अक्टूबर 30, 2015

पूनम देव के लिए गोलबन्द हो रही है महिलाये.....

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- महिषी विधान सभा क्षेत्र में एक मात्र महिला उम्मीदवार है पूनम देव जिन्हे आम मतदाताओ के अलावे  क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओ का भी समर्थन मिल रहा है. इनके समर्थन में ग्रामीण महिलाये भी एक अलग जत्था  बनाकर पूनम के पक्ष् में महिलाओ को गोलबंद कर वोट मांग ने में जूट गयी है ये भी जनसम्पर्क कर अपने अस्तित्व व मानसम्मान को बढ़ाने के लिए महिला प्रत्याशी पूनम देव की जीत के लिए हर गांव घर का दौरा कर रही है और महिला मतदाताओ से एकजुट होकर वोट करने की अपील कर रही है इस जत्था में शामिल इंग्लिश देवी, गौरी देवी ,किशोरी देवी, अरुणा देवी, नीलम देवी, बिंदु देवी आदि ने बताया की हम सभी महिला एक जुट होकर महिलाओ के मानसम्मान व गरीबो को वर्षो से मदद करने वाले के पक्ष् में अपना समर्थन दिया है और महिषी से चुनाव मैदान में खड़ी पूनम के समर्थन में महिलाओ से अपील भी कर रही हूँ की ताकि हम महिलाओ के मान सम्मान बढ़ सके और हमारी सुरक्षा हो सके। 

सहरसा टाईम्स के खबर का असर ....

मो० अज़हर उद्दीन की रिपोर्ट:- जी हाँ,कुछ दिनों पहले ही सहरसा टाईम्स ने सहरसा मुख्यालय के अशोक सिनेमा रोड (मीर टोला  वार्ड न० 07), सहरसा कि तस्वीर से आप सभी को रूबरू कराया था. जिस तस्वीर में नगर परिषद् के कार्य व्यवस्था की पोल खुली थी. सहरसा टाईम्स पे खबर दिखाते ही सहरसा के नगर परिषद् विभाग में हल - चल मच गयी. आगे बताना लाजमी होगा कि एक जगह जहाँ गन्दगियों का अम्बार और दूसरी तरफ बिहार के अधिकांश जिलों में डेंगू का खतरा, नगर परिषद् के लिए सोचनीय विषय बन गयी थी.

खबर का असर होते ही नगर परिषद् के आलाधिकारी के द्वारा संज्ञान लेते हुए इस रोड की सफाई तुरन्त करवाई गई. आखिरकार किस-किस विभाग को कब तक जगाने का काम करती रहेगी सहरसा टाईम्स.
विभाग को अपनी जिम्मेदारी को खुद समझते हुए उस पे संजीदगी से काम करना होगा. नगर परिषद् की कार्य व्यवस्था कि पोल तो खुली और खबर का असर भी खूब हुआ. सिर्फ विभाग की संजीदगी से नहीं होने वाला है आम आदमी की भी कुछ जिम्मेदारियों को समझना होगा. अधिकतर देखा जाता है की लोग कूड़ा कचरा यत्र-तत्र फेंकते रहते है. अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि सहरसा टाईम्स के कैमरे में किस विभाग कि लापरवाही की तस्वीर कैद होती है. अब अगली बारी किसकी .......?      

अक्टूबर 29, 2015

सहरसा में सभी राजनीति पार्टियों का दिखा असली चेहरा .....


