फ़रवरी 16, 2017

BSSC पर्चा लीक में में किसी को बख्शा नही जायेगा----श्याम रजक

 कटिहार से तौकीर रज़ा की रिपोर्ट -------
राजद के पूर्व मंत्री जदयू के राष्ट्रीय महासचिव विधायक दल के नेता  श्याम रजक अपनी यात्रा के दौरान कटिहार पहुंचे थे जहाँ वो मीडिया से मुखातिब हुए , प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पर्चा लीक मामले पर कहा की बिहार सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है ,और इस मामले में कोई भी दोषी होगा उसे बख्सा नहीं जाएगा चाहे वो बड़ा लीडर या अधिकारी क्यों नहीं हो।
मुख्यमंत्री के सात निस्चय यात्रा पर उन्होंने कहा की इस यात्रा से इलाकों में विकास हो रहा है ,हर घर में नल ,शौचालय ,बिजली  व्यवस्था हो रही है ,जो सरकार के बेहतर कदम हैं ,वहीँ विरोधियों के साथ निस्चय यात्रा पर उठ रहे सवाल पर भी जमकर बरसे।
तेज़स्वी यादव के मुख्यमंत्री की चर्चा पर उन्होंने कहा की अगर ऐसी बात है तो पार्टी के आलाकमान से बात कर ले ,क्योंकि ये बातें पार्टी के आला कमान तय करती है।

फ़रवरी 15, 2017

शरद यादव और आपदा मंत्री का मंगवार दौरा

सोनवर्षा राज से गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट-----
 बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मंगवार पंचायत के दुर्गापुर गांव मे क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का आधे दर्जन से अधिक सड़को का उद्धाटन करने  के मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य शरद यादव ने कहा की देश के किसी ना किसी राज्य में घुमते ही रहते हैं !

 दुनिया के किसी भी किताब को पढ़लें हमारा मानना है जनता के बीच जो ज्ञान मिलता है वह किसी किताब में नही मिलता हैं । वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसान मजदूर विरोधी है । वादा खिलापी है! उसने जो वादा किया वह पुरी नहीं की।
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि सूबे की सरकार में किसी खास का नही  वह आम आदमी का चौमुखी विकास हो रहा है । शराब बंदी एक अच्छा फैसला है सरकार का ।नशा गरीबो का दुश्मन था। प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के संथाली टोला मे पीसीसी, काशनगर ओपी के समीप पीसीसी, अतलखा के नरहैया मे पीसीसी, वरैठ पंचायत के अमृता गांव मे मिट्टी सोलिंग, मोकमा पंचायत मे मिट्टी सोलिंग सहित विभिन्न सड़को का उद्धाटन किया ।                                   साथ ही मंगवार गॉव स्थित सुविधा विहीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र मे सुव्यवस्थित करने की मांग सैकड़ो ग्रामीणो ने किया जिस पर शरद यादव ने स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते हुए अविलंब व्यवस्था सुधार करवाने का आश्वासन दिया।  क्षेत्र के अतलखा चौक सहित दर्जनो जगह पर कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर स्वागत किया । कार्यक्रम के उपरांत सड़क दुर्घटना मे हुई शिक्षिका सरिता कुमारी की मौत पर एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र विश्वास के परिजनो से मुलाकात कर शोक प्रकट करते हुए सांत्वना दिया ।
आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने किया । मौके पर सिंघेश्वर के विधायक रमेश ऋषिदेव, स्थानीय विधायक रत्नेश सादा, पूर्व विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, पूर्व जिप सदस्य सियाराम यादव, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद सादा, कुशो सादा, विधायक प्रतिनिधि नवल विश्वास, इन्द्रदेव साह , मंगवार के मुखिया विकास कुमार सिंह, समिति सदस्य चंदन कुमार सिंह, चन्दन यादव, मुखिया प्रतिनिधि खेलन झा, मुकेश कुमार झा, गोपाल मंडल, चूडामणि झा, पिंकू कुमार मंडल, झिटकिया पूर्व मुखिया उमा देवी, सहित दर्जनो कार्यकर्ता ने सम्बोधित किया!

