जुलाई 05, 2016

**** बिहार हलचल ****

सहरसा टाईम्स रिपोर्ट ----
** पटना- राजद का 20 वां स्थापना दिवस आज। प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का होगा आयोजन। 11:30 बजे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे उद्धघाटन।
**पटना - केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जन्मदिन आज। दिल्ली में मुख्य समारोह का आयोजन। पटना में भी लोजपा कार्यकर्ता मनाएंगे जश्न ।
** वैशाली- सहदेई मंगल हाट के टाटा इंडीकैश ATM में चोरी चोरी के दौरान CCTV व हार्ड डिस्क को किया क्षतिग्रस्त।चोरों ने ATM में भी लगाई आग ।
** नालंदा- डिवाइडर से मैक्सी टकराई 5 लोग घायल। सदर अस्पताल में भर्ती । बिहारशरीफ के अस्पताल चौक के पास हुआ हादसा ।
** दानापुर- ट्रांसपोर्ट कारोबारी की गोली मारकर हत्या। बाईक सवार 2 अपराधियों ने मारी गोली। फुलवारीशरीफ के FCI गोदाम के पास की घटना ।
**सीतामढ़ी- हथियार के साथ छह अपराधी गिरफ्तार। रीगा थाना पुलिस ने स्टेशन के समीप की कार्रवाई ।
**भागलपुर--बांका में कांवरियों से भरी ऑटो पलटी । एक की मौत,3 घायल ।सभी मायागंज अस्पताल में भर्ती । सुईया ओपी के जिलेबिया मोड़ पर हुआ हादसा ।
**सीतामढ़ी- 13 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या ।पड़ोस के युवक पर हत्या का आरोप। आरोपी गिरफ्तार। । परसौनी के सिरखौली गांव की घटना ।
**दानापुर- फुलवारीशरीफ FCI गोदाम के पास फायरिंग ।फायरिंग में एक शख्स घायल ।
** कैमूर- विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या ।ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप ।भभुआ थाना के पलका गांव की घटना ।
** बगहा- दोन के कई गांवों में मसान नदी का कहर ।गोबर्धना के औरहिया गांव में दर्जनों घर नदी में विलीन ।
** गया- युवक की गोली मारकर हत्या   बेलागंज के चिरैया गांव के पास की घटना ।

शुभ प्रभातम् **आज का पंचांग **

🌅 शुभ प्रभातम् 🌅
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिनाँक- 05 जुलाई 2016
दिन - मंगलवार
संवत्सर नाम - सौम्य
विक्रम संवत- 2073
शक संवत -1938
अयन - उत्तरायन
ऋतु - ग्रीष्म
मास - आषाढ
पक्ष -  शुक्ल पक्ष
तिथि-  प्रतिपदा
नक्षत्र - पुनर्वसु
योग - व्याघात
करण- वव
दिशा शूल- उत्तर दिशा में
🌹🌻सांस्कृतिक कोश🌻🌹
    भगवान बुद्ध को कुशीनगर में निर्वाण प्रप्त हुआ था ।
🌚  राहुकाल-  दिन के 03:00  से 04:30 बजे तक ।
     🌹🌺सुविचार 🌺🌹
           जो व्यक्ति घटना के साथ खुद को जोड़ लेता है वह दुःखी हो जाता है । जो व्यक्ति घटना को द्रष्टा भाव से देखता है वह सुखी रहता है ।
       🙏सर्वे भवन्तु सुखिन:🙏

जुलाई 04, 2016

तीन मुख्य ख़बरें ....