** भाड़े के चन्द गुण्डों ने सहरसा की संस्कृति को किया अपमानित …  
मो० अजहर उद्दीन की रिपोर्ट : सहरसा के धरती पर विधान सभा चुनाव 2015 को लेकर आज तक न्यूज चैनल की ओर से सहरसा के जिला परिषद् प्रांगण में "किसका होगा राजतिलक" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सहरसा टाईम्स की टीम ने रखी पैनी नज़र.
आजतक न्यूज़ चैनल के द्वारा कार्यक्रम को बेहतर और नायाब आगाज देने लिए विधान सभा चुनाव से जुड़े सभी राजनितिक पार्टी के दिग्गज़ों को दावत दे कर बुलाया गया. जिसमें सभी ने अपनी उपस्तिथि भी दर्ज़ करवायी आगे बताना लाजमी होगा की जनप्रतिनिधि के साथ आये सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऐसा गुल खिलाया की जो इस 30 मिनट के LIVE कार्यक्रम को 5 मिनट भी नहीं करवाया जा सका. कुर्सी की तोड़-फोर और पार्टी के लोगों के द्वारा खूब लगाई गयी नारेबाजी से पूरी दुनिया में फिर से सहरसा की संस्कृति को बदनाम करने में पीछे नहीं रहा. साथ ही जनप्रतिनिधि के साथ आये हुए लोगों ने इस तरह से अपनी - अपनी पार्टी के ताकत को दिखलाना शुरू किया कि कार्यक्रम 5 मिनट भी चलने में उफ बोल दिया. पार्टियों के नारेबाजी से हालत तनाव पूर्ण हो गया. 
हालत को नियंत्रण में लाने के लिए दल - बल के साथ वज्रवाहन को भी बुलवाया गया. प्रशासन के घंटों प्रयास करने के बाद हालत समान्य हो सकी, लेकिन जो बड़ी घटना को सहरसा के बड़े - बड़े राजनीति करने वालों ने अंजाम दिलवाया है वो केवल एक घटना बन कर ही नहीं रह गयी बल्कि सहरसा के दामन को दागदार भी कर चुकी है.
बहरहाल इस प्रोग्राम को लेकर स्थानीय लोगो के साथ- साथ देश-विदेश में रह रहे कोसी के सपूतों ने सहरसा टाईम्स को USA,सऊदी अरब, दुबई से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और इस घटना की घोर निंदा करते हुए काफी मर्माहत भी है. सहरसा के राजनीति करने वाले एक कार्यक्रम को अगर बेहतर से नहीं करवा सकें तो जिला या राज्य को कैसे चलायेंगे -----उफ फिर हुई सहरसा की धरती बदनाम.

अक्टूबर 28, 2015

अलोक रंजन के साथ बढ़ता हुआ जनाधार, बनेगी एनडीए की सरकार.....

चन्दन सिंह की  रिपोर्ट:-  बिहार की जनता एनडीए के पक्ष् में है विकास चाहती है, बिहार का विकास एनडीए ही कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्व से जंगल राज को खत्म कर एक स्वच्छ बिहार बनाना चाहते हैं. जिसमे सभी वर्गो के लोगो के लिए एक से एक विकास के काम होंगे स्वास्थ्य, शिक्षा व वेरोजगारो के लिए रोजगार की गारंटी होगी. इसलिए इसबार की चुनाव में जनता परिवर्तन चाहती है. बिहार की जनता को नितीश व लालू ने सिर्फ ठगने का काम किया है, अब जनता एनडीए के पक्ष् में है. बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार। उक्त बातें सहरसा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी वर्तमान विधायक आलोक रंजन ने अपने सेकड़ो समर्थको के साथ जनसम्पर्क अभियान के दौरान सहरसा टाइम्स को बताया .
बताते चले कि  विधान सभा की पांचवे चरण की चुनाव का समय ज्यों ज्यों नजदीक आती जा रही है प्रत्याशियों में जनता को रिझाने व आशीर्वाद मांगने की दौड़ उतनी ही तेज हो गयी है। सहरसा विधान सभा क्षेत्र में भी इसी तरह सभी प्रत्याशी अपने अपने जीत के लिए जनता के बीच जनसम्पर्क कर वोट रूपी आशीर्वाद जनता से मांग रहे है.अब तो जनता को रिझाने का अलग अलग तरीके भी अपनाये जा रहे है सहरसा विधान सभा से प्रत्याशी आलोक रंजन के पक्ष् में युवा वर्ग भी मोदी जी के मुखौटा पहन कर एक अलग जत्था बनाकर जनता के बीच सम्पर्क साध रहे है लुभाने का इस नए तरीके से लोगो में अलग चर्चा का विषय है. अब देखना यह है की जनता कैसी व किसकी सरकार बनाती है. यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा।  
बहरहाल ये जानकारी मिल रही है कि आलोक रंजन से जो वोटर नाराज चल रहे थे काफी  मस्कत के बाद वो मान गए है और श्री रंजन के साथ बड़ा जनाधार है.   