आज दिनभर लटका रहा ताला प्रखंड कृषि कार्यालय में

सिमरी बख्तियारपुर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट-----
 बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के सख्त निर्देश के बावजूद प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन मैं स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय का ताला शाम के 3:बजे तक नहीं खुला. कार्यालय के नहीं खुलने के कारण प्रखंड क्षेत्र से आए किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
किसान कार्यालय खुलने का इंतजार करते रहे हैं परंतु कार्यालय नहीं कुंडली के कारण उल्लू के बिना काम करा ही वापस घर जाना पड़ा ग्रामीण क्षेत्र से आए किसान लौटने के क्रम में किसानों के समर्थन में जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा धरना दे रहे नेताओं को कार्यालय में खुलने की जानकारी दी इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप भगत ने किसान भवन में स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय आए तो उन्होंने भी देखा अब तक कार्यालय नहीं खोला गया है इस संबंध में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव भगत ने कहा कि समय पर कार्यालय  समय पर कार्यालय नहीं खोलना कर्मचारियों की मनमर्जी को दर्शाता है उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 22 पंचायत जो प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर दवाई स्थित है ऐसे जगह से गरीब किसान कार्यालय अपने कार्य कराने आते हैं परंतु कर्मचारियों द्वारा कार्यालय ने खोला चिंता का विषय है उन्होंने जिलाधिकारी से ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध कार्य कार्रवाई करने की मांग की

फोटो

ससुर का श्राद्ध क्रम करने जा रहे दामाद की मौत

 मानसी  से कुमार  धनंजय  निराला की रिपोर्ट  ::::----
 मानसी  सहरसा रेलखंड  बीच धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर  आज लगभग 8:00बजे सुवह एक 36बर्षिय युवक की मौत समस्तीपुर सहरसा पेसेन्जर ट्रेन हादसा में हो गई ।        
 प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि मृत युवक ईमली स्टेशन पर गाड़ी पकड़ सपरिवार अपने ससूर के श्राद्ध कर्म में शामिल होने ससुराल जा रहे थे। अपने भुखे बच्चे  का भुख मिटाने स्टेशन पर उतर कर भूंजा लेने धमारा स्टेशन उतरे, ट्रेन  पकरने ज्योही चला , ट्रेन खुल गई । आनन फानन में गाड़ी पदान पकर चढ़ते समय संतुलन खो बैठा ।और अपनी  जान गवां बैठे। बताते चलें कि उस युवक का पहचान राजकुमार  सिंह  के रूप में  किया गया। जो अपने पीछे बिलखते एक लड़का व दौ लड़की को दुनिया वाले के हवाले दरदर की ठोकरे खाने को छोर गये । वहीं  मानसी रेलवे थाना प्रभाड़ी  अरविन्द कुमार ने बताया कि मृतक  का पहचान राजकुमार सिंह ,  पिता अरूण कुमार सिंह ग्राम रानीसकरपुरा ओपी गंगौर निवासी के रूप में किया गया ।

पत्रकारिता के एक युग का हुआ अंत


कोसी -- सीमांचल के एक मजबूत हस्ताक्षर नहीं रहे दशकों से पत्रकारिता का अलख जगाने वाले वयोवृद्ध पत्रकार सह छायाकार धर्मवीर गुप्ता की हुयी मृत्यु प्रेस क्लब में पत्रकार, नेता, अधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने किया उनका अंतिम दर्शन, जताया शोक करीब पांच दशक से पत्रकारिता में थे सक्रीय.  
मुकेश कुमार सिंह की ख़ास रिपोर्ट ----

करीब पांच दशक से एक छायाकार और पत्रकार के तौर पर समाज को अपनी विशिष्ट सेवा देने और अनमोल छाप छोड़ने वाले वयोवृद्ध धर्मवीर गुप्ता ने आज सुबह अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया ।कोसी और सीमांचल के एक कलमकार,छायाकार, साहित्य के पुरोधा का नहीं बल्कि सही मायने में आज पत्रकारिता जगत के एक युग का अवसान हो गया । 

