुमार कर्ण,पुलिस इन्स्पेक्टर गणपति ठाकुर के नेतृत्व
में सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार की
दो और शंकर चौक की एक फोटो स्टेट की दूकान में छापामारी हुयी जिसमें ना
केवल कई फर्जी सामान बरामद हुए बल्कि पाच नक्कालों को भी हिरासत में लिया
गया.पुलिस ने भारी मात्रा में उन सामानों को भी अपने कब्जे में लिया है
जिसके दम प़र इस कारोबार को चलाया जा रहा था.पुलिस शख्ती से इन नक्कालों से
पूछताछ में जुटी हुई है की इनके तार कहाँ तक फैले हुए हैं.
एक बड़े जालसाज गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ है.यह केवल पुलिस के लिए कामयाबी की बात नहीं है बल्कि इससे आमलोगों ने भी राहत की सांस ली है.पुलिस की यह कामयाबी उसकी पीठ थप--थपाने के लिए काफी है.हम ये दुआ करते हैं की पुलिस की इस कामयाबी का ग्राफ काफी बड़ा हो जिससे आमलोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके.
एक बड़े जालसाज गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ है.यह केवल पुलिस के लिए कामयाबी की बात नहीं है बल्कि इससे आमलोगों ने भी राहत की सांस ली है.पुलिस की यह कामयाबी उसकी पीठ थप--थपाने के लिए काफी है.हम ये दुआ करते हैं की पुलिस की इस कामयाबी का ग्राफ काफी बड़ा हो जिससे आमलोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके.
अप्रैल 05, 2012
अप्रैल 04, 2012
हंगामा क्यों बरपा
![]() |
| घायल पुलिस जवान |
जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के रामपुर गाँव में राम नवमी के अवसर प़र
आयोजित हो रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम को अनुमंडल प्रशासन द्वारा रोके जाने
से खफा दो गुटों ने ना केवल जमकर गोलीबारी की बल्कि पुलिस जवान प़र भी
रोड़े--पत्थर बरसाए और उन्हें दौड़ा--दौड़ा के पीटा.इस दौरान जान बचाने के
लिए पुलिस के जवानों ने भी छूटकर गोलीबारी की.इस घटना में ग्रामीणों ने
पुलिस जीप को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.इस भीषण उत्पात में जहां
दो ग्रामीणों को गोली लगी है वहीँ एक हवलदार सहित आठ जवान भी जख्मी हुए
हैं.रात नौ बजे से बारह बजे करीब तीन घंटे तक पूरे क्षेत्र में अफरातफरी और
भागम--भाग की दहशतजदा स्थिति बनी रही.घटना की सूचना मिलने प़र जिले के
नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अजीत सत्यार्थी ने मौका ए वारदात प़र सिमरी
बख्तियारपुर एस.डी.पी.ओ अनंत रॉय सहित कई पुलिस अधिकारियों को भारी संख्यां
में पुलिस बल के साथ भेजा.रात से पुलिस के अधिकारी वहाँ कैम्प किये हुए
हैं.गाँव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. गाँव
में भारी तायदाद में पुलिस जवानों के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी कैम्प कर
रहे हैं.स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.देखिये यही है रामपुर गाँव
का दुर्गा स्थान जहां पायल मुखर्जी ग्रुप का ऑर्केस्ट्रा प्रोग्रामहोने
वाला था लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार दर्द ने सरोज के लोगों के
आवेदन प़र प्रोग्राम को स्थगित करा दिया था.देखिये किस तरह से मैदान में
टूटे और बिखड़े शीशे पड़े हुए हैं.बड़े--बड़े ईंट और पत्थर के टुकड़े हैं जो
यहाँ की घटना की पुख्ता गवाही दे रहा है.उत्पातियों ने पुलिस जीप को भी
बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.रामपुर और सरोजा गाँव के लोग हमारे कैमरे
प़र आने से भागते रहे लेकिन हमने ऑर्केस्ट्रा में टेंट और शामियाने लगाने
वाले से घटना के बाबत जानकारी ले ही ली.यही नहीं मेला में दूकान लगाने वाले
से भी हमने घटना के बाबत जानकारी ली.
इस घटना का एक बड़ा ही दिलचस्प पक्ष है जिससे हम आपको रूबरू कराना
चाहते हैं.
नाच--गाने के शौक ने दो गांवों के लोगों के दिल
में कटुता और नफरत भर दी है.सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल और आसपास के
इलाके में मेजिस्ट्रेट के साथ--साथ थोक में जवान भर दिए गए हैं.लेकिन
सवाल यह है की आखिर यह स्थिति उत्पन्न क्यों हुयी और तंग हुए रिश्ते को फिर
से कैसे मधुर बनाया जाएगा.पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है.पहले उसे शान्ति
व्यवस्था कायम करनी है फिर लोगों को प्यार के अनुपम डोर में बांधना है.