अक्टूबर 27, 2015

मै भी आपका सेवक हूँ, मुझे सेवा करने का मौका दे :- रितेश रंजन

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:-  निर्दलीय प्रत्याशी रितेश रंजन अपने सेकड़ो समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनता के बीच जा रहे है जहां जनता का भरपूर समर्थन ही नही बल्कि बुजुर्गो के साथ नौजवान भी इनके सेवाभाव व विचारों के कायल हो रहे है तो  वही महिलाओ की भी रितेश के पहुंचते ही रितेश भैया मत घबराना हम भी तुम्हारे साथ है की नारे लगाने लगते है.
गांव के हर पगडंडियों पर कतारबद्ध चल रहे मतदाताओ की आबाज से क्षेत्र गूंज उठती है. वीरान सड़कें वर्षो से विकास की वाट जोह रही जनता को ऐसे ही प्रत्याशी का शायद  इन्तजार था, तभी तो उत्साह के साथ विकास की उम्मीद लिए रितेश के समर्थन में जनता गोलबंद हो रही है. अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान ही रंजन ने कहा की यह कोसी कि धरती है कारु खिड़हरी, लक्ष्मी नाथ गोसाई, दीना भद्री, राजा सलहेस, मांगन की धरती है, जहाँ एक से एक समाजवादी विचारों के पूर्वजो ने सहेज कर रखा था, जिन्हे राजकमल चौधरी जैसे महान साहित्यकार ने भी इस धरती ब्यथा को कागज की बेजान टुकड़ो पर उकेरा है.
वर्तमान परिवेश में राज सत्ता पाने वालो ने इस कोसी के दर्द को नजर अंदाज कर के चला. जिससे यह क्षेत्र विकास की रौशनी से कोसो दूर हो गया. सबसे दुखद यह भी है की कोसी तटबंध के अंदर के लोगो की दुर्दशा ऐसी है की इन्हे सड़क तक नशीब नही है डेंगराही पुल तक नही बन सकी है, बीमार मरीजों के लिए एक व्यवस्थित अस्पताल नही, स्कूली बच्चों के लिए अच्छे स्कुल तक नही नोजवानो के हाथ में कोई काम नही पलायन को रोकने की कोई ठोस योजना तक नही ग्रामीण महिलाओ के लिए भी कोई ठोस कदम बढ़ाने की पहल तक यहां से जीते गए किसी भी प्रतिनिधि ने नही किया. ऐसी परिस्थिति में इस जनता की सेवा व क्षेत्र की समुचित विकास के लिए में चुनाव मैदान में हूँ लोकतंत्र के महा पर्व में मै भी आपका एक सेवक हूँ मुझे एक बार सेवा  का मौका दे.  

अक्टूबर 26, 2015

आपके आशीर्वाद से होगी हमारी जीत,आपके आशाओ पर खड़े उतरेंगे :- अरुण यादव

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट :- जनसम्पर्क के दौरान जनता से क्षेत्र की विकास के लिए वोट रूपी आशीर्वाद देने की मांग कर जनता से जीत के बाद क्षेत्र की विकास करने की दावा भी कर रहे हैं.
सहरसा विधान सभा से राजद के वरीय नेताव व महागठबंधन के उम्मीदवार अरुण कुमार यादव अपने सेकड़ो समर्थको के साथ जनसम्पर्क यात्रा कर जनता से महागठबंधन के पक्ष में वोट करने कि अपील कर रहे है. इस जनसम्पर्क अभियान में महागठ्बन्धन के जदयू, राजद व कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता सहित समर्थको ने भाग लिया. इस मौके पर प्रत्याशी अरुण कुमार यादव ने बताया कि जनता विकास चाहती है.
बिहार में विकास कि झड़ी लगाने वाले नितीश सरकार को फिर एक बार बिहार का सत्ता सोपने के लिए भारी मतो से महागठ्बन्धन को जिताने के लिए कमर कस रखी है. 

जनता महागठबंधन को जिताने की मन बना चुकी है. महागठ्बन्धन कि जीत होगी और फिर बिहार में विकास कि बाढ़ आयेगी. उन्होंने कहा कि मतदाता एन.डी.ए. के नेताओं के झांसे में आने वाले नही है. कोसी कि यह धरती समाजवादियो कि धरती है, मंडन मिश्र, लक्ष्मीनाथ गोसाई, कारू खिरहरी, दीनाभद्री, राजा सलहेस जेसे कि यह धरती है. जिसे सजाने के लिए ललित बाबू ,परमेश्वर कुंवर, लहटन चौधरी, रमेश झा जेसे समाजवादी बिचारको ने विकास कि पटरी बिछाई. इसलिए यहाँ कि जनता झांसे में नही आने वाली है. जनता के वोट रूपी आशिर्वाद से हमारी जीत होगी हम जनता के आशाओ पर खड़े उतरकर दिखाएँगे सहरसा का विकास में कोई कमी नही होने दूंगा.
जनसम्पर्क अभियान में राजद जिलाध्यक्ष् मो०ताहिर, रघुनाथ यादव ,गीता यादव, शिव शंकर विक्रांत ,रंजीत यादव,कौशल प्रसाद यादव , श्याम सुंदर तांती , चंदन कुमार चौधरी , जदयू के गुड्डू जी  अमर कुमार व्यापार संघ के विकास गुप्ता सहित सेकड़ो समर्थको ने भाग लिया

पूनम देव के समर्थन में कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो ने लिया संकल्प..........

कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- महिषी विधान सभा क्षेत्र में ज्यों-ज्यों समय बीतता जाता है लोगो में एक अच्छे प्रत्याशी को जिताने की गुना भाग भी तेजी से शुरू हो गया है. बताते चले की विधान सभा चुनाव अगामी 5 नवंबर 2015 को होना है. सहरसा जिले में कुल चार विधान सभा सहरसा ,सोनवर्षा ,सिमरी बख्तियारपुर और महिषी में अलग अलग राजनितिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में अपना भाग आजमाने उतरे है. महिषी विधान सभा से निर्दलीय एक मात्र महिला उम्मीदवार पूनम देव भी जनता का आशीर्वाद मांग रही है. 
जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओ का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है, अब मतदाता भी अपना मन बना रही है कि वोट किसे दे, इसके लिए प्रत्याशी का चयन पर रणनीति बनाने लगे है. रविवार को हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओ व क्षेत्र के ग्रामीणो की एक बैठक बालेश्वर यादव की अध्यक्ष्ता में पूनम देव के आवास पर हुई. जिसमे जीत सुनिश्चित करने के उदेश्य से पुनम देव के समर्थन में चुनावी रणनीति पर बिचार विमर्श किया गया. इस बैठक महिषी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो से कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो ने भाग लेकर पूनम देव को जिताने का संकल्प लिया. 
बैठक में मुख्य रूप से कहा गया की सत्ता का परिवर्तन ही हमारा मुख्य उदेश्य नही है बल्कि वर्षो से हमारी सेवा करने वाले ही हमारा प्रतिनिधि होगा, हर दुःख सुख में साथ देने वाली पूनम को भले ही पार्टी का ऊपर के लोग नजर अंदाज कर टिकट नही दिया मगर हम मतदाता उसे निर्दलीय प्रत्याशी पूनम देव को अपना-अपना हर एक वोट देकर विधान सभा में भेजेंगे. 
बैठक में मनोज पाण्डेय, नारायण पाण्डेय, ब्रह्मदेव मुखिया, दिनेश निषाद, बबलू पासवान, भगवान झा, कमलेश्वरी यादव, राजेश यादव, बबलू सिंह, बबलू चौधरी, मो0 समसो, नंदन ठाकुर महावीर मुखिया, बनारसी शर्मा, तीरो शर्मा,ध्यानी पासवान गंगा राम झा सहित अन्य ने भी अपना समर्थन देते हुए क्षेत्र में घूम कर मतदाताओ से पूनम के पक्ष्  आशिर्वाद में एक वोट देने का अपील करेंगे . 


अक्टूबर 25, 2015

सरकार और तंत्र से हक़ और हकूक को लेकर सैंकड़ों सवाल पूछती बेबस जिंदगियां.......

** जिन्दगी बचाने और उसे सहेजने में निकल जाती है बेजा जिन्दगी............
**सरकार और तंत्र से हक़ और हकूक को लेकर सैंकड़ों सवाल पूछती बेबस हजारों जिंदगियां....... 

सहरसा टाइम्स की रिपोर्ट :- लोकतंत्र बचाना है हर एक वोट से, आपके वोट से ही बनती है सरकार. जिले में 5 तारीख को है मतदान नेताओं के चुनाव प्रचार हो चुकी है तेज, नये नये वादों के साथ मैदान में उतर चुके है नेता जी, खेत से लेकर खलियान तक मतदाताओं को लुभाने के लिए नेता जी कर रहे है ताबर तौर दौरा.  
गौरतलब है कि सहरसा जिले के चरों विधान सभाओं में समस्यों से लोग लबरेज है, लेकिन कभी किसी जनप्रतिनिधि ने इनकी सुधि नहीं ली. ऐसी हालत में अगर जनता अपने हक़ हकूक और क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल करती है तो क्या हर्ज है. यूँ तो सहरसा जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों की हालत वही है, लेकिन जिले के पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के भीतर रहने वाले मतदाताओं की समस्याए कुछ और बया करती है. यहाँ कोसी नदी हर साल तबाही लाती है. हर साल हजारों लोग बेघर होकर यायावर हो जाते हैं. इतने दर्द के बाद महगाई की डायन भी जीने नहीं दे रहे है. 
सही मायने में यह वह इलाका है जहां के लोग हर साल पहले उजड़ते फिर बसने की कोशिश करते रहते हैं. यानी उजड़ने और बसने का यह अंतहीन सिलसिला ताउम्र चलता रहता है. हजारों की तायदाद में बहुतों ऐसे बाढ़ विस्थापित हैं जो पिछले कई दशकों से तटबंध के किनारे या उसके आसपास बसे आजतक बस सरकारी मदद की बाट जोहे रहते है लेकिन कोई तारणहार नजर नहीं आते है, मगर चुनाव आते ही हमारी याद इन्हें आने लगती है. एक माँ उबालती रही पत्थर तमाम रात, बच्चे फरेब खाकर चटाई पर सो गए, सो जाते हैं फुटपाथ पर अखबार बिछाकर, मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाते।इन बाढ़ विस्थापितों का जीवन ही बेस्वादी है। 