सहरसा जिला मुख्यालय के डीबी रोड स्थित उनके आवास में ही उनका निधन हुआ ।परिजनों के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाकर वे अपने कमरे में सोने गए ।लेकिन आज रोज की तरह सुबह में नहीं जागे, तो घर के लोग कमरे में दाखिल हुए।बिस्तर पर धर्मवीर गुप्ता सोने की मुद्रा में लेटे थे लेकिन वे इस दुनिया से कूच कर चुके थे । धीरे--धीरे घर के लोग जमा हुए और फिर रोदन और क्रंदन का दौर शुरू हो गया । मौत की खबर हम पत्रकार बिरादरी को भी मिली । बिना समय गंवाए हम और कुछ पत्रकार भाई दिवंगत के घर पहुंचे और आगे की सारी जिम्मेवारी अपने काँधे पर ले ली ।हमने क्षेत्र के पत्रकारों अधिकारियों,समाजसेवियों,डॉक्टर,प्रोफेसर से लेकर तमाम ऐसे लोगों को इस घटना की जानकारी दी,जो दिवंगत से अवगत थे ।धीरे--धीरे लोगों का कारवां मृतक के घर पर जमा हो गया । सभी को सदमा लगा था और सभी शोक जता रहे थे ।
मृतक धर्मवीर गुप्ता कई अखबारों का सफर तय करते हुए फिलवक्त उर्दू अखबार कौमी तंजीम के लिए लिखते थे और स्वतन्त्र फोटोग्राफी करते थे । उनकी फोटोग्राफी की तारीफ प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी,अटल बिहारी बाजपेयी,कई महामहिम राज्यपाल और सूबे के मुख्यमंत्री ने खुले मंच से किया था ।
धर्मवीर गुप्ता की सब से खास बात यह थी की वे जब भी किसी कार्यक्रम की फोटोग्राफी करते थे,तो उस फोटोग्राफी की सारी तस्वीरें अपने खर्चे पर बनवाकर उस कार्यक्रम के संचालक या उससे जुड़े लोगों तक पहुंचा देते थे ।कोसी प्रमण्डल सहित सीमांचल के सभी जिले के बड़े अधिकारी दिवंगत धर्मवीर गुप्ता की काफी ईज्जत करते थे ।अपने पुरे पत्रकारिता जीवन में उन्होनें ना तो किसी के लिए किसी अधिकारी से कोई पैरवी की और ना ही पिछले रास्ते से कोई कमाई की । ईमानदार पत्रकारिता की वह एक नजीर थे ।आज उनकी मौत को हम जीवंत मौत मानते हैं ।परिवार के किसी भी सदस्य पर बिना बोझ बने वह इस दुनिया से चल बसे ।दिवंगत धर्मवीर गुप्ता की उम्र करीब 78 वर्ष थी ।कुछ वर्ष पूर्व ही उनकी पत्नी का देहांत हुआ था ।दिवंगत को कोई संतान नहीं थी ।
दिवंगत के शरीर को हमलोगों ने दिन के एक बजे सुपर बाजार स्थित प्रेस क्लब में लोगों के अंतिम दर्शनार्थ रखा ।सदर एसडीओ जहांगीर आलम, एसडीपीओ सुबोध विश्वास, डीपीआरओ बिन्दुसार मण्डल, राजद नेता अजय कुमार सिंह, मोहम्मद ताहिर, जन अधिकार पार्टी के शैलेन्द्र शेखर, जदयू के  सुरेश लाल, अमर यादव, कांग्रेस के कुमार हीरा प्रभाकर, कई और राजनितिक दल के नेता, डॉक्टर्स, प्रोफेसर, विभिन्य विभागों के अधिकारी सहित सैंकड़ों की संख्यां में पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर मृतक को श्रधांजलि दी। पत्रकारों में हमारे सिवा जागरण के प्रभारी कुंदन सिंह, अमरेंद्र कांत, प्रभात खबर के प्रभारी दीपांकर, मनोज कुमार, दैनिक हिन्दुस्तान के प्रांजल सुमन, रंजीत कुमार, राष्ट्रीय सहारा के मनोज कुमार सिंह, सोनभद्र एक्सप्रेस के बीएन सिंह पप्पन, भार्गव कुमार, दैनिक भास्कर के प्रभारी मनोज कुमार झा, तरुण मित्र के प्रभारी मनोज कुमार, सिदार्थ शंकर, बी टीवी के पंकज कुमार सिंह, सहारा समय के नीरज सिंह, आजतक के धीरज सिंह, कशिश न्यूज के रणजीत सिंह, न्यूज नेशन के वंदन वर्मा, राष्ट्रीय सहारा उर्दू के प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन, न्यूज 24 के अमित कुमार, एबीपी के मुकेश कुमार चुन्नू, आईबीएन 7 के कुमार अनुभव, जी पुरवईया के विशाल कुमार, एएनआई के आनंद झा, सहरसा टाईम्स के चन्दन सिंह, कोसी एक्सप्रेस के कुणाल किशोर, वर्ल्ड टीवी न्यूज के बिहार हेड विकास कुमार, समकालीन तापमान के तेजस्वी ठाकुर, लाइव सिटी के अमित अमर, संदीप कुमार, आलोक झा, रमण ठाकुर सहित इलाके के सैंकड़ों पत्रकार मौजूद थे ।
मृतक का दाह--संस्कार मधेपुरा जिले के भिरखी में किया गया ।मोटे तौर पर कोसी और सीमांचल के पत्रकारिता जगत का एक महारथी चला गया जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में,बेहद मुश्किल है ।जाहिर तौर पर एक शून्य सा छोड़ गए मृतक धर्मवीर गुप्ता ।उनकी आत्मा को ईश्वर शान्ति दे,इसकी हम अंतरतम से कामना करते हैं ।