अप्रैल 02, 2012
सामूहिक दुष्कर्म मामला
![]() |
| आरोपी बलात्कारी |
सामूहिक बलात्कार की शिकार 20 वर्षीय महादलित नवविवाहिता लाखो देवी
चिकित्सीय जांच के लिए जब सदर अस्पताल लायी गयी तो पूरे अस्पताल परिसर
में पसरे लोगों को लगा की एकायक उन्हें लकवा मार गया.तीन हवस के भेड़ियों
की जुल्म की शिकार हुई लाखो देवी का उस समय बलात्कार हुआ था जब वह अपने पति
के साथ अपने गाँव तिरासी से बगल के गाँव टेकनमा गयी थी और पुनः वहाँ से वह
अपने घर वापिस हो रही थी.टेकनमा पुल प़र पहले से घात लगाकर छः युवक बैठे
थे.जैसे ही पति--पत्नी पुल से गुजरने लगे की तीन युवकों ने लाखो के पति को
पिस्तौल की नोंक प़र पुल के एक किनारे ले गए जबकि तीनों आरोपी लाखो को
लेकर पुल के दूसरे किनारे गए जहां बारी--बारी से उन्होने लाखो के साथ मुंह
काला किया .घटना के बाद आरोपी और उसके साथ वहाँ से भाग निकले.पीड़िता और
उसके पति ने मिलकर हल्ला करना शुरू किया.गाँव के लोग आनन--फानन में इकट्ठा
हुए और पतरघट पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी.मौक़ा ए वारदात प़र पुलिस
फ़ौरन पहुंची.पीड़िता ने बलात्कारी चन्दन,अनिल कुमार और मोहम्मद खुर्शीद
तीनों युवकों को पहचान लिया था.उसने इस बाबत पूरी जानकारी पुलिस को
दी.पुलिस ने बिना समय गंवाए ग्रामीणों की मदद से गाँव की घेराबंदी करके
तीनों आरोपियों को धर दबोचा.इस मामले में पुलिस की फौड़ी कारवाई काबिले
तारीफ़ रही लेकिन कहते हैं की कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती है.हम आपको
पुलिस की बेइंतहा लापरवाही का नजारा भी दिखा रहे हैं.पतरघट पुलिस ने
पीड़िता और आरोपी को एक ही पुलिस जीप में बिठाकर घंटों अस्पताल,कोर्ट और
अन्य जगहों का चक्कर लगाया.आप इस नज़ारे को देखकर खुद अनुमान लगाएं की
पीड़िता अपनी अस्मत के लुटेरों को खुद अपने करीब पाकर क्या सोच रही
होगी.पुलिस की इस कामयाबी से जिले में नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक फुले
नहीं समा रहे हैं.इनकी माने तो इस मामले का चार्जसीट पुलिस दो दिनों के
भीतर अदालत में ना केवल समर्पित करेगी बल्कि वे इस मामले में फास्ट ट्रैक
कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराकर दोषियों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की
भी कोशिश करेंगे.इस मामले के त्वरित पटाक्षेप से ऐसे घिनौने कृत्यों को
अंजाम देने वाले ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले आगे सौ बार सोचेंगे.
बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों के खिलाफ दो दिनों के भीतर अदालत में फाईनल चार्ज सीट दाखिल करने का पुलिस का फैसला ना केवल नायाब है बल्कि अति स्वागत योग्य है.आगे स्पीडी ट्रायल कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी बात की जा रही है.ऐसे में सबकी निगाह पुलिस और अदालत प़र टिकी है की आगे क्या होगा.फिलवक्त पुलिस के इस फौड़ी रवैये प़र उसकी पीठ थप-थपायी जानी चाहिए.
बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों के खिलाफ दो दिनों के भीतर अदालत में फाईनल चार्ज सीट दाखिल करने का पुलिस का फैसला ना केवल नायाब है बल्कि अति स्वागत योग्य है.आगे स्पीडी ट्रायल कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी बात की जा रही है.ऐसे में सबकी निगाह पुलिस और अदालत प़र टिकी है की आगे क्या होगा.फिलवक्त पुलिस के इस फौड़ी रवैये प़र उसकी पीठ थप-थपायी जानी चाहिए.
सहरसा का स्थापना दिवस
सहरसा जिले के 59 वें स्थापना दिवस प़र जिला मुख्यालाय में एक से बढ़कर एक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया.सुबह में प्रभात फेरी निकाली गयी,हवाई पट्टी
प़र पारा सेलिंग और युध्याभ्यास हुए.दोपहर बाद पटेल ग्राउंड प़र कबड्डी और
खो--खो खेल का आयोजन हुआ.जिला समाहरणालय में जिलाधिकारी मिसबाह बारी ने दस
बजे दिन में झंडोतोलन किया.लेकिन सबसे ख़ास कार्यक्रम शाम से लेकर देर रात स्टेडियम
में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें भारी तायदाद में उमड़ी भीड़ ने
जीभर के मनोरंजन किया.सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन शाम पाँच बजे कोसी
प्रमंडल के आयुक्त विमलानंद झा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया.इस मौके प़र
जिले के तमाम वरीय अधिकारियों के अलावे सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर के
विधायक,अन्य जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य गण्यमान लोग भी उपस्थित
थे.सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज स्थानीय कलाकारों ने छः बजे संध्या से
किया जो साढ़े आठ बजे रात तक चला.उसके बाद मंच प्रसिद्ध लोक सह पार्श्व
गायिका शारदा सिन्हा ने संभाला जो एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों को झुमाती
रहीं.साढ़े बारह बजे यह सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त हुआ.जाहिर सी बात है की ऐसे कार्यक्रम लोगों में एक नयी ऊष्मा और
उत्साह भरते हैं.स्थापना दिवस के मौके प़र एक बढ़िया कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिसे लोग वषों अपने जेहन में जज्ब रखेंगे.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
*अपनी बात*