पटना(बिहार)--- इंटर आर्ट्स टॉपर स्कैंडल में बिहार बोर्ड के पूर्व सेक्रेटरी निवास चंद्र तिवारी गिरफ्तार ।
छपरा(बिहार)--- तरैया विधायक के गाड़ी पर पथराव । मुंद्रिका यादव के गाड़ी पर फेंके गए जूते-चप्पल ।हालत पर काबू पाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज ।
बरौनी(बिहार)--- बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर 40 देसी पाउच शराब के साथ एक युवक को बरौनी रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार ।गिरफ्तार युवक मोहम्मद शाहिद दरभंगा जिले का है रहने वाला । इसके अलावा मिथिला एक्सप्रेस से 44 बोतल विदेशी शराब लावारिस हालत में बरामद ।बरौनी जीआरपी ने की कार्रवाई ।

बाल-बाल बचे रामविलास पासवान

बिहार बिग ब्रेकिंग 
*वैशाली में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी, बाल-बाल बचे रामविलास पासवान*
FILE PHOTO
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ----
बिहार के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की गाड़ी आज अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में रामविलास पासवान अपने सहयोगियों के साथ वैशाली जिले के  लालगंज थाना क्षेत्र में एक श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे थे। ।इस दौरान उनकी गाड़ी एक गहरे नाले में फंस गई जिससे गाड़ी में बैठे सभी लोगों को थोड़ी बहुत चोटें आईं ।गाड़ी पलटते--पलटते बची। सभी लोग सुरक्षित हैं ।

गया जिला में ए0ई0एस0 से हुई मृत्यु के कारण एक अहम् बैठक


सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट 
गया(बिहार)-- जिलाधिकारी कुमार रवि ने गया जिला में ए0ई0एस0 से पिछले दिनों हुए मृृत्यु के कारणों को जानने एवं इस बीमारी से बचाव व रोकथाम हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति, यूनिसेफ की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम् बैठक की ।

1:00 बजे का *बिहार हलचल*

👉🏻सुपौल- जनप्रतिनिधि व आम लोगों का अनशन शुरू ।नगर पंचायत निर्मली कार्यालय पर दिया धरना ।विभिन्न योजनाओं में लूट और मनमानी का कर रहे विरोध ।
👉🏻पटना- फरार बिल्डर बी.के.सिंह गिरफ्तार ।एस.के.पुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।विभिन्न आरोपों में फरार चल रहे थे बिल्डर ।बिल्डर से पूछताछ जारी ।
👉🏻पटना- मांझी के नीतीश प्रेम पर जदयू की प्रतिक्रिया ।जदयू प्रवक्ता संजय सिंह का बयान मांझी के लिए जदयू का दरवाजा बंद ।
👉🏻कैमूर-भभुआ स्टेडियम में हंगामा करने मामले में 250 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज ।2 दिन पहले स्टेडियम एक में कार्यक्रम के दौरान हुआ था हंगामा ।
✍🏻भागलपुर-अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला । मौके पर ही छात्र की हुई मौत ।रंगरा के छोटी काली स्थान के पास NH-31 पर हुआ हादसा ।
✍🏻पटना-गोपालगंज जज के साथ मारपीट के मामले पर सुनवाई ।कोर्ट ने गृहसचिव और डीजीपी को दिया निर्देश ।पूरी रिपोर्ट कल तक देने का दिया निर्देश ।
✍🏻छपरा- तरैया विधायक की गाड़ी पर लोगों ने फेंके जूते-चप्पल ।गुस्साए लोगों ने विधायक मुद्रिका राय की गाड़ी को भी रोका ।
✍🏻पटना- CM नीतीश पहुंचे 1 अणे मार्ग ।फाइलों का करेंगे निपटारा । लोगों से मिलने का भी है कार्यक्रम ।
✍🏻बक्सर-फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी ।सिविल लाइन के वार्ड नंबर 19 की घटना ।
✍🏻पटना- मुख्य सचिव अंजनी सिंह कर रहे हैं बैठक ।पंजाब के मुख्य सचिव के साथ बैठक ।गुरु गोविन्द सिंह की जयंती की तैयारी की हो रही है समीक्षा ।