फ़रवरी 14, 2017

कुमारी आशा प्रधानाध्यापिका को भावभीनी विदाई

 निरंजन कुमार की रिपोर्ट::- सिमरी बख्तियारपुर
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय सैनी टोला के प्रांगण में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रधानाध्यापिका  कुमारी आशा को भावभीनी विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी पार्षद उत्तम लाल यादव ने किया। मंच संचालन समन्वयक अनुमंडल प्रवक्ता अकबर आलम ने किया।
 कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय की छात्राएं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ। समारोह कार्यक्रम में सेकड़ो स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावे विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, संकुल समन्वयक आदि ने हिस्सा लिया.इस दौरान सेवानिर्वित प्रधानाध्यापिका  कुमारी आशा को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षा जगत में उषा कुमारी को हमेशा याद किये जायेंगेमौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित  प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नूनू मनी सिंह ने कहा कि उषा कुमारी शिक्षिका ही नहीं ही नहीं एक अभिभावक की भूमिका में इस विद्यालय को प्रारंभ से सींचा है इनमें कभी अहंकार नहीं देखा गया। वहीं उम्मीद जतायी कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी इनका जुड़ाव विद्यालय से आगे भी जारी रहेगा।वहीं विदाई स्वरूप उन्हें शॉल सहित अंगवस्त्र आदि भेंट किये गये। इसके साथ ही अन्य उच्च विद्यालयों के द्वारा भी उन्हें उपहार भेंट किये गये। इतना ही नहीं दर्जनों छात्राओं ने भी अपने गुरु को भेंट समर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, मृदृभाषी, सहृदय एवं समर्पित शिक्षका बताया इस दौरान मुख्य रूप बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव वरीय उपाध्यक्ष नुनु मणि सिंह सुखदेव मंडल प्रधान सचिव किशोर साह मिथिलेश सिंह कोकव सुल्ताना ललन कुमार सत्यवान कुमार ब्रह्मदेव यादव रेवती रमन सिंह समन्वयक अनुमंडल प्रवक्ता अकबर आलम प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह मनोज रामप्रवेश डॉ वकील प्रसाद सुल्तान अहमद सुखदेव मंडल बिरंची यादव इंद्र भूषण योगेंद्र सुनीलाल भोगी लाल यादव विपिन गुप्ता महेसर ठाकुर चंदन रामसुंदर यादव विपिन सेकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

वार्ड पार्षद ने जताया शोक...