अक्टूबर 24, 2015

मुहर्रम पर भव्य मशाल जुलूस............


चन्दन सिंह की रिपोर्ट:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुस्लिम समुदायों के लोगो ने मुहर्रम पर्व को बड़े ही, धूम-धाम से मना रहे है. सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर, बनमा, सलखुआ, सोनवर्षा, महिषी, नवहट्टा,सत्तर कटेया और कहरा प्रखंड सहित, ग्रामीण व शहरी इलाको में मुहर्रम पर्व को लेकर काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है. इस पर्व के पहले दिन नवमी से ही मुस्लिम समुदाय के महिला व पुरुषो ने रोजा रखकर शहीद हसन और हुसैन की याद में गम भी मनाया.
 हर वर्ष की भांति इस बार भी नवमी की रात में मीर टोला से युवाओ ने चौकी पूजा में भव्य मशाल जुलूस निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गों से हो कर इमामबाड़ा पहुँचा.
इसमें महिलाओ और बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, गाजे बाजे, पुरानी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए और पुरे अनुशासनात्क तरीके से लोगों ने मशाल जुलूस निकला.
जाहिर तौर से सहरसा जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा और मुहर्रम को लेकर पहले से है शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौकसी बरती जा रही है. 


अक्टूबर 23, 2015

मुहर्रम पर्व पर जंगियो का दौड़, दिलाता कर्बला मैदान के शहीदो की याद..............


कृष्ण मोहन सोनी की रिपोर्ट:- मुस्लिम समुदाय द्धारा मनाये जाने वाली मुहर्रम त्यौहार का बड़ा महत्व समझा जाता है. वर्षो से इस पर्व को मनाये जाने की परम्पराओ में इसका अलग महत्व है. यह पर्व वैसे तो मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े धूम धाम से विभिन्न क्षेत्रों में मनाते है लेकिन हिन्दू धर्म के लोगो में भी आस्था है यही कारण है की इस पर्व में जंगियो में हिन्दू भी भाग लेते है. यह पर्व दो दिन का होता है. इसमें नवमी व दशमी दो दिन मनाये जाते है.    बताया जाता है की मुहर्रम का यह त्यौहार हुसेन की याद में मनाया जाता है जिसे गम का त्यौहार भी कहा जाता है.  
इस पर्व में एक दिन पहले नवमी के दिन चौकी पूजा मेला होता है, नवमी व दशमी दो दिन का रोजा रखकर गम मनाते है, कहा जाता है कि मो० साहब के नवासे हसन रजिअल्लाहो अनाह के कर्बला मैदान में शहीद होने पर उसकी याद में हर वर्ष मुहर्रम का त्यौहार मनाया जाता है. जिसमे तजिया बनाकर दशमी के दिन इमामबाड़ा से रणखेत पर जाकर परम्पागत हथियार का खेल का प्रदर्शन किया जाता है. जिस मे युवा वर्ग से लेकर बृद्ध भी भाग लेते है. इस त्यौहार में फकीरो को दान भी दिया जाता है हिन्दू समाज के भी लोग लोग ताजिया का पूजा करते है और अपने घर परिवार की शुख, शान्ति के लिए सलामती की दुआ भी मांगते है. 

*अपनी बात*

अपनी बात---थोड़ी भावनाओं की तासीर,थोड़ी दिल की रजामंदी और थोड़ी जिस्मानी धधक वाली मुहब्बत कई शाख पर बैठती है ।लेकिन रूहानी मुहब्बत ना केवल एक जगह काबिज और कायम रहती है बल्कि ताउम्र उसी इक शख्सियत के संग कुलाचें भरती है ।