12:00 बजे *बिहार हलचल*

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट -----
दरभंगा- रानी ज्वेलर्स में हजारों की चोरी ।75 हजार मूल्य के आभूषण समेत कई सामान की चोरी ।एपीएम थाना के आनंदपुर इलाके की घटना ।
नालंदा- राजगीर के रोपवे का परिचालन ठप्प ।पटर्यन निगम के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण ठप्प ।रोपवे के सहायक प्रबंधक ने की पुष्टि ।
बांका-कांवरियों से भरी ऑटो पलटी ।3 गंभीर रुप से घायल ।गंभीर हालत में भागलपुर रेफर ।सुईया ओपी के जिलेबिया मोड़ पर हुआ हादसा ।
मुजफ्फरपुर- मड़वन प्रखंड में शिक्षक बहाली में फर्जीवाड़ा उजागर ।मुखिया और पंचायत सचिव समेत 5 पर केस दर्ज ।
पटना- नगर निगम स्थायी समिति की बैठक आज ।मेयर की अध्यक्षता में 2 बजे से होगी बैठक । निगमायुक्त और निगम के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद ।
हाजीपुर- स्वर्ण कारोबारी हत्याकांड ।1 गिरफ्तार ।एक देसी कट्टा बरामद ।3 दिन पूर्व सदर थाना के चंद्रालय में हुई थी वारदात ।
हाजीपुर- वाहन लुटेरा गिरोह का भांडाफोड़ ।स्कॉर्पियो,बोलेरो,कार बरामद ।4 बाइक,1देसी कट्टा भी बरामद ।करताहा थाना क्षेत्र में हुयी  कार्रवाई ।

दिल ने किया मजबूर,पत्नी बढ़ई के साथ फरार........


*** घर में काम कर रहे बढ़ई ने दिया घटना को अंजाम ...
*** पति की फरियाद,मेरी पत्नी को वापिस ला दो ....
सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट-----
कहते हैं प्यार अंधा होता है. यह जात,,धर्म के साथ--साथ सामाजिक रिवायतों को नहीं देखता. एक शादीशुदा महिला पर इश्क का ऐसा भुत चढ़ा की वह घर की देहरी लांघकर फरार हो गयी. सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर से विवाहित 19 वर्षीय महिला आरती अपने घर में काम कर रहे बढ़ई मिस्त्री के साथ फरार हो गयी. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में उसके पति संजीत साह ने अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी घर में काम कर रहे बढ़ई मिस्त्री सुधीर शर्मा के साथ फरार हो गयी.
अपने स्तर से उसने काफी खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली.Vपति ने बताया कि पत्नी अपने साथ घर में रखे नकदी व अन्य सामान भी लेकर गयी है. उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है. मामला प्रकाश में आने के बाद भारतीय नगर सहित आसपास के मुहल्लों में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है.मामला दर्ज कर महिला को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है .

दिघिया गाँव से गायब लड़की सुपौल से बरामद

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ---
सुपौल (बिहार)--- निर्मली के दिघिया गाँव से गायब लड़की सुपौल से बरामद । सदर थाना क्षेत्र से निर्मली थाना की पुलिस ने किया बरामद । राघोपुर निवासी लड़की अपने मौसा के घर दिघिया गांव से हुई थी गायब । निर्मली थाना में कांड संख्या 206/16 है दर्ज । निर्मली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता ।

✍🏻बिहार हलचल✍🏻

सहरसा टाईम्स की रिपोर्ट ----
👉🏻गया-20 बोतल शराब बरामद,एक गिरफ्तार ।आसनसोल-गया पैसेंजर से हुई गिरफ्तारी ।उत्पाद विभाग और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई ।
👉🏻प.चंपारण-बकरी के अनाज खाने को लेकर दो भाइयों में मारपीट ।एक भाई ने दूसरे को छत से दिया धक्का ।स्थिति नाजुक ।नवतन के खाप टोला की घटना ।
👉🏻नवादा- ककोलत जल प्रपात में आई बाढ़ ।तालाब में बढ़ा 4 फीट पानी ।सैलानियों में मची अफरा-तफरी ।सभी सुरक्षित
👉🏻दरभंगा-लाइन होटल कर्मी की गोली मारकर हत्या ।बहादुरपुर के आनंदपुर चौक के पास वारदात । मृतक दिलीप मंडल ओझौल गांव का था रहनेवाला ।
👉🏻औरंगाबाद-हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत । मुफस्सिल के इब्राहिमपुर में हुआ हादसा ।

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।