रिपोर्ट
चन्दन सिंह, सहरसा, बीती रात सहरसा जिले के बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना प़र दो शातिर लुटेरों को 2 पिस्तौल और 6 जिन्दा कारतूस के साथ बसनही थाना के बरसम गाँव से गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार दोनों अपराधी सुधीर यादव और मनीष यादव लूट के कई मामलों में जिले के विभिन्य थाने में वांछित थे.पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से राहत की सांस ली है. यूँ तो इनदोनों ने अभीतक लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है लेकिन इनकी गिरफ्तारी के पीछे हाल की एक लूट की घटना है.बीते 10 जून को रंजीत मंडल नाम के एक युवक से चार अपराधियों ने दिन के ग्यारह बजे बसनही थाना क्षेत्र में ही 45 हजार नकद, दो मोबाइल सेट और एक मोटरसाईकिल लूट ली थी.पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया और घटना के चौबीस घंटे के भीतर चार में से दो अपराधियों को दबोच लिया.हांलांकि गिरोह का सरगना दीपक यादव लूट के सारे माल और अपने एक साथी के साथ अभीतक फरार है.पुलिस अधीक्षक ने कहा की वे 24 घंटे के भीतर इस काण्ड की फाईनल चार्जसीट कोर्ट में दाखिल करेंगे और स्पीडी ट्रायल के द्वारा इन्हें सजा दिलवाएंगे. अपनी नाकामयाबियों की लम्बी फेहरिस्त लिए सहरसा पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा है.पुलिस की यह उपलब्धि भी कम चौंकाने वाली नहीं है.कुछ नहीं से तो कुछ अच्छा है.