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ----

बनगांव निवासी कार्तिक चंद्र झा की धर्मपत्नी भवानी देवी, महिषी निवासी कुवंरकांत चौधरी व पुलिस सेवा से सेवानिवृत बसौना निवासी नंद झा के असामयिक निधन पर वार्ड पार्षद सिद्धि प्रिया ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक व्यक्त करते कहा कि अभिभावक तुल्य इनलोगों के निधन से समाज मर्माहत है. 
उन्होंने निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया. इनके निधन पर सुभाष चंद्र खां, डॉ रंधीर सिंह, सदाशिव झा, अनिल कुमार, शिवकुमार झा, रविंद्र कुमार यादव, ललितेश्वर झा, नवल झा, मनोज झा, मनोज मिश्र, सुनील चौधरी, बबन झा, राकेश ठाकुर, रामानाथ झा, मनोज राय, विमलकांत मिश्र, बबलू झा, दीपक झा, भगवानजी झा, राजेश रंजन, विलास चौधरी, बसंत मिश्रा, सुमन झा, नितीन ठाकुर, पिंटू झा, भोले, अशोक झा लाल, विनोद झा, जयशंकर झा, मोहन झा बच्चन, प्रो अरुण कुमार झा, पप्पू सादा, प्रो महानंद सादा, जगदीश पासवान, अविनाश शंकर, सुनील झा, संतोष गुप्ता सहित अन्य ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है

ऊर्जा की बचत से देश को मजबूत करने का इरादा....

मो० अज़हर उद्दीन की रिपोर्ट-------
भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त उधम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड के तरफ से बिहार बिजली बोर्ड के साथ मिलकर 9 वॉट का एल० ई० डी० बल्ब का 16/02/2017 गुरुवार को स्थानीय कोशी विधूतं आपूर्ति क्षेत्र जिला स्कूल के समीप इनोग्रेशन करने के बाद वितरण किया जायेगा ।
जिस मौके पर विधूतं विभाग के एस० डी० ओ०,कनीय अभियंता,सहरसा इंजीनियर चन्दन कुमार समेत विभाग के अन्य लोगों की मौजूद रहने की सुचना मिली हैं। जिसकी अब नई कीमत मात्र 70 रूपये प्रति बल्ब होगा एक उपभोक्ता को अधिकतम 10 बल्ब मिलेगा इसके लिए उपभोक्ता को एक आईडी प्रूफ या बिजली बिल का फोटोकॉपी देना होगा ।इसकी 3 साल की मुफ्त रिप्लेसमेंट वारंटी हैं ।पूरे देश में ऊर्जा की बचत को लेकर लोग काफी जागरूक हुए हैं और समय--समय पर विभाग के द्धारा किया गया जागरूकता का भी असर अब देखने को मिल रहा हैं । अभी तक पूरे देश में लगभग 21 करोड़ और अकेले बिहार राज्य में 1 करोड़ 5 लाख बल्ब वितरित किया जा चूका हैं ।उक्त बातों की जानकारी सहरसा इंजीनियर चन्दन कुमार ने दी ।     

ये वेलेंटाइन डे क्या है ?


