बिहार के बीच गंगा में चलने वाले कई मालवाहक स्टीमर(जहाज) का तीन दिनों से परिचालन ठप्प ।आक्रोशित नाविकों ने सभी स्टीमरों पर कर रखा है कब्जा ।सैकड़ो नाविक मालवाहक नाव के परिचालन की कर रहे हैं मांग ।कटिहार प्रशासन(DDC) ने कहा ये है अन्तर्राजीय मामला ।मामले की हो रही है जाँच ।नाविकों का आंदोलन जारी ।
जून 28, 2016
थानेदार को करो निलम्बित, ये थानेदार नहीं, भू माफिया है
थानेदार को करो निलम्बित ........
ये थानेदार नहीं,भू माफिया है ......
खाकी की आड़ में कर रहा है गुंडागर्दी .....
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ---
बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता पर आज आम लगों का आक्रोश फुट पड़ा । भाजपा के पूर्व विधायक संजीव झा, पूर्व विधायक अलोक रंजन, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, सूर्य नारायण यादव के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने सदर थाना का न केवल घेराव किया बल्कि थाना के बाहर धरने पर भी बैठ गए ।
ये धरणार्थी बड़े अधिकारी से वर्तमान सदर थाना के एसएचओ संजय सिंह को निलम्बित करने की मांग कर रहे हैं । धरने पर बैठे पूर्व भाजपा विधायक संजीव झा ने वर्तमान थानाध्यक्ष पर ना केवल कई संगीन आरोप लगाए बल्कि बड़े अधिकारी तुरंत हस्तक्षेप कर इस राक्षस दारोगा से लोगों को त्राण दिलाएं,इसके मांग भी की ।
इनकी मानें तो थानाध्यक्ष संजय सिंह की अपराधियों और भू माफियाओं से सांठ--गाँठ है और ये खाकी की आड़ में आम जनता का शोषण कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में अपराध बेहिसाब बढ़ा है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है ।अगर संजय सिंह पर कार्रवाई में बड़े अधिकारी विलम्ब करेंगे तो फिर आंदोलन उग्र होगा जिसे झेल पाना उनके लिए आसान नहीं होगा ।
🌅 शुभ प्रभातम् 🌅 🌺 आज का पंचांग🌺
दिनाँक- 28 जून 2016
दिन - मंगलवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - उत्तरायन
ऋतु - ग्रीष्म
मास - आषाढ
पक्ष - कृष्ण पक्ष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र - उ.भा.
योग - शोभन
करण- कौलव
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
सहसबाहु के यहाँ बँधे रावण को ॠषि पुलस्त्य ने छुड़ाया था ।
अनीति के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति कभी भी सफल नहीं होता ।
जून 27, 2016
कोसी रेंज के D.I.G. से मांगी 20 लाख की रंगदारी
मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट --------
अपराधियों के निशाने पर यूँ तो बड़े कारोबारी, डॉक्टर, इंजीनियर सहित तमाम ऐसे लोग रहे हैं जिनके पास अपार संपत्ति हो। अपराधी ऐसे ही धन--कुबेरों को चिन्हित कर उनसे रंगदारी मांगते रहे हैं। यह हमारी व्यक्तिगत राय नहीं बल्कि हम आंकड़ों की जुबानी कह रहे हैं। लेकिन बिहार के बदले निजाम में जिनके जिम्मे अपराधियों को दबोचने की कमान है, अपराधी अब उनसे ही रंगदारी मांगने लगे हैं।
डीआईजी चन्द्रिका राय से अपराधी ने 20 लाख रूपये बतौर रंगदारी की मांग की और रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की बात कही । डीआईजी चन्द्रिका राय से रंगदारी 24 जून को ही अपराधी ने फोन कर के मांगी गयी थी । सदर थाने में काण्ड अंकित कर, इस मामले का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया । लेकिन इस मामले की भनक किसी को नहीं लगी ।पुलिस ने अभीतक जो जानकारी इकट्ठी की है, वह किसी से सेयर करना नहीं चाह रही है ।लेकिन हमें जो सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है वह यह है की सीडीआर के मुताबिक़ दिल्ली के शेष नारायण यादव नाम के अपराधी ने डीआईजी से रंगदारी की मांग की है ।
अब बड़ा सवाल यह है की जब पुलिस के पास साक्ष्य उपलब्ध हैं तो फिर पुलिस शेष नारायण को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है । डीआईजी ने हमसे बात करते हुए रंगदारी मांगे जाने की बात की पुष्टि की लेकिन अनुसंधान कहाँ तक पहुंचा है, इसपर चुप्पी साध ली ।
हमारे पाठक इस रंगदारी की घटना से इतना तो समझ ही सकते हैं की बिहार आखिर किस राह पर है ।इस प्रांत में अब पुलिस वालों की भी खैर नहीं ।अब इस राज्य में सुशासन है या फिर गुंडाराज......जनता जनार्दन खुद से तय करे ।हम कुछ बोलेंगे,तो सारे बोलेंगे की बोलता है ।लेकिन क्या करें ""यहां सिर्फ सच दिखता है""।
बिहार हलचल
सहरसा टाईम्स रिपोर्ट :
सहरसा---शराब के नशे की हालत में पतरघट प्रखंड के पामा (घुनसाहा) स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिनन्दन यादव को पतरघट ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने बिशनपुर हाट के समीप से गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
छपरा---दाउदपुर में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत ।ट्रक चालक फरार ।दाउदपुर थाना क्षेत्र की घटना ।
पटना -- युवक की गोली मारकर हत्या ।मृतक का की बाईक लेकर अपराधी हुए फरार ।बख्तियापुर थाना के मिसीटाल की घटना ।
हाजीपुर-- बाईक लूटने के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली । नगर थाना के बाजार समिति के पास अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ।गम्भीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती ।
रोहतास-- बिक्रमगंज के लोकया गांव में वज्रपात से एक लड़के की मौत ।
हाजीपुर-- बाईक लूटने के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली । नगर थाना के बाजार समिति के पास अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ।गम्भीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती ।
रोहतास-- बिक्रमगंज के लोकया गांव में वज्रपात से एक लड़के की मौत ।
🌅 शुभ प्रभातम् *** आज का पंचांग ***
दिनाँक- 27 जून 2016
दिन - सोमवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - उत्तरायन
ऋतु - ग्रीष्म
मास - आषाढ
पक्ष - कृष्ण पक्ष
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र - पू.भा.
योग - सौभाग्य
करण- वव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
सीता ने हनुमान जी को चिन्ह के रुप में चूड़ामणि दिया था ।
विद्यालय को खोलने का अर्थ है एक सुसंस्कृत समाज का निर्माण करना ।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
*अपनी बात*