मुकेश कुमार सिंह की दो टूक-----
वेलेंटाइन डे पाश्चात्य सभ्यता की देन है ।यह हिन्दुस्तानी परम्परा और संस्कृति के लिहाज से कतई स्वीकार्य नहीं है । पाश्चात्य संस्कृति में विवाह जैसा कोई संस्कार ना तो पहले था और ना ही अभी है ।पश्चिम के देशों में पुरुष पुरानी मेज और कुर्सी की तरह स्त्री बदलते रहे हैं । पुरे जीवन काल में एक पुरुष का कई नारियों के साथ शारीरिक सम्बन्ध होते हैं ।प्लेटो,अरस्तू सहित तमाम दार्शनिक और विचारकों के कई स्त्रियों से शारीरिक सम्बन्ध रहे थे । "लिव इन रिलेशनशिप" पाश्चात्य जगत का ही घृणित उपहार है ।अब तो हिन्दुस्तान में भी यह रोग फैल रहा है । 
सबसे हास्यास्पद तो समलैंगिक सम्बन्ध है ।वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है ?मुख़्तसर में आपको बताऊँ की पश्चिम के देश में ही बेलेंटाइन नाम के दार्शनिक पैदा हुए जो बाद में एक चर्च के पादरी बन गए ।हिन्दुस्तान के विवाह परम्परा से वे काफी प्रभावित थे ।उनकी नजर में भी एक पुरुष का एक स्त्री से ही शारीरिक सम्बन्ध होना जायज था । वेलेंटाइन ने इस सन्देश को पश्चिम के देशों में फैलाना शुरू किया ।हांलांकि उनके सन्देश का कोई व्यापक फायदा नहीं हुआ ।उनकी मृत्यु के बाद बेलेंटाइन डे मनाया जाने लगा ।हिन्दुस्तान यूँ भी दशकों से पाश्चात्य संस्कृति की राह पर है ।
 हमारी वैवाहिक संस्कृति भी अब नैसर्गिक मर्यादा के दायरे से बाहर होती दिख रही है ।यूँ बेमेल शादी,यानि वैचारिक सामंजस्य के बिना हो रही शादियां नकारात्मक परिणाम दे रही हैं ।पाश्चात्य संस्कृति में एक पुरुष कई नारियों का उपभोग अपनी जरूरत के मुताबिक वस्तु की तर्ज पर करते हैं ।हिन्दुस्तान में इसकी ईजाजत नहीं है ।इस देश में यह खेल छुपकर खेला जाता है ।आप वेलेंटाइन डे को उत्साह और खुशियों से लवरेज होकर सेलिब्रेट करें लेकिन अपनी संस्कृति के हो रहे दोहन का ख्याल जरूर करें ।हिन्दुस्तान में हमारी जानकारी के मुताबिक 1992 से वेलेंटाइन डे,यानि प्यार का उत्सव मनाया जाता है ।विश्व को ज्ञान, संस्कार,नैतिकता और मौलिक जीवन का सन्देश देने वाला हिन्दुस्तान आज हासिये पर लुढ़ककर कराह रहा है ।जागो देशवासियों जागो ।

परीक्षा ड्यूटी से लौटने के क्रम में सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत...


सोनबरसा गजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट ------
सोनवर्षा स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा बैजनाथपुर मुख्य मार्ग NH 107 स्थित डुमरा चौक पर मंगलवार की दोपहर सडक़ हादसे में चण्डी उच्च विद्याल में कार्यरत एक शिक्षिका सरीता कुमारी (उम्र 40 वर्ष) की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक सरिता कुमारी को एक लड़की और एक लड़का है. 
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका सोनबरसा निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता की पत्नी थी तथा मंगलवार दोपहर इंटर की परिक्षा में जिला मुख्यालय में लगी विक्षक के रूप में ड्यूटी कर औटो से वापस अपने घर सोनबरसा लौट रही थी की अचानक डुमरा चौक पर ओटो मोटर साईकिल के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिसमें शिक्षिका सरीता कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
इस दुर्घटना में कोपा पंचायत के मौरा गांव निवासी सुविन्द कुमार महतो तथा अंगद कुमार महतो बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया गया है। सोनवर्षा पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त औटो को जब्त कर मृतका को पोस्टमार्टम हेतु जिल मुख्यालय भेज दिया है। जबकि औटो चालक भागने ह में कामयाब रहा ।
बैजनाथपुर से सोनबरसा मार्ग पर जितना भी ओटो या छोटी सवारी गाड़िया चलती है उसपर यदि आप सवारी करते है तो गंतव्य स्थान पहुचने की उम्मीद ऊपर वाले के हाथों में है.

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